logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Ghanshyampur
Ghanshyampur
गोड्डा, गोड्डा, झारखंड•
2 hrs ago

More news from Jharkhand and nearby areas
  • *अमौर पंचायत में डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, भलुआ गाँव बना विजेता* अमौर पंचायत क्षेत्र में खेल और उत्साह का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जहां 8 अप्रैल को घोड़ीकित्ता स्थित माँ शीतला के फील्ड प्रांगण में डे-नाइट क्रिकेट मैच का भव्य आयोजन किया गया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन अमौर पंचायत की पंचायत समिति सदस्य चांदनी पासवान के करकमलों द्वारा किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया, जिनमें क्षेत्र के कई गांवों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और खिलाड़ियों ने अपने खेल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बारहत और भलुआ गांव की टीमें आमने-सामने थीं। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः भलुआ गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम भलुआ के अध्यक्ष पवन दास और विजय दास ने टीम की इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सभी खिलाड़ियों के प्रयास की सराहना की। वहीं उपविजेता टीम बारहत के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इस आयोजन के दौरान क्षेत्र के लोगों में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में दर्शक मैदान में मौजूद रहे और पूरे जोश के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। चारों ओर मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के खेल आयोजन से क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलता है।
    1
    *अमौर पंचायत में डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, भलुआ गाँव बना विजेता*
अमौर पंचायत क्षेत्र में खेल और उत्साह का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जहां 8 अप्रैल को घोड़ीकित्ता स्थित माँ शीतला के फील्ड प्रांगण में डे-नाइट क्रिकेट मैच का भव्य आयोजन किया गया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन अमौर पंचायत की पंचायत समिति सदस्य चांदनी पासवान के करकमलों द्वारा किया गया।
इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया, जिनमें क्षेत्र के कई गांवों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और खिलाड़ियों ने अपने खेल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बारहत और भलुआ गांव की टीमें आमने-सामने थीं। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः भलुआ गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम भलुआ के अध्यक्ष पवन दास और विजय दास ने टीम की इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सभी खिलाड़ियों के प्रयास की सराहना की। वहीं उपविजेता टीम बारहत के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
इस आयोजन के दौरान क्षेत्र के लोगों में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में दर्शक मैदान में मौजूद रहे और पूरे जोश के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। चारों ओर मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के खेल आयोजन से क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलता है।
    user_User10408
    User10408
    पत्रकार Godda, Jharkhand•
    3 hrs ago
  • Post by Md Rahmtullah
    1
    Post by Md Rahmtullah
    user_Md Rahmtullah
    Md Rahmtullah
    Gourmet Grocery Shop धुरैया, बांका, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by Sindhu Devi
    1
    Post by Sindhu Devi
    user_Sindhu Devi
    Sindhu Devi
    Actor/Actress Amarpur, Banka•
    3 hrs ago
  • वायरल विडिओ शर्मसार
    1
    वायरल विडिओ शर्मसार
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    3 hrs ago
  • बांका बिहार -अमरपुर प्रखंड के डटबाटी गांव में भूमि सर्वे अब विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों ने सर्वे अमीन पर प्रति किसान ₹500 वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि यहां जमीन से ज्यादा जेब की नाप हो रही है। जब शिकायत बढ़ी तो जांच के लिए पहुंचे अधिकारी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि असली पीड़ितों से पूछताछ किए बिना ही क्लीन चिट दे दी गई। अब गांव में तंज चल रहा है— “आरोप लगाया सीता ने, जांच कर लिया गीता का…” गांव में आक्रोश है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
    1
    बांका बिहार -अमरपुर प्रखंड के डटबाटी गांव में भूमि सर्वे अब विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों ने सर्वे अमीन पर प्रति किसान ₹500 वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि यहां जमीन से ज्यादा जेब की नाप हो रही है।
जब शिकायत बढ़ी तो जांच के लिए पहुंचे अधिकारी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि असली पीड़ितों से पूछताछ किए बिना ही क्लीन चिट दे दी गई। अब गांव में तंज चल रहा है— “आरोप लगाया सीता ने, जांच कर लिया गीता का…”
गांव में आक्रोश है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार बांका- के अमरपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम त्रिकोण का अंत बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ। हसनपुर गांव की रहने वाली लाडो खातून, जिसकी शादी महज 10 महीने पहले हुई थी, उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था, जिसके बाद मामला पंचायत तक पहुंचा। लेकिन पंचायत में न तो पति ने साथ देने की हामी भरी और न ही प्रेमी शादी के लिए तैयार हुआ। दोनों तरफ से ठुकराए जाने के बाद मानसिक रूप से टूट चुकी नवविवाहिता ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 👉 यह घटना एक बार फिर रिश्तों, भरोसे और सामाजिक फैसलों पर बड़े सवाल खड़े करती है।
