logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*रामपुरा मामूली कहासुनी के बाद तलवार से हमला, युवक घायल* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिंडवाड़ा-सिरोही। सरूपगंज थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया गया। हमले में रामपुरा निवासी सायबराम घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद के दौरान सायबराम पर तलवार से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सरूपगंज अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और हमला किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

5 hrs ago
user_Narendra Singh Bhati
Narendra Singh Bhati
Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
5 hrs ago

*रामपुरा मामूली कहासुनी के बाद तलवार से हमला, युवक घायल* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिंडवाड़ा-सिरोही। सरूपगंज थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया गया। हमले में रामपुरा निवासी सायबराम घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद के दौरान सायबराम पर तलवार से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद घायल

युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सरूपगंज अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और हमला किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 5000 साल पुराने इच्छाधारी नाग-नागिन की प्रतिमाएं, आज भी दर्शन के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु विराटनगर के गणेश मंदिर में मौजूद प्राचीन नाग-नागिन को लेकर है अनोखी मान्यता, दर्शन से मनोकामना पूरी होने का विश्वास जयपुर के विराटनगर स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में पत्थर के नाग-नागिन की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का केंद्र बनी हुई हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार ये प्रतिमाएं करीब 5000 साल पुरानी हैं और कभी इच्छाधारी नाग-नागिन हुआ करते थे। कहा जाता है कि किसी ऋषि-मुनि के श्राप के कारण नाग-नागिन पत्थर में परिवर्तित हो गए थे। हालांकि इस कथा का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इसे लेकर गहरी आस्था देखने को मिलती है। मान्यता है कि इन नाग-नागिन के दर्शन करने और श्रद्धा से पूजा-अर्चना करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी विश्वास के चलते दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और नाग-नागिन की प्राचीन प्रतिमाओं के दर्शन करते हैं। मंदिर परिसर में मौजूद ये प्रतिमाएं आज भी लोगों के लिए रहस्य, इतिहास और धार्मिक आस्था का अनोखा संगम बनी हुई हैं।
    1
    5000 साल पुराने इच्छाधारी नाग-नागिन की प्रतिमाएं, आज भी दर्शन के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु
विराटनगर के गणेश मंदिर में मौजूद प्राचीन नाग-नागिन को लेकर है अनोखी मान्यता, दर्शन से मनोकामना पूरी होने का विश्वास
जयपुर के विराटनगर स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में पत्थर के नाग-नागिन की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का केंद्र बनी हुई हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार ये प्रतिमाएं करीब 5000 साल पुरानी हैं और कभी इच्छाधारी नाग-नागिन हुआ करते थे।
कहा जाता है कि किसी ऋषि-मुनि के श्राप के कारण नाग-नागिन पत्थर में परिवर्तित हो गए थे। हालांकि इस कथा का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इसे लेकर गहरी आस्था देखने को मिलती है।
मान्यता है कि इन नाग-नागिन के दर्शन करने और श्रद्धा से पूजा-अर्चना करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी विश्वास के चलते दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और नाग-नागिन की प्राचीन प्रतिमाओं के दर्शन करते हैं।
मंदिर परिसर में मौजूद ये प्रतिमाएं आज भी लोगों के लिए रहस्य, इतिहास और धार्मिक आस्था का अनोखा संगम बनी हुई हैं।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • परशुराम महादेव में दर्शन के लिए 500 मीटर लंबी कतारें: 2-3 घंटे इंतजार, भादवा बीज के चलते बढ़ी श्रद्धालुओं की आवाजाही
    1
    परशुराम महादेव में दर्शन के लिए 500 मीटर लंबी कतारें: 2-3 घंटे इंतजार, भादवा बीज के चलते बढ़ी श्रद्धालुओं की आवाजाही
