मेडिकल दुकान की आड़ में नशे का कारोबार, आरोपी गिरफ्तार — 7 लाख का माल जब्त अंबिकापुर/सरगुजा | 01 अप्रैल 2026 सरगुजा जिले में पुलिस ने मेडिकल दुकान की आड़ में चल रहे नार्कोटिक्स के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 7 लाख रुपये का मशरुका जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि फुन्दुरडिहारी स्थित सिद्धी विनायक मेडिकल स्टोर का संचालक नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा है। ऐसे हुआ खुलासा 31 मार्च 2026 को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही संदीप कुमार चौहान (34 वर्ष) निवासी जामढोढ़ी, थाना मैनपाट (हाल निवास राजेंद्र नगर, गांधीनगर) को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीले कफ सिरप और इंजेक्शन की बिक्री करता था। उसने बताया कि वह 30 मार्च को अपनी स्विफ्ट कार (CG 13 UG 9338) में 100 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप लाया था, जिसमें से कुछ बेच चुका था और बाकी कार में रखा था। कार से मिला भारी मात्रा में नशीला पदार्थ पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में मेडिकल स्टोर के पास खड़ी कार की तलाशी ली। डिक्की से एक कार्टून में रखे गए: 95 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप (Coffar-C) नशीली दवाओं के खाली रैपर और शीशियां इंजेक्शन के खाली वायल बरामद किए गए। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22(C) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपराध करना स्वीकार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रधान आरक्षक रुस्तम सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- 📢 नमस्कार, आप सभी देख रहे हैं छत्तीसगढ़ का पहरेदार ⚠️ दर्दनाक खबर | करंट जाल ने ली युवक की जान जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाए गए अवैध करंट जाल ने एक युवक की जान ले ली। 📍 26 मार्च की रात, कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के पांडावपारा जंगल में 28 वर्षीय रामू राम करंट जाल की चपेट में आ गए। 220 वोल्ट के इस घातक जाल ने मौके पर ही उनकी जान ले ली। 🚔 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मंगल राम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सह-आरोपी भुनेश्वर फरार है। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। 👨👩👧👦 मृतक के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। जिला कलेक्टर ने 2 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। 🗣️ थाना प्रभारी एसआई रमेश सिंह का कहना है: "अवैध शिकार पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।" 👉 जिला प्रशासन ने इस घटना के बाद जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। 🙏 ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहें और अवैध शिकार की सूचना तुरंत प्रशासन को दे #Chhattisgarh #BreakingNews #CGNews #WildlifeCrime #IllegalHunting #ElectricTrap #ForestNews #IndiaNews #PublicSafety #WildlifeProtection #वन्यजीव_संरक्षण #NewsUpdate #HindiNews #TrendingNews #Awareness #SafetyFirst #CrimeNews #Justice1
- दोस्तों आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे महतारी वंदन योजना eKYC 2026 के बारे में। अगर आप महतारी वंदन योजना का लाभ ले रहे हैं, तो आपके लिए eKYC कराना बहुत ही जरूरी है क्योंकि यह सीधे आपकी ₹1000 प्रति माह की किस्त से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में आपको क्या जानकारी मिलेगी? eKYC क्यों जरूरी है eKYC नहीं किया तो क्या होगा ₹1000 की किस्त बंद हो सकती है या नहीं eKYC की अंतिम तिथि 2026 eKYC कहाँ और कैसे करें CSC / आधार सेंटर / डिजिटल सेवा केंद्र से eKYC प्रक्रिया आधार और बैंक लिंक अपडेट क्यों जरूरी है DBT भुगतान रुकने के मुख्य कारण महत्वपूर्ण जानकारी eKYC शुरू: 1 अप्रैल 2026 अंतिम तिथि: 30 जून 2026 योजना राशि: ₹1000 प्रति माह ⚠️ जरूरी सूचना: अगर आपने समय पर eKYC नहीं कराया, तो आपकी अगली किस्त रुक सकती है, DBT भुगतान बंद हो सकता है और लाभार्थी सूची से नाम भी हट सकता है। 👉 इसलिए समय रहते eKYC जरूर करवा लें।1
