हिंडौन–गंगापुर रोड पर जाम, समझाइश के बाद खुला; आरोपी की गिरफ्तारी तक परिजनों का धरना जारी। वजीरपुर।बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद रविवार सुबह हिंडौन–गंगापुर रोड पर वजीरपुर पुलिस थाने के सामने खंडीप गांव के ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात हुई दुर्घटना में खंडीप निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में वजीरपुर थाने के बाहर एकत्रित हो गए और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। मृतक के परिजनों ने स्पष्ट कहा कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे न तो जाम खोलेंगे और न ही शव लेंगे और न ही पोस्टमार्टम करवाने देंगे। उन्होंने कहा, “पहले मुलजिम को गिरफ्तार कर थाने लाया जाए, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।” करीब कुछ समय तक चले जाम और प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से समझाइश की। अधिकारियों ने शाम तक कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया, जिससे यातायात सुचारु हो सका। हालांकि, परिजनों ने यह भी कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव नहीं लेंगे और पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि वे शाम तक थाने में ही बैठे रहेंगे और गिरफ्तारी होने तक अपना धरना जारी रखेंगे। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपित की तलाश जारी है।
हिंडौन–गंगापुर रोड पर जाम, समझाइश के बाद खुला; आरोपी की गिरफ्तारी तक परिजनों का धरना जारी। वजीरपुर।बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद रविवार सुबह हिंडौन–गंगापुर रोड पर वजीरपुर पुलिस थाने के सामने खंडीप गांव के ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात हुई दुर्घटना में खंडीप निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में वजीरपुर थाने के बाहर एकत्रित हो गए और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। मृतक के परिजनों ने स्पष्ट कहा कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे न तो जाम खोलेंगे
और न ही शव लेंगे और न ही पोस्टमार्टम करवाने देंगे। उन्होंने कहा, “पहले मुलजिम को गिरफ्तार कर थाने लाया जाए, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।” करीब कुछ समय तक चले जाम और प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से समझाइश की। अधिकारियों ने शाम तक कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया, जिससे यातायात सुचारु हो सका। हालांकि, परिजनों ने यह भी कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव नहीं लेंगे और पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि वे शाम तक थाने में ही बैठे रहेंगे और गिरफ्तारी होने तक अपना धरना जारी रखेंगे। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपित की तलाश जारी है।
- वजीरपुर।बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद रविवार सुबह हिंडौन–गंगापुर रोड पर वजीरपुर पुलिस थाने के सामने खंडीप गांव के ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात हुई दुर्घटना में खंडीप निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में वजीरपुर थाने के बाहर एकत्रित हो गए और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। मृतक के परिजनों ने स्पष्ट कहा कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे न तो जाम खोलेंगे और न ही शव लेंगे और न ही पोस्टमार्टम करवाने देंगे। उन्होंने कहा, “पहले मुलजिम को गिरफ्तार कर थाने लाया जाए, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।” करीब कुछ समय तक चले जाम और प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से समझाइश की। अधिकारियों ने शाम तक कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया, जिससे यातायात सुचारु हो सका। हालांकि, परिजनों ने यह भी कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव नहीं लेंगे और पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि वे शाम तक थाने में ही बैठे रहेंगे और गिरफ्तारी होने तक अपना धरना जारी रखेंगे। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपित की तलाश जारी है।2
- Post by Anil Kumar journalist1
- ⚠️ सावधान! कहीं आप तो नहीं हो रहे इन पेय पदार्थों के शिकार? गर्मी बढ़ते ही बाजार में ठंडे पेय पदार्थों की मांग तेज हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ जगहों पर ये पेय पदार्थ गंदे और दूषित पानी से बनाए जा रहे हैं? यह आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। 🚨 कैसे हो रही है लापरवाही? सड़क किनारे ठेले पर बिकने वाले शरबत, जूस और रंगीन ड्रिंक में नल या टंकी का अशुद्ध पानी मिलाया जा रहा है। बर्फ भी कई बार साफ पानी की नहीं होती। साफ-सफाई के नियमों का पालन नहीं किया जाता। विशेषज्ञों के अनुसार, दूषित पानी में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं, जो सीधे हमारे पाचन तंत्र पर असर डालते हैं। 👨⚕️ क्या कहती हैं स्वास्थ्य संस्थाएं? विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया में हर साल लाखों लोग दूषित पानी से फैलने वाली बीमारियों का शिकार होते हैं। साफ और उबला हुआ पानी ही सुरक्षित माना जाता है। ✅ कैसे बचें? हमेशा विश्वसनीय और ब्रांडेड पेय पदार्थ ही खरीदें। सड़क किनारे खुले में बिक रहे रंगीन पेय से बचें। बर्फ और पानी की गुणवत्ता जरूर पूछें। घर से निकलते समय अपनी पानी की बोतल साथ रखें। बच्चों को बाहर के अनजान पेय पदार्थ न दिलाएं। 📢 प्रशासन से मांग स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि समय-समय पर जांच अभियान चलाकर ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई करे, जो गंदे पानी से पेय पदार्थ बना रहे हैं। सावधानी ही सुरक्षा है। थोड़ी सी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है।1
- गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी–सवाई माधोपुर सड़क मार्ग पर अमरगढ़ चौकी के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अध्यापक की मौत हो गई। जीप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए अध्यापक को एंबुलेंस से गंगापुर सिटी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के सैनीपुरा निवासी 31 वर्षीय मदनलाल सैनी पुत्र गोपाल सैनी बामनवास उपखंड के बड़ीला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक पद पर कार्यरत थे। गुरुवार को वे अमरगढ़ चौकी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद भोजन कर रात करीब आठ बजे वे बाइक से गंगापुर सिटी से बामनवास की ओर रवाना हुए। अमरगढ़ चौकी से कुछ दूरी आगे पहुंचते ही सामने से आ रही जीप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मदनलाल सैनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। राहगीरों और वाहन चालकों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल को गंगापुर सिटी के सरकारी अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जीप चालक की तलाश और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- करौली में सुप्रसिद्ध जन जन के आराध्यदेव श्री राधा मदनमोहन मंदिर में फागोत्सव का आयोजन भक्तिभाव व हर्षा उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय व बाहर से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों देने सहित फूलों की होली व सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सहभागिता की। फाग उत्सव का शुभारंभ पूर्व विधायक रोहिणी देवी, नगर परिषद की पूर्व सभापति डॉ. राजरानी शर्मा, एसपी लोकेश सोनवाल व भाजपा नेता सुशील शर्मा ने मदनमोहनजी की फोटो पर फसल बरसाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने प्रेम, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। उत्सव में स्थानीय होली गायकों ने पारंपरिक होली व फाग गीतों की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। आगरा से आई मंडली के साथ वृंदावन व मथुरा से पहुंचे कलाकारों ने श्रीकृष्ण, राधा व सखियों की सजीव झांकियां प्रस्तुत कर नृत्य किया और फूलों की होली खेली। जिससे सभी को मिनी वृंदावन की आलौकिकता का अहसास हुआ। फूलों की होली के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते-नाचते नजर आए। श्रोताओं ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर फाग उत्सव की शुभकामनाएं दीं। वहि अतिथियों ने भी श्रोताओं पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री राधा मदन मोहन शयन भक्त मंडल द्वारा किया गया। होली सुनने व फाग उत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। आयोजकों शिवजी प्रसाद शास्त्री, जयंत शर्मा व खेमचंद ने बताया कि सोमवार को मंदिर में प्रसादी व ठंडाई का वितरण किया जाएगा।1
- Post by RK LIVE KARAULI1
- लालसोट में होली महोत्सव 2026 की धूम, लौगौ का उमड़ा जनसैलाब, लालसोट मे होली महोत्सव 2026 की धूम इंडियन आइडल ने दी भजनों की प्रस्तुति लालसोट में मचा धमाल.. गणगौर हैला ख्याल संगीत दंगल समिति द्वारा आयोजित वैशाली रायकवार परशुराम सर्किल पर भव्य होली महोत्सव का आयोजन । कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद एवं गणगौर हेला ख्याल लालसोट द्वारा किया गगा। हेला ख्याल दंगल समिति के महामंत्री अशोक चौधरी, अध्यक्ष रामफूल सैनी ने बताया की महोत्सव में प्रसिद्ध लोक गायिका व इंडियन आईडल वैशाली रायकवार ने राजस्थानी लोकगीतों व हेला ख्याल की प्रस्तुतियों से समां बांधा। इस दौरान एडिशनल एसपी विनोद सीपा व समिति के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माँ की तस्वीर के आगे दीप, गणेश वन्दना के साथ शुरूवात हुई।इस दौरान कार्यक्रम इंडियन आइडल एवं सारेगामा फेम वैशाली गायकवार ने अपनी टीम के साथ अपनी प्रस्तुति दी। भोपाल से अभिषेक शर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिस सुनकर लोग मंत्र मुग्ध हो गये। इस दौरान लोगों द्वारा जमकर नाचे इस मौके पर लालसोट विधायक रामविलास मीणा, निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी, समाज सेवी सोनू बिनोरी, डां. शभू कुईवाला, सुभाष भिवाल, रामजीलाल सैनी, मुरारी माली, सुरज सैनी, शिव शंकर जोशी, चन्द शेखर सौनी, बृजमोहन पार्षद, जितू बड़ाया, विनोद गोयल, रोहित पंसारी, सहित हजारों की संख्या महिलाएं व पुरुष रहे मौजूद । कार्यक्रम स्थल को भव्य सजाया सवारा गया।4
- SP Sawaimadhopur गंगापुर सिटी के एसडीएम कोर्ट के मेन गेट पर मसाल का ज्वलनशील पदार्थ डाला और जमकर नारेबाजी की यूजीसी के खिलाफ स्वर्ण समाज द्वारा।1