बिहार में श्रद्धा के साथ आज होगी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : विश्वकर्मा पूजा को लेकर गुरुवार को बिहार के विभिन्न शहरों, कस्बों और ग्रामीण इलाकों के बाजारों में सुबह से ही उत्सवी माहौल देखने को मिला। छोटे-बड़े चौक-चौराहों से लेकर प्रमुख बाजारों तक भगवान विश्वकर्मा की पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। पूजा सामग्री, सजावट के सामान, भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर, प्रसाद, कपड़े और गिफ्ट की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। पूजा को लेकर कई स्थानों पर दुकानों, गैरेज, प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा एवं तस्वीर के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते नजर आए। इस दौरान कई जगहों पर प्रसाद वितरण भी किया गया। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, वास्तुकला और तकनीकी कार्यों का आराध्य देव माना जाता है। इसी कारण मोटर संचालक, चालक, मैकेनिक, गैरेज संचालक, लोहे से संबंधित व्यवसायी, कारीगर, कल-कारखानों से जुड़े लोग तथा विभिन्न तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के बीच विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। पूजा को लेकर बाजारों में हुई खरीदारी से कारोबारियों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों पर सुख-समृद्धि, उन्नति और व्यवसाय में वृद्धि की कामना के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। पूरे दिन कई स्थानों पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
बिहार में श्रद्धा के साथ आज होगी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : विश्वकर्मा पूजा को लेकर गुरुवार को बिहार के विभिन्न शहरों, कस्बों और ग्रामीण इलाकों के बाजारों में सुबह से ही उत्सवी माहौल देखने को मिला। छोटे-बड़े चौक-चौराहों से लेकर प्रमुख बाजारों तक भगवान विश्वकर्मा की पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। पूजा सामग्री, सजावट के सामान, भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर, प्रसाद, कपड़े और गिफ्ट की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। पूजा को लेकर कई स्थानों पर दुकानों, गैरेज, प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा एवं तस्वीर के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते नजर आए। इस दौरान कई जगहों पर प्रसाद वितरण भी किया गया। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, वास्तुकला और तकनीकी कार्यों का आराध्य देव माना जाता है। इसी कारण मोटर संचालक, चालक, मैकेनिक, गैरेज संचालक, लोहे से संबंधित व्यवसायी, कारीगर, कल-कारखानों से जुड़े लोग तथा विभिन्न तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के बीच विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। पूजा को लेकर बाजारों में हुई खरीदारी से कारोबारियों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों पर सुख-समृद्धि, उन्नति और व्यवसाय में वृद्धि की कामना के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। पूरे दिन कई स्थानों पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
- बिहार में श्रद्धा के साथ आज होगी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : विश्वकर्मा पूजा को लेकर गुरुवार को बिहार के विभिन्न शहरों, कस्बों और ग्रामीण इलाकों के बाजारों में सुबह से ही उत्सवी माहौल देखने को मिला। छोटे-बड़े चौक-चौराहों से लेकर प्रमुख बाजारों तक भगवान विश्वकर्मा की पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। पूजा सामग्री, सजावट के सामान, भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर, प्रसाद, कपड़े और गिफ्ट की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। पूजा को लेकर कई स्थानों पर दुकानों, गैरेज, प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा एवं तस्वीर के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते नजर आए। इस दौरान कई जगहों पर प्रसाद वितरण भी किया गया। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, वास्तुकला और तकनीकी कार्यों का आराध्य देव माना जाता है। इसी कारण मोटर संचालक, चालक, मैकेनिक, गैरेज संचालक, लोहे से संबंधित व्यवसायी, कारीगर, कल-कारखानों से जुड़े लोग तथा विभिन्न तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के बीच विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। पूजा को लेकर बाजारों में हुई खरीदारी से कारोबारियों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों पर सुख-समृद्धि, उन्नति और व्यवसाय में वृद्धि की कामना के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। पूरे दिन कई स्थानों पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।1
- राजस्व अभिलेख भवन की स्थिति काफी जर्जर अवस्था में, पीपल के पेड़ से क्षतिग्रस्त होने की संभावना से इंकार नहीं प्रखंड सह अंचल कार्यालय चेहराकलां के प्रागंण में राजस्व अभिलेख भवन की स्थिति मरम्मती के अभाव में जर्जर हालत में पहुंची।भवन पर पीपल का पेड़ कभी भी क्षतिग्रस्त कर सकतीं हैं।इस मामले में राजस्व अधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि पीपल के पेड़ को कटवा दिया जायेगा।पर भवन के जीर्णोद्धार के लिए अंचलाधिकारी को लिखा गया है। इसके आलोक में अंचलाधिकारी अनील कुमार ने बताया कि पीपल के कटवाया दिया जायेगा।पर भवन को जीर्णोद्धार के पत्राचार करने की बात कही।1
