Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के इमिग्रेशन सेंटर की है। बाढ़ की वेव करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पार कर गईं। यहां पर शायद ही कोई जिंदा बच पाया होगा। बाढ़ की शुरुआत इसी एरिया से हुई, जो बाद में नेपाल में एंटर हुई।
Kailash Fulwari
नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के इमिग्रेशन सेंटर की है। बाढ़ की वेव करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पार कर गईं। यहां पर शायद ही कोई जिंदा बच पाया होगा। बाढ़ की शुरुआत इसी एरिया से हुई, जो बाद में नेपाल में एंटर हुई।
More news from राजस्थान and nearby areas
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें काग्रेस में दिखी एकजुटता, भाटी-जैन ने जयपाल-राठौर के साथ लगाए 'हमारी एकता जिंदाबाद' के नारे1
- गुड़ की चाय का देसी स्वाद, अब केशर अमृततुल्य में! प्राकृतिक गुड़ की मिठास और केसर के खास स्वाद के साथ हर कप बने थोड़ा और खास। ❤️ 📍 ब्यावर रोड, 27 मील के पास, बिजयनगर, राजस्थान केशर अमृततुल्य — हर घूंट में गुड़ की मिठास, हर कप में देसी स्वाद। ☕1
- पीसांगन पुलिस ने 5 हजार के इनामी को दबोचा, पीसांगन पुलिस की बड़ी कार्रवाही पीसांगन थाना पुलिस ने अवैध हथियार मामले में फरार 5000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी पारूल यादव ने बताया कि 24 जुलाई को अवैध पिस्टल के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया था, जिस पर आर्म्स एक्ट में दर्ज है। पूछताछ में पिस्टल बेचने वाले का नाम सामने आया था। आरोपी सचिन कुमार (24) पुत्र घीसाराम निवासी पाली, थाना सदर महेंद्रगढ़ (हरियाणा) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 5 दिन का पीसी रिमांड मिला है। इससे पहले पुलिस इस मामले में सोनू गुर्जर, राजेश उर्फ राजू और कुलदीप उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर चुकी है।1
- अवैध पिस्टल बेचने वाला 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से दबोचा अवैध पिस्टल बेचने वाला 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से दबोचा मांगलियावास- पीसांगन थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल बेचने के मामले में 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि पीले रंग की हाफ बाजू की टीशर्ट और काले रंग का पजामा पहने एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से भटसूरी से नाड की ओर आ रहा है और उसके पास अवैध हथियार है। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद होने पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा नंबर 147/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण में पुलिस ने पूर्व में सोनू गुर्जर, राजेश उर्फ राजू चौधरी और कुलदीप ठाकुर उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया था। अनुसंधान के दौरान अवैध पिस्टल बेचने वाले आरोपी की पहचान सचिन कुमार पुत्र घीसाराम (24) निवासी गांव पाली, थाना सदर महेंद्रगढ़, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को 26 अगस्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से पांच दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई थानाधिकारी पारुल यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में सहायक उप निरीक्षक विमलेश, सहायक उप निरीक्षक गणेश, कांस्टेबल भोमाराम, गोपाल, सुखराम सेवदा और कमलेश शामिल रहे। पुलिस के अनुसार प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- रियांबड़ी में नगर पालिका चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी रियांबड़ी द्वारा एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह देखा गया। बैठक में रियांबड़ी नगर पालिका के सभी 20 वार्डों के लिए पार्षद पद के संभावित आवेदकों और समर्थकों से रायशुमारी की गई। संगठन स्तर पर विस्तृत चर्चा भी हुई, जिसमें मजबूत, सक्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित उम्मीदवारों पर जोर दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, जनता का विश्वास और संगठन की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। पार्टी ने जनसेवा के संकल्प के साथ रियांबड़ी में पूरी मजबूती