जनपद कानपुर देहात में कार्यकारिणी ने कर्तव्य बोध उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया *कानपुर देहात संवाददाता*.....। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक अमरौधा जनपद कानपुर देहात कार्यकारिणी ने कर्तव्य बोध उत्सव राजरानी दुलीचंद इंटर कालेज में बड़ी धूमधाम से मनाया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संगठन के प्रदेश महामंत्री श्री प्रदीप तिवारी ने कहा कि कर्तव्य बोध आत्मा के जागरण हैं जो स्वप्रेरणा से व्यक्ति के व्यक्तित्व में गुणी सोपान पैदा करता है उन्होंने कहा कि संगठन किसी भी शिक्षक साथी को परेशान नहीं होने देगा चाहे उसके लिए संगठन को मेज से सड़कतक लड़ाई ही क्यों न लड़नी पड़े। संचालन करते हुए संगठन मंत्री डॉ अभय दीप मिश्र ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा से ही राम मर्यादा पुरुषोत्तम बने मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला ने कहा कि गीता में कृष्ण ने भी अर्जुन को निस्वार्थ कर्म की शिक्षा दी ब्लॉक पालक अजय गुप्ता ने संगठन की रीत नीत से परिचय कराया आज ही निर्वाचन अधिकारी हरिओम दीक्षित पर्यवेक्षक ज्योत्सना गुप्ता की देखरेख में संगठन की मुख्य एवं महिला कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न हुआ इसमें अध्यक्ष नीरज गुप्ता महामंत्री नरेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष योगेंद्र त्रिवेदी महिला इकई की अध्यक्ष अंजली कार्यकारी अध्यक्ष अल्पना चौरसिया के साथ अन्य पदाधिकारियो ने शपथ ली। दिनेश मिश्रा, मनीष, ज्ञानेन्द्र आदिनारायण, ऋचा , नीलेश कलीम , आदि सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।
जनपद कानपुर देहात में कार्यकारिणी ने कर्तव्य बोध उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया *कानपुर देहात संवाददाता*.....। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक अमरौधा जनपद कानपुर देहात कार्यकारिणी ने कर्तव्य बोध उत्सव राजरानी दुलीचंद इंटर कालेज में बड़ी धूमधाम से मनाया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संगठन के प्रदेश महामंत्री श्री प्रदीप तिवारी ने कहा कि कर्तव्य बोध आत्मा के जागरण हैं जो स्वप्रेरणा से व्यक्ति के व्यक्तित्व में गुणी सोपान पैदा करता है उन्होंने कहा कि संगठन किसी भी शिक्षक साथी को परेशान नहीं होने देगा चाहे उसके लिए संगठन को मेज से सड़कतक लड़ाई ही क्यों न लड़नी पड़े। संचालन करते हुए संगठन मंत्री डॉ अभय दीप मिश्र
ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा से ही राम मर्यादा पुरुषोत्तम बने मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला ने कहा कि गीता में कृष्ण ने भी अर्जुन को निस्वार्थ कर्म की शिक्षा दी ब्लॉक पालक अजय गुप्ता ने संगठन की रीत नीत से परिचय कराया आज ही निर्वाचन अधिकारी हरिओम दीक्षित पर्यवेक्षक ज्योत्सना गुप्ता की देखरेख में संगठन की मुख्य एवं महिला कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न हुआ इसमें अध्यक्ष नीरज गुप्ता महामंत्री नरेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष योगेंद्र त्रिवेदी महिला इकई की अध्यक्ष अंजली कार्यकारी अध्यक्ष अल्पना चौरसिया के साथ अन्य पदाधिकारियो ने शपथ ली। दिनेश मिश्रा, मनीष, ज्ञानेन्द्र आदिनारायण, ऋचा , नीलेश कलीम , आदि सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।
- कसोलर गांव में करंट से हुई मौत पर गुस्साए ग्रामीण, बिजली अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव में करंट से युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर सिकंदरा तहसीलदार राकेश चंद्र व नायब तहसीलदार सुधीर मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे, लेकिन ग्रामीण विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी पर ही मानने की बात पर अड़े रहे।1
