logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

त्योहारों के कारण बाजारों में बढ़ी भीड़ दिन में कई वार लगा झींझक के मुख्य मार्ग पर जाम

3 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

त्योहारों के कारण बाजारों में बढ़ी भीड़ दिन में कई वार लगा झींझक के मुख्य मार्ग पर जाम

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • त्योहारों के कारण बाजारों में बढ़ी भीड़ दिन में कई वार लगा झींझक के मुख्य मार्ग पर जाम
    1
    त्योहारों के कारण बाजारों में बढ़ी भीड़ दिन में कई वार लगा झींझक के मुख्य मार्ग पर जाम
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चक्केपुरवा गांव में खाना खाने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, अस्पताल ले जाते समय मौत चक्केपुरवा गांव में खाना खाने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, अस्पताल ले जाते समय मौत मंगलपुर थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने रात में ही पंचायतनामा भरकर शव मोर्चरी भिजवाया मंगलपुर थाना क्षेत्र के चक्केपुरवा गांव में मंगलवार को खाना खाने के बाद एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। सुबह उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद वह अपने रोजमर्रा के कामों में लगा रहा, लेकिन शाम को हालत दोबारा बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सक की सलाह पर अकबरपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को रात में ही मोर्चरी भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार, चक्केपुरवा गांव निवासी 36 वर्षीय प्रताप भान मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर पर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद उन्हें उल्टी होने लगी। भतीजे ने परेशानी का कारण पूछा तो उन्होंने पेट में दर्द और सर्दी लगने की बात बताई। इसके बाद वह सामान्य रूप से अपने कामों में लग गए। शाम करीब चार बजे उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। परिजन उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने अकबरपुर ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें अकबरपुर अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में शोक छा गया। सूचना मिलने पर मंगलपुर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बुधवार करीब 11:30बजे बताया कि मृतक का पंचायतनामा देर रात भरवाने के बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया था। युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    1
    चक्केपुरवा गांव में खाना खाने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, अस्पताल ले जाते समय मौत