से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी जताई। इस अवसर पर नागौर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा, मेड़ता विधानसभा नगर निकाय चुनाव समन्वयक रुबीना खान, मेड़ता विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी शिवरतन वाल्मीकि, प्रदेश सचिव गोविंद करण डांगा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शकीला बानो, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कालू खां ठेकेदार, वरिष्ठ कांग्रेसी जगदीश प्रसाद राठी, पंचायती राज प्रदेश सचिव अविनाश बोरानिया, पूर्व सरपंच सुशील लटियाल, पूर्व सरपंच संपत राज भाटी, पूर्व सरपंच रामनिवास टिकैत, जिला प्रवक्ता अजय गोदारा, एडवोकेट सुखदेव भाटी, जिला सचिव जरार कुरेशी, जिला सचिव रिछपाल डांगा, पूर्व प्रधान राजूराम माली, वरिष्ठ कांग्रेसी पुखराज इंदौरा, जिला उपाध्यक्ष सेवादल जब्बार मोहम्मद सिपाही, हरेन्द्र तेतरवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष इकबाल कुरैशी, महिमा बोरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। रियांबड़ी में नगर पालिका चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी रियांबड़ी द्वारा एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह देखा गया। बैठक में रियांबड़ी नगर पालिका के सभी 20 वार्डों के लिए पार्षद पद के संभावित आवेदकों और समर्थकों से रायशुमारी की गई। संगठन स्तर पर विस्तृत चर्चा भी हुई, जिसमें मजबूत, सक्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित उम्मीदवारों पर जोर दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, जनता का विश्वास और संगठन की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। पार्टी ने जनसेवा के संकल्प के साथ रियांबड़ी में पूरी मजबूती से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी जताई। इस अवसर पर नागौर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा, मेड़ता विधानसभा नगर निकाय चुनाव समन्वयक रुबीना खान, मेड़ता विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी शिवरतन वाल्मीकि, प्रदेश सचिव गोविंद करण डांगा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शकीला बानो, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कालू खां ठेकेदार, वरिष्ठ कांग्रेसी जगदीश प्रसाद राठी, पंचायती राज प्रदेश सचिव अविनाश बोरानिया, पूर्व सरपंच सुशील लटियाल, पूर्व सरपंच संपत राज भाटी, पूर्व सरपंच रामनिवास टिकैत, जिला प्रवक्ता अजय गोदारा, एडवोकेट सुखदेव भाटी, जिला सचिव जरार कुरेशी, जिला सचिव रिछपाल डांगा, पूर्व प्रधान राजूराम माली, वरिष्ठ कांग्रेसी पुखराज इंदौरा, जिला उपाध्यक्ष सेवादल जब्बार मोहम्मद सिपाही, हरेन्द्र तेतरवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष इकबाल कुरैशी, महिमा बोरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।1
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शानो शौकत के साथ निकला जगह जगह फूलों से हुआ स्वागत1
- जिसका कोई नहीं था, उसका अपना बनी वीर हिन्दू आर्मी — अज्ञात व्यक्ति का विधि-विधान से अंतिम संस्कार ब्यावर। खरवा के पास लहरी गांव में पिछले कई वर्षों से रह रहे एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी पहचान के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा शव को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय, ब्यावर के मुर्दाघर में रखवाया गया था। पहचान के लिए प्रयास किए गए और आमजन से भी अपील की गई, लेकिन निर्धारित समय तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। ऐसी स्थिति में वीर हिन्दू आर्मी ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए मृतक के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई। संस्था के कार्यकर्ताओं ने आज राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय से शव प्राप्त कर पूरे सम्मान के साथ अंतिम यात्रा निकाली तथा हिन्दू रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के अनुसार अंतिम संस्कार संपन्न कराया। इस अवसर पर संस्था के बंटी रल, साँवरसिंह, रूपेश लोहार, रवि लोहार, कालू लोहार, नेनू लोहार, नरेन्द्र बोहरा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया में सहयोग किया। वीर