- बम्बे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के लाड़पुर छिवना गांव निवासी शिवम (19) पुत्र रामऔतार का शव गांव में ही बम्बे किनारे खड़े पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिवंगत के पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।2
- सदर थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र अंतर्गत भाऊपुर गांव में सोमवार शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां 12 वर्षीय बालक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे आनन-फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है। भाऊपुर निवासी अंश (12 वर्ष) पुत्र अखिलेश को उसके चाचा अभिषेक सोमवार शाम करीब 7:20 बजे अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि बालक ने घर के अंदर फांसी लगा ली थी। इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि बालक को मृत अवस्था में ही लाया गया था। यह सूचना मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। जिला संयुक्त चिकित्सालय प्रशासन ने घटना की लिखित सूचना थाना कोतवाली पुलिस को भेज दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मासूम की असमय मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* *रिपोर्ट - कुलदीप दिवाकर* *मो - 6395865784* औरैया में अजीतमल कोतवाली पुलिस, सर्बलान्स/SOG की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता। सयुंक्त टीम ने अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव में हुई हत्या का तकरीबन 72 घण्टे में किया सफल अनावरण। चैकिंग के दौरान पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार। खेतों पर रखवाली करने गए किसान मृतक अर्जुन सिंह की हत्या करने वाला कोई और नही उसकी बहन का दोस्त निकला। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त मृतक की बहन से करता था बात- चीत। बात- चीत करने की जानकारी होने पर मृतक ने किया था विरोध, और अपनी बहन को था डांटा, छीन लिया था फोन। इससे नाराज होकर अभियुक्त ने योजना बनाकर किसान अर्जुन सिंह की कर दी थी हत्या। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त को भेजा जेल। *वाइट -* आलोक मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया1
- 17/02/2026 श्री गढ़ी माता मन्दिर बसंतपुर ,खरका, जनपद औरैया में आज शिव परिवार काली मैया मूर्ति स्थापना पूजन पाठ आयोजन शुरू हुआ 19/02/2026 सुबह 10:00 बजे श्री गढ़ी माता मंदिर पहुंचकर औरैया नगर परिक्रमा शोभा यात्रा में सम्मिलित हो समस्त क्षेत्रवासी नगर वासी समस्त भक्तगण भक्त जन सनातन प्रेमी सादर आमंत्रित नगर परिक्रमा शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाएं शोभा यात्रा आमंत्रण निवेदन कर्ता आयोजक -श्री गढ़ी माता मंदिर सेवा दल समस्त ग्राम पंचायत क्षेत्रवासी एवं नगर वासी जिला औरैया सहयोगी गण -समस्त नगर वासी व क्षेत्रवासी भक्त गण समस्त श्रद्धालु जनो भक्त जनों से सनातन प्रेमियों से निवेदन है आयोजन में जरूर सम्मिलित हो सभी आमंत्रित है1
- नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता द्वारा शुलभ शौचालय का किया लोकार्पण...1
- झींझक कानपुर देहात नगरपालिका झींझक के वार्ड न 6 नेहरू नगर निवासी अरविन्द पुत्र रामेस्वर व मनोज पुत्र रामेस्वर के नाम मे गड़बड़ पिता रामेस्वर जिन्दा रिपोर्टर ने मौके पर की रामेस्वर से बात3
- लोकेशन – कानपुर देहात | ब्रेकिंग न्यूज़ कानपुर देहात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, गांव में सनसनी मंगलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव को लटका देखा तो तुरंत 112 डायल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंगलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान शिवम कुमार पुत्र राम अवतार, निवासी लाडपुर छिवना, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई रामू और छूटल्ले सहित बहन सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि मृतक की मां का पहले ही निधन हो चुका है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।1