logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जेपीएससी जेएसएससी और सीजीएल के परिणाम में धांधली के विरोध, मनिका में भाजपा का चक्का जाम ,कार्यकर्ता हिरासत में मनिका, लातेहार:- जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर रांची में छात्रों द्वारा विधानसभा का शांतिपूर्ण घेराव किया गया था। आरोप है कि इस दौरान प्रशासन ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इस बर्बर कार्रवाई के विरोध में भाजपा प्रदेश इकाई ने 24 घंटे के झारखंड बंद का आह्वान किया था। बंद को सफल बनाने के लिए सोमवार को मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाम हटवाया और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जाम स्थल पर मनदीप कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

14 hrs ago
user_Shamsher Alam
Shamsher Alam
Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
14 hrs ago

जेपीएससी जेएसएससी और सीजीएल के परिणाम में धांधली के विरोध, मनिका में भाजपा का चक्का जाम ,कार्यकर्ता हिरासत में मनिका, लातेहार:- जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर रांची में छात्रों द्वारा विधानसभा का शांतिपूर्ण घेराव किया गया था। आरोप है कि इस दौरान प्रशासन ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया।

इस बर्बर कार्रवाई के विरोध में भाजपा प्रदेश इकाई ने 24 घंटे के झारखंड बंद का आह्वान किया था। बंद को सफल बनाने के लिए सोमवार को मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें

लग गईं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाम हटवाया और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जाम स्थल पर मनदीप कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

More news from झारखंड and nearby areas
  • आशा टोप्पो की मौजूदगी में सहकारिता विभाग का प्रशिक्षण, डिजिटल कार्यप्रणाली पर दिया गया जोर लातेहार: धर्मपुर स्थित जिला सहकारिता कार्यालय के प्रशिक्षण सभागार में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो की मौजूदगी में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के 16 लैम्पस के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। रांची से पहुंचे राकेश कुमार एवं उनकी टीम ने प्रतिभागियों को विभागीय कार्यों में डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। ऑनलाइन कार्य निष्पादन, डिजिटल प्रक्रियाओं और तकनीकी संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान विभागीय कार्यों को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के सही उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई।
    1
    आशा टोप्पो की मौजूदगी में सहकारिता विभाग का प्रशिक्षण, डिजिटल कार्यप्रणाली पर दिया गया जोर
लातेहार: धर्मपुर स्थित जिला सहकारिता कार्यालय के प्रशिक्षण सभागार में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो की मौजूदगी में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के 16 लैम्पस के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
रांची से पहुंचे राकेश कुमार एवं उनकी टीम ने प्रतिभागियों को विभागीय कार्यों में डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। ऑनलाइन कार्य निष्पादन, डिजिटल प्रक्रियाओं और तकनीकी संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान विभागीय कार्यों को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के सही उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    22 hrs ago
  • झारखंड में नाश्ते पर हिरासत में लिया गया? आज सुबह रांची में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बढ़ने के दौरान पत्रकार अमन चोपड़ा को नाश्ता करते समय हिरासत में लिया गया। CJP प्रोटेस्ट के दौरान, किसी भी पत्रकार को गिरफ्तार नहीं किया गया। झारखंड स्टूडेंट मार्च: मार्च शुरू भी नहीं हुआ था, फिर भी चोपड़ा को कथित तौर पर हिरासत में ले लिया गया। प्रोटेस्ट शुरू होने से पहले ही एक पत्रकार को हिरासत में क्यों लिया गया? झारखंड सरकार को कुछ गंभीर सवालों के जवाब देने हैं। परेशान झारखंड पुलिस और सरकार अब मीडिया के पीछे पड़ गई है। रांची पुलिस पत्रकार अमन चोपड़ा से पूछताछ करने उनके होटल पहुंची। वह सिर्फ़ स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट को कवर कर रहे थे। भारत में, वे (हर नेता) या तो ऐड के पैसे से मीडिया को खरीद लेते हैं या उन्हें परेशान करना शुरू कर देते हैं। छात्रों पर लाठीचार्ज, पत्रकारों पर FIR, जो मुझपर भी हो चुकी है लेकिन तानाशाह मोदी हैं 🙏🏻
    1
    झारखंड में नाश्ते पर हिरासत में लिया गया?

आज सुबह रांची में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बढ़ने के दौरान पत्रकार अमन चोपड़ा को नाश्ता करते समय हिरासत में लिया गया।

CJP प्रोटेस्ट के दौरान, किसी भी पत्रकार को गिरफ्तार नहीं किया गया।

झारखंड स्टूडेंट मार्च: मार्च शुरू भी नहीं हुआ था, फिर भी चोपड़ा को कथित तौर पर हिरासत में ले लिया गया।

प्रोटेस्ट शुरू होने से पहले ही एक पत्रकार को हिरासत में क्यों लिया गया?