हिन्दू आर्मी के संस्थापक पंकज क्षत्रिय ने कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान भले ही अज्ञात हो, लेकिन उसकी मानवता और सम्मान अज्ञात नहीं हो सकते। जिस व्यक्ति ने वर्षों तक लहरी गांव में अपना जीवन बिताया, उसके अंतिम समय में कोई अपना सामने नहीं आया, लेकिन समाज और इंसानियत ने उसे अकेला नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा, “हमारे लिए वह लावारिस शव नहीं, बल्कि एक इंसान था। जीवन में चाहे उसका कोई अपना रहा हो या नहीं, लेकिन अंतिम सफर में उसे सम्मान देना हमारा मानवीय और सामाजिक कर्तव्य था।” वीर हिन्दू आर्मी ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति की पहचान या उसके परिजनों के संबंध में किसी के पास जानकारी हो तो पुलिस प्रशासन को अवश्य सूचित करें, ताकि मृतक की पहचान और उसके परिवार तक सूचना पहुँचाने का प्रयास किया जा सके। वीर हिन्दू आर्मी का संदेश— “जिसका कोई नहीं, उसका अपना इंसानियत है।” सेवा • संस्कार • मानवता1
- पीसांगन में निकाय चुनाव की गहमागहमी के बीच 'पागल श्वान का आतंक,रात साढ़े 9 बजे तक 11 लोगों को काटा सीटीवी वीडियो आया सामने पीसांगन कस्बे में चुनावी प्रचार की गहमागहमी के बीच पागल श्वान ने जमकर उत्पात मचाया। आवारा पागल कुत्ते ने अलग-अलग इलाकों में अब तक 11 राहगीरों व वाहन चालकों को काटकर घायल कर दिया। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इन 11 घायलों में कस्बे के 9 लोग जबकि एक एक भड़सुरी व बुधवाड़ा गांव के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मामला कस्बे के बस स्टैंड और इंदिरा कॉलोनी के मध्य का है। जहां पर सबसे पहले सड़क से गुजर रहे बाइक सवार को कुत्ते ने चलती बाइक पर काट लिया। जिसका *सीटीवी फुटेज* भी सामने आया है। फुटेज में कुत्ता अचानक पीछे से दौड़कर बाइक सवार को काटते नजर आ रहा है। पागल श्वान ने बस स्टैंड,इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र समेत कस्बे में बस स्टैंड के आसपास रात साढ़े 9 बजे तक 11 लोगों को काट लिया। कुत्ते के द्वारा अचानक पीछे से लोगों को काटने के चलते लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग दुकानों और घरों में घुस गए। *प्रशासन हरकत में, सभी घायलों का इलाज जारी* वही मामले की जानकारी नगरपालिका ईओ राजेंद्र रेवाड़ के संज्ञान में आते ही पागल कुत्ते को पकड़ने के लिए टीम को लगाया गया है। पागल श्वान के काटने से घायल हुए सभी 11 लोगों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां सभी को *सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह लामरोड़* की देखरेख में टांके लगाकर मरहम पट्टी कर एंटी-रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह लामरोड़ के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है। लेकिन कुत्ते के काटने से सबसे अधिक एक घायल को उनके द्वारा 30 टांके लगाए गए हैं। वही अन्य घायलों को भी टांके लगाकर मरहम पट्टी कर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया गया है। डॉ. लामरोड़ ने बताया कि "कस्बे में अब तक पागल श्वान के काटने से इतनी बड़ी संख्या में लोग घायल नहीं हुए। सभी को रेबीज से बचाव के लिए टीके की डोज पूरी करवानी होगी। नागरिक सतर्क रहें।" *यह बने श्वान के शिकार* सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह लामरोड़ के मुताबिक पागल श्वान ने कस्बे के 9 लोगो को जबकि भड़सुरी व बुधवाड़ा के एक एक व्यक्ति को काटा हैं। जिनमे पीसांगन निवासी 33 वर्षीय संजय खान,27 वर्षीय इशाक,27 वर्षीय सोनूराम,35 वर्षीय राजेशसिंह रावत,32 वर्षीय अशोक,52 वर्षीय दिनेश कुमावत,31 वर्षीय शिव शंकर,25 वर्षीय जावेद,37 वर्षीय मुकेश के अलावा भड़सुरी निवासी 32 वर्षीय आशुतोष व बुधवाड़ा निवासी 21 वर्षीय तुषार पागल श्वान के शिकार बने हैं।1
- नेपाल में बाढ़ नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक 32 पुलिसकर्मियों, 25 पिलग्रिम सहित बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की सूचना है। मतलब इनसे संपर्क कट गया है। हेलिकॉप्टरों ने 12 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। कई हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट बह गए हैं। #latestnews #hindinews #viralreels #nepal #news1