Shuru
Apke Nagar Ki App…
News click india
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लाखन आर्मी जिंदाबाद 🚩 हर हर महादेव 🙏 #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत जय पासी समाज1
- पलिया ब्रेकिंग न्यूज़ *कोतवाली क्षेत्र के अतरिया गांव में गेहूं की फसल के काटने के विवाद में लगभग आधा दर्जन दबंगों ने घर में घुस कर धारदार तलवार व लाठी डंडों से पीड़ित के माता पिता भाई बहन को किया लहूलुहान* *दबंगों में सरफुद्दीन, सरमुद्दीन, मोहम्मद सकी, गुलाब नबी पुत्रगण मोहम्मद जकी सहित अन्य निवासी ग्राम अतरिया ने घर में घुसकर मचाया आतंक,* *आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाया,* *पीड़ित के माता, पिता, भाई, बहन को आनन फानन में सीएचसी पलिया लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल किया गया रेफर, सभी की हालत गंभीर,* *पीड़ित द्वारा बताया गया कि मामला सिर्फ इतना था कि पीड़ित के खेत की गेहूं की फसल खेत की मेढ़ पर बीते दिनों आई आंधी बारिश से गिर गई थी, जोकि पीड़ित ने अपनी तरफ डाल ली थी, जिसमें दबंगों द्वारा की गई इतनी बड़ी घटना को दिया गया अंजाम, जिससे आसपास के लोगों में भी हुई दहशत@नवीन*1
- लखीमपुर खीरी (संवाददाता: आकाश सिंह): अंबेडकर मूर्ति विवाद को लेकर लखीमपुर खीरी में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। जानकारी के अनुसार, मूर्ति को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा था। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ते हुए पथराव और हंगामा किया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए वीडियो फुटेज और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर 19 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। शेष की जांच जारी है। प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।1
- Post by News click india1
- लाखन आर्मी जिंदाबाद 🚩 हर हर महादेव 🚩 जय पासी समाज1
- रिपोर्ट: रामनिवास गुप्ता लखीमपुर खीरी। तहसील निघासन के नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 स्थित गांधीनगर मोहल्ले में इन दिनों बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या बनी हुई है। लगातार कम आपूर्ति और अनियमित बिजली कटौती से स्थानीय उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इब्राहिम खान, शमशेर अली सहित कई उपभोक्ता शहरी क्षेत्र में रह रहे हैं और बिजली बिल भी शहरी दरों के अनुसार जमा कर रहे हैं। इसके बावजूद उनके बिजली कनेक्शन ग्रामीण फीडर से जुड़े होने के कारण उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। लंबे समय से समाधान की मांग क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से चली आ रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रार्थना पत्र स्वीकार न करने का आरोप उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर अपनी समस्या बताई, लेकिन उनके प्रार्थना पत्र तक स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। इससे लोगों में असंतोष और भी गहरा गया है। शहरी फीडर से जोड़ने की मांग क्षेत्रीय नागरिकों ने मांग की है कि उनके कनेक्शनों को जल्द से जल्द शहरी फीडर से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिल सके। साथ ही उन्होंने प्रशासन से इस समस्या पर त्वरित कार्रवाई करने की अपील की है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने के लिए भी मजबूर हो सकते हैं।1
- आग का कारण बिजली के ऊपरी तारों में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस दौरान गैस सिलेंडर और रेफ्रिजरेटर कंप्रेसर में कई धमाके हुए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां, पुलिस और दमकल टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवारों को नाइट शेल्टर में शिफ्ट किया जा रहा है और मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। फिलहाल कोई मौत नहीं हुई, कुछ लोग हल्की रूप से घायल बताए गए हैं। प्रशासन राहत कार्य में जुटा है।1
- Post by Kailash Gupta1