Shuru
Apke Nagar Ki App…
चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार मंदिर में कई है चोर बिजनौर धामपुर पुलिस ने मंदिर का दानपात्र चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5,070 रुपये नकद, दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस, एक चाकू और चोरी किया गया दानपात्र बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक जोशी, सुनील उर्फ भूरे और शाहे आलम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मंदिर से दानपात्र चोरी कर बाग में उसका शीशा तोड़कर नकदी आपस में बांट ली थी। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Insaf news channel
चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार मंदिर में कई है चोर बिजनौर धामपुर पुलिस ने मंदिर का दानपात्र चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5,070 रुपये नकद, दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस, एक चाकू और चोरी किया गया दानपात्र बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक जोशी, सुनील उर्फ भूरे और शाहे आलम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मंदिर से दानपात्र चोरी कर बाग में उसका शीशा तोड़कर नकदी आपस में बांट ली थी। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अवैध मॉडिफाई साइलेंसरो को बुलडोजर से कुचला,लगभग 57 बुलेट पर कार्रवाई।। बिजनौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजनौर यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर और पटाखा बुलेट के खिलाफ चलाया अभियान। अवैध मॉडिफाई साइलेंसरो को बुलडोजर से कुचला,लगभग 57 बुलेट पर कार्रवाई।।3
- मंधाना का धमाका, भारत सेमीफाइनल में! हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराया भारत ने विमेंस एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन किया। भारत की जीत की सबसे बड़ी स्टार ओपनर स्मृति मंधाना रहीं। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 124 रन की शतकीय पारी खेली। मंधाना की इस पारी ने न सिर्फ भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। मंधाना अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उनके नाम 10,880 रन हो गए हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 10,868 इंटरनेशनल रन थे। मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने भी इतिहास रचा। वह महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। भारत की इस बड़ी जीत के साथ टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मंधाना और दीप्ति के रिकॉर्ड ने इस जीत को और खास बना दिया।1
- पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सकुशल उतारा; छेड़छाड़ के मुकदमे में गिरफ्तार अमरोहा/नौगावां सादात। थाना नौगावां सादात क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया स्थित नवीन तहसील परिसर में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को समझा-बुझाकर सकुशल नीचे उतार लिया। पुलिस के अनुसार, टंकी पर चढ़ने वाले युवक की पहचान जितेन्द्र पुत्र तीरथ, निवासी ग्राम देवीपुरा, थाना मंडी धनौरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक युवती द्वारा युवक का फोन नंबर ब्लॉक कर बातचीत बंद किए जाने से वह क्षुब्ध था, जिसके बाद वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। मामले में युवती की मां की ओर से अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना नौगावां सादात में मु0अ0सं0 349/2026 के तहत बीएनएस की धारा 78, 74, 352 और 351(2) में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।1
- मंडी धनौरा से भाजपा विधायक राजीव तरारा की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण की कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लाए। प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व। 🙏🏽जय श्री कृष्ण! 🙏1
- संदिग्ध परिस्थिति में बंद फैक्ट्री के अंदर मिला चौकीदार का शव सन्दिग्ध परिस्थिति में बन्द फेक्ट्री के चोकीदार की मौत। जोया संवाददाता। कोतवाली डिडौली क्षेत्र के हटटुआ गाँव मे बन्द पड़ी फैक्ट्री के चौकीदार की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी पूर्व चोकीदारा की सूचना पर पुलिस युवक को कस्बे के सरकारी अस्पताल ले कर आई जहाँ चिकित्सक ने मृत घोसित कर दिया सूचना पर स्वजन भी अस्पताल पहुँच गए थे डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हटटुआ गाँव मे बुहारन आर्ट एंड गिलास की फैक्ट्री काफी समय से बंद है जिसमे अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गजाना निवासी भूपेंद्र चौहान पुत्र रामचन्द्र चौकीदारी करता है एक साल पहले डिडौली के गाँव सेतली निवासी मुशाहिद अली चोकीदार थे मुशाहिद अली के मुताविक बुधबार को भूपेंद्र ने फोन कर बुलाया और तबियत खराब होने का हवाला दिया जिस पर उन्होंने जोया के निजी चिकित्सक से साथ आ कर दवाई दिला दी गुरुबार को फिर भूपेंद्र का फोन आया और तबियत खराब बताई मुशाहिद सुबह 11 बजे जब फेक्ट्री पहुँचे तो भूपेंद्र चौहान अचेत पड़ा था पूर्व चोकीदारा ने 112 पुलिस को फोन कर सूचना दी मोके पर पहुँची पुलिस ने चौकीदार को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया म्रतक के माता पिता व दूसरे भाई की पहले ही मौत हो चुकी है सूचना पर चचरे भाई अस्पताल पहुँच गए थे पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।2
- 🚀 ISRO की बड़ी कामयाबी: EOS-05 सैटेलाइट सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में लॉन्च भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। गुरुवार देर रात 2:55 बजे श्रीहरिकोटा से GSLV-F17 रॉकेट के जरिए EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया गया। उड़ान भरने के करीब 18 मिनट बाद सैटेलाइट को सफलतापूर्वक उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया गया। करीब 2,367 किलोग्राम वजनी EOS-05 सैटेलाइट भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह लगभग 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई से भारत के बड़े हिस्से की तस्वीरें लेने में सक्षम होगा। इसके जरिए पाकिस्तान और चीन से लगी सीमाओं सहित कई संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। यह सैटेलाइट प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी और राहत कार्यों में भी अहम भूमिका निभाएगा। बाढ़, चक्रवात और अन्य आपदाओं के दौरान मिलने वाली तस्वीरें और जानकारी प्रशासन के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं। करीब आठ महीने बाद इसरो ने कोई मिशन लॉन्च किया है। हाल के कुछ असफल प्रक्षेपणों के बाद इस मिशन की सफलता को इसरो के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। #ISRO #EOS05 #GSLV #Viral1
- एचएनजे इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अमरोहा/मेरठ। आसिफाबाद समसपुर स्थित एचएनजे इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं पर आधारित मनमोहक एवं आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, राधा-कृष्ण की लीलाओं तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन जितेंद्र नागर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और धार्मिक परंपराओं के प्रति रुचि पैदा करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।एचएनजे इंटरनेशनल स्कूल द्वारा शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की गई। विद्यालय में समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सराहनीय पहल हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, सचिन शर्मा, एकता, गार्गी, कंचन, शालिनी, संजय, राजू, अंजलि नागर, बीना चौधरी, डॉ. संदीप कुमार, एडवोकेट योगेश्वर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।1
- गजरौला के मोहल्ला धुनपुरी निवासी 25 वर्षीय विवाहिता पूनम रावत पत्नी संजीव रावत की सीएचसी में मौत से हड़कंप… परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप, सीएचसी पहुंचकर किया हंगामा… पहले भी उठ चुके हैं गजरौला सीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल, अब फिर एक मौत के बाद मचा बवाल! अमरोहा के गजरौला सीएचसी में फिर गई एक महिला की जान!1
- दुष्कर्म के आरोपों पर पुलिस का शिकंजा घर पर चश्पा हुआ कुर्की का नोटिस दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, घर पर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस जोया। संवाददाता विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी के खिलाफ डिडौली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश के तहत धारा 82 की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किया। पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपी के परिजनों और आसपास के लोगों में हलचल मच गई। मामला डिडौली थाना क्षेत्र के असगरीपुर गांव से जुड़ा है। सिनौरा जलालाबाद निवासी विवाहिता सना परवीन ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि करीब दो वर्ष पहले उसका निकाह असगरीपुर निवासी मिसरेयाब से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका देवर मौ. जैद उस पर गलत नजर रखता था। पीड़िता के मुताबिक नौ अप्रैल 2026 की रात उसका पति शादी में गया हुआ था। इसी दौरान देवर ने कथित तौर पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। आरोप है कि इसके बाद वह बदहवास हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह होश आने पर उसने आरोपी को अपने कमरे में पाया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने गला पकड़कर घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी पति और ससुराल पक्ष के लोगों को देने की बात भी कही, लेकिन आरोप है कि उसे चुप रहने के लिए कहा गया। बाद में वह मायके पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लगातार फरार चल रहा है। न्यायालय की प्रक्रिया के तहत पुलिस ने उसके मकान पर धारा 82 का नोटिस चस्पा कर दिया है। साथ ही आरोपी को निर्धारित समय में न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की चेतावनी दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के उपस्थित न होने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।4