झारखंड सरकार को कुछ गंभीर सवालों के जवाब देने हैं।

परेशान झारखंड पुलिस और सरकार अब मीडिया के पीछे पड़ गई है।

रांची पुलिस पत्रकार अमन चोपड़ा से पूछताछ करने उनके होटल पहुंची।

वह सिर्फ़ स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट को कवर कर रहे थे।

भारत में, वे (हर नेता) या तो ऐड के पैसे से मीडिया को खरीद लेते हैं या उन्हें परेशान करना शुरू कर देते हैं।

छात्रों पर लाठीचार्ज, पत्रकारों पर FIR, जो मुझपर भी हो चुकी है लेकिन तानाशाह मोदी हैं 🙏🏻
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
  • एसएमसी पुनर्गठन के बाद बच्चों को मिली साइकिल, चेहरे पर दिखी खुशी *हुरदागा स्कूल में चंदन यादव अध्यक्ष, कांति कुमारी उपाध्यक्ष और अनीता देवी बनीं संयोजिका* पाटन। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुरदागा में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मनोज कुमार एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शारदा कुमारी ने की। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी संजय कुमार उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से चंदन कुमार यादव को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष, कांति कुमारी को उपाध्यक्ष तथा अनीता देवी को संयोजिका चुना गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के बाद विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मुखिया मनोज कुमार एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बच्चों को साइकिल प्रदान की। साइकिल मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। अभिभावकों ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने में भी मदद मिलेगी। बैठक के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति एवं विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित समिति के सदस्यों ने विद्यालय के बेहतर संचालन एवं बच्चों के हित में मिलकर कार्य करने की बात कही। बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक सीआरपी संजय कुमार, सेविका चंपा देवी, शिक्षक बीरेंद्र राम, हरेंद्र कुमार कुशवाहा, राजेश कुमार, वार्ड सदस्य भुवनेश्वर राम, नवल राम, मंटू राम, भोला यादव, प्रदीप चौहान, बबन भुइयां, सोनवा देवी, गीता देवी, कविता देवी, सुनैना देवी, सजनी देवी समेत विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
    3
    एसएमसी पुनर्गठन के बाद बच्चों को मिली साइकिल, चेहरे पर दिखी खुशी
*हुरदागा स्कूल में चंदन यादव अध्यक्ष, कांति कुमारी उपाध्यक्ष और अनीता देवी बनीं संयोजिका*
पाटन। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुरदागा में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मनोज कुमार एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शारदा कुमारी ने की। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी संजय कुमार उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से चंदन कुमार यादव को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष, कांति कुमारी को उपाध्यक्ष तथा अनीता देवी को संयोजिका चुना गया।
विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के बाद विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मुखिया मनोज कुमार एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बच्चों को साइकिल प्रदान की। साइकिल मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। अभिभावकों ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने में भी मदद मिलेगी।
बैठक के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति एवं विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित समिति के सदस्यों ने विद्यालय के बेहतर संचालन एवं बच्चों के हित में मिलकर कार्य करने की बात कही।
बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक सीआरपी संजय कुमार, सेविका चंपा देवी, शिक्षक बीरेंद्र राम, हरेंद्र कुमार कुशवाहा, राजेश कुमार, वार्ड सदस्य भुवनेश्वर राम, नवल राम, मंटू राम, भोला यादव, प्रदीप चौहान, बबन भुइयां, सोनवा देवी, गीता देवी, कविता देवी, सुनैना देवी, सजनी देवी समेत विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    12 hrs ago
  • लातेहार जिला की संपूर्ण खबर एक नजर मे ,,,,,,,,,,,,,,, लातेहार जिला की संपूर्ण खबर एक नजर मे
    1
    लातेहार जिला की संपूर्ण खबर एक नजर मे  ,,,,,,,,,,,,,,,
लातेहार जिला की संपूर्ण खबर एक नजर मे
    user_संजय यादव
    संजय यादव
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    13 hrs ago
  • मां बेटा जमीन विवाद पर मां का बयान, मां ने कहा हमारे बेटे हमारे साथ... बेटों पर मां का गंभीर आरोप—दुर्व्यवहार कर जेवर अपने कब्जे में रखने का लगाया आरोप...
    1
    मां बेटा जमीन विवाद पर मां का बयान, मां ने कहा हमारे बेटे हमारे साथ...
बेटों पर मां का गंभीर आरोप—दुर्व्यवहार कर जेवर अपने कब्जे में रखने का लगाया आरोप...
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • JPSC -JSSC मुद्दे और छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा का लातेहार बंद का बरवाडीह मेंव्यापक असर मंगलवार की सुबह 8:00 बजे से देखा जा रहा है । हालांकि अब तक किसी भी भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लातेहार थाना पुलिस के द्वारा नहीं की गई है। वही बंद को सफल बनाने के उद्देश्य बरवाडीह मुख्यालय क्षेत्र में सक्रिय भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए , बस स्टैंड सहित सभी चौक चौराहे पर प्रदर्शन कर वाहनों को अवरुद्ध रखा है। जिस कारण रांची और डाल्टनगंज पथ पर एक भी यात्री वाहनों का परिचालन नहीं हो रहा है ।जिससे राहगीरो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथी बंद को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से दुकान बंद रखने की भी अपील किया है।