    1
    बिहार बांका- के अमरपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम त्रिकोण का अंत बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ। हसनपुर गांव की रहने वाली लाडो खातून, जिसकी शादी महज 10 महीने पहले हुई थी, उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था, जिसके बाद मामला पंचायत तक पहुंचा। लेकिन पंचायत में न तो पति ने साथ देने की हामी भरी और न ही प्रेमी शादी के लिए तैयार हुआ। दोनों तरफ से ठुकराए जाने के बाद मानसिक रूप से टूट चुकी नवविवाहिता ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
👉 यह घटना एक बार फिर रिश्तों, भरोसे और सामाजिक फैसलों पर बड़े सवाल खड़े करती है।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    5 hrs ago
  • बांका जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। धोरैया और पंजवारा थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी में हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार और उपकरण बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बौंसी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि एसटीएफ,पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक बांका के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। धोरैया में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार सबसे पहले धोरैया थाना क्षेत्र के सरवा गांव में छापेमारी की गई, जहां बोध नारायण मंडल (48 वर्ष) के घर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित हो रही थी। पुलिस ने मौके से दो अर्द्धनिर्मित पिस्टल, बैरल, स्लाइड, बट और सात जिंदा कारतूस बरामद किए। साथ ही लेथ मशीन के पार्ट्स, ग्राइंडर और ड्रिल मशीन सहित कई उपकरण जब्त किए गए। इस मामले में पुलिस ने बोध नारायण मंडल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। धोरैया थाना कांड संख्या-101/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पंजवारा में भी छापेमारी, हथियार बनाने के उपकरण बरामद धोरैया में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव में भी छापेमारी की। यहां छोटू यादव उर्फ अभिमन्यु यादव के घर से अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। बरामद सामानों में चार अर्द्धनिर्मित पिस्टल बैरल, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, छैनी, हथौड़ी, रिंच सहित अन्य उपकरण शामिल हैं। हालांकि, आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस संबंध में पंजवारा थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संयुक्त कार्रवाई से नेटवर्क का खुलासा एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। छापेमारी दल में धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार और पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार के साथ पुलिस अधिकारी , एसटीएफ, पटना की टीम के अधिकारी और जवान शामिल थे।
    1
    बांका जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। धोरैया और पंजवारा थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी में हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार और उपकरण बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बौंसी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि एसटीएफ,पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक बांका के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था।
धोरैया में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार
सबसे पहले धोरैया थाना क्षेत्र के सरवा गांव में छापेमारी की गई, जहां बोध नारायण मंडल (48 वर्ष) के घर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित हो रही थी। पुलिस ने मौके से दो अर्द्धनिर्मित पिस्टल, बैरल, स्लाइड, बट और सात जिंदा कारतूस बरामद किए। साथ ही लेथ मशीन के पार्ट्स, ग्राइंडर और ड्रिल मशीन सहित कई उपकरण जब्त किए गए।
इस मामले में पुलिस ने बोध नारायण मंडल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। धोरैया थाना कांड संख्या-101/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पंजवारा में भी छापेमारी, हथियार बनाने के उपकरण बरामद
धोरैया में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव में भी छापेमारी की। यहां छोटू यादव उर्फ अभिमन्यु यादव के घर से अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।
बरामद सामानों में चार अर्द्धनिर्मित पिस्टल बैरल, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, छैनी, हथौड़ी, रिंच सहित अन्य उपकरण शामिल हैं। हालांकि, आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
इस संबंध में पंजवारा थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
संयुक्त कार्रवाई से नेटवर्क का खुलासा
एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
छापेमारी दल में धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार और पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार के साथ पुलिस अधिकारी , एसटीएफ, पटना की टीम के अधिकारी और जवान शामिल थे।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.