वर्दी में रील बनाने वाले एसआई की सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज फरेंदा थाने में तैनात एसआई अतुल सिंह की रील को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म फरेंदा, महराजगंज। फरेंदा थाने में तैनात उपनिरीक्षक अतुल सिंह की सोशल मीडिया पर सक्रियता इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के द्वारा दिए गए निर्देशों की मखौल उड़ाया जा रहा है। आरोप है कि उनके द्वारा पुलिस की वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर साझा की जा रही हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर विभागीय स्तर पर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में ड्यूटी अथवा पुलिस की वर्दी में सोशल मीडिया के लिए वीडियो और रील बनाए जाने को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। लोगों का कहना है कि पुलिस की वर्दी अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है, इसलिए सोशल मीडिया गतिविधियों में भी विभागीय मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। लोगों ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के दौर में पुलिसकर्मियों की सक्रियता से विभाग की छवि सीधे तौर पर प्रभावित होती है। ऐसे में यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा विभागीय निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है तो अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।अब इस मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने बताया, मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह का मामला है तो संज्ञान में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात होगी कि सोशल मीडिया पर वर्दी में रील बनाए जाने के मामले में पुलिस विभाग की ओर से जांच की जाती है या नहीं और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती हैं।

- मौलाना बोला आपकी बीवी से संबंध बनाऊंगा - यह अल्लाह की वसूल है, देखिए विशेष रिपोर्ट एक तरफ सरकार कानून पास कर तीन तलाक जैसी घटनाओं पर रोकना की कोशिश कर रही है वहीं समाज की गंदगी फैलाने वाली यह मौलाना इसे बढ़ावा देने के लिए और इसे कुरान और अल्लाह पाक का हवाला देते हुए बढ़ावा दे रहे हैं जिसकी रिपोर्ट आप देख सकते हैं1
- 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद के साथ पिकअप चालक गिरफ्तार, तस्करी की आशंका में कार्रवाई महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध खाद तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवां पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद से लदी पिकअप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, नौतनवां पुलिस टीम रात में गश्त पर थी। इसी दौरान एसएसबी 66वीं वाहिनी के एएसआई एम. जितेन मिथेई से सूचना मिली कि पिकअप में यूरिया खाद ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम पैसिया बाबू पावर हाउस पहुंची और जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान पिकअप संख्या UP53JT 5120 से 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद हुई। वाहन चालक मंटू उपाध्याय पुत्र स्व. योगेंद्रनाथ उपाध्याय, निवासी मोहनपुर, पोस्ट उरूवा बाजार, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद पिकअप और यूरिया खाद को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की। कार्रवाई में नौतनवां थाने के उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, कांस्टेबल गोपाल कुशवाहा, शैलेंद्र मौर्य तथा एसएसबी 66वीं वाहिनी के एएसआई एम. जितेन मिथेई, कांस्टेबल मो. अजीम अंसारी और कांस्टेबल महेश जामोद शामिल रहे।1
- 811 लीटर अवैध कच्ची शराब नष्ट, 110 आबकारी मुकदमों का हुआ निस्तारण महराजगंज। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में महराजगंज पुलिस ने माल मुकदमाती निस्तारण की कार्रवाई करते हुए 110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब का विनिष्टीकरण कराया। थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर शराब को विधिक प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। सिविल जज (प्रवर खंड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज के 21 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन में घुघली थाना स्तर पर पंजीकृत आबकारी अधिनियम से जुड़े 110 मुकदमों में बरामद अवैध कच्ची शराब को नष्ट कराया गया। विनिष्टीकरण से पहले शराब का विधिवत पंचनामा तैयार किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर 811 लीटर अवैध कच्ची शराब को नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, नायब तहसीलदार सदर, आबकारी निरीक्षक गिरीश, थानाध्यक्ष घुघली सूरज कुमार और हेड मोहर्रिर मनोज कुमार मौजूद रहे। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- गोरखपुर जिला जेल से दुष्कर्म का आरोपी फरार | POCSO आरोपी दीवार फांदकर भागा | DM-SSP पहुंचे जेल1
- जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पीड़ित पहुंचा SSP कार्यालय लगाया न्याय की गुहार। गोरखपुर जिले के अंतर्गत आने वाले गीडा थाना क्षेत्र के खरेला ग्राम सभा में दबंगों ने किया मारपीट, पीड़ित की पुत्री के साथ किया छेड़खानी FIR दर्ज लेकिन पीड़ित को न्याय की उम्मीद। पहुंचा SSP कार्यालय सुनाई अपनी पीड़ा डर की वजह से घर से बाहर पूरा परिवार।1
- उत्तर प्रदेश चित्रकूट गैंग रेप के 6 आरोपियों को गिरफ्तार पुलिस वालो को दिल से सलाम1