93 प्रतिशत अंक लाने वाली निरमा ने भरी हवाई उड़ान, उपप्राचार्य मोहन लाल जाट की अनूठी पहल 91 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को जयपुर से नई दिल्ली की हवाई यात्रा कराने की घोषणा रूपनगढ़ (अजमेर)। विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने का जज्बा बढ़ाने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी के व्याख्याता एवं उपप्राचार्य मोहन लाल जाट ने अनूठी पहल की है। उन्होंने घोषणा की थी कि कक्षा 12वीं में 91 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को जयपुर से नई दिल्ली की हवाई यात्रा कराई जाएगी। इस पहल से प्रेरित होकर विद्यालय की मेधावी छात्रा निरमा ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए और उपप्राचार्य की घोषणा के तहत जयपुर से नई दिल्ली तक हवाई सफर किया। छात्रा के लिए यह सफर न केवल उपलब्धि का इनाम रहा, बल्कि जीवनभर याद रहने वाला अनुभव भी बन गया। विद्यालय विकास में भी निभाई अहम भूमिका मोहन लाल जाट शिक्षा के साथ विद्यालय के विकास और भामाशाहों को प्रेरित करने में भी सक्रिय रहे हैं। उनके प्रयासों से भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय में फर्नीचर सेट, कक्षा-कक्ष, स्टेज, कंप्यूटर सेट और प्रार्थना सभा स्थल पर टीन शेड सहित कई विकास कार्य करवाए गए। वहीं स्टाफ साथियों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे, इन्वर्टर, प्रिंटर सहित लाखों रुपये के अन्य कार्य भी करवाए गए। इन प्रयासों से विद्यालय की शैक्षणिक एवं भौतिक सुविधाओं में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय उपप्राचार्य जाट विद्यालयी जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। वे मृत्यु भोज, बाल विवाह और अंधविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता, युवाओं में चेतना, महिला साक्षरता और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर लगातार कार्य करते रहे हैं। हवाई सफर जैसी अनूठी पहल से विद्यार्थियों में मेहनत और सफलता के प्रति नया उत्साह पैदा हुआ है। शिक्षा को प्रोत्साहन से जोड़ने वाला यह प्रयास क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
93 प्रतिशत अंक लाने वाली निरमा ने भरी हवाई उड़ान, उपप्राचार्य मोहन लाल जाट की अनूठी पहल 91 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को जयपुर से नई दिल्ली की हवाई यात्रा कराने की घोषणा रूपनगढ़ (अजमेर)। विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने का जज्बा बढ़ाने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी के व्याख्याता एवं उपप्राचार्य मोहन लाल जाट ने अनूठी पहल की है। उन्होंने घोषणा की थी कि कक्षा 12वीं में 91
प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को जयपुर से नई दिल्ली की हवाई यात्रा कराई जाएगी। इस पहल से प्रेरित होकर विद्यालय की मेधावी छात्रा निरमा ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए और उपप्राचार्य की घोषणा के तहत जयपुर से नई दिल्ली तक हवाई सफर किया। छात्रा के लिए यह सफर न केवल उपलब्धि का इनाम रहा, बल्कि जीवनभर याद रहने वाला अनुभव भी बन गया। विद्यालय विकास में भी निभाई अहम भूमिका मोहन लाल जाट शिक्षा के
साथ विद्यालय के विकास और भामाशाहों को प्रेरित करने में भी सक्रिय रहे हैं। उनके प्रयासों से भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय में फर्नीचर सेट, कक्षा-कक्ष, स्टेज, कंप्यूटर सेट और प्रार्थना सभा स्थल पर टीन शेड सहित कई विकास कार्य करवाए गए। वहीं स्टाफ साथियों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे, इन्वर्टर, प्रिंटर सहित लाखों रुपये के अन्य कार्य भी करवाए गए। इन प्रयासों से विद्यालय की शैक्षणिक एवं भौतिक सुविधाओं में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय उपप्राचार्य
जाट विद्यालयी जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। वे मृत्यु भोज, बाल विवाह और अंधविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता, युवाओं में चेतना, महिला साक्षरता और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर लगातार कार्य करते रहे हैं। हवाई सफर जैसी अनूठी पहल से विद्यार्थियों में मेहनत और सफलता के प्रति नया उत्साह पैदा हुआ है। शिक्षा को प्रोत्साहन से जोड़ने वाला यह प्रयास क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
