बहू के मायके जाने पर सास ने फांसी लगाई, मौतः फतेहाबाद के कोटरा गांव में नीम के पेड़ से लटकी मिली फतेहाबाद । फतेहाबाद के कोटरा गांव में मंगलवार को एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि बहू के मायके जाने से नाराज होकर महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, कोटरा गांव की रहने वाली पुष्पा देवी (38) पत्नी लाखन सिंह ने अपने ट्यूबवेल पर नीम के पेड़ से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उनकी बहू माया देवी पत्नी रवि मंगलवार सुबह अपने मायके चली गई थी। काफी देर बाद पुष्पा देवी का भतीजा खूबचंद पुत्र गीता राम ट्यूबवेल पर पहुंचा। उसने अपनी चाची को फंदे से लटका देखा तो चीख पड़ा। उसने तुरंत परिजनों को बुलाया और फतेहाबाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का आरोप है कि पुष्पा देवी की बहू माया देवी घर से नकदी और गहने अपने साथ ले गई थी। इसी बात से नाराज होकर पुष्पा देवी ने यह कदम उठाया। मृतका के एक बेटा और एक बेटी है, दोनों शादीशुदा हैं। फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कोटरा गांव में महिला के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने यह भी बताया कि बहू के मायके जाने या किसी अन्य विवाद को लेकर पहले कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली थी।
बहू के मायके जाने पर सास ने फांसी लगाई, मौतः फतेहाबाद के कोटरा गांव में नीम के पेड़ से लटकी मिली फतेहाबाद । फतेहाबाद के कोटरा गांव में मंगलवार को एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि बहू के मायके जाने से नाराज होकर महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, कोटरा गांव की रहने वाली पुष्पा देवी (38) पत्नी लाखन सिंह ने अपने ट्यूबवेल पर नीम के पेड़ से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उनकी बहू माया देवी पत्नी रवि मंगलवार सुबह अपने मायके चली गई थी। काफी देर बाद पुष्पा देवी का भतीजा खूबचंद पुत्र गीता राम ट्यूबवेल पर पहुंचा। उसने अपनी चाची को फंदे से लटका देखा तो चीख पड़ा। उसने तुरंत परिजनों को बुलाया और फतेहाबाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का आरोप है कि पुष्पा देवी की बहू माया देवी घर से नकदी और गहने अपने साथ ले गई थी। इसी बात से नाराज होकर पुष्पा देवी ने यह कदम उठाया। मृतका के एक बेटा और एक बेटी है, दोनों शादीशुदा हैं। फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कोटरा गांव में महिला के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने यह भी बताया कि बहू के मायके जाने या किसी अन्य विवाद को लेकर पहले कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली थी।
- *फतेहाबाद में जनरल स्टोर से सामान लेकर भागे बाइक सवार, वारदात CCTV में कैद* *फतेहाबाद (आगरा):* फतेहाबाद में जनरल मर्चेंट की दुकान से बाइक सवार युवक बिना पैसे दिए सामान लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना फतेहाबाद-शमशाबाद मार्ग पर हनुमान नगर स्थित एक जनरल स्टोर की है। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन लड़के सवार होकर दुकान पर आए। दो युवक बाइक स्टार्ट कर उस पर ही बैठे रहे, जबकि तीसरा युवक दुकान के अंदर गया और सामान खरीदा। बताया जा रहा है कि युवक ने दुकानदार से सिगरेट के पैकेट सहित अन्य सामान लिया और बिना पैसे दिए ही तेजी से बाइक पर बैठकर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। दुकानदार जब तक कुछ समझ पाता, तीनों आरोपी मौके से भाग चुके थे। पीड़ित दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फुटेज में तीनों युवकों की हरकत साफ दिखाई दे रही है।1
