एसएमसी पुनर्गठन के बाद बच्चों को मिली साइकिल, चेहरे पर दिखी खुशी *हुरदागा स्कूल में चंदन यादव अध्यक्ष, कांति कुमारी उपाध्यक्ष और अनीता देवी बनीं संयोजिका* पाटन। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुरदागा में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मनोज कुमार एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शारदा कुमारी ने की। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी संजय कुमार उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से चंदन कुमार यादव को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष, कांति कुमारी को उपाध्यक्ष तथा अनीता देवी को संयोजिका चुना गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के बाद विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मुखिया मनोज कुमार एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बच्चों को साइकिल प्रदान की। साइकिल मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। अभिभावकों ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने में भी मदद मिलेगी। बैठक के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति एवं विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित समिति के सदस्यों ने विद्यालय के बेहतर संचालन एवं बच्चों के हित में मिलकर कार्य करने की बात कही। बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक सीआरपी संजय कुमार, सेविका चंपा देवी, शिक्षक बीरेंद्र राम, हरेंद्र कुमार कुशवाहा, राजेश कुमार, वार्ड सदस्य भुवनेश्वर राम, नवल राम, मंटू राम, भोला यादव, प्रदीप चौहान, बबन भुइयां, सोनवा देवी, गीता देवी, कविता देवी, सुनैना देवी, सजनी देवी समेत विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
एसएमसी पुनर्गठन के बाद बच्चों को मिली साइकिल, चेहरे पर दिखी खुशी *हुरदागा स्कूल में चंदन यादव अध्यक्ष, कांति कुमारी उपाध्यक्ष और अनीता देवी बनीं संयोजिका* पाटन। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुरदागा में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मनोज कुमार एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शारदा कुमारी ने की। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी संजय कुमार उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से चंदन कुमार यादव को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष, कांति कुमारी को
उपाध्यक्ष तथा अनीता देवी को संयोजिका चुना गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के बाद विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मुखिया मनोज कुमार एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बच्चों को साइकिल प्रदान की। साइकिल मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। अभिभावकों ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने में भी मदद मिलेगी। बैठक के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति एवं
विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित समिति के सदस्यों ने विद्यालय के बेहतर संचालन एवं बच्चों के हित में मिलकर कार्य करने की बात कही। बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक सीआरपी संजय कुमार, सेविका चंपा देवी, शिक्षक बीरेंद्र राम, हरेंद्र कुमार कुशवाहा, राजेश कुमार, वार्ड सदस्य भुवनेश्वर राम, नवल राम, मंटू राम, भोला यादव, प्रदीप चौहान, बबन भुइयां, सोनवा देवी, गीता देवी, कविता देवी, सुनैना देवी, सजनी देवी समेत विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
- नगर पंचायत में ‘सहयोग शिविर’ का भव्य शुभारंभ, MLC बोले—जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता नवीनगर नगर पंचायत में मंगलवार दोपहर ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ MLC दिलीप कुमार सिंह ने पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक अपनी समस्याओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी एवं समाधान के लिए शिविर में पहुंचे। शुभारंभ के बाद MLC दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि “जन-जन की समस्याओं का त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है।” उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही विकास की गति तेज हो सकती है। जब प्रशासन और नागरिक एक साथ मिलकर कदम बढ़ाते हैं, तभी एक सशक्त, समृद्ध और विकसित समाज का निर्माण होता है। उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। सहयोग शिविर को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इसे जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की सकारात्मक पहल बताया। #Nabinagar #Aurangabad #DilipKumarSingh #SahyogShivir #Bihar #BJPBihar #SamratChoudhary #JanSeva #Vikas #BiharNews #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews1
- औरंगाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर औरंगाबाद अभियोजन पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित* औरंगाबाद आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाने तथा अधिकाधिक सुलहनीय वादों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद श्री राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में अभियोजन पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अभियोजन पदाधिकारी श्री दीपक कुमार सिन्हा, सहायक अभियोजन पदाधिकारी श्री संजय सिंह सहित अन्य अभियोजन पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद की सचिव श्रीमती तान्या पटेल की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक सुलहनीय एवं समझौते योग्य वादों के निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा अभियोजन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे सभी वादों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जाए, जिनका विधि के प्रावधानों के अंतर्गत सुलह अथवा समझौते के माध्यम से निष्पादन किया जा सकता है। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि जिन सुलहनीय प्रकृति के वादों में अभी तक आरोप-पत्र समर्पित नहीं किया गया है, उनमें अनावश्यक विलंब न करते हुए संबंधित अनुसंधान पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र आरोप-पत्र समर्पित कराया जाए, ताकि ऐसे मामलों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सूचीबद्ध कराकर विधि के अनुरूप उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अभियोजन पदाधिकारी अपने-अपने स्तर से लंबित सुलहनीय वादों की समीक्षा करते हुए ऐसे मामलों की सूची तैयार करें तथा संबंधित न्यायालयों एवं अनुसंधान पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव श्रीमती तान्या पटेल ने राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए केवल अधिकाधिक वादों को चिन्हित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पक्षकारों तक पहुंच बनाना, उन्हें सुलह एवं समझौते के लाभों से अवगत कराना तथा संबंधित विभागों एवं न्यायालयों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना भी आवश्यक है। सचिव महोदया ने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक पदाधिकारियों, अभियोजन पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, संबंधित विभागों एवं अन्य हितधारकों के साथ लगातार समन्वय एवं बैठकें आयोजित की जा रही हैं। अधिकाधिक सुलहनीय वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा पक्षकारों को जागरूक करने हेतु व्यापक स्तर पर विधिक जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने स्तर से लंबित सुलहनीय वादों की पहचान कर राष्ट्रीय लोक अदालत की निर्धारित तिथि से पूर्व आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, जिससे अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन संभव हो सके। बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक मामलों के निष्पादन से न्यायालयों में लंबित वादों की संख्या कम करने के साथ-साथ पक्षकारों को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी। अंत में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा सभी अभियोजन पदाधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सक्रिय सहयोग एवं प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया तथा सुलहनीय वादों की पहचान, आरोप-पत्र के शीघ्र समर्पण एवं संबंधित पक्षकारों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक मामलों के निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।1
- एक भाई का दोनो हाथ के लगवाने के सहयोग में किसी भाई ने 11 हजार रु गढ़वा जिला के बरडीहा प्रखंड अंतर्गत ग्राम कोलुआ के यह मामला है नाम अरुण ठाकुर जिसका दोनो हाथ नही है करेंट लगाने से दोनो हाथ कटना पड़ा था डॉक्टर को इशि बीच 2026 में भाई ने सभी से गुहार लगाया मुझे दिल्ली हॉस्पिट में हाथ लगवाना है जिसमे एक भाई ने 11 हजार रु सहयोग के लिए वादा किया नाम चंदन पासवान1
- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू कार्यकर्ताओं ने NH-39 जाम किया *छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू कार्यकर्ताओं ने NH-39 जाम किया3
