सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने को एनएसएस की रैली, लगाए प्रभावी नारे फतेहाबाद : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सप्तदिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन मंगलवार को अभिगृहीत ग्राम प्रतापपुरा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान से की। इसके बाद रोड सेफ्टी क्लब एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने “दुर्घटना के तीन आधार—नशा, नींद और तेज रफ्तार” तथा “हेलमेट जरूरी है” जैसे प्रभावी नारों के माध्यम से ग्रामीणों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, दो से अधिक सवारी न बैठाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजित सभा में छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजधारी यादव ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्राचार्य प्रो. अरुणा त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़कर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

- सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया 📍 फतेहाबाद फतेहाबाद क्षेत्र में मंगलवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो मासूम बच्चों और पत्नी को छोड़ गया है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।2
- 🚨 सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया 📍 फतेहाबाद मंगलवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव रसूलपुर फतेहाबाद निवासी 26 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र हरिओम मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से फतेहाबाद की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह फतेहाबाद-बाह मार्ग पर स्थित मॉडल इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र देवू और तीन वर्षीय पुत्री काव्या को छोड़ गए हैं। युवक की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 🕯️ ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे। #Fatehabad #RoadAccident #AgraNews #BreakingNews #SadNews #UPNews #Accident #LocalNews3
- फतेहाबाद : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सप्तदिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन मंगलवार को अभिगृहीत ग्राम प्रतापपुरा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान से की। इसके बाद रोड सेफ्टी क्लब एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने “दुर्घटना के तीन आधार—नशा, नींद और तेज रफ्तार” तथा “हेलमेट जरूरी है” जैसे प्रभावी नारों के माध्यम से ग्रामीणों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, दो से अधिक सवारी न बैठाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजित सभा में छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजधारी यादव ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्राचार्य प्रो. अरुणा त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़कर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।1
- Post by Crime news1
- फिरोजाबाद ब्रेकिंग: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस डिवाइडर से टकराई, एक दर्जन से अधिक घायल फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देर रात बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस थाना नसीरपुर क्षेत्र में खंभा नंबर 55 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब तीन बजे हुआ। बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, इसलिए हादसे का उन्हें पहले आभास नहीं हुआ। अचानक जोरदार झटके के साथ बस पलटने पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- MTF न्यूज़: फिरोजाबाद। दिनांक 25-02-2026 को सुबह करीब 03:00 बजे थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 55.7 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। हादसे में 12 यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया और उन्हें हरसंभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सिरसागंज द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। MTF न्यूज़ के लिए आगे की अपडेट के साथ बने रहिए।1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1