- चेहराकलां प्रखंड में भूमि संबंधित समस्यात्मक कार्यों के समाधान के नाम पर साइबर फर्जीवाड़े की कोशिश, प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क। चेहराकलां प्रखंड में भूमि संबंधी सेवाओं जैसे दाखिल-खारिज, परिमार्जन और राजस्व न्यायालय के काम कराने के नाम पर साइबर अपराधी लोगों से हजारों रुपये ठगने की कोशिश कर रहे हैं। ये अपराधी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी बनकर लोगों को फर्जी फोन करते हैं और उनकी भूमि संबंधी समस्या सुलझाने का झांसा देकर पैसे मांगते हैं। चेहराकलां प्रखंड के अंचल अधिकारी अनिल कुमार ने बुधवार को बताया कि ऐसे कई साइबर फ्रॉड के मामले सामने आए हैं। उन्होंने साफ किया कि अंचल कार्यालय या विभाग की ओर से भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को इस तरह के फोन नहीं किए जाते हैं। उन्होंने आम लोगों से ऐसे संदिग्ध फोन कॉल से सावधान रहने की अपील की है। वहीं, राजस्व अधिकारी कुमार गौरव ने धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक मोबाइल नंबर +919031686050 को जारी कर लोगों को सावधान किया है। उन्होंने अपील की है कि इस नंबर से फोन आने पर किसी भी तरह का जवाब न दें और न ही कोई पैसे का लेनदेन करें। अधिकारियों के अनुसार, साइबर ठग भूमि संबंधी कामों को जल्दी कराने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन या नकद पैसे मांगते हैं। कई मामलों में ठग व्हाट्सऐप के जरिए QR कोड भेजकर भुगतान करने का दबाव बनाते हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर QR कोड स्कैन कर पैसा भेजना बड़ा नुकसान का कारण बन सकता है। अंचल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन, राजस्व न्यायालय या अन्य भूमि संबंधी सेवाओं के लिए किसी अनजान व्यक्ति को फोन पर पैसे न दें। साथ ही, ऐसे फोन आने पर किसी भी व्यक्ति को बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, आधार या अन्य निजी जानकारी न बताएं और न ही किसी खाते में पैसे भेजें। किसी भी संदिग्ध कॉल या भुगतान की मांग की स्थिति में सीधे संबंधित अंचल कार्यालय से संपर्क कर इसकी पुष्टि करें।2
- महंत गिरजानंदन भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता पहुंचे1
- स्कूल है, बच्चे हैं… लेकिन सड़क नहीं! आखिर कब सुधरेगी स्कूल की हालत? #Bihar #Aurai #MuzaffarpurNews #EducationNews #SchoolProblem #ViralNews #GroundReality #ViralVideo1
- lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap benipur channel subscriber do1
- *खेती बचाओ संघर्ष समिति ने 5 सूत्री मांगों को लेकर समस्तीपुर समाहरणालय के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन* समस्तीपुर। खेती बचाओ संघर्ष समिति के जिला संयोजक सह जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष *विनोद कुमार राय* के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आज समस्तीपुर समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संयोजक विनोद कुमार राय ने कहा कि जिले में उर्वरक की कालाबाजारी, यूरिया-डीएपी के साथ गैर सब्सिडी उत्पादों की जबरन टैगिंग, मोबाइल ऐप से उर्वरक बिक्री और निर्धारित मात्रा में उर्वरक वितरण से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। बार-बार ध्यान दिलाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए आज किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा। समिति ने जिलाधिकारी के समक्ष *5 सूत्री मांग पत्र* रखा: 1. मोबाइल ऐप से उर्वरक बिक्री की व्यवस्था समाप्त हो। 2. निर्धारित मात्रा की बंदिश खत्म कर जरूरत के अनुसार उर्वरक दिया जाए। 3. कालाबाजारी और अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई हो। 4. यूरिया-डीएपी के साथ जबरन टैगिंग बंद हो। 5. रबी फसल को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो खेती और किसानी बचाने के लिए किसान बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। *प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल रहे:* रामचंद्र महतो, रामाश्रय महतो, सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, प्रोफेसर उमेश कुमार, मनोज कुमार सुनील, राजेश्वर महतो, गिरधारी महतो, डोमन राय, राकेश कुमार ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह , महावीर पोद्दार, शंभूनाथ राय, विश्वनाथ सिंह, कोमल राय, रामेश्वर महतो, ललन कुमार, नंद किशोर राय, मनोज कुमार राय, भोला राय, ऋषिदेव महतो, उपेन्द्र राय, राम पुकार पासवान, रामविनोद पासवान, मोo शाहिद हुसैन, सत्यनारायण सिंह, विश्वनाथ सिंह हजारी, रामयतन सिंह राकेश, मोo अकबर अली, सुधीर देव, राघवेंद्र यादव, मोo आफताब अली, सुनील कुमार राय, शत्रुधन पंजी, अनिल साह, रामबाबू यादव, अमित कुमार महतो, अवधेश मिश्र, सत्येन्द्र यादव सहित सैकड़ो किसान नेता। अंत में विनोद कुमार राय के नेतृत्व में *5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल* ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा !1
- पोखरैरा होली क्रॉस स्कूल में हथियार के साथ घुसे बदमाश, 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप पोखरैरा: पोखरैरा चौक स्थित होली क्रॉस निजी स्कूल में हथियार के साथ पहुंचे बदमाशों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। घटना के दौरान स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्कॉर्पियो सवार दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि उनके अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहे। विद्यालय के गार्ड अशोक कुमार के अनुसार, दो बदमाश हथियार के साथ स्कूल के अंदर घुसे और 50 लाख रुपये की मांग करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बकझक हुई और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। शोर सुनकर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान राहुल और सोनू के रूप में बताई जा रही है। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर जैतपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से कट्टा बरामद होने की भी बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी छानबीन कर रही है। पुलिस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन, गार्ड और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों तथा रंगदारी मांगने के आरोप की जांच कर रही है।1