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • चारभुजा नाथ दर्शन रिपोर्टर नंदलालपुर विहार न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में
    1
    चारभुजा नाथ दर्शन रिपोर्टर नंदलालपुर विहार न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • राजसमंद के भीम में दर्दनाक हादसा महिला की मौके पर मौत तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 सड़क हादसे में राह चलती महिला की मौत, अनाज पिसवाकर घर लौटने के दौरान कार ने मारी टक्कर, घटना का सीसीटीवी सोशियल मीडिया में हो रहा वायरल, राजसमंद के भीम कस्बे का मामला,
    1
    राजसमंद के भीम में दर्दनाक  हादसा महिला की मौके पर मौत
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239 644 
सड़क हादसे में राह चलती महिला की मौत,
अनाज पिसवाकर घर लौटने के दौरान कार ने मारी टक्कर,
घटना का सीसीटीवी सोशियल मीडिया में हो रहा वायरल,
राजसमंद के भीम कस्बे का मामला,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • पाली में कांग्रेस की गुटबाजी के चलते कहीं कांग्रेस का बोर्ड बनते बनते न रह जाए, कांग्रेस ने क्यों काटे पाली में कांग्रेस की गुटबाजी के चलते कहीं कांग्रेस का बोर्ड बनते बनते न रह जाए, कांग्रेस ने क्यों काटे जिताऊ उम्मीदवारों के टिकट और क्यों चुनाव से पहले गँवाई छह सीटें, इन सब मुद्दों पर खास खबर
    1
    पाली में कांग्रेस की गुटबाजी के चलते कहीं कांग्रेस का बोर्ड बनते बनते न रह जाए, कांग्रेस ने क्यों काटे 
पाली में कांग्रेस की गुटबाजी के चलते कहीं कांग्रेस का बोर्ड बनते बनते न रह जाए, कांग्रेस ने क्यों काटे जिताऊ उम्मीदवारों के टिकट और क्यों चुनाव से पहले गँवाई छह सीटें, इन सब मुद्दों पर खास खबर
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • वार्ड संख्या एक से निर्दलीय प्रत्याशी लीला देवी संकलेचा एवं कांग्रेस प्रत्याशी शारदा बोहरा ने किया जनसंपर्क पाली नगर निगम के वार्ड संख्या एक से निर्दलीय प्रत्याशी लीला देवी संकलेचा एवं कांग्रेस प्रत्याशी शारदा बोहरा ने बुधवार को ओल्ड हाउसिंग बोर्ड में जनसंपर्क किया। दोनों ही प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ ओल्ड हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर में मत एवं समर्थन मांगते नजर आए। इस दौरान खास बात यह नजर आई कि निर्दलीय प्रत्याशी लीला देवी संकलेचा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम नजर आया।
    1
    वार्ड संख्या एक से निर्दलीय प्रत्याशी लीला देवी संकलेचा एवं कांग्रेस प्रत्याशी शारदा बोहरा ने किया जनसंपर्क
पाली नगर निगम के वार्ड संख्या एक से निर्दलीय प्रत्याशी लीला देवी संकलेचा एवं कांग्रेस प्रत्याशी शारदा बोहरा ने बुधवार को ओल्ड हाउसिंग बोर्ड में जनसंपर्क किया। दोनों ही प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ ओल्ड हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर में मत एवं समर्थन मांगते नजर आए। इस दौरान खास बात यह नजर आई कि निर्दलीय प्रत्याशी लीला देवी संकलेचा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम नजर आया।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजसमंद नगर परिषद चुनाव के तहत चुनावी सरगरिया तेज अपने-अपने वार्ड में प्रत्याशी लग रहे हैं दम सर्वे रिपोर्ट में सामने आया कि जनता को केवल नाली सफाई पानी रोड यह ऐसी बहुत सुविधा चाहिए बाकी कुछ नहीं चाहिए जनता के मुंह से
    1
    राजसमंद नगर परिषद चुनाव के तहत चुनावी सरगरिया तेज अपने-अपने वार्ड में प्रत्याशी लग रहे हैं दम सर्वे रिपोर्ट में सामने आया कि जनता को केवल नाली सफाई पानी रोड यह ऐसी बहुत सुविधा चाहिए बाकी कुछ नहीं चाहिए जनता के मुंह से
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • वार्ड दो से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम बिड़ला ने भी किया जनसंपर्क पाली नगर निगम के वार्ड 2 से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम बिड़ला ने भी जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है। आज सुबह चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद प्रारंभ हुआ जनसंपर्क देर रात तक जारी रहा जिसमें पूर्व पार्षद सीताराम शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से मत एवं समर्थन देकर नीलम बिड़ला को विजयी बनाने की अपील की ताकि यहां के बदहाल पार्कों की स्थिति सुधर सके जिन्हें सीताराम शर्मा के कार्यकाल में डवलप किया गया था।
