logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैमूर/बिहार ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस कैमूर। जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेल पटरी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि यह हादसा कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गजराढी फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे चिलबिली अप मेन लाइन पर हुआ। घटनास्थल पोल संख्या 599/23 A से 599/25 A के बीच बताया जा रहा है। वही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के मुताबिक, महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पटरी पर पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया। 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया शव वही पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया गया है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव को अगले 72 घंटों तक सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है। जांच में जुटी पुलिस कुदरा पुलिस और रेलवे पुलिस (आरपीएफ) संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। आसपास के गांवों और थानों में महिला के हुलिए की जानकारी साझा की जा रही है ताकि उसकी पहचान जल्द से जल्द हो सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें।

2 hrs ago
user_Satyam Kumar Upadhyay
Satyam Kumar Upadhyay
Local News Reporter Bhabua, Patna•
2 hrs ago

कैमूर/बिहार ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस कैमूर। जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेल पटरी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, बताया जाता है

कि यह हादसा कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गजराढी फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे चिलबिली अप मेन लाइन पर हुआ। घटनास्थल पोल संख्या 599/23 A से 599/25 A के बीच बताया जा रहा है। वही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के मुताबिक, महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पटरी पर पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर

शव को अपने कब्जे में लिया। 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया शव वही पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया गया है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव को अगले 72 घंटों तक सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है। जांच

में जुटी पुलिस कुदरा पुलिस और रेलवे पुलिस (आरपीएफ) संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। आसपास के गांवों और थानों में महिला के हुलिए की जानकारी साझा की जा रही है ताकि उसकी पहचान जल्द से जल्द हो सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें।

More news from Patna and nearby areas
  • कैमूर। जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेल पटरी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि यह हादसा कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गजराढी फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे चिलबिली अप मेन लाइन पर हुआ। घटनास्थल पोल संख्या 599/23 A से 599/25 A के बीच बताया जा रहा है। वही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के मुताबिक, महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पटरी पर पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया। 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया शव वही पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया गया है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव को अगले 72 घंटों तक सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है। जांच में जुटी पुलिस कुदरा पुलिस और रेलवे पुलिस (आरपीएफ) संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। आसपास के गांवों और थानों में महिला के हुलिए की जानकारी साझा की जा रही है ताकि उसकी पहचान जल्द से जल्द हो सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें।
    4
    कैमूर। जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेल पटरी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि यह हादसा कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गजराढी फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे चिलबिली अप मेन लाइन पर हुआ। घटनास्थल पोल संख्या 599/23 A से 599/25 A के बीच बताया जा रहा है। वही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के मुताबिक, महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पटरी पर पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया।