- *छात्र आंदोलन की आड़ में भाजपा ने झारखंड को अराजकता में झोंकने की कोशिश की : सौरभ श्रीवास्तव* *बोले JMM के फायरब्रांड नेता—गांधीवादी आंदोलन को सड़क जाम और उग्र प्रदर्शन में बदलकर भाजपा ने राजनीतिक रोटी सेंकने का किया प्रयास* चंदवा/रांची। झारखंड में भाजपा द्वारा आहूत राज्यव्यापी बंद को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के फायरब्रांड युवा नेता सौरभ श्रीवास्तव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी आंदोलन को राजनीतिक स्वार्थ के लिए हाईजैक कर भाजपा ने पूरे राज्य को अराजकता की स्थिति में धकेलने का प्रयास किया। सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि जिस छात्र आंदोलन की शुरुआत आमरण अनशन जैसे पूर्णतः अहिंसक और गांधीवादी तरीके से हुई थी, उसे अंततः उग्र विरोध-प्रदर्शन और सड़क जाम तक पहुंचा देना भाजपा की राजनीतिक मंशा को स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा, “छात्रों का आंदोलन अपनी शुरुआत से ही शांतिपूर्ण रहा। आमरण अनशन लोकतांत्रिक और गांधीवादी तरीके से अपनी मांग रखने का माध्यम है। लेकिन भाजपा ने राजनीतिक लाभ के लिए इस आंदोलन को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया और पूरे राज्य में जगह-जगह सड़क एवं यातायात बाधित किया।” भाजपा के बंद और सड़क जाम के कारण राज्य के कई हिस्सों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि यातायात बाधित होने से आम यात्रियों, मरीजों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, “जब सड़कें बंद होती हैं तो सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं रुकते, बल्कि आम आदमी रुकता है। मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस रुकती है, नौकरी-पेशा लोग फंसते हैं, विद्यार्थी परेशान होते हैं और जरूरी सेवाओं पर असर पड़ता है। सौरभ ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को राजनीतिक हथियार बनाकर भाजपा अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटी है।राजनीतिक जमीन खिसकने के बाद छात्रों के कंधे पर बंदूक चला रही भाजपा। उन्होंने कहा, “भाजपा छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए नहीं, बल्कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए सड़क पर उतरी है। शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को सड़क जाम और टकराव का रूप देना छात्रों के साथ भी अन्याय है और झारखंड की जनता के साथ भी। *JPSC पर भी भाजपा को घेरा* JPSC में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि JPSC से जुड़ी अनियमितताओं के सवाल नए नहीं हैं और पूर्ववर्ती भाजपा सरकारों के कार्यकाल में भी इस तरह के सवाल उठते रहे हैं। जब भाजपा सत्ता में थी, तब इन सवालों पर उसके नेता चुप्पी साधे बैठे थे। आज जब झारखंड में लोकप्रिय सरकार जनता के हित में काम कर रही है, तो राजनीतिक लाभ के लिए लगातार सरकार को बदनाम करने का अभियान चलाया जा रहा है।” *जनता भाजपा के मंसूबों को समझे और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दे* सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, “झारखंड की जनता को भाजपा के इस राजनीतिक खेल को समझने की जरूरत है। छात्रों के नाम पर राजनीति करने और जनता की परेशानी बढ़ाने की राजनीति को जनता स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा को यदि वास्तव में छात्रों की चिंता है, तो वह सड़क जाम और बंद की राजनीति छोड़कर समाधान की राजनीति करे।1
- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू ने NH-39 किया जाम लातेहार। विधानसभा घेराव के दौरान छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में मंगलवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने लातेहार समाहरणालय के समीप NH-39 जाम कर दिया। जिलाध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया। अमित पांडेय ने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में उन पर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों का समाधान करने की मांग की। सड़क जाम के कारण NH-39 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर अंचल अधिकारी नंदकुमार राम और एसआई रामाकांत गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।1
- लातेहार छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू ने एनएच-39 किया जाम लातेहार छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू ने एनएच-39 किया जाम लातेहार विधानसभा घेराव के दौरान छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में मंगलवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में शहर के समाहरणालय के समीप एनएच-39 को जाम कर दिया। इस दौरान आजसू कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया। आजसू जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में उनके खिलाफ लाठीचार्ज करना, पानी की बौछार करना और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों के साथ भाजपा मजबूती से खड़ी है और सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। सड़क जाम के कारण एनएच-39 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन प्रभावित रहा। जाम की सूचना मिलने पर अंचल अधिकारी नंदकुमार राम, एसआई रामाकांत गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। जाम समाप्त होने के बाद एनएच-39 पर यातायात सामान्य हुआ। मौके पर आजसू नेता रवि वर्मा, विकास साहू समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।1