- जान जोख़िम में डाल काफी नजदीक से सेल्फी लेते और विडियो बनाते नजर आए लोग,,,, हाथियों के सड़क पार करने के दौरान गाड़ीयों की भी लगी रही कतार,,, वन विभाग भी मौके पर रहा मौजूद,,,, कल्याणपुर खड़गवां मुख्य मार्ग में सड़क पार करते नजर आए हांथी,,,,, *BGN24 India news* ,,, *सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ*,,, *शिव नाथ बघेल कि रिपोर्ट*,,,1
- रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ प्रखंड के चैनपुर में निर्माणाधीन पावर प्लांट स्थल पर करंट लगने से बैल की मौत के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश अब आंदोलन में बदल गया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को पावर प्लांट स्थल पर आंदोलन शुरू कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार पावर प्लांट निर्माण स्थल पर फैले खुले बिजली तार की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद बैल को बिना ग्रामीणों को सूचना दिए दफना दिया गया, जिससे लोगों में भारी नाराजगी फैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पावर प्लांट स्थल पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पावर प्लांट प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृत बैल के मालिक को उचित मुआवजा देने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं दिया जाता और घटना की जांच नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।वहीं मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।2
- ब्रेकिंग -रामानुजगंज ***************** * रामानुजगंज पशु चिकित्सा विभाग पर कमिशन खोरी का लगा आरोप। * गौ सेवकों के खाते में फर्जी पैसा डलवा कर मांगा जाता है 15% कमिशन * अस्पताल के ही कर्मचारी ने सहायक चिकित्सा अधिकारी का आडियो किया वायरल। * वायरल आडियो में सहायक चिकित्सा अधिकारी बृजभूषण गुप्ता गौसेवक से मांग रहे 15%कमिश़न * रामानुजगंज पशु चिकित्सालय का मामला1
- SDM साहब हिसाब दो?....गांव में हुआ vifodh1
- 🚨 EXCLUSIVE | छत्तीसगढ़ का पहरेदार 🚨 बलरामपुर जिले से सामने आई ये तस्वीरें और जानकारी आपको झकझोर कर रख देंगी! जहाँ एक तरफ सरकार हरियाली बचाने के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ शंकरगढ़ क्षेत्र के जंगलों में खुलेआम चल रही है पेड़ों की हत्या 😡 🌳 हर दिन गिर रहे हैं हरे-भरे पेड़ ⚠️ वन माफिया बेखौफ सक्रिय ❗ और जिम्मेदार विभाग… खामोश? स्थानीय लोगों का आरोप है कि या तो सब कुछ देखकर भी अनदेखा किया जा रहा है, या फिर कहीं न कहीं मिलीभगत से इस काले खेल को बढ़ावा मिल रहा है। 👉 सवाल सीधा है — जंगलों की रक्षा करने वाले ही अगर चुप रहेंगे, तो इन मासूम पेड़ों की जान कौन बचाएगा? 🔥 अगर आज आवाज नहीं उठाई, तो कल ये जंगल सिर्फ कहानियों में रह जाएंगे! ‘छत्तीसगढ़ का पहरेदार’ इस मुद्दे को अंत तक उठाएगा और सच को सामने लाकर रहेगा। 📢 आप भी आगे आइए — इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और जंगल बचाने की इस लड़ाई में अपनी आवाज जोड़ें। क्योंकि जब जनता जागती है, तभी सिस्टम हिलता है! #ChhattisgarhKaPehredar #SaveBalrampurForest #Shankargarh #ForestMafia #IllegalCutting #SaveTreesSaveLife #EnvironmentCrisis #SpeakUp #RaiseYourVoice #ViralNews #BreakingCG #NatureUnderThreat #JungleBachao #StopDeforestation #PublicVoice1
- 👉 1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड बनाने के नियमों में कुछ बदलाव हुए हैं। अब सिर्फ Aadhaar से PAN बनाना आसान नहीं रहा, verification process पहले से ज्यादा strict हो गया है। इस वीडियो में आप जानेंगे: ✔️ PAN Card के नए नियम 2026 ✔️ कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी हैं ✔️ DOB Proof क्यों जरूरी हो गया ✔️ Online PAN Apply कैसे करें (Step-by-Step) ✔️ e-PAN कितने दिन में मिलता है 💻 Official PAN Apply Websites: NSDL (Protean) UTIITSL ⚡ Important Tips: गलत जानकारी देने पर आपका आवेदन reject हो सकता है एक से ज्यादा PAN रखना illegal है Aadhaar-PAN link होना जरूरी है 📩 अगर वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share 📤 और Channel Subscribe जरूर करें!1
- Post by Ratan Choudhry1