72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया शव
वही पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया गया है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव को अगले 72 घंटों तक सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है।
जांच में जुटी पुलिस
कुदरा पुलिस और रेलवे पुलिस (आरपीएफ) संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। आसपास के गांवों और थानों में महिला के हुलिए की जानकारी साझा की जा रही है ताकि उसकी पहचान जल्द से जल्द हो सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें।
    user_Satyam Kumar Upadhyay
    Satyam Kumar Upadhyay
    Local News Reporter Bhabua, Patna•
    2 hrs ago
  • अप्रैल महीना और मौसम का अनोखा नज़ारा! 🌧️❄️ अप्रैल के महीने में जहां गर्मी की शुरुआत होती है, वहीं आज मौसम ने सबको चौंका दिया। बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिली, जो अपने आप में एक अद्भुत और दुर्लभ दृश्य है। प्रकृति ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उसका रूप कब और कैसे बदल जाए, कोई नहीं जानता। 📹 इस वीडियो में देखिए—अप्रैल में बारिश के साथ गिरती बर्फ का अनोखा दृश्य। 🙏 अगर आपको भी यह नज़ारा खास लगा, तो वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर कोई इस अद्भुत पल को देख सके।
    1
    अप्रैल महीना और मौसम का अनोखा नज़ारा! 🌧️❄️
अप्रैल के महीने में जहां गर्मी की शुरुआत होती है, वहीं आज मौसम ने सबको चौंका दिया। बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिली, जो अपने आप में एक अद्भुत और दुर्लभ दृश्य है।
प्रकृति ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उसका रूप कब और कैसे बदल जाए, कोई नहीं जानता।
📹 इस वीडियो में देखिए—अप्रैल में बारिश के साथ गिरती बर्फ का अनोखा दृश्य।
🙏 अगर आपको भी यह नज़ारा खास लगा, तो वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर कोई इस अद्भुत पल को देख सके।
    user_Prince Kumar
    Prince Kumar
    सामुदायिक संवाददाता चेनारी, रोहतास, बिहार•
    22 hrs ago
  • डेहरी के नेहरू कॉलेज के पास बुधवार को दोपहर क़रीब तीन बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जहां एक बाइक और ट्रेलर (बड़े मालवाहक वाहन) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया,घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। बताया जा रहा है कि ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे हादसा हुआ,सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायल की पहचान और उसकी स्थिति को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है,प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    डेहरी के नेहरू कॉलेज के पास बुधवार को दोपहर क़रीब तीन बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जहां एक बाइक और ट्रेलर (बड़े मालवाहक वाहन) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया,घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। बताया जा रहा है कि ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे हादसा हुआ,सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायल की पहचान और उसकी स्थिति को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है,प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    1 hr ago
  • चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू मंगलवार को किसानों के मुद्दे पर एक बार फिर मुखर नजर आए। धान खरीद में दुश्वारियां झेलने वाले किसान अब गेहूं खरीद में लापरवाही की शिकायत लेकर मनोज सिंह डब्लू के पास पहुंचे, जिसे संज्ञान में लेते हुए पूर्व विधायक ने मंगलवार को चिरईगांव स्थित गेहूं क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया, जहां बड़ी मात्रा में गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा मिला। इस दौरान पीड़ित किसानों ने पूर्व विधायक को बताया कि उन्होंने गेहूं की खरीद के लिए पिछले सोमवार को अपनी उपज क्रय केन्द्र पर गिराई थी, लेकिन आज आठ दिन का वक्त बीत जाने के बाद भी उसकी खरीद नहीं हो सकी। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि जनपद में गेहूं खरीद के लिए बोरा उपलब्ध नहीं है, जिस वजह से गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। इस पर मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार, जो किसानों की आय डबल करने का दावा आए दिन करती है वह गेहूं की खरीद के लिए बोरा तक उपलब्ध कराने में नाकाम है। उन्होंने जिला प्रशासन व क्रय केन्द्र प्रभारी को चेतावनी दिया कि जल्द से जल्द बोरा की व्यवस्था कर गेहूं की खरीद को मुकम्मल करें। अन्यथा मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में यदि बारिश हुई तो किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। इसी फसल से होने वाली आय पर किसान परिवार के बेटियों की शादी का जिम्मा है। बड़े-बुजुर्गों की दवाई का खर्च इसी अनाज की बिक्री से होने वाली आय से होता है। इतना ही नहीं किसान के बेटे की पढ़ाई का बोझ भी अनाज से होने वाली आय पर आश्रित है। तंज किया कि सरकार की ओर से किसानों को मिलने वाली सम्मान निधि की राशि से किसानों का खर्च चलने वाला नहीं है। ऐसे में किसानों के इस अतिगंभीर मसले पर जिला प्रशासन व स्थानीय विधायक गंभीरता दिखाएं और सरकार से डिमांड कर बोरे की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए किसानों के गेहूं की खरीद को सुनिश्चित करें, अन्यथा किसानों का गुस्सा कभी भी फूट पड़ेगा।
    3
    चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू मंगलवार को किसानों के मुद्दे पर एक बार फिर मुखर नजर आए। धान खरीद में दुश्वारियां झेलने वाले किसान अब गेहूं खरीद में लापरवाही की शिकायत लेकर मनोज सिंह डब्लू के पास पहुंचे, जिसे संज्ञान में लेते हुए पूर्व विधायक ने मंगलवार को चिरईगांव स्थित गेहूं क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया, जहां बड़ी मात्रा में गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा मिला।
इस दौरान पीड़ित किसानों ने पूर्व विधायक को बताया कि उन्होंने गेहूं की खरीद के लिए पिछले सोमवार को अपनी उपज क्रय केन्द्र पर गिराई थी, लेकिन आज आठ दिन का वक्त बीत जाने के बाद भी उसकी खरीद नहीं हो सकी। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि जनपद में गेहूं खरीद के लिए बोरा उपलब्ध नहीं है, जिस वजह से गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। इस पर मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार, जो किसानों की आय डबल करने का दावा आए दिन करती है वह गेहूं की खरीद के लिए बोरा तक उपलब्ध कराने में नाकाम है। उन्होंने जिला प्रशासन व क्रय केन्द्र प्रभारी को चेतावनी दिया कि जल्द से जल्द बोरा की व्यवस्था कर गेहूं की खरीद को मुकम्मल करें। अन्यथा मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में यदि बारिश हुई तो किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। इसी फसल से होने वाली आय पर किसान परिवार के बेटियों की शादी का जिम्मा है। बड़े-बुजुर्गों की दवाई का खर्च इसी अनाज की बिक्री से होने वाली आय से होता है। इतना ही नहीं किसान के बेटे की पढ़ाई का बोझ भी अनाज से होने वाली आय पर आश्रित है। तंज किया कि सरकार की ओर से किसानों को मिलने वाली सम्मान निधि की राशि से किसानों का खर्च चलने वाला नहीं है। ऐसे में किसानों के इस अतिगंभीर मसले पर जिला प्रशासन व स्थानीय विधायक गंभीरता दिखाएं और सरकार से डिमांड कर बोरे की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए किसानों के गेहूं की खरीद को सुनिश्चित करें, अन्यथा किसानों का गुस्सा कभी भी फूट पड़ेगा।
    user_Sant Dayal Yadav
    Sant Dayal Yadav
    Journalist चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Premjeet kushwaha
    1
    Post by Premjeet kushwaha
    user_Premjeet kushwaha
    Premjeet kushwaha
    सासाराम, रोहतास, बिहार•
    9 hrs ago
  • video ko jayada se jayada share and comment kare 🙏 bhai ko ap log support kare age badhaiye ap log ke hi support se ham log age badhenge ap log bhuliye na bhai ko support kariye
    1
    video ko jayada se jayada share and comment kare 🙏 bhai ko ap log support kare age badhaiye ap log ke hi support se ham log age badhenge ap log bhuliye na bhai ko support kariye
    user_Singer vivek mehra
    Singer vivek mehra
    Singer सासाराम, रोहतास, बिहार•
    13 hrs ago
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्लेटफार्म नंबर 3 पर नीलांचल एक्सप्रेस जैसे ही खुली... तभी अचानक एक युवक चलती ट्रेन के नीचे गिर गया। देखने वालों की सांसें थम गईं... चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई... लोग चिल्लाने लगे कुछ सेकंड के लिए पूरा प्लेटफार्म खामोश हो गया... हर किसी की नजर पटरी पर थी... 8 hours ago
    1
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
प्लेटफार्म नंबर 3 पर नीलांचल एक्सप्रेस जैसे ही खुली... तभी अचानक एक युवक चलती ट्रेन के नीचे गिर गया। देखने वालों की सांसें थम गईं...
चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई...
लोग चिल्लाने लगे
कुछ सेकंड के लिए पूरा प्लेटफार्म खामोश हो गया...
हर किसी की नजर पटरी पर थी...