चक्केपुरवा गांव में खाना खाने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, अस्पताल ले जाते समय मौत
मंगलपुर थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने रात में ही पंचायतनामा भरकर शव मोर्चरी भिजवाया
मंगलपुर थाना क्षेत्र के चक्केपुरवा गांव में मंगलवार को खाना खाने के बाद एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। सुबह उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद वह अपने रोजमर्रा के कामों में लगा रहा, लेकिन शाम को हालत दोबारा बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सक की सलाह पर अकबरपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को रात में ही मोर्चरी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, चक्केपुरवा गांव निवासी 36 वर्षीय प्रताप भान मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर पर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद उन्हें उल्टी होने लगी। भतीजे ने परेशानी का कारण पूछा तो उन्होंने पेट में दर्द और सर्दी लगने की बात बताई। इसके बाद वह सामान्य रूप से अपने कामों में लग गए। शाम करीब चार बजे उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। परिजन उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने अकबरपुर ले जाने की सलाह दी।
परिजन उन्हें अकबरपुर अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में शोक छा गया। सूचना मिलने पर मंगलपुर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बुधवार करीब 11:30बजे बताया कि मृतक का पंचायतनामा देर रात भरवाने के बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया था। युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राजपुर ब्लॉक में बाल संरक्षण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर हुई बैठक, योजनाओं के प्रति किया जागरूक राजपुर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को करीब दो बजे ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं और बच्चों से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बाल संरक्षण, बच्चों को हिंसा व शोषण से बचाने, बाल विवाह रोकने, मानव तस्करी की रोकथाम और बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्राम स्तर पर बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 181 और 1090 के बारे में भी जागरूक किया गया। बैठक में प्रभारी खंड विकास अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव, शारदा साहू, बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    राजपुर ब्लॉक में बाल संरक्षण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर हुई बैठक, योजनाओं के प्रति किया जागरूक
राजपुर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को करीब दो बजे ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं और बच्चों से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बाल संरक्षण, बच्चों को हिंसा व शोषण से बचाने, बाल विवाह रोकने, मानव तस्करी की रोकथाम और बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्राम स्तर पर बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 181 और 1090 के बारे में भी जागरूक किया गया। बैठक में प्रभारी खंड विकास अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव, शारदा साहू, बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सिकंदरा में निजी क्लिनिक पर इलाज के दौरान 7 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों का हंगामा; स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक किया सीज सिकंदरा कस्बे के गांधी नगर में सोमवार शाम एक निजी क्लिनिक पर इलाज के दौरान सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक के सामने शव रखकर हंगामा किया। मौके पर भीड़ जुटने के बाद चिकित्सक मकान की छत पर चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। वहीं, सीएचसी प्रभारी ने क्लिनिक को सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांधी नगर निवासी विष्णु कठेरिया की पत्नी रीना देवी अपनी सात वर्षीय पुत्री परी को तीन दिन पहले गायत्री मेडिकल स्टोर के बगल में स्थित एक निजी क्लिनिक पर इलाज के लिए ले गई थीं। यहां बच्ची का पिछले दो-तीन दिनों से इलाज चल रहा था। सोमवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद परिजनों ने क्लिनिक के सामने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। भीड़ से बचाने के लिए पुलिस चिकित्सक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं, सूचना मिलने पर सिकंदरा सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे और क्लिनिक को सीज कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही सीएमओ डॉ. जय गोविंद ने इस क्लिनिक के खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बावजूद क्लिनिक दोबारा संचालित होने लगा। देर रात करीब 9:30 बजे तक परिजन क्लिनिक के सामने बच्ची का शव रखे हुए थे। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    2
    सिकंदरा में निजी क्लिनिक पर इलाज के दौरान 7 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों का हंगामा; स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक किया सीज
सिकंदरा कस्बे के गांधी नगर में सोमवार शाम एक निजी क्लिनिक पर इलाज के दौरान सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक के सामने शव रखकर हंगामा किया। मौके पर भीड़ जुटने के बाद चिकित्सक मकान की छत पर चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। वहीं, सीएचसी प्रभारी ने क्लिनिक को सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गांधी नगर निवासी विष्णु कठेरिया की पत्नी रीना देवी अपनी सात वर्षीय पुत्री परी को तीन दिन पहले गायत्री मेडिकल स्टोर के बगल में स्थित एक निजी क्लिनिक पर इलाज के लिए ले गई थीं। यहां बच्ची का पिछले दो-तीन दिनों से इलाज चल रहा था। सोमवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद परिजनों ने क्लिनिक के सामने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामे की सूचना पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। भीड़ से बचाने के लिए पुलिस चिकित्सक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं, सूचना मिलने पर सिकंदरा सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे और क्लिनिक को सीज कर दिया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही सीएमओ डॉ. जय गोविंद ने इस क्लिनिक के खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बावजूद क्लिनिक दोबारा संचालित होने लगा।
देर रात करीब 9:30 बजे तक परिजन क्लिनिक के सामने बच्ची का शव रखे हुए थे। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जौरवा गांव में मोरम लदा ट्रक खड्ड में पलटा, चालक बाल-बाल बचा मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुआ ट्रक, बरमदेव बाबा के स्थान की बाउंड्री से टकराया.. कानपुरदेहात,मंगलपुर थाना क्षेत्र के जौरवा गांव में मंगलवार तड़के करीब एक बजे मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में मोरम लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। पलटने से पहले ट्रक सड़क किनारे स्थित बरमदेव बाबा के स्थान की बाउंड्री से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक, मोरम लदा ट्रक जौरवा गांव के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रक बरमदेव बाबा के स्थान की बाउंड्री से टकराने के बाद सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। देर रात हुए हादसे के बाद आसपास के लोगों में हलचल मच गई। ट्रक पलटने के बावजूद चालक के सुरक्षित बच जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।
    1
    जौरवा गांव में मोरम लदा ट्रक खड्ड में पलटा, चालक बाल-बाल बचा

मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुआ ट्रक, बरमदेव बाबा के स्थान की बाउंड्री से टकराया..
कानपुरदेहात,मंगलपुर थाना क्षेत्र के जौरवा गांव में मंगलवार तड़के करीब एक बजे मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में मोरम लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। पलटने से पहले ट्रक सड़क किनारे स्थित बरमदेव बाबा के स्थान की बाउंड्री से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के मुताबिक, मोरम लदा ट्रक जौरवा गांव के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रक बरमदेव बाबा के स्थान की बाउंड्री से टकराने के बाद सड़क किनारे खड्ड में पलट गया।
देर रात हुए हादसे के बाद आसपास के लोगों में हलचल मच गई। ट्रक पलटने के बावजूद चालक के सुरक्षित बच जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ *बीकेटी में पोस्टर को लेकर चर्चा, यशवीर लोधी की होर्डिंग के ऊपर लगी अभिषेक सिंह की होर्डिंग, अब नीचे पड़ी मिली* लखनऊ के बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित अमराई गांव में शगुन बिहार गेट के पास भारत पेट्रोल पंप के निकट लगी होर्डिंग को लेकर मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी से बीकेटी विधानसभा सीट पर टिकट की दावेदारी कर रहे यशवीर लोधी की तस्वीर वाली होर्डिंग खंभे पर पहले से लगी हुई थी। इसके बाद बहुजन समाज पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे अभिषेक सिंह उर्फ बाबू सिंह की होर्डिंग उसी होर्डिंग के ऊपर लगाई गई थी। वहीं, आज सुबह अभिषेक सिंह उर्फ बाबू सिंह की होर्डिंग नीचे गड्ढे में पड़ी दिखाई दी। इस घटनाक्रम के बाद इलाके में इसकी चर्चा हो रही है। हालांकि, होर्डिंग नीचे कैसे पहुंची और इसके पीछे क्या वजह रही, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, इस मामले में किसी की भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ
*बीकेटी में पोस्टर को लेकर चर्चा, यशवीर लोधी की होर्डिंग के ऊपर लगी अभिषेक सिंह की होर्डिंग, अब नीचे पड़ी मिली*
लखनऊ के बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित अमराई गांव में शगुन बिहार गेट के पास भारत पेट्रोल पंप के निकट लगी होर्डिंग को लेकर मामला चर्चा में है।
बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी से बीकेटी विधानसभा सीट पर टिकट की दावेदारी कर रहे यशवीर लोधी की तस्वीर वाली होर्डिंग खंभे पर पहले से लगी हुई थी। इसके बाद बहुजन समाज पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे अभिषेक सिंह उर्फ बाबू सिंह की होर्डिंग उसी होर्डिंग के ऊपर लगाई गई थी।
वहीं, आज सुबह अभिषेक सिंह उर्फ बाबू सिंह की होर्डिंग नीचे गड्ढे में पड़ी दिखाई दी। इस घटनाक्रम के बाद इलाके में इसकी चर्चा हो रही है।
हालांकि, होर्डिंग नीचे कैसे पहुंची और इसके पीछे क्या वजह रही, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, इस मामले में किसी की भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • गड़बड़ी नहीं होती तो 11 की 11 सीटें जीतते: सपा जिलाध्यक्ष, शिक्षक निर्वाचन में गड़बड़ी का आरोप, 2027 में प्रचंड बहुमत का दावा औरैया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बुधवार को प्रेसवार्ता में शिक्षक निर्वाचन के दौरान गड़बड़ी और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में व्यवस्थाएं ठीक होतीं तो सपा सभी 11 सीटें जीत सकती थी। उन्होंने कहा कि शिक्षक और बुद्धिजीवी वर्ग सरकार की नीतियों से असंतुष्ट है। चुनाव परिणामों ने सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने का दावा किया। प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ सपा नेता लालजी शुक्ला, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, महेंद्र त्रिपाठी, कमलेश तिवारी, राजेश राजपूत, नरेंद्र पाल, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, अजय यादव, अर्जित कुशवाह, अमरदीप और राम रतन दोहरे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    2
    गड़बड़ी नहीं होती तो 11 की 11 सीटें जीतते: सपा जिलाध्यक्ष, शिक्षक निर्वाचन में गड़बड़ी का आरोप, 2027 में प्रचंड बहुमत का दावा
औरैया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बुधवार को प्रेसवार्ता में शिक्षक निर्वाचन के दौरान गड़बड़ी और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में व्यवस्थाएं ठीक होतीं तो सपा सभी 11 सीटें जीत सकती थी।
उन्होंने कहा कि शिक्षक और बुद्धिजीवी वर्ग सरकार की नीतियों से असंतुष्ट है। चुनाव परिणामों ने सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने का दावा किया।
प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ सपा नेता लालजी शुक्ला, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, महेंद्र त्रिपाठी, कमलेश तिवारी, राजेश राजपूत, नरेंद्र पाल, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, अजय यादव, अर्जित कुशवाह, अमरदीप और राम रतन दोहरे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अचानक बिगड़ी तबीयत, रास्ते में मजदूर की मौत पत्नी की सूचना पर पुलिस ने की कार्यवाई , झींझक। चक्केपुरवा गांव निवासी 36 वर्षीय मजदूर की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। स्वजन उन्हें उपचार के लिए अकबरपुर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। चक्केपुरवा गांव निवासी भानुप्रताप पुत्र बैजनाथ मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर पर खाना खाने के बाद उल्टियां करने लगे। स्वजन ने परेशानी का कारण पूछा तो उन्होंने पेट दर्द और सर्दी लगने की बात बताई। इसके बाद वह सामान्य रूप से अपने काम में लग गए। शाम करीब चार बजे उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। इस पर स्वजन उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने हालत को देखते हुए अकबरपुर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। स्वजन उन्हें लेकर अकबरपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। पत्नी सरिता की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
    1
    अचानक बिगड़ी तबीयत, रास्ते में मजदूर की मौत पत्नी की सूचना पर पुलिस ने की कार्यवाई 
, झींझक।
चक्केपुरवा गांव निवासी 36 वर्षीय मजदूर की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। स्वजन उन्हें उपचार के लिए अकबरपुर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
चक्केपुरवा गांव निवासी भानुप्रताप पुत्र बैजनाथ मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर पर खाना खाने के बाद उल्टियां करने लगे। स्वजन ने परेशानी का कारण पूछा तो उन्होंने पेट दर्द और सर्दी लगने की बात बताई। इसके बाद वह सामान्य रूप से अपने काम में लग गए। शाम करीब चार बजे उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। इस पर स्वजन उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने हालत को देखते हुए अकबरपुर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। स्वजन उन्हें लेकर अकबरपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। पत्नी सरिता की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.