बच्चा चोरी के मामलें में हाईकोर्ट ने दिया बिहारशरीफ थानाध्यक्ष के तबादले का आदेश प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : नालंदा के बिहारशरीफ स्थित नवजीवन शिशु अस्पताल से नवजात के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के मामले में पटना हाईकोर्ट ने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई है। न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद और न्यायमूर्ति सुनील दत्ता मिश्रा की खंडपीठ ने बिहारशरीफ थाना के थानाध्यक्ष सम्राट दीपक को विशेष जांच दल (SIT) से तत्काल हटाने और उनका तबादला जिले से बाहर करने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान नालंदा के एसपी हृदय कांत अदालत में मौजूद थे। उन्होंने कोर्ट को आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारी का तत्काल स्थानांतरण किया जाएगा तथा उनकी जगह योग्य, निष्पक्ष और अच्छी छवि वाले पुलिस अधिकारी को SIT में शामिल किया जाएगा। कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने में हुई देरी, जांच में कथित लापरवाही और साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका पर गंभीर टिप्पणी की। अदालत ने निर्देश दिया कि जिन अधिकारियों ने FIR दर्ज करने में जानबूझकर देरी की अथवा जांच में लापरवाही बरती, उन्हें चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। अदालत ने ऐसे मामलों में शुरुआती समय को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। सुनवाई के दौरान नवजात के पिता अविनाश कुमार और उनके भाई से कोर्ट ने स्वयं बातचीत की। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया और DNA जांच के दौरान केस वापस लेने का दबाव बनाया गया। उन्होंने कथित तौर पर धमकी दिए जाने की बात भी कोर्ट को बताई। इन आरोपों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। यह मामला वर्ष 2023 का है। हाईकोर्ट की निगरानी में हुई जांच में अस्पताल के रिकॉर्ड में नवजात की पहचान को लेकर गंभीर विसंगतियां सामने आने की बात कही गई है। इससे पहले अदालत ने मामले में अस्पताल के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई और जांच में तेजी लाने के निर्देश भी दिए थे। कोर्ट ने मानव तस्करी और नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर भी जोर दिया। सुनवाई के दौरान बिहार में प्रतिवर्ष 14,500 से अधिक बच्चों के लापता होने संबंधी डीजीपी के बयान का भी उल्लेख किया गया। अदालत ने कहा कि ऐसे मामलों में संवेदनशील और जवाबदेह पुलिस व्यवस्था जरूरी है। मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर 2026 को होगी। नालंदा एसपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष उपस्थित होकर जांच की प्रगति और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

- चेहराकलां प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, पंडित ऋषभ पाठक ने बताया महत्व चेहराकलां प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रतिष्ठानों, कार्यस्थलों, दुकानों, वर्कशॉप, औद्योगिक इकाइयों एवं अन्य स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गई। पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। पूजा को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर अपने कार्यस्थल, मशीनरी एवं औजारों की भी पूजा की। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित ऋषभ पाठक ने विश्वकर्मा पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के प्रथम शिल्पकार और वास्तुकार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार उन्होंने देवताओं के लिए अनेक भव्य भवनों, अस्त्र-शस्त्रों और नगरों का निर्माण किया था। भगवान विश्वकर्मा की पूजा विशेष रूप से निर्माण, शिल्प, तकनीक, मशीनरी और औजारों से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि श्रम, कौशल, तकनीक और सृजन के प्रति सम्मान का पर्व भी है। इस दिन लोग अपने औजारों और मशीनों की पूजा कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं तथा कार्य में सफलता, उन्नति और समृद्धि की कामना करते हैं। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पूजा को लेकर लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि और कार्यों में निरंतर प्रगति की कामना की। देर शाम तक पूजा पंडालों और विभिन्न आयोजन स्थलों पर लोगों की आवाजाही बनी रही।3
- टीवीएस, के,राधा कृष्ण शोरूम का भावी उद्घाटन समारोह हाजीपुर ,गदाई सराय हाई स्कूल के सामने चंद्रलेय लालगंज रोड // टीवीएस, के,राधा कृष्ण शोरूम का भावी उद्घाटन समारोह हाजीपुर ,गदाई सराय हाई स्कूल के सामने चंद्रलेय लालगंज रोड //1
- बिहार में श्रद्धा के साथ आज होगी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : विश्वकर्मा पूजा को लेकर गुरुवार को बिहार के विभिन्न शहरों, कस्बों और ग्रामीण इलाकों के बाजारों में सुबह से ही उत्सवी माहौल देखने को मिला। छोटे-बड़े चौक-चौराहों से लेकर प्रमुख बाजारों तक भगवान विश्वकर्मा की पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। पूजा सामग्री, सजावट के सामान, भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर, प्रसाद, कपड़े और गिफ्ट की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। पूजा को लेकर कई स्थानों पर दुकानों, गैरेज, प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा एवं तस्वीर के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते नजर आए। इस दौरान कई जगहों पर प्रसाद वितरण भी किया गया। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, वास्तुकला और तकनीकी कार्यों का आराध्य देव माना जाता है। इसी कारण मोटर संचालक, चालक, मैकेनिक, गैरेज संचालक, लोहे से संबंधित व्यवसायी, कारीगर, कल-कारखानों से जुड़े लोग तथा विभिन्न तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के बीच विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। पूजा को लेकर बाजारों में हुई खरीदारी से कारोबारियों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों पर सुख-समृद्धि, उन्नति और व्यवसाय में वृद्धि की कामना के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। पूरे दिन कई स्थानों पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।1
- राजस्व अभिलेख भवन की स्थिति काफी जर्जर अवस्था में, पीपल के पेड़ से क्षतिग्रस्त होने की संभावना से इंकार नहीं प्रखंड सह अंचल कार्यालय चेहराकलां के प्रागंण में राजस्व अभिलेख भवन की स्थिति मरम्मती के अभाव में जर्जर हालत में पहुंची।भवन पर पीपल का पेड़ कभी भी क्षतिग्रस्त कर सकतीं हैं।इस मामले में राजस्व अधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि पीपल के पेड़ को कटवा दिया जायेगा।पर भवन के जीर्णोद्धार के लिए अंचलाधिकारी को लिखा गया है। इसके आलोक में अंचलाधिकारी अनील कुमार ने बताया कि पीपल के कटवाया दिया जायेगा।पर भवन को जीर्णोद्धार के पत्राचार करने की बात कही।1
- महंत गिरजानंदन भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता पहुंचे1
- पुल टूटा, 6 महीने से इंतजार! लोहे का हिसाब कौन देगा? रास्ता नहीं, जनता परेशान! नया पुल आखिर कब बनेगा? #BiharNews #Muzaffarpur #Aurai #GroundReport #PublicIssue #ViralVideo #BiharNews #WorldBiharNews1
- lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap benipur channel subscriber do1
- Gateway of India 🇮🇳 Gateway of India 🇮🇳 Gateway of India 🇮🇳 Gateway of India 🇮🇳 Gateway of India 🇮🇳 Gateway of India 🇮🇳1