8 hours ago
    user_Shrikant Sagar
    Shrikant Sagar
    Media house मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रेस नोट दिनांक:- 08.04.2026 थाना बबुरी जनपद चंदौली 🔷अवैध संबंध में पत्नी व ननदोई ने की पति की हत्या, फांसी का रूप देकर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास 🔷थाना बबुरी पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद घटना- दिनांक 01.03.2026 को प्रार्थी हीरा वियार पुत्र स्व० विश्वनाथ वियार निवासी ग्राम खुरुहुजा (वरऊर), थाना बबुरी, जनपद चन्दौली द्वारा तहरीर दी गई कि उनके भतीजे राजवंश वियार ने अपनी भूमि ग्राम रामगढ़ में रविन्दर यादव के पास गिरवी रखी थी। भूमि वापस लेने जाने पर रविन्दर यादव द्वारा मना करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई, जिससे परेशान होकर राजवंश वियार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बबुरी पर मु0अ0सं0 24/2026 धारा 108 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई। कार्यवाही- चन्दौली-पुलिस अधीक्षक चन्दौली, श्री आकाश पटेल द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर,अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बबुरी विनोद कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक-07.04.2026 को थाना बबुरी टीम द्वारा प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक, मैनुअल एवं सर्विलांस सेल से संकलित साक्ष्यों के आधार पर बडउर खुरहुजा गाँव में मृतक राजवंश की गला घोटकर हत्या करने वाली उसकी पत्नी राम दुलारी व उसके बहनोई रामजनम पुत्र सुख्खु ग्राम सिरकुटिया थाना बबुरी जनपद चन्दौली दुर्गा इण्टर कालेज के सामने से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ विवरण- पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी राम दुलारी पत्नी स्व0 राजवंश, निवासी ग्राम बडउर खुरहुजा, थाना बबुरी, जनपद चन्दौली (उम्र लगभग 40 वर्ष) द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.02.2026 को उसके ननदोई रामजनम से मोबाइल पर बातचीत हुई थी, जिसके अनुसार वह रात्रि में उसके घर आया। रात्रि में भोजन (बाटी-चोखा) के दौरान मृतक एवं रामजनम के बीच विवाद हुआ, जो बाद में शांत हो गया। रात्रि लगभग 12:00 बजे रामजनम पुनः घर आया, जहां दोनों के बीच अवैध संबंध बने। इसी दौरान मृतक द्वारा दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लेने पर विवाद हुआ, जिसमें रामजनम द्वारा मृतक का गला दबाया गया। तत्पश्चात राम दुलारी एवं रामजनम ने मिलकर रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। प्रातःकाल राम दुलारी द्वारा रोने-चिल्लाने का नाटक कर घटना को आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया गया तथा पड़ोसियों द्वारा दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा गया। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित रूप से एक अन्य व्यक्ति (रविन्द्र यादव) को झूठा फंसाने की योजना बनाई गई थी, जिससे आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सके। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1.राम जनम पुत्र सुख्खु ग्राम सिरकुटिया थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम करीब-42 वर्ष 2.राम दुलारी पत्नी स्व० राजवंश ग्राम बड़उर खुरहुजा थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र करीब 40 वर्ष आपराधिक इतिहास का विवरण- 1.मु0अ0सं0 24/2026 धारा 108 बीएनएस व बढोत्तरी की धारा-103(1) बीएनएस थाना बबुरी जनपद चंदौली बरामदगी का विवरण- 1.01 रस्सी गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1.प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र थाना बबुरी जिला चन्दौली 2.उ0नि0 गुलाम हुसैन थाना बबुरी जिला चन्दौली 3.उ0नि0 अजय कुमार यादव थाना बबुरी जिला चन्दौली 4.हे0का0 रत्नेश पाण्डेय थाना बबुरी जिला चन्दौली 5.का० मोहित सोनकर थाना बबुरी जिला चन्दौली 6.का० अजीत चौहान थाना बबुरी जिला चन्दौली 7.म0का0 बबिता राय थाना बबुरी जिला चन्दौली