    1
    वार्ड दो से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम बिड़ला ने भी किया जनसंपर्क
पाली नगर निगम के  वार्ड 2 से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम बिड़ला ने भी जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है। आज सुबह चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद प्रारंभ हुआ जनसंपर्क देर रात तक जारी रहा जिसमें पूर्व पार्षद सीताराम शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से मत एवं समर्थन देकर नीलम बिड़ला को विजयी बनाने की अपील की ताकि यहां के बदहाल पार्कों की स्थिति सुधर सके जिन्हें सीताराम शर्मा के कार्यकाल में डवलप किया गया था।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कांडला हाईवे पर गुजरात रोडवेज बस और कार में भिड़ंत, जालोर के 3 युवक गंभीर घायल, गुस्साए लोगों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी कांडला हाईवे पर मंडार थाना क्षेत्र में एक ही दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ। सोनेला में सर्वयोग इंटरनेशनल स्कूल के ठीक बाहर दोपहर करीब 1.30 बजे रेवदर से अहमदाबाद जा रही गुजरात रोडवेज बस और एक कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मंडार थाने से हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक गुजरात रोडवेज की बस पूरी तरह खाली हो चुकी थी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत मंडार के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जालोर के तीन युवक घायल हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह ने बताया कि हादसे में घायल हुए टाटा अल्ट्रोज़ कार में सवार तीनों युवक गोविंद सिंह पुत्र मदन सिंह, ईश्वर सिंह पुत्र अभय सिंह और रणजीत सिंह पुत्र मंगल सिंह, चांदना (जालोर) के रहने वाले हैं। स्कूल के गेट पर टला बड़ा हादसा भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। यह हादसा सर्वयोग इंटरनेशनल स्कूल के गेट के ठीक बाहर हुआ। गनीमत रही कि हादसे के बाद बेकाबू गाड़ियां स्कूल के गेट से नहीं टकराईं, वरना कोई बड़ा जनहानि या हादसा हो सकता था। स्कूल की बसें भी हादसे वाली जगह के ठीक पास ही पार्क होती है। लोगों में भारी आक्रोश, दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का कहना है कि अगर 9 सितंबर से पहले इस मार्ग से बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट नहीं किया गया, तो वे आगामी नगरपालिका चुनावों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।
    1
    कांडला हाईवे पर गुजरात रोडवेज बस और कार में भिड़ंत, जालोर के 3 युवक गंभीर घायल, गुस्साए लोगों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
कांडला हाईवे पर मंडार थाना क्षेत्र में एक ही दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ। सोनेला में सर्वयोग इंटरनेशनल स्कूल के ठीक बाहर दोपहर करीब 1.30 बजे रेवदर से अहमदाबाद जा रही गुजरात रोडवेज बस और एक कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही मंडार थाने से हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक गुजरात रोडवेज की बस पूरी तरह खाली हो चुकी थी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत मंडार के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जालोर के तीन युवक घायल
हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह ने बताया कि हादसे में घायल हुए टाटा अल्ट्रोज़ कार में सवार तीनों युवक गोविंद सिंह पुत्र मदन सिंह, ईश्वर सिंह पुत्र अभय सिंह और रणजीत सिंह पुत्र मंगल सिंह, चांदना (जालोर) के रहने वाले हैं।
स्कूल के गेट पर टला बड़ा हादसा
भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। यह हादसा सर्वयोग इंटरनेशनल स्कूल के गेट के ठीक बाहर हुआ। गनीमत रही कि हादसे के बाद बेकाबू गाड़ियां स्कूल के गेट से नहीं टकराईं, वरना कोई बड़ा जनहानि या हादसा हो सकता था। स्कूल की बसें भी हादसे वाली जगह के ठीक पास ही पार्क होती है। 
लोगों में भारी आक्रोश, दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का कहना है कि अगर 9 सितंबर से पहले इस मार्ग से बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट नहीं किया गया, तो वे आगामी नगरपालिका चुनावों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.