- रूपनगढ़ में अकीदत से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व जुलूस-ए-मुहम्मदी में उमड़ा मुस्लिम समाज, नूरानी मस्जिद से निकला जुलूस; नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस पहुंचा मस्जिद रूपनगढ़ (अजमेर)। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ईद मिलादुन्नबी का पर्व रूपनगढ़ में अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया, जिसमें बच्चों और महिलाओं सहित मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। हर वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस-ए-मुहम्मदी सुबह 9 बजे नूरानी मस्जिद से रवाना हुआ। डीजे की धुनों और धार्मिक नारों के साथ निकला जुलूस काजी चबूतरा, कायमखानी मोहल्ला, किले का चौक, सदर बाजार और छिपा मोहल्ला सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस नूरानी मस्जिद पहुंचा। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिला। जुलूस के समापन के बाद फातिहाखानी की गई और तबर्रुक वितरित किया गया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से अमन-चैन, आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल रहा। वहीं जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी रामस्वरूप चौधरी के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। पुलिस ने पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। इस दौरान मुस्लिम समाज सदर हबीब छिपा, नायब सदर बाबू खां साखला, पूर्व सरपंच इकबाल छिपा, नूरानी मस्जिद सदर इरफान शेख, अंजुमन कमेटी सदर अशरफ अली छिपा, नाहिम खान, मोहम्मद हुसैन, हाफिजो कारी, एमडी आजमी, शाहिद छिपा, आरिफ कारीगर, फैयाज अली आजाद, अनवर अली शेख, फिरोज खान देशवाली, मौलाना गनी मोहम्मद मुरीद, मौलाना सरफुद्दीन, मौलाना मो. आज़मी, काजी नसरुद्दीन, एम. रियाजुद्दीन आजाद, बुजुर्ग जब्बार चाचा लोहार, आलम खां कायमखानी, जमील कुरैशी और इस्लामुद्दीन सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।2
- बोराज में बीती रात एक होटल के बाहर खड़ी बाइक चोरी,CCTV में कैद तस्वीरें मौखमपुरा थाना इलाके के बोराज गांव में एक होटल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। वहीं बाइक चोरी की पूरी वारदात होटल के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने मौखमपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने अपनी मोटरसाइकिल होटल के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध बाइक ले जाते हुए नजर आ रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने के साथ बाइक की तलाश में जुटी है।1
- अजमेर में Fake iPhone का सबसे बड़ा खेल? आधी रात तक छापा, 27+18 डुप्लीकेट iPhone बॉक्स बरामद अजमेर के पड़ाव प्लाजा मोबाइल मार्केट में कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में पुलिस और कंपनी अधिकारियों ने करीब 10 घंटे तक कार्रवाई की। क्लॉक टावर और कोतवाली थाना क्षेत्र की दो दुकानों पर डुप्लीकेट iPhone बॉक्स और एसेसरीज जब्त की गईं। पुलिस ने दोनों मामलों में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें सादर प्रकाशन हेतु प्रेस विज्ञप्ति 26अगस्त 2026 गांव हटूंडी में भी निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हर साल की तरह इस साल भी गांव हटूंडी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकाला गया मस्जिद हुसैनी रज़ा कमेटी के सचिव इब्राहिम खान के अनुसार दिन में ढ़ाई बजे मस्जिद हुसैनी रज़ा शाह चौक से जुलूस की शुरुआत हुई जिसमें मिलाद पार्टी और मदरसे के बच्चों के द्वारा नबी की शान में नातिया कलाम पड़ते हुए इमामबाड़ा और रेलवे फाटक होते हुए हज़रत गफूर अलीशाह दरगाह पर सलातो सलाम के साथ समापन हुआ, इस दौरान पुलिस प्रशासन का भरपूर योगदान रहा, इस मौके पर ग्रामवासियों द्वारा लंगर का ऐहतमाम किया गया, इस दौरान कालू शाह जी सिकंदर अली फ़िरोज़ हुसैन शाह गुड्डू मियां मोहम्मद रियाज़ माहिर अली शराफ़त अली सहित तमाम ग्राम वासियों का सहयोग रहा मस्जिद हुसैनी रज़ा कमेटी सचिव इब्राहिम खान 91663340591
- अजमेर शरीफ में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस | दरगाह से आनासागर तक उमड़ा अकीदत का समंदर अजमेर। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अजमेर शरीफ में मुस्लिम समुदाय ने पूरे जोश-ओ-खरोश और अकीदत के साथ त्योहार मनाया। शहर की सड़कों पर हजारों अकीदतमंदों का जनसैलाब देखने को मिला, जिसमें मर्द, औरतें और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। लौंगिया मोहल्ला स्थित मदीना मस्जिद, अंदरकोट, खादिम मोहल्ला समेत विभिन्न इलाकों से भव्य जुलूस निकाले गए। सभी जुलूस दरगाह बाजार और दिल्ली गेट से होते हुए बारादरी, आनासागर पहुंचे, जहां उनका समापन हुआ।1
- नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के इमिग्रेशन सेंटर की है। बाढ़ की वेव करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पार कर गईं। यहां पर शायद ही कोई जिंदा बच पाया होगा। बाढ़ की शुरुआत इसी एरिया से हुई, जो बाद में नेपाल में एंटर हुई।1
- गुड़ की चाय का देसी स्वाद, अब केशर अमृततुल्य में! प्राकृतिक गुड़ की मिठास और केसर के खास स्वाद के साथ हर कप बने थोड़ा और खास। ब्यावर रोड, 27 मील के पास, बिजयनगर, राजस्थान केशर अमृततुल्य — हर घूंट में गुड़ की मिठास, हर कप में देसी स्वाद।1
- गुमशुदा महिला हत्याकांड का खुलासा | जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर की प्रेस वार्ता1