logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बदायूं भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष पर दर्ज हुआ मुकद्दमा बदायूं भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष पर दर्ज हुआ मुकद्दमा ⏩ किसान नेता अतुल तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद किसानों में आक्रोश ⏩ भाकियू भानु गुट ने SSP कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की ⏩ हंगामा बढ़ता देख SSP कार्यालय का गेट बंद, पुलिस ने हालात काबू में करने की कोशिश की ⏩ किसान नेता पर SHO मुजरिया के साथ थाने का निरीक्षण करने का वीडियो वायरल करने पर मुकदमा दर्ज ⏩ अतुल तोमर का दावा— SHO ज्योति सिंह ने खुद वीडियो बनवाया था, अब फंसने पर मुकदमा लिख दिया, साक्ष्य मौजूद ⏩ किसान SHO ज्योति सिंह पर मुकदमा लिखने और लाइन हाजिर करने की मांग पर अड़े ⏩ "चाहे हम में गोली मार दो या दो मुकदमे और लिखवा दो" — अतुल तोमर ⏩ सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार बोले— उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला, जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई होगी

1 hr ago
user_Vivek Chauhan reporters
Vivek Chauhan reporters
Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बदायूं भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष पर दर्ज हुआ मुकद्दमा बदायूं भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष पर दर्ज हुआ मुकद्दमा ⏩ किसान नेता अतुल तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद किसानों में आक्रोश ⏩ भाकियू भानु गुट ने SSP कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की ⏩ हंगामा बढ़ता देख SSP कार्यालय का गेट बंद, पुलिस ने हालात काबू में करने की कोशिश की ⏩ किसान नेता पर SHO मुजरिया के साथ थाने का निरीक्षण करने का वीडियो वायरल करने पर मुकदमा दर्ज ⏩ अतुल तोमर का दावा— SHO ज्योति सिंह ने खुद वीडियो बनवाया था, अब फंसने पर मुकदमा लिख दिया, साक्ष्य मौजूद ⏩ किसान SHO ज्योति सिंह पर मुकदमा लिखने और लाइन हाजिर करने की मांग पर अड़े ⏩ "चाहे हम में गोली मार दो या दो मुकदमे और लिखवा दो" — अतुल तोमर ⏩ सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार बोले— उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला, जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई होगी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष पर दर्ज हुआ मुकद्दमा ⏩ किसान नेता अतुल तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद किसानों में आक्रोश ⏩ भाकियू भानु गुट ने SSP कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की ⏩ हंगामा बढ़ता देख SSP कार्यालय का गेट बंद, पुलिस ने हालात काबू में करने की कोशिश की ⏩ किसान नेता पर SHO मुजरिया के साथ थाने का निरीक्षण करने का वीडियो वायरल करने पर मुकदमा दर्ज ⏩ अतुल तोमर का दावा— SHO ज्योति सिंह ने खुद वीडियो बनवाया था, अब फंसने पर मुकदमा लिख दिया, साक्ष्य मौजूद ⏩ किसान SHO ज्योति सिंह पर मुकदमा लिखने और लाइन हाजिर करने की मांग पर अड़े ⏩ "चाहे हम में गोली मार दो या दो मुकदमे और लिखवा दो" — अतुल तोमर ⏩ सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार बोले— उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला, जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई होगी
    1
    बदायूं भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष पर दर्ज हुआ मुकद्दमा
⏩ किसान नेता अतुल तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद किसानों में आक्रोश
⏩ भाकियू भानु गुट ने SSP कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की
⏩ हंगामा बढ़ता देख SSP कार्यालय का गेट बंद, पुलिस ने हालात काबू में करने की कोशिश की
⏩ किसान नेता पर SHO मुजरिया के साथ थाने का निरीक्षण करने का वीडियो वायरल करने पर मुकदमा दर्ज
⏩ अतुल तोमर का दावा— SHO ज्योति सिंह ने खुद वीडियो बनवाया था, अब फंसने पर मुकदमा लिख दिया, साक्ष्य मौजूद
⏩ किसान SHO ज्योति सिंह पर मुकदमा लिखने और लाइन हाजिर करने की मांग पर अड़े
⏩ "चाहे हम में गोली मार दो या दो मुकदमे और लिखवा दो" — अतुल तोमर
⏩ सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार बोले— उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला, जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई होगी
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लोकेशन बदायूं स्लग - बिसौली में जाम और जहरीले शोर का आतंक । एंकर -बिसौली में जाम और ‘जहरीले शोर’ का आतंक – अब ड्राइवर के बयान ने बढ़ाई गंभीरता । वी / ओ -बदायूं जिले की तहसील बिसौली में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (बदायूं डिपो) की बसों को लेकर उठे सवाल अब और गंभीर हो गए हैं। शहर में जाम और प्रेशर हॉर्न के दुरुपयोग को लेकर जब हमारे रिपोर्टर ने बस चालक से सीधा सवाल किया, तो मामला और भड़क उठा। रिपोर्टर से उलझा ड्राइवर, दिया चौंकाने वाला बयान बस नंबर UP 24 T 1356 के ड्राइवर से जब पूछा गया कि “क्या आपको शहर में प्रेशर हॉर्न बजाने की अनुमति है?” तो वह पहले तो पत्रकार से उलझने को तैयार हो गया। बहस के दौरान ड्राइवर का कहना था— कस्बे में हॉर्न ज्यादा बजाना अलाउड है।” अगर नियम की बात करें तो यह बस सड़क पर चलने के लिए भी अलाउड नहीं है।” ड्राइवर का यह बयान अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। अगर बस सड़क पर चलने योग्य नहीं है, तो आखिर वह सवारियों को लेकर शहर में कैसे दौड़ रही है? क्या फिटनेस सर्टिफिकेट और परमिट की जांच होती है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद खुलेआम उल्लंघन 10 दिसंबर 2013 को Supreme Court of India ने देशभर में प्रेशर/मल्टी-टोन हॉर्न पर सख्त रोक लगाई थी। इसके बावजूद शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में इनका उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। यह न सिर्फ न्यायालय के आदेश की अवहेलना है, बल्कि मोटर व्हीकल एक्ट और ध्वनि प्रदूषण नियमों का भी सीधा उल्लंघन है। बीच सड़क बस रोककर सवारियां – जाम की बड़ी वजह तहसील मुख्यालय पर बने बस स्टॉप को नजरअंदाज कर बीच रोड पर बसें रोकना आम बात हो गई है। इससे: लगातार जाम की स्थिति एंबुलेंस और आपात सेवाओं को बाधा व्यापारियों और आम जनता को परेशानी मरीज की तबीयत बिगड़ने का आरोप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रेशर हॉर्न की तेज आवाज से एक हृदय रोगी की तबीयत बिगड़ गई, जो चंदौसी दवा लेने जा रहा था। जब हॉर्न बंद करने को कहा गया, तो चालक ने कथित रूप से अनसुना कर दिया। 📢 अब बड़े सवाल प्रशासन से क्या परिवहन विभाग को अपने चालकों के बयानों की जानकारी है? क्या बिना फिटनेस/नियमों के बसें सड़क पर दौड़ रही हैं? सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कौन कराएगा? 🔎 जनता की मांग संबंधित बस की फिटनेस और परमिट की तत्काल जांच। प्रेशर हॉर्न पर विशेष चेकिंग अभियान। बीच सड़क सवारियां भरने पर सख्त कार्रवाई। पत्रकार से दुर्व्यवहार करने वाले चालक पर विभागीय कार्रