Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूरनपुर में होली का जोश: रामलीला मैदान में मची 'फूलों की होली' की धूम! मथुरा की रास मंडली और 'सारेगामापा' फेम क्षितिज सक्सेना ने लूटी महफिल, लकी ड्रा में खुले इनाम।
यूपी समाचार
पूरनपुर में होली का जोश: रामलीला मैदान में मची 'फूलों की होली' की धूम! मथुरा की रास मंडली और 'सारेगामापा' फेम क्षितिज सक्सेना ने लूटी महफिल, लकी ड्रा में खुले इनाम।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पीलीभीत। गुरुद्वारे के ग्रंथी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि घायल ग्रंथी की पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र में गुरुद्वारे के ग्रंथी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए पीड़ित की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हमला प्रेम प्रसंग और आपसी साजिश के चलते कराया गया था।जानकारी के अनुसार हरविन्दर सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी ग्राम कजरा थाना खुटार जनपद शाहजहांपुर, पिछले लगभग तीन वर्षों से पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा कोन स्थित गुरुद्वारा साहब में ग्रंथी के रूप में सेवा कर रहे थे। 1 मार्च 2026 की शाम वह कढेर चौराहे से सामान लेकर गुरुद्वारे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में नदी की पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।हमले में हरविन्दर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह जान बचाकर वह खेत की ओर भागे, जहां लहूलुहान हालत में गिर पड़े। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह खेत में घायल अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और वह आईसीयू में भर्ती बताए जा रहे हैं।2 मार्च को हरविन्दर सिंह की पत्नी गुरजीत कौर ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच की तो पूरा घटनाक्रम ही बदल गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने लगातार जांच, पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि गुरुद्वारे में आने-जाने के दौरान गांव रम्पुरा कोन निवासी कुलदीप सिंह उर्फ सोनी की पहचान गुरजीत कौर से हो गई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच करीब छह महीने पहले प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब हरविन्दर सिंह को इस संबंध की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया और पत्नी को समझाने की कोशिश की। इससे नाराज होकर गुरजीत कौर और कुलदीप सिंह ने मिलकर हरविन्दर सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। पुलिस के अनुसार 1 मार्च को योजना के तहत गुरजीत कौर ने अपने पति को सामान लेने के बहाने कढेर चौराहे भेजा और इसकी सूचना अपने प्रेमी कुलदीप सिंह को दे दी। इसके बाद कुलदीप सिंह ने अपने साथी राकेश पुत्र कुमार सिंह निवासी रम्पुरा कोन के साथ मिलकर नदी की पुलिया के पास घात लगाकर लोहे के बरमे से हरविन्दर सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। पत्नी प्रेमी सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का बरमा भी बरामद कर लिया गया है।कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि गुरुद्वारे के ग्रंथी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए और मामले को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखा गया।1
- संपूर्ण समाधान दिवस अमरिया में जनसुनवाई करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक।1
- यूजीसी कानून लागू करने की मांग पिछड़ा दलित वर्ग संघ ने सौपा एसडीएम को ज्ञापन। पूरनपुर, शनिवार दोपहर 12 बजे पिछड़ा दलित वर्ग संघ उत्तर प्रदेश के संयोजक एडवोकेट दामोदर प्रसाद की ओर से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा पिछड़े और दलित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए बनाए गए नियम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। देश की लगभग 83 प्रतिशत आबादी पिछड़ा और दलित वर्ग से जुड़ी है, इसलिए उनके अधिकारों और अवसरों की सुरक्षा के लिए इन नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना आवश्यक है। संघ ने कहा कि यदि यूजीसी के नए नियमों को लागू करने में देरी या रोक लगाई जाती है तो इससे देश की बड़ी आबादी में असंतोष फैल सकता है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए यूजीसी के नियमों को शीघ्र लागू कराए।1
- Post by संदीप निडर1
- पूरनपुर, शनिवार दोपहर 12 बजे पिछड़ा दलित वर्ग संघ उत्तर प्रदेश के संयोजक एडवोकेट दामोदर प्रसाद की ओर से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा पिछड़े और दलित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए बनाए गए नियम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। देश की लगभग 83 प्रतिशत आबादी पिछड़ा और दलित वर्ग से जुड़ी है, इसलिए उनके अधिकारों और अवसरों की सुरक्षा के लिए इन नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना आवश्यक है। संघ ने कहा कि यदि यूजीसी के नए नियमों को लागू करने में देरी या रोक लगाई जाती है तो इससे देश की बड़ी आबादी में असंतोष फैल सकता है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए यूजीसी के नियमों को शीघ्र लागू कराए।1
- जिला पीलीभीत के पूरनपुर में रामलीला मैदान में विशाल होली मेला संपन्न हुआ1
- Post by यूपी समाचार1
- संपूर्ण समाधान दिवस अमरिया में जनसुनवाई करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक।1
- जहूरगंज मार्ग पर बाइक की भिडंत में महिला गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती पीलीभीत। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर कला निवासी अजयपाल ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी किरन देवी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा थे। जैसे ही वह जहूरगंज मार्ग पर पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे अजयपाल की पत्नी किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।अजयपाल ने बताया कि हादसा दूसरी बाइक चालक की लापरवाही के कारण हुआ। पीड़ित पक्ष ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।1