    2
    प्रेस नोट दिनांक:- 08.04.2026
थाना बबुरी जनपद चंदौली
🔷अवैध संबंध में पत्नी व ननदोई ने की पति की हत्या, फांसी का रूप देकर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास
🔷थाना बबुरी पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद
घटना-
दिनांक 01.03.2026 को प्रार्थी हीरा वियार पुत्र स्व० विश्वनाथ वियार निवासी ग्राम खुरुहुजा (वरऊर), थाना बबुरी, जनपद चन्दौली द्वारा तहरीर दी गई कि उनके भतीजे राजवंश वियार ने अपनी भूमि ग्राम रामगढ़ में रविन्दर यादव के पास गिरवी रखी थी। भूमि वापस लेने जाने पर रविन्दर यादव द्वारा मना करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई, जिससे परेशान होकर राजवंश वियार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बबुरी पर मु0अ0सं0 24/2026 धारा 108 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।
कार्यवाही-
चन्दौली-पुलिस अधीक्षक चन्दौली, श्री आकाश पटेल द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर,अरुण कुमार सिंह  के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बबुरी विनोद कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक-07.04.2026 को थाना बबुरी टीम द्वारा प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक, मैनुअल एवं सर्विलांस सेल से संकलित साक्ष्यों के आधार पर बडउर खुरहुजा गाँव में मृतक राजवंश की गला घोटकर हत्या करने वाली उसकी पत्नी राम दुलारी व उसके बहनोई रामजनम पुत्र सुख्खु ग्राम सिरकुटिया थाना बबुरी जनपद चन्दौली दुर्गा इण्टर कालेज के सामने से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी राम दुलारी पत्नी स्व0 राजवंश, निवासी ग्राम बडउर खुरहुजा, थाना बबुरी, जनपद चन्दौली (उम्र लगभग 40 वर्ष) द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.02.2026 को उसके ननदोई रामजनम से मोबाइल पर बातचीत हुई थी, जिसके अनुसार वह रात्रि में उसके घर आया। रात्रि में भोजन (बाटी-चोखा) के दौरान मृतक एवं रामजनम के बीच विवाद हुआ, जो बाद में शांत हो गया। रात्रि लगभग 12:00 बजे रामजनम पुनः घर आया, जहां दोनों के बीच अवैध संबंध बने। इसी दौरान मृतक द्वारा दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लेने पर विवाद हुआ, जिसमें रामजनम द्वारा मृतक का गला दबाया गया। तत्पश्चात राम दुलारी एवं रामजनम ने मिलकर रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। 
प्रातःकाल राम दुलारी द्वारा रोने-चिल्लाने का नाटक कर घटना को आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया गया तथा पड़ोसियों द्वारा दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा गया। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित रूप से एक अन्य व्यक्ति (रविन्द्र यादव) को झूठा फंसाने की योजना बनाई गई थी, जिससे आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सके। 
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.राम जनम पुत्र सुख्खु ग्राम सिरकुटिया थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम करीब-42 वर्ष 
2.राम दुलारी पत्नी स्व० राजवंश ग्राम बड़उर खुरहुजा थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र करीब 40 वर्ष
आपराधिक इतिहास का विवरण-
1.मु0अ0सं0 24/2026 धारा 108 बीएनएस व बढोत्तरी की धारा-103(1) बीएनएस थाना बबुरी जनपद चंदौली
बरामदगी का विवरण-
1.01 रस्सी
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र थाना बबुरी जिला चन्दौली
2.उ0नि0 गुलाम हुसैन थाना बबुरी जिला चन्दौली
3.उ0नि0 अजय कुमार यादव थाना बबुरी जिला चन्दौली
4.हे0का0 रत्नेश पाण्डेय थाना बबुरी जिला चन्दौली
5.का० मोहित सोनकर थाना बबुरी जिला चन्दौली
6.का० अजीत चौहान थाना बबुरी जिला चन्दौली
7.म0का0 बबिता राय थाना बबुरी जिला चन्दौली
    user_Sant Dayal Yadav
    Sant Dayal Yadav
    Journalist चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.