    1
    JPSC -JSSC मुद्दे और छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा का लातेहार बंद का बरवाडीह मेंव्यापक असर मंगलवार की सुबह 8:00 बजे से देखा जा रहा है ।
हालांकि अब तक किसी भी भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लातेहार थाना पुलिस के द्वारा नहीं की गई है। वही बंद को सफल बनाने के उद्देश्य बरवाडीह मुख्यालय क्षेत्र में सक्रिय भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए , बस स्टैंड सहित सभी चौक चौराहे पर प्रदर्शन कर वाहनों को अवरुद्ध रखा है। जिस कारण रांची और डाल्टनगंज पथ पर एक भी यात्री वाहनों का परिचालन नहीं हो रहा है ।जिससे राहगीरो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथी बंद को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से दुकान बंद रखने की भी अपील किया है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    21 hrs ago
  • विधानसभा पहुंचे छात्र,अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन.? #shorts #shortvideo #short #viral #vidhansabha
    1
    विधानसभा पहुंचे छात्र,अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन.? #shorts #shortvideo #short #viral #vidhansabha
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • जेपीएससी-जेसीसी पेपर लीक मामले में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में भाजपा ने रंका में किया एनएच-343 जाम, दो किलोमीटर तक वाहनों की लगी कतार रंका प्रखंड में मंगलवार को जेपीएससी-जेसीसी परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर छात्र संघ के धरना-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कथित रूप से हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनएच-343 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। चक्का जाम का नेतृत्व अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव एवं भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर ने किया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे रंका एनएच-343 चेकनाका के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद गुप्ता, भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर, उत्तम पांडे, उपेंद्र चंद्रवंशी, संतोष तिवारी, रवि कुमार उर्फ चप्पू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। चक्का जाम के कारण एनएच-343 पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। परंतु वाहन चालको ने धर्ना प़दशन सपोट लोगों ने किया कई लोग अपने वाहन छोड़कर करीब दो से तीन किलोमीटर पैदल चलकर धरना प्रदर्शन में शामिल होकर धरना प्रदर्शन को सपोर्ट किया एवं लोग रंका मुख्य बाजार की ओर जाते नजर आए। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव ने कहा कि रांची में जेपीएससी-जेसीसी परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर छात्र संघ द्वारा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ कथित तौर पर बर्बरता से मारपीट किए जाने के विरोध में भाजपा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ यह चक्का जाम किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से छात्रों के साथ न्याय करने और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
    1
    जेपीएससी-जेसीसी पेपर लीक मामले में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में भाजपा ने रंका में किया एनएच-343 जाम, दो किलोमीटर तक वाहनों की लगी कतार

रंका प्रखंड में मंगलवार को जेपीएससी-जेसीसी परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर छात्र संघ के धरना-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कथित रूप से हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनएच-343 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। चक्का जाम का नेतृत्व अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव एवं भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर ने किया।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे रंका एनएच-343 चेकनाका के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद गुप्ता, भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर, उत्तम पांडे, उपेंद्र चंद्रवंशी, संतोष तिवारी, रवि कुमार उर्फ चप्पू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चक्का जाम के कारण एनएच-343 पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। परंतु वाहन चालको ने धर्ना प़दशन सपोट लोगों ने किया कई लोग अपने वाहन छोड़कर करीब दो से तीन किलोमीटर पैदल चलकर धरना प्रदर्शन में शामिल होकर धरना प्रदर्शन को सपोर्ट किया एवं लोग रंका मुख्य बाजार की ओर जाते नजर आए।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव ने कहा कि रांची में जेपीएससी-जेसीसी परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर छात्र संघ द्वारा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ कथित तौर पर बर्बरता से मारपीट किए जाने के विरोध में भाजपा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ यह चक्का जाम किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से छात्रों के साथ न्याय करने और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.