धोरैया एवं पंजवारा में अवैध हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, कई उपकरण बरामद बांका जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। धोरैया और पंजवारा थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी में हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार और उपकरण बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बौंसी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि एसटीएफ,पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक बांका के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। धोरैया में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार सबसे पहले धोरैया थाना क्षेत्र के सरवा गांव में छापेमारी की गई, जहां बोध नारायण मंडल (48 वर्ष) के घर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित हो रही थी। पुलिस ने मौके से दो अर्द्धनिर्मित पिस्टल, बैरल, स्लाइड, बट और सात जिंदा कारतूस बरामद किए। साथ ही लेथ मशीन के पार्ट्स, ग्राइंडर और ड्रिल मशीन सहित कई उपकरण जब्त किए गए। इस मामले में पुलिस ने बोध नारायण मंडल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। धोरैया थाना कांड संख्या-101/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पंजवारा में भी छापेमारी, हथियार बनाने के उपकरण बरामद धोरैया में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव में भी छापेमारी की। यहां छोटू यादव उर्फ अभिमन्यु यादव के घर से अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। बरामद सामानों में चार अर्द्धनिर्मित पिस्टल बैरल, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, छैनी, हथौड़ी, रिंच सहित अन्य उपकरण शामिल हैं। हालांकि, आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस संबंध में पंजवारा थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संयुक्त कार्रवाई से नेटवर्क का खुलासा एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। छापेमारी दल में धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार और पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार के साथ पुलिस अधिकारी , एसटीएफ, पटना की टीम के अधिकारी और जवान शामिल थे।

- Post by N.k.choudhary1
- -- खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां बिक्रमगंज बाजार के एक मैरिज हॉल में पुलिस ने छापामारी कर 24 लोगों को हिरासत में लिया है। जिसमें से 8 महिलाएं हैं। उनमें एक नाबालिक लड़की भी है। वही एक लाख रुपए कैश तथा आभूषण भी बरामद किया गया है। मामला एक नाबालिक लड़की का मध्य प्रदेश के रतलाम के एक युवक से शादी कराने से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गरीब परिवार को लालच देकर उसकी नाबालिक बच्ची का मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से आए एक युवक से शादी कराई जा रही है। इसी सूचना पर बिक्रमगंज के शिव मैरिज हॉल में बिक्रमगंज थाना की पुलिस ने दबिश दी तथा यहां से बक्सर जिला के चकिया की एक नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। जिसकी शादी मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पेलादरी का रहने वाला एक युवक से कराई जा रही थी। पुलिस को शक है की दूसरे प्रांतों से लोग यहां गरीब बच्चियों को बहला-फुसला कर शादी कराने वाले गिरोह की यह करतूत तो नहीं है? पुलिस ने लड़का तथा लड़की पक्ष के 16 लोगों को हिरासत में लिया है। जिसमें से आठ महिलाएं हैं। उन सभी से पूछताछ की जा रही है। बता दे की हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि से पहले भी लोग इस इलाके के गरीब परिवार के बच्चियों को शादी के लिए दलालों के माध्यम से खरीद फरोख्त कर ले जाने जैसे करतूत सामने आ चुका है। इसके बाद पुलिस का कान खड़ा है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। मध्य प्रदेश के रतलाम से अपने बेटे की शादी करने पहुंचे शंकर लाल चौहान ने बताया कि वह अपने पुत्र की शादी के लिए बिहार आए हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ बताने की बात कह रहे हैं।1
- बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी बारने पंचायत में 20 अप्रैल को होने वाली पैक्स चुनाव (कृषि साख समिति) के पहले दिन दो अध्यक्ष सहित 18 अभ्यर्थी मैं भरा नामांकन पर्चा आरोप प्रत्यारोप जारी अपना अपना, शक्ति परीक्षण के लिए उतरे मैदान1
- Post by Md Rahmtullah1
- Post by Ghanshyampur1
- झारखंड के प्रत्येक विभाग में पैसा देकर नौकरी दिया जाता है नहीं कोई वैकेंसी निकलता है नहीं कोई एग्जाम होता है डायरेक्ट पैसा दो और नौकरी अंदर-अंदर मिल जाता है1
- बिहार बांका -शहर के एक आवासीय विद्यालय में रहकर मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रहे 16 वर्षीय छात्र आशीष की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। पहले इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद मामला पूरी तरह पलट गया जब छात्र का शव बोलेरो से गांव के पास फेंका हुआ मिला। परिजनों ने शरीर पर जख्म के निशान देख साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। 👉 सवाल बड़ा है — क्या यह आत्महत्या है या साजिशन हत्या? 👉 आखिर क्यों हॉस्टल से हटाकर शव को गांव के पास फेंका गया?1
- मेहनत हमारी पहचान बनेगी वर्दी हमारी शान बनेगी गुड्डू सर का संकल्प #goddajharkhand #sanokhar #कहलगांव #बिहार #Bhagalpur #गंगारामपुर1
- 8 तारीख को गोरी कितना में डे नाइट का मैच किया गया जिसमें की लाखों लोगों ने अपनी भीड़ दिखाई1