Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्कूल है, बच्चे हैं… लेकिन सड़क नहीं! आखिर कब सुधरेगी स्कूल की हालत? #Bihar #Aurai #MuzaffarpurNews #EducationNews #SchoolProblem #ViralNews #GroundReality #ViralVideo
BIHAR NEWS NOW
स्कूल है, बच्चे हैं… लेकिन सड़क नहीं! आखिर कब सुधरेगी स्कूल की हालत? #Bihar #Aurai #MuzaffarpurNews #EducationNews #SchoolProblem #ViralNews #GroundReality #ViralVideo
More news from Muzaffarpur and nearby areas
- स्कूल है, बच्चे हैं… लेकिन सड़क नहीं! आखिर कब सुधरेगी स्कूल की हालत? #Bihar #Aurai #MuzaffarpurNews #EducationNews #SchoolProblem #ViralNews #GroundReality #ViralVideo1
- lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap benipur channel subscriber do1
- महंत गिरजानंदन भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता पहुंचे1
- बिहार में श्रद्धा के साथ आज होगी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : विश्वकर्मा पूजा को लेकर गुरुवार को बिहार के विभिन्न शहरों, कस्बों और ग्रामीण इलाकों के बाजारों में सुबह से ही उत्सवी माहौल देखने को मिला। छोटे-बड़े चौक-चौराहों से लेकर प्रमुख बाजारों तक भगवान विश्वकर्मा की पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। पूजा सामग्री, सजावट के सामान, भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर, प्रसाद, कपड़े और गिफ्ट की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। पूजा को लेकर कई स्थानों पर दुकानों, गैरेज, प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा एवं तस्वीर के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते नजर आए। इस दौरान कई जगहों पर प्रसाद वितरण भी किया गया। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, वास्तुकला और तकनीकी कार्यों का आराध्य देव माना जाता है। इसी कारण मोटर संचालक, चालक, मैकेनिक, गैरेज संचालक, लोहे से संबंधित व्यवसायी, कारीगर, कल-कारखानों से जुड़े लोग तथा विभिन्न तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के बीच विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। पूजा को लेकर बाजारों में हुई खरीदारी से कारोबारियों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों पर सुख-समृद्धि, उन्नति और व्यवसाय में वृद्धि की कामना के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। पूरे दिन कई स्थानों पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।1
- राजस्व अभिलेख भवन की स्थिति काफी जर्जर अवस्था में, पीपल के पेड़ से क्षतिग्रस्त होने की संभावना से इंकार नहीं प्रखंड सह अंचल कार्यालय चेहराकलां के प्रागंण में राजस्व अभिलेख भवन की स्थिति मरम्मती के अभाव में जर्जर हालत में पहुंची।भवन पर पीपल का पेड़ कभी भी क्षतिग्रस्त कर सकतीं हैं।इस मामले में राजस्व अधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि पीपल के पेड़ को कटवा दिया जायेगा।पर भवन के जीर्णोद्धार के लिए अंचलाधिकारी को लिखा गया है। इसके आलोक में अंचलाधिकारी अनील कुमार ने बताया कि पीपल के कटवाया दिया जायेगा।पर भवन को जीर्णोद्धार के पत्राचार करने की बात कही।1
- चेहराकलां प्रखंड में भूमि संबंधित समस्यात्मक कार्यों के समाधान के नाम पर साइबर फर्जीवाड़े की कोशिश, प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क। चेहराकलां प्रखंड में भूमि संबंधी सेवाओं जैसे दाखिल-खारिज, परिमार्जन और राजस्व न्यायालय के काम कराने के नाम पर साइबर अपराधी लोगों से हजारों रुपये ठगने की कोशिश कर रहे हैं। ये अपराधी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी बनकर लोगों को फर्जी फोन करते हैं और उनकी भूमि संबंधी समस्या सुलझाने का झांसा देकर पैसे मांगते हैं। चेहराकलां प्रखंड के अंचल अधिकारी अनिल कुमार ने बुधवार को बताया कि ऐसे कई साइबर फ्रॉड के मामले सामने आए हैं। उन्होंने साफ किया कि अंचल कार्यालय या विभाग की ओर से भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को इस तरह के फोन नहीं किए जाते हैं। उन्होंने आम लोगों से ऐसे संदिग्ध फोन कॉल से सावधान रहने की अपील की है। वहीं, राजस्व अधिकारी कुमार गौरव ने धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक मोबाइल नंबर +919031686050 को जारी कर लोगों को सावधान किया है। उन्होंने अपील की है कि इस नंबर से फोन आने पर किसी भी तरह का जवाब न दें और न ही कोई पैसे का लेनदेन करें। अधिकारियों के अनुसार, साइबर ठग भूमि संबंधी कामों को जल्दी कराने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन या नकद पैसे मांगते हैं। कई मामलों में ठग व्हाट्सऐप के जरिए QR कोड भेजकर भुगतान करने का दबाव बनाते हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर QR कोड स्कैन कर पैसा भेजना बड़ा नुकसान का कारण बन सकता है। अंचल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन, राजस्व न्यायालय या अन्य भूमि संबंधी सेवाओं के लिए किसी अनजान व्यक्ति को फोन पर पैसे न दें। साथ ही, ऐसे फोन आने पर किसी भी व्यक्ति को बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, आधार या अन्य निजी जानकारी न बताएं और न ही किसी खाते में पैसे भेजें। किसी भी संदिग्ध कॉल या भुगतान की मांग की स्थिति में सीधे संबंधित अंचल कार्यालय से संपर्क कर इसकी पुष्टि करें।2
- वैशाली के तेरसिया पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा।#VaishaliNews #Terasiya #Raghopur #FloodNews #BiharFlood #SamratChaudhary #ShivrajSinghChouhan #BiharNews #HajipurNews #RepublicVaishali वैशाली के तेरसिया पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा।#VaishaliNews #Terasiya #Raghopur #FloodNews #BiharFlood #SamratChaudhary #ShivrajSinghChouhan #BiharNews #HajipurNews #RepublicVaishali1
- 2.64 लाख का समरसेबल, फिर भी बच्चों को साफ पानी नसीब नहीं! #: #Aurai #School #GovernmentScheme #Education #BiharNews #GroundReport #ViralNews1