- फतेहाबाद में लूट की सूचना निकली झूठीः तीन बाइक सवारों ने चाकू की नोक पर लूटे 1.10 लाख; पुलिस जांच में मामला फर्जी फतेहाबाद । फतेहाबाद में दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, जांच में सामने आया कि यह घटना पूरी तरह झूठी थी। पुलिस ने बताया कि बैंक से कोई पैसा नहीं निकाला गया था। वरना गांव के रहने वाले धर्मेंद्र पुत्र प्रताप सिंह ने फतेहाबाद थाने में लूट की सूचना दी थी। उसने बताया कि बाबा की तिवरिया के पास चाकू की नोक पर तीन बाइक सवारों ने उससे 1 लाख 10 हजार रुपए लूट लिए। धर्मेंद्र के मुताबिक, एक व्यक्ति ने काली टी-शर्ट और जींस पहनी थी, और एक के कान में बाली थी। सूचना मिलते ही फतेहाबाद थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। धर्मेंद्र ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक, पालिया से 50 हजार रुपए निकालकर लाया था, और 60 हजार रुपए किसी परिचित से लिए थे। पुलिस धर्मेंद्र को लेकर पंजाब नेशनल बैंक पहुंची। बैंक शाखा प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र ने 14 सितंबर को ही 20 हजार, 19 हजार और 9 हजार रुपए मोबाइल के जरिए किसी को भेज दिए थे। उसके खाते में सिर्फ 600 रुपए बचे थे। यहीं से पुलिस को धर्मेंद्र की कहानी पर शक हुआ। जब उससे नगद पैसों के बारे में पूछा गया, तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि धर्मेंद्र ने लूट की झूठी सूचना दी थी। बैंक से कोई पैसा नहीं निकाला गया था और न ही उसने किसी से नगद लिया था। यह घटना पूरी तरह मनगढ़ंत और फर्जी है।1
- लूट की झूठी सूचना से मचा हड़कंप: बैंक जांच में खुला राज, 1.10 लाख की लूट निकली फर्जी फतेहाबाद। थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 1.10 लाख रुपए की लूट की सूचना ने पुलिस को दौड़ा दिया। शिकायतकर्ता ने तीन बाइक सवार बदमाशों पर चाकू की नोक पर रुपए लूटने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो मामला फर्जी निकला। बैंक रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने घटना से पहले बैंक से कोई नकद रकम निकाली ही नहीं थी।वरना गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र प्रताप सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि बाबा की तिवरिया के पास तीन बाइक सवारों ने चाकू दिखाकर उससे 1 लाख 10 हजार रुपए लूट लिए। धर्मेंद्र ने बताया कि एक आरोपी ने काली टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी, जबकि दूसरे के कान में बाली थी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता से पूछताछ की। धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक, पालिया से 50 हजार रुपए निकालकर लाया था। इसके अलावा 60 हजार रुपए किसी परिचित से लिए थे। बैंक पहुंची पुलिस तो सामने आई हकीकत पुलिस धर्मेंद्र को लेकर पंजाब नेशनल बैंक पहुंची और उसके खाते की जानकारी ली। शाखा प्रबंधक ने बताया कि धर्मेंद्र ने 14 सितंबर को मोबाइल के जरिए 20 हजार, 19 हजार और 9 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। खाते में करीब 600 रुपए ही शेष थे। बैंक रिकॉर्ड में 50 हजार रुपए की नकद निकासी नहीं मिली।इसके बाद पुलिस ने धर्मेंद्र से कथित तौर पर लूटे गए 1.10 लाख रुपए के संबंध में पूछताछ की। वह नकदी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। वहीं, किसी परिचित से 60 हजार रुपए नकद लेने की बात की भी पुष्टि नहीं हुई।प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि धर्मेंद्र ने लूट की झूठी सूचना दी थी। बैंक से कोई नकद रकम निकालने की पुष्टि नहीं हुई और न ही किसी व्यक्ति से 60 हजार रुपए नकद लेने की बात सामने आई। जांच में लूट की घटना मनगढ़ंत और फर्जी पाई गई।1
- आगरा रेलवे ब्रेकिंग!!! अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह का GRP पुलिस ने किया खुलासा,,, 2 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. एक शातिर चोर कर चुका है NEET परीक्षा पास... लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने की चाह में करते थे चोरी... मुख्य आरोपी पुनीत चोरी की रकम से गर्लफ्रेंड की जरूरतों को भी करता था पूरी... गर्लफ्रेंड को हुआ कैंसर, तो पुनीत ने इलाज़ में खर्च कर दिए 80 लाख... आरोपी पुनीत का भाई एयरफोर्स बहन डॉक्टर और पिता है आर्मी से है रिटायर्ड... लखनऊ में हुक्का पार्लर चलाता था पुनीत... लॉकडाउन के बाद हुक्का पार्लर किया बंद फिर बन गया चोर... चोरी की घटनाओं के साथ ही NEET की तैयारी करता रहा आरोपी... जिस जिले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, उस जिले में फिर नहीं करता था चोरी... मुख्य आरोपी पुनीत के खिलाफ 27 से ज्यादा मुकदमे पहले से है दर्ज... आरोपी पुनीत और आकाश को किया गिरफ्तार... कब्जे से लाखों की कीमत के सोने चांदी के आभूषण, और नगदी बरामद... आगरा कैंट GRP पुलिस ने की कार्रवाई... बाइट :-राजेश दीक्षित क्षेत्राधिकारी जीआरपी...1
