Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर में सवारियों से भरी बस में अचानक लगी आगः 70 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, आधे घंटे में बस कबाड़ में बदली
KHABRON KA SAFAR NEWS
जयपुर में सवारियों से भरी बस में अचानक लगी आगः 70 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, आधे घंटे में बस कबाड़ में बदली
More news from Ajmer and nearby areas
- Post by KHABRON KA SAFAR NEWS1
- *पटेल आदर्श उच्च माध्यमिक विद्या निकेतन मे फागोत्सव का हुवा आयोजन* *केकड़ी 26 फरवरी (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क )* *फूलों की होली व महारास का भव्य आयोजन रहा आकर्षण का केंद्र* *पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में आज फागोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन।* *प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि* *सुप्रसिद्ध गायक कलाकार संजय अग्रवाल विशिष्ठ अतिथि प्रबन्ध समिति सह सचिव राधा माहेश्वरी , विशिष्ठ अतिथि* *ममता विजय अध्यक्षता प्रबंध समिति सह सचिव शशि विजय व प्रबन्ध समिति अध्यक्ष बिरदी चंद वैष्णव द्वारा मां शारदे व श्री राधा कृष्ण चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।* *कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों का परिचय बालिका विभाग प्रभारी गीता प्रजापति ने करवाया।* *विशिष्ठ अतिथि राधा माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन में सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फागोत्सव फाल्गुन माह में होली के अवसर पर मनाया जाने वाला एक रंगारंग सांस्कृतिक और भक्तिपूर्ण उत्सव है। अपने उद्बोधन में इन्होंने हिरण्यकश्यप व कृष्ण भक्त प्रहलाद की कहानी सुनाते हुए होली पर्व का महत्व बताया व कहा कि ईश्वर उनकी मदद करते हैं जो ईश्वर के सच्चे भक्त होते हैं।* *फाग महोत्सव में भैया बहिनों ने फाग गीतों और भजनों पर मनमोहक नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में बहिन कोमल नायक एवं समूह ने रण छोड़ रंगीला , पूर्वी शर्मा एवं समूह ने रंग मत डाले रे सांवरिया गाने पर सामूहिक नृत्य व भैया कौशिक सैन एवं समूह ने वृंदावन में उड़े रे गुलाल भजन प्रस्तुत किया तथा शिशुवाटिका के भैया बहिनों द्वारा होली आई होली आई भजन पर सामूहिक नृत्य किया।* *फाग महोत्सव में रंग-बिरंगे परिधान में नन्हे कान्हा और राधारानी के रूप में सजे भैया बहिनों ने सबका मन मोह लिया व सभी भैया बहिनों ने फूलों की होली का आनंद लिया।* *इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध गायक संजय अग्रवाल ने 'रंग मत डाले रे सांवरिया' 'सब कुछ तेरा सांवरिया सेठ मेरा कुछ भी नहीं' हो के शाम की दीवानी राधा रानी नाचे' भजन प्रस्तुत किए व भजनों के साथ-साथ भैया बहिनों ने फूलों की होली खेलते हैं और नृत्य किया ।* *कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही शशि विजय ने भैया बहिनों को होली के त्यौहार के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व से अवगत कराया गया व सुंदर भजन 'रंग डालो ना डालो बीच बाजार श्याम में तो मर जाऊंगी' प्रस्तुत किया।* *कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार प्रकटीकरण विशेष आमंत्रित सदस्य कृष्ण गोपाल पांडे ने किया ।* *कार्यक्रम में प्रबन्ध समिति कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद पारीक सदस्य डॉ. पवन सिंघल , अभिभावक व सभी आचार्य दीदी उपस्थित थें।* *मंच संचालन आचार्य राहुल कुमार साहू ने किया।*4
- बेटे का ब्रेकअप हुआ तो पिता ने करवाया पेचअप1
- नसीराबाद में होलिका दहन को लेकर ज्योतिषाचार्य दिनेश दाधिच की महत्वपूर्ण जानकारी1
- Post by दिलखुश मोटीस1
- शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी शाहपुरा को दिया जायेगा 9 वां स्मरणपत्र शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार विगत वर्ष 28 दिसम्बर 2024 को सरकार ने शाहपुरा जिले का दर्जा समाप्त कर दिया था, इसके विरोध में प्रत्येक माह की 28 तारीख को ब्लैक डे मनाया जाता है । शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति शाहपुरा द्वारा शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा दिलाने की मांग का आंदोलन एक वर्ष 2 माह बीत जाने के बाद भी निरंतर जारी है। संघर्ष समिति महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर नो वां स्मरण पत्र शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा सयोंजक रामप्रसाद जाट के नेतृत्व में 28 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे महलों के चौक बालाजी की छतरी से वाहन रैली के रूप में शांतिपूर्ण नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी शाहपुरा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम दिया जायेगा और शाहपुरा को जिला बनाने का किया वादा याद दिलाया । 9 माह पूर्व में संघर्ष समिति और मुख्यमंत्री की जयपुर में शाहपुरा विधायक की मौजूदगी में वार्ता हुई और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन मिला था । परन्तु सरकार ने 9 माह बीतने के बाद भी शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा नहीं दिया जिससे आमजन में आक्रोश है। संघर्ष समिति जनता से किये वादों के लिए कटिबद्ध है । शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति पदाधिकारी सहसंयोजक सूर्य प्रकाश ओझा संरक्षक सत्यनारायण पाठक अजय मेहता हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा कोषाध्यक्ष उदय लाल बेरवा सहसचिव नूर मोहम्मद रंगरेज शाहपुरा के व्यापारियों एवं नागरिकों से स्वैच्छिक प्रतिष्ठान बंद रखकर रैली में सम्मिलित होकर सहयोग करने की अपील की ।4
- मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के लिए राहत का पिटारा खोला ।1
- Post by KHABRON KA SAFAR NEWS1