Shuru
Apke Nagar Ki App…
बम्बे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के लाड़पुर छिवना गांव निवासी शिवम (19) पुत्र रामऔतार का शव गांव में ही बम्बे किनारे खड़े पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिवंगत के पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
कुमार पंकज
बम्बे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के लाड़पुर छिवना गांव निवासी शिवम (19) पुत्र रामऔतार का शव गांव में ही बम्बे किनारे खड़े पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिवंगत के पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बम्बे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के लाड़पुर छिवना गांव निवासी शिवम (19) पुत्र रामऔतार का शव गांव में ही बम्बे किनारे खड़े पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिवंगत के पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।2
- झींझक कानपुर देहात नगरपालिका झींझक के वार्ड न 6 नेहरू नगर निवासी अरविन्द पुत्र रामेस्वर व मनोज पुत्र रामेस्वर के नाम मे गड़बड़ पिता रामेस्वर जिन्दा रिपोर्टर ने मौके पर की रामेस्वर से बात3
- सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव में सोमवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह 4 बजे की घटना प्राप्त जानकारी के अनुसार विसायकपुर निवासी रामबली का 19 वर्षीय पुत्र वीरू रविवार रात अपने कमरे में सोने गया था। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 4 बजे जब घर के लोग जागे तो युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच ग्रामीणों की सूचना पर रनिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच बताया जा रहा है कि युवक ने घटना से लगभग 17 घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक रील साझा की थी, जिसमें लिखा था— “जवानी में मरने का मजा ही कुछ अलग है।” पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं यह पोस्ट किसी मानसिक तनाव या अन्य कारण से जुड़ी तो नहीं थी। कारण स्पष्ट नहीं युवक की असमय मौत से पिता रामबली समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। रनिया थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।” पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट -मीना(मृतक की मां )1
- कसोलर गांव में करंट से हुई मौत पर गुस्साए ग्रामीण, बिजली अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव में करंट से युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर सिकंदरा तहसीलदार राकेश चंद्र व नायब तहसीलदार सुधीर मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे, लेकिन ग्रामीण विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी पर ही मानने की बात पर अड़े रहे।1
- *नई दिल्ली से चेन्नई जा रही GT एक्सप्रेस के कोच में लगी भीषण आग...* *धुआं देख यात्रियों में मची भगदड़...* महाराष्ट्र के वर्धा जिले में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नई दिल्ली से चेन्नई जा रही जीटी एक्सप्रेस आग की लपटों से घिर गई... यात्रियों के बीच दहशत का माहौल था और जान बचाने की जद्दोजहद के बीच एक बड़ा रेल हादसा टल गया... गनीमत रही कि रेलवे की तत्काल कार्यवाही और यात्रियों की सूझबूझ से किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ...1
- औरैया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनूप गया ने शहर में सार्वजनिक शौचालय का शुभारंभ करने के बाद बताया कि औरैया शहर में 5 सार्वजनिक शौचालय बनवाये जा रहे है। 2 जगह पर जरूरतमन्दों के लिए शुरू हो चुके है। इससे औरैया में आने जाने वाले लोगों व व्यापारियों को लाभ मिलेगा।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* *रिपोर्ट - कुलदीप दिवाकर* *मो - 6395865784* औरैया में अजीतमल कोतवाली पुलिस, सर्बलान्स/SOG की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता। सयुंक्त टीम ने अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव में हुई हत्या का तकरीबन 72 घण्टे में किया सफल अनावरण। चैकिंग के दौरान पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार। खेतों पर रखवाली करने गए किसान मृतक अर्जुन सिंह की हत्या करने वाला कोई और नही उसकी बहन का दोस्त निकला। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त मृतक की बहन से करता था बात- चीत। बात- चीत करने की जानकारी होने पर मृतक ने किया था विरोध, और अपनी बहन को था डांटा, छीन लिया था फोन। इससे नाराज होकर अभियुक्त ने योजना बनाकर किसान अर्जुन सिंह की कर दी थी हत्या। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त को भेजा जेल। *वाइट -* आलोक मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया1
- सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल क्षेत्र के झींझक व चिताकापुरवा गांव में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये तीनो को झींझक सीएचसी से जिलाअस्पताल भेजा गया है ।1