logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए विकसित किये जा रहे स्मार्ट ग्राम भरतपुर का डीएम ने किया निरीक्षण बहराइच 01 अगस्त। प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन में कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार की गोद में बसे जनपद के दूरस्थ ग्राम भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए ग्राम सेमरहना में विकसित किये जा रहे स्मार्ट गांव भरतपुर का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर प्रगति का जायज़ा लिया। उल्लेखनीय है कि डीएम श्री त्रिपाठी के मार्गदर्शन में ग्राम्य विकास, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, जल निगम, बाल विकास एवं पुष्टाहार व बेसिक शिक्षा सहित अन्य विभाग अपने अपने हिस्से की आहूति डालकर भरथापुर ग्राम के विस्थापित परिवारों के लिए सभी सुविधाओं से सुसज्जित स्मार्ट ग्राम का निर्माण करने में निरन्तर अग्रसर हैं। भरतपुर के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आवासीय भवनों का निर्माण कार्य लिन्टर स्तर तक पूर्ण कर लिया गया है। विद्युत विभाग द्वारा खम्भे लगाकर विद्युत लाईने बिछाकर कर विद्युत आपूर्ति से ग्राम को आच्छादित किया जा चुका है। जबकि लोक निर्माण विभाग द्वारा आंतरिक गलियों के प्रथम फेज अन्तर्गत मिट्टी भराई के उपरान्त गिट्टी डालकर रोड रोलर से कमपैक्शन का कार्य पूर्ण कर रोड़ का निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा भी ग्राम में सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मा. मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप स्मार्ट ग्राम के विकास में होने वाले कार्यों को पूरी गुणवत्ता एवं मानक के साथ समयबद्धता के साथ पूर्ण करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रा.ख. प्रदीप कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्
डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्
Court reporter नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
4ea2f3f5-e834-4896-975c-b4b0e15bf7ca

भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए विकसित किये जा रहे स्मार्ट ग्राम भरतपुर का डीएम ने किया निरीक्षण बहराइच 01 अगस्त। प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन में कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार की गोद में बसे जनपद के दूरस्थ ग्राम भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए ग्राम सेमरहना में विकसित किये जा रहे स्मार्ट गांव भरतपुर का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर प्रगति का जायज़ा लिया। उल्लेखनीय है कि डीएम श्री त्रिपाठी के मार्गदर्शन में ग्राम्य विकास, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, जल निगम,

7f09a861-6439-4ab0-aaa2-b93569f8a076

बाल विकास एवं पुष्टाहार व बेसिक शिक्षा सहित अन्य विभाग अपने अपने हिस्से की आहूति डालकर भरथापुर ग्राम के विस्थापित परिवारों के लिए सभी सुविधाओं से सुसज्जित स्मार्ट ग्राम का निर्माण करने में निरन्तर अग्रसर हैं। भरतपुर के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आवासीय भवनों का निर्माण कार्य लिन्टर स्तर तक पूर्ण कर लिया गया है। विद्युत विभाग द्वारा खम्भे लगाकर विद्युत लाईने बिछाकर कर विद्युत आपूर्ति से ग्राम को आच्छादित किया जा चुका है। जबकि लोक निर्माण विभाग द्वारा आंतरिक गलियों के प्रथम फेज अन्तर्गत मिट्टी भराई के उपरान्त गिट्टी डालकर रोड रोलर से कमपैक्शन का कार्य

99d36c82-7582-45d0-be4f-ec8320d2b954

पूर्ण कर रोड़ का निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा भी ग्राम में सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मा. मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप स्मार्ट ग्राम के विकास में होने वाले कार्यों को पूरी गुणवत्ता एवं मानक के साथ समयबद्धता के साथ पूर्ण करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रा.ख. प्रदीप कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच: बैराजों से छोड़ा गया 265940.00 क्यूसेक पानी, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें बैराजों से छोड़ा गया 265940.00 क्यूसेक पानी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 265940.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी की लहरें खतरे के निशान को पार करने के नजदीक पहुंच गई है। शारदा बैराज से 135054 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 128600, सरयू बैराज से 2286 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.92 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के बेहद नजदीक है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद से जिले की मिहींपुरवा, नानपारा, महसी व कैसरगंज तहसील के नदी के मुहाने पर बसे गांव में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण नदी के किनारे बेस ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रशासन नजर बनाए हुए है।
    1
    बहराइच: बैराजों से छोड़ा गया 265940.00 क्यूसेक पानी, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें
बैराजों से छोड़ा गया 265940.00 क्यूसेक पानी
एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें



बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 265940.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी की लहरें खतरे के निशान को पार करने के नजदीक पहुंच गई है। शारदा बैराज से 135054 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 128600, सरयू बैराज से 2286 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.92 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के बेहद नजदीक है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद से जिले की मिहींपुरवा, नानपारा, महसी व कैसरगंज तहसील के नदी के मुहाने पर बसे गांव में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण नदी के किनारे बेस ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रशासन नजर बनाए हुए है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लखनऊ में फर्जी 'PRESS' गाड़ियों पर बड़ा एक्शन, हजरतगंज में चला चेकिंग अभियान #Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv #Hazratganj #PressVehicle #FakePress #PressChecking #LucknowPolice #UPPolice #Journalist #Media #PressVerification #PoliceAction #BreakingNews #UPNews #HindiNews #NewsUpdate #ViralVideo #Press #Journalism #LawAndOrder #LucknowNews
    1
    लखनऊ में फर्जी 'PRESS' गाड़ियों पर बड़ा एक्शन, हजरतगंज में चला चेकिंग अभियान

#Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv #Hazratganj #PressVehicle #FakePress #PressChecking #LucknowPolice #UPPolice #Journalist #Media #PressVerification #PoliceAction #BreakingNews #UPNews #HindiNews #NewsUpdate #ViralVideo #Press #Journalism #LawAndOrder #LucknowNews
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • देर रात्रि gen z के पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश आया जरूर सुनें
    1
    देर रात्रि gen z के पीएम नरेंद्र मोदी  का संदेश आया जरूर सुनें
    user_फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    निडर लेखनी,सच्ची पत्रकारिता, Bahraich, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • ग्राम पंचायत चपकहा नाली सफाई नहीं हो रही है 6 महीने बाद होती है रोटो पर पानी चलता है
    1
    ग्राम पंचायत चपकहा
नाली सफाई नहीं हो रही है 
6 महीने बाद होती है 
रोटो पर पानी चलता है
    user_दुर्गेश साहू
    दुर्गेश साहू
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 📚 गरीब बच्चों की शिक्षा में बढ़ा सहयोग 🇮🇳 इंडियन आर्मी के सुभाष जी ने अमित कुमार द्वारा संचालित निःशुल्क विद्यालय पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों को ज्योमेट्री बॉक्स और कॉपियां वितरित कीं। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाली यह पहल शिक्षा के प्रति समाज की जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण है। ❤️📖
    1
    📚 गरीब बच्चों की शिक्षा में बढ़ा सहयोग 🇮🇳
इंडियन आर्मी के सुभाष जी ने अमित कुमार द्वारा संचालित निःशुल्क विद्यालय पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों को ज्योमेट्री बॉक्स और कॉपियां वितरित कीं। 
बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाली यह पहल शिक्षा के प्रति समाज की जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण है। ❤️📖
    user_Lakhimpur Kheri दस्तक
    Lakhimpur Kheri दस्तक
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रेउसा में खाद की कथित कालाबाजारी का आरोप, किसानों ने कार्रवाई की उठाई मांग जिला संवाददाता सत्य प्रकाश शुक्ला सीतापुर/रेउसा। खरीफ सीजन के बीच रेउसा क्षेत्र में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि सरकारी समितियों और बिक्री केंद्रों पर उन्हें घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। कई किसानों को एक-एक बोरी खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे धान सहित अन्य फसलों की बुवाई और देखभाल प्रभावित हो रही है। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में खाद की कथित कालाबाजारी की जा रही है। उनका दावा है कि बड़ी मात्रा में खाद पिकअप वाहनों के माध्यम से अन्य स्थानों और फैक्ट्रियों की ओर भेजी जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि खाद किसानों तक पहुंचने के बजाय इस प्रकार बाहर भेजी जाती रही तो जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो सकेगी। इसी क्रम में शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किए जाने की चर्चा क्षेत्र में रही। कार्यकर्ताओं का दावा है कि वाहन में बड़ी मात्रा में खाद लदी हुई थी। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि वाहन रेउसा निवासी हर्षित पोरवाल (पुत्र सुरेश पोरवाल) का था और वाहन चालक मौके से वाहन लेकर चला गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है तथा संबंधित पक्ष का बयान भी समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका था। किसानों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो खाद वितरण व्यवस्था में हो रही अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। किसानों ने जिला प्रशासन, कृषि विभाग, पुलिस प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार तथा क्षेत्रीय विधायक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
    1
    रेउसा में खाद की कथित कालाबाजारी का आरोप, किसानों ने कार्रवाई की उठाई मांग
जिला संवाददाता सत्य प्रकाश शुक्ला 
सीतापुर/रेउसा। खरीफ सीजन के बीच रेउसा क्षेत्र में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि सरकारी समितियों और बिक्री केंद्रों पर उन्हें घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। कई किसानों को एक-एक बोरी खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे धान सहित अन्य फसलों की बुवाई और देखभाल प्रभावित हो रही है।
स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में खाद की कथित कालाबाजारी की जा रही है। उनका दावा है कि बड़ी मात्रा में खाद पिकअप वाहनों के माध्यम से अन्य स्थानों और फैक्ट्रियों की ओर भेजी जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि खाद किसानों तक पहुंचने के बजाय इस प्रकार बाहर भेजी जाती रही तो जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो सकेगी।
इसी क्रम में शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किए जाने की चर्चा क्षेत्र में रही। कार्यकर्ताओं का दावा है कि वाहन में बड़ी मात्रा में खाद लदी हुई थी। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि वाहन रेउसा निवासी हर्षित पोरवाल (पुत्र सुरेश पोरवाल) का था और वाहन चालक मौके से वाहन लेकर चला गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है तथा संबंधित पक्ष का बयान भी समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका था।
किसानों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो खाद वितरण व्यवस्था में हो रही अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। किसानों ने जिला प्रशासन, कृषि विभाग, पुलिस प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार तथा क्षेत्रीय विधायक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_सत्य प्रकाश शुक्ला पत्रकार
    सत्य प्रकाश शुक्ला पत्रकार
    Voice of people बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्रावस्ती में आम के पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय विवाहिता का शव, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी श्रावस्ती। जनपद के भिनगा थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकीनगर कला के प्रतापबली पुरवा में शुक्रवार सुबह 29 वर्षीय विवाहिता का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला सुबह घर से शौच के लिए निकली थी, जिसके बाद उसका शव बाग में मिलने की सूचना से परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), क्षेत्राधिकारी (CO) तथा सिरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला की मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    4
    श्रावस्ती में आम के पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय विवाहिता का शव, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

श्रावस्ती। जनपद के भिनगा थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकीनगर कला के प्रतापबली पुरवा में शुक्रवार सुबह 29 वर्षीय विवाहिता का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला सुबह घर से शौच के लिए निकली थी, जिसके बाद उसका शव बाग में मिलने की सूचना से परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), क्षेत्राधिकारी (CO) तथा सिरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल महिला की मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.