Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती - 2026 के प्रचार हेतु राजगढ़ में पुलिस बैंड का आकर्षक प्रदर्शन मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती - 2026 के प्रचार हेतु राजगढ़ में पुलिस बैंड का आकर्षक प्रदर्शन
Raja Yadav
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती - 2026 के प्रचार हेतु राजगढ़ में पुलिस बैंड का आकर्षक प्रदर्शन मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती - 2026 के प्रचार हेतु राजगढ़ में पुलिस बैंड का आकर्षक प्रदर्शन
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Jagdish nagar1
- मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती - 2026 के प्रचार हेतु राजगढ़ में पुलिस बैंड का आकर्षक प्रदर्शन1
- राजगढ़ के पुराने राज महल के पास स्थित सरकारी पुराने रिकॉर्ड रूम में अचानक लगी भीषण आग , राजगढ़ नगर के पुराने राज महल के पास स्थित सरकारी पुराने रिकॉर्ड रूम में आज शुक्रवार की रात साडे 9 बजे के लगभग अचानक लगी भीषण आग ,आग लगते ही रिहायशी इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लोग घरों से बाहर निकल आए, मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी ,वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए , पुरानी सरकारी रिकॉर्ड रूम में राजस्व का था पुराना रिकॉर्ड,राजगढ़ खिलचीपुर सहित जिले से बुलाई दमकल गाड़ी,फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला, राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला,8
- मोहन बड़ोदिया के ग्राम मोहना जोड़ के समीप गुरुवार रात को एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेहरबान पिता आत्माराम बेलदार निवासी गडीया थाना नलखेड़ा की मौके पर मौत हो गई जिसे 108 से पायलट जितेंद्र कुमार एवं ईएमटी मोहन बामनिया की मदद से मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा मर्द घोषित दिया गया मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा है1
- दतिया:देशभक्ति धुनों के साथ, पुलिस बैंड द्वारा आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से दिनांक 08 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक भोपाल सहित विभिन्न जिले के सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बैंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 09.04.2026 को 2nd बटालियन ग्वालियर की पुलिस बैंड टीम द्वारा दतिया के झांसी चुंगी पर आकर्षक बैंड प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बैंड के अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित युवाओं एवं आमजन को भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी अनुभाग दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन, सूबेदार अजय वर्मा सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आरक्षक (बैंड) भर्ती के कुल 679 पदों हेतु आवेदन प्रक्रिया दिनांक 05 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जारी है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की गई है।2
- मंत्री उदय प्रताप का स्वागत करते स्थानीय जनप्रतिनिधि। शाजापुर में सरदार वल्लभभाई पटेल सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का गुरुवार को लोकार्पण किया गया। 58 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस भवन का उद्घाटन स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बैंड और पुष्पवर्षा कर मंत्री का स्वागत किया। मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कक्षाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने नई शिक्षा नीति के महत्व पर भी बात की। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह सोलंकी और अरुण भीमावद सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय के विकास के लिए पानी की टंकी, हॉल के आधुनिकीकरण और प्रतिमा स्थापना जैसे कई कार्यों की घोषणाएं की गईं। शाजापुर दौरे पर आए मंत्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने बताया कि सरकार सांदीपनि विद्यालय जैसे आधुनिक भवन उपलब्धऔर विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने नई शिक्षा नीति के महत्व पर भी बात की। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह सोलंकी और अरुण भीमावद सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय के विकास के लिए पानी की टंकी, हॉल के आधुनिकीकरण और प्रतिमा स्थापना जैसे कई कार्यों की घोषणाएं की गईं। शाजापुर दौरे पर आए मंत्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने बताया कि सरकार सांदीपनि विद्यालय जैसे आधुनिक भवन उपलब्ध कराकर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार कर रही है।1
- मोहन बड़ोदिया। ग्राम मोहना में अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज ईटावदिया गोत्र स्थित भैरव महाराज मंदिर परिसर में समाज की सुविधा को देखते हुए निर्माण कार्य किया गया। खाती समाज के सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जामलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शाजापुर जिले के ग्राम मोहना में बाहर से आने वाले समाज जनों के लिए भोजन बनाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी इसके लिए समिति ने मिलकर 10 लाख की लागत से भोजन शाला तैयार की गई। जिससे समाज जनों को भोजन बनाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। समिति अध्यक्ष ने बताया कि परिसर में धर्मशाला का निर्माण भी किया जाएगा।1
- पुलिस लाइन राजगढ़ में पुलिस बल की दक्षता, अनुशासन एवं शारीरिक क्षमता को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित रूप से परेड का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी जनरल परेड आयोजित की गई। जनरल परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई। निरीक्षण के समय पुलिस बल द्वारा अनुशासित, समन्वित एवं आकर्षक ढंग से मार्च पास्ट एवं विभिन्न परेड अभ्यासों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जो उनकी प्रशिक्षण क्षमता एवं टीम भावना का परिचायक रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उत्कृष्ट टर्नआउट एवं प्रदर्शन करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया। साथ ही उन्होंने पुलिस बल को अनुशासन, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे सहित विभिन्न अनुभागों के एसडीओपी उपस्थित रहे। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक सुश्री उर्मिला चौहान तथा टू-आईसी सूबेदार इति शर्मा के नेतृत्व में मुख्यालय के विभिन्न थानों एवं कार्यालयों से पुलिसकर्मी, थाना यातायात का स्टाफ, एमटी शाखा के वाहन एवं डॉग स्क्वाड के सदस्य उपस्थित रहे। परेड के उपरांत पुलिस वाहनों का निरीक्षण कर उनमें उपलब्ध बल्वा नियंत्रण सामग्री की भी विधिवत जांच की गई। परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता, शारीरिक दक्षता तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया क्षमता का विकास करना है, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में और अधिक सुदृढ़ता सुनिश्चित की जा सके।1