Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक भाई का दोनो हाथ के लगवाने के सहयोग में किसी भाई ने 11 हजार रु गढ़वा जिला के बरडीहा प्रखंड अंतर्गत ग्राम कोलुआ के यह मामला है नाम अरुण ठाकुर जिसका दोनो हाथ नही है करेंट लगाने से दोनो हाथ कटना पड़ा था डॉक्टर को इशि बीच 2026 में भाई ने सभी से गुहार लगाया मुझे दिल्ली हॉस्पिट में हाथ लगवाना है जिसमे एक भाई ने 11 हजार रु सहयोग के लिए वादा किया नाम चंदन पासवान
झारखंड सिर्फ सच न्यूज
एक भाई का दोनो हाथ के लगवाने के सहयोग में किसी भाई ने 11 हजार रु गढ़वा जिला के बरडीहा प्रखंड अंतर्गत ग्राम कोलुआ के यह मामला है नाम अरुण ठाकुर जिसका दोनो हाथ नही है करेंट लगाने से दोनो हाथ कटना पड़ा था डॉक्टर को इशि बीच 2026 में भाई ने सभी से गुहार लगाया मुझे दिल्ली हॉस्पिट में हाथ लगवाना है जिसमे एक भाई ने 11 हजार रु सहयोग के लिए वादा किया नाम चंदन पासवान
More news from झारखंड and nearby areas
- एसएमसी पुनर्गठन के बाद बच्चों को मिली साइकिल, चेहरे पर दिखी खुशी *हुरदागा स्कूल में चंदन यादव अध्यक्ष, कांति कुमारी उपाध्यक्ष और अनीता देवी बनीं संयोजिका* पाटन। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुरदागा में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मनोज कुमार एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शारदा कुमारी ने की। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी संजय कुमार उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से चंदन कुमार यादव को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष, कांति कुमारी को उपाध्यक्ष तथा अनीता देवी को संयोजिका चुना गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के बाद विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मुखिया मनोज कुमार एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बच्चों को साइकिल प्रदान की। साइकिल मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। अभिभावकों ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने में भी मदद मिलेगी। बैठक के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति एवं विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित समिति के सदस्यों ने विद्यालय के बेहतर संचालन एवं बच्चों के हित में मिलकर कार्य करने की बात कही। बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक सीआरपी संजय कुमार, सेविका चंपा देवी, शिक्षक बीरेंद्र राम, हरेंद्र कुमार कुशवाहा, राजेश कुमार, वार्ड सदस्य भुवनेश्वर राम, नवल राम, मंटू राम, भोला यादव, प्रदीप चौहान, बबन भुइयां, सोनवा देवी, गीता देवी, कविता देवी, सुनैना देवी, सजनी देवी समेत विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावक उपस्थित रहे।3
- भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत सोनहन .....हर घर सरकारी योजनाए1
- डीएक्सएन में फेल होने से कैसे बचे इस वीडियो को पूरा देखिएगा अंत तक डीएक्सएन में फेल होने से कैसे बचे1
- डीएक्सएन टीम कैसे बनाएं और आगे बढ़े इस वीडियो को देखिए txn team kaise banaen1
- दुद्धी में बीजेपी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,हाथों में तिरंगा लेकर गूंजे देशभक्ति के नारे, दिखा राष्ट्रभक्ति का उत्साह दुद्धी सोनभद्र।कस्बे में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 11 अगस्त को भाजपा मंडल दुद्धी के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। घर-घर तिरंगा पहुंचाने और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।रामलीला मैदान से शुरू हुई यात्रा संकट मोचन मन्दिर होते हुए काली मन्दिर तिराहे से वापस रामलीला मैदान पर आकर समाप्त हुई पहुंची। रास्तेभर हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका राष्ट्रभक्ति के रंग में नजर आया।यात्रा की अगुवाई दुद्धी विधानसभा निवर्तमान प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ,दुद्धी मण्डल प्रभारी विशाल पांडे ,नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने की। इस दौरान नंन्हे मुन्ने बच्चों एवं कार्यकर्ताओं तथा अन्य लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे वंदेमातरम के नारे लगाए ।इस अवसर पर श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह व तिरंगा यात्रा मण्डल संयोजक मनीष जायसवाल ने बतलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी के आवाहन पर विगत कई वर्षों से तिरंगा यात्रा प्रत्येक गांव शहर में निकाली जा रही है, उसी क्रम में आज दुद्धी मण्डल में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई है ,इसे घर-घर पहुंचाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम और वीरों के बलिदान से परिचित कराना भी है, ताकि युवा मातृभूमि के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।इस अवसर पर मुख्यरूप से दिलाप पांडे सुमित सोनी पंकज अग्रहरि उर्फ बुल्लू जितेन्द्र चन्द्रवँशी राजेश्वर श्रीवास्तव प्रेमनारायण मोनू सिंह धीरज जायसवाल धनंजय रावत अंशुमान रॉय हिमांशु चौरसिया अजय चंद्रवंशी धर्मेंद्र पाल आनंद अग्रहरि मोहित अग्रहरि निरंजन गुप्ता विकाश सोनी अनुरोध आमेश सिंह सत्यम कश्यप प्रवीण जायसवाल गौरव अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहें।4
- जेपीएससी-जेसीसी पेपर लीक मामले में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में भाजपा ने रंका में किया एनएच-343 जाम, दो किलोमीटर तक वाहनों की लगी कतार रंका प्रखंड में मंगलवार को जेपीएससी-जेसीसी परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर छात्र संघ के धरना-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कथित रूप से हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनएच-343 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। चक्का जाम का नेतृत्व अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव एवं भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर ने किया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे रंका एनएच-343 चेकनाका के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद गुप्ता, भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर, उत्तम पांडे, उपेंद्र चंद्रवंशी, संतोष तिवारी, रवि कुमार उर्फ चप्पू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। चक्का जाम के कारण एनएच-343 पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। परंतु वाहन चालको ने धर्ना प़दशन सपोट लोगों ने किया कई लोग अपने वाहन छोड़कर करीब दो से तीन किलोमीटर पैदल चलकर धरना प्रदर्शन में शामिल होकर धरना प्रदर्शन को सपोर्ट किया एवं लोग रंका मुख्य बाजार की ओर जाते नजर आए। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव ने कहा कि रांची में जेपीएससी-जेसीसी परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर छात्र संघ द्वारा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ कथित तौर पर बर्बरता से मारपीट किए जाने के विरोध में भाजपा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ यह चक्का जाम किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से छात्रों के साथ न्याय करने और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।1