Shuru
Apke Nagar Ki App…
गजरौला के मोहल्ला धुनपुरी निवासी 25 वर्षीय विवाहिता पूनम रावत पत्नी संजीव रावत की सीएचसी में मौत से हड़कंप… परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप, सीएचसी पहुंचकर किया हंगामा… पहले भी उठ चुके हैं गजरौला सीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल, अब फिर एक मौत के बाद मचा बवाल! अमरोहा के गजरौला सीएचसी में फिर गई एक महिला की जान!
Bachchan Singh
गजरौला के मोहल्ला धुनपुरी निवासी 25 वर्षीय विवाहिता पूनम रावत पत्नी संजीव रावत की सीएचसी में मौत से हड़कंप… परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप, सीएचसी पहुंचकर किया हंगामा… पहले भी उठ चुके हैं गजरौला सीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल, अब फिर एक मौत के बाद मचा बवाल! अमरोहा के गजरौला सीएचसी में फिर गई एक महिला की जान!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मंधाना का धमाका, भारत सेमीफाइनल में! हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराया भारत ने विमेंस एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन किया। भारत की जीत की सबसे बड़ी स्टार ओपनर स्मृति मंधाना रहीं। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 124 रन की शतकीय पारी खेली। मंधाना की इस पारी ने न सिर्फ भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। मंधाना अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उनके नाम 10,880 रन हो गए हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 10,868 इंटरनेशनल रन थे। मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने भी इतिहास रचा। वह महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। भारत की इस बड़ी जीत के साथ टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मंधाना और दीप्ति के रिकॉर्ड ने इस जीत को और खास बना दिया।1
- पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सकुशल उतारा; छेड़छाड़ के मुकदमे में गिरफ्तार अमरोहा/नौगावां सादात। थाना नौगावां सादात क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया स्थित नवीन तहसील परिसर में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को समझा-बुझाकर सकुशल नीचे उतार लिया। पुलिस के अनुसार, टंकी पर चढ़ने वाले युवक की पहचान जितेन्द्र पुत्र तीरथ, निवासी ग्राम देवीपुरा, थाना मंडी धनौरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक युवती द्वारा युवक का फोन नंबर ब्लॉक कर बातचीत बंद किए जाने से वह क्षुब्ध था, जिसके बाद वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। मामले में युवती की मां की ओर से अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना नौगावां सादात में मु0अ0सं0 349/2026 के तहत बीएनएस की धारा 78, 74, 352 और 351(2) में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।1
- मंडी धनौरा से भाजपा विधायक राजीव तरारा की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण की कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लाए। प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व। 🙏🏽जय श्री कृष्ण! 🙏1
- संदिग्ध परिस्थिति में बंद फैक्ट्री के अंदर मिला चौकीदार का शव सन्दिग्ध परिस्थिति में बन्द फेक्ट्री के चोकीदार की मौत। जोया संवाददाता। कोतवाली डिडौली क्षेत्र के हटटुआ गाँव मे बन्द पड़ी फैक्ट्री के चौकीदार की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी पूर्व चोकीदारा की सूचना पर पुलिस युवक को कस्बे के सरकारी अस्पताल ले कर आई जहाँ चिकित्सक ने मृत घोसित कर दिया सूचना पर स्वजन भी अस्पताल पहुँच गए थे डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हटटुआ गाँव मे बुहारन आर्ट एंड गिलास की फैक्ट्री काफी समय से बंद है जिसमे अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गजाना निवासी भूपेंद्र चौहान पुत्र रामचन्द्र चौकीदारी करता है एक साल पहले डिडौली के गाँव सेतली निवासी मुशाहिद अली चोकीदार थे मुशाहिद अली के मुताविक बुधबार को भूपेंद्र ने फोन कर बुलाया और तबियत खराब होने का हवाला दिया जिस पर उन्होंने जोया के निजी चिकित्सक से साथ आ कर दवाई दिला दी गुरुबार को फिर भूपेंद्र का फोन आया और तबियत खराब बताई मुशाहिद सुबह 11 बजे जब फेक्ट्री पहुँचे तो भूपेंद्र चौहान अचेत पड़ा था पूर्व चोकीदारा ने 112 पुलिस को फोन कर सूचना दी मोके पर पहुँची पुलिस ने चौकीदार को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया म्रतक के माता पिता व दूसरे भाई की पहले ही मौत हो चुकी है सूचना पर चचरे भाई अस्पताल पहुँच गए थे पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।2