- गर्भवती अंजली की मौत पर सियासी संग्राम! थाने में सपा का हल्ला बोल, रामजीलाल सुमन धरने पर1
- अरांव मार्ग पर हादसे रोकने को किसानों का धरना, 10 दिन में ब्रेकर का आश्वासन PWD एक्सियन के भरोसे पर किसानों ने समाप्त किया धरना, चेतावनी—समय सीमा में काम नहीं हुआ तो 11वें दिन होगा कार्यालय का घेराव सिरसागंज। अरांव मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने और मार्ग के विभिन्न कटों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि अरांव मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और प्रमुख कटों पर सुरक्षा व्यवस्था का अभाव आए दिन हादसों का कारण बन रहा है। इससे राहगीरों, ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरने की जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सियन) विनय कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे किसानों से वार्ता करते हुए मार्ग के चिन्हित कटों पर 10 दिनों के भीतर स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार सिंह, प्रदेश सचिव अजीत यादव और जिला प्रभारी अंशुमान सिंह ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य किसी विभाग का विरोध करना नहीं, बल्कि जनहित में सड़क हादसों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित 10 दिनों में स्पीड ब्रेकर का निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो 11वें दिन पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव कर आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज जादौन, अरविंद कुमार सहित क्षेत्रीय युवा और स्कूली छात्र भी मौजूद रहे। किसानों ने विभाग से आश्वासन को जल्द धरातल पर उतारने की मांग की, ताकि अरांव मार्ग पर हादसों का सिलसिला रोका जा सके।4
- अमृत भारत सौंदर्यीकरण के तहत टूंडला रेलवे स्टेशन पर मंदिर स्थानांतरण की प्रक्रिया हुई पूरी आज दिनाँक 16/ सितम्बर/26 दिन बुद्धवार को अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण हेतु मंदिर व मजार बीच में आने के क्रम में आज टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बीच लाइन मे बने प्राचीन हनुमान मंदिर मे रखें देवी देवताओं की मूर्ति को पुलिस प्रशासन की देखरेख मे हिन्दू रीती रिवाज के साथ फ्रेंड्स क्लब के पास स्थापित किया गया दोपहर 2 बजे समाचार लिखे जाने तक मजार के स्थानांतरण की कार्यवाही नहीं हुई थी आपको बताते चले वर्षो पुरानी लोको की मजार को हटाकर नगला मस्जिद मे स्थानांतरण किया जायेगा | रेलवे के द्वारा हिन्दू व मुस्लिम समाज के साथ आपसी भाई चारे और सर्वसम्मति से मंदिर व मजार का स्थानांतरण किया जा रहा है | दोनों समाज की सर्वसम्मति व विधि विधान के साथ यह कार्यवाही की जा रही है | Updated News-16/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क से प्रधानमंत्री संपादक अनुज रावत नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, अधिवक्ता गंभीर घायल फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बटेश्वर नाथ कोल्ड स्टोर के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। फतेहाबाद से तहसील जा रहे अधिवक्ता कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने अधिवक्ता को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदगांव थाना जैतपुर निवासी कुलदीप पुत्र अभिलाष सिंह फतेहाबाद तहसील में अधिवक्ता हैं। बुधवार सुबह वह फतेहाबाद से अपनी बाइक पर सवार होकर तहसील स्थित अपने बिस्तर पर जा रहे थे। इसी दौरान बटेश्वर नाथ कोल्ड स्टोर के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार को मामूली चोटें आईं, जबकि अधिवक्ता कुलदीप को गंभीर चोटें लगीं। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों द्वारा अधिवक्ता का उपचार किया मरीज की हालत सीरियस होने पर डॉक्टर ने 108 एंबुलेंस के जरिए आगरा रेफर कर दिया जिनकी हालत स्तर बताई जा रही है।1