- यह जाम किसी मेट्रोपॉलिटन सिटी का नहीं, बल्कि मुरादाबाद का है! मुरादाबाद -वीडियो में दिखाई दे रहा जाम का यह नज़ारा किसी बड़े मेट्रोपॉलिटन शहर का नहीं है। यह मुरादाबाद में सत्यम सिनेमा से लेकर फव्वारा तिराहे तक अक्सर लगने वाले जाम की तस्वीर है। इस पूरे मार्ग पर जाम की स्थिति का विश्लेषण करने पर कई ऐसे कारण सामने आते हैं, जिन्हें यदि मुरादाबाद पुलिस के आला अधिकारी गंभीरता से देखें तो यातायात व्यवस्था में काफी सुधार हो सकता है। जाम के प्रमुख कारण— 1. सत्यम सिनेमा पुल से मिगलानी सिनेमा की ओर उतरते ही माल गोदाम से निकलने वाले वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होता है। 2. गांधी नगर पब्लिक स्कूल वाले कट पर यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के बजाय दोपहिया वाहनों की चेकिंग होती दिखाई देती है। इससे वाहनों की रफ्तार प्रभावित होती है और जाम की स्थिति बनती है। 3. गांधी नगर पार्क वाले मोड़ पर कई बार ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद नहीं होते, जिससे यातायात का संचालन व्यवस्थित नहीं हो पाता। 4. रोडवेज बस अड्डे से निकलने वाली बसें मुख्य सड़क के यातायात को प्रभावित करती हैं। 5. रोडवेज के आसपास अवैध रूप से संचालित वाहनों का जमावड़ा भी यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी समस्या है। 6. प्रिंस रोड पर चड्डा सिनेमा वाले मोड़ पर भी यातायात संचालन के बजाय दोपहिया वाहनों की चेकिंग पर अधिक ध्यान दिखाई देता है। यह भी जाम का एक प्रमुख कारण बनता है। 7. रेलवे स्टेशन के पहले गेट के सामने यात्रियों को बैठाने के लिए रुकने वाले टेम्पो और अन्य वाहन, बसों का रुकना तथा सामने बने कट से घूमने वाले वाहनों के आपस में फंसने से यातायात बार-बार बाधित होता है। यहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा यातायात संचालन के बजाय दोपहिया वाहनों की चेकिंग किए जाने की स्थिति भी देखने को मिलती है। 8. रेलवे स्टेशन के दूसरे गेट पर भी लगभग यही स्थिति बनी रहती है—यात्रियों को बैठाने के लिए वाहन रुकते हैं, बसें रुकती हैं और कट से निकलने वाले वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होता है। 9. रेलवे स्टेशन के तीसरे गेट पर बस या अन्य वाहनों के घूमने के लिए कट नहीं है, लेकिन बाकी स्थिति लगभग वही है और यातायात लगातार प्रभावित होता रहता है। 10. पार्कर इंटर कॉलेज वाले कट पर भी यातायात के संचालन के बजाय चेकिंग पर अधिक ध्यान दिखाई देता है। 11. कपूर कंपनी पुल पर हैलट रोड की ओर से पैदल आने वाले लोगों के सड़क पार करने के कारण बार-बार यातायात बाधित होता है। यहां भी यातायात प्रबंधन की आवश्यकता है। 12. फव्वारा तिराहे पर भी यातायात संचालन के बजाय वाहन चेकिंग होती दिखाई देती है, जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। सवाल यह है कि प्राथमिकता क्या होनी चाहिए? वाहन चेकिंग जरूरी है, लेकिन व्यस्त चौराहों और जाम वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की पहली प्राथमिकता यातायात को सुचारू रूप से चलाना होनी चाहिए। यदि इन सभी स्थानों की समस्या का स्थायी समाधान तलाशा जाए, अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई हो, बसों और टेम्पो के लिए उचित व्यवस्था हो, पैदल यात्रियों के सड़क पार करने की व्यवस्था बेहतर की जाए और ट्रैफिक पुलिसकर्मी चौराहों पर प्रभावी ढंग से यातायात का संचालन करें, तो मुरादाबाद में जाम की समस्या काफी हद तक कम की जा सकती है। मुरादाबाद पुलिस के आला अधिकारियों से उम्मीद है कि इन बिंदुओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा। क्योंकि जाम में सिर्फ लोगों का कीमती समय ही बर्बाद नहीं होता, बल्कि हजारों वाहनों का पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और बिजली भी बेवजह खर्च होती है। बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था सिर्फ सुविधा नहीं, शहर के हर नागरिक के समय और संसाधनों की बचत है।4
- भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान और 24 सितंबर के धरने को लेकर बनी रणनीति* *भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान और 24 सितंबर के धरने को लेकर बनी रणनीति* *अमरोहा।* आज दिनांक 03/09/2026 को भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संघ कार्यालय पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने विस्तारपूर्वक बताया कि ब्लॉक वार किसानों की समस्याओं का समाधान किस प्रकार कराया जा सकता है। साथ ही 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलने वाले सदस्यता अभियान को किस प्रकार सफल बनाया जाए, ताकि अमरोहा जिला पूरे प्रदेश में सबसे अधिक सदस्यता करने वाला जिला बन सके। बैठक में 24 सितंबर को जिले में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर होने वाले धरने को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। इस दौरान सभी छह ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक मंत्रियों से ग्राम पालकों की लिस्ट जमा कराई गई। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा ने सभी को सदस्यता अभियान के बारे में समझाते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री को अधिक से अधिक सदस्यता करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील, प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी, प्रांतीय गन्ना प्रमुख महिपाल सिंह, जिला मंत्री आलोक कुमार, जिला कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष शिवचरन सैनी, जिला युवा प्रमुख विपिन चौधरी, जिला विद्युत प्रमुख यशवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हसनपुर ओमवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जोया दशरथ सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गजरौला देवेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी दिव्यांशु यादव, ब्लॉक मंत्री अमरोहा अनुज चौहान, तारा सिंह, मधुकर, तेजा, विपिन चौधरी, उषा चौधरी आदि मौजूद रहे।1
- 🚀 ISRO की बड़ी कामयाबी: EOS-05 सैटेलाइट सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में लॉन्च भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। गुरुवार देर रात 2:55 बजे श्रीहरिकोटा से GSLV-F17 रॉकेट के जरिए EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया गया। उड़ान भरने के करीब 18 मिनट बाद सैटेलाइट को सफलतापूर्वक उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया गया। करीब 2,367 किलोग्राम वजनी EOS-05 सैटेलाइट भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह लगभग 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई से भारत के बड़े हिस्से की तस्वीरें लेने में सक्षम होगा। इसके जरिए पाकिस्तान और चीन से लगी सीमाओं सहित कई संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। यह सैटेलाइट प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी और राहत कार्यों में भी अहम भूमिका निभाएगा। बाढ़, चक्रवात और अन्य आपदाओं के दौरान मिलने वाली तस्वीरें और जानकारी प्रशासन के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं। करीब आठ महीने बाद इसरो ने कोई मिशन लॉन्च किया है। हाल के कुछ असफल प्रक्षेपणों के बाद इस मिशन की सफलता को इसरो के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। #ISRO #EOS05 #GSLV #Viral1
- गजरौला के मोहल्ला धुनपुरी निवासी 25 वर्षीय विवाहिता पूनम रावत पत्नी संजीव रावत की सीएचसी में मौत से हड़कंप… परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप, सीएचसी पहुंचकर किया हंगामा… पहले भी उठ चुके हैं गजरौला सीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल, अब फिर एक मौत के बाद मचा बवाल! अमरोहा के गजरौला सीएचसी में फिर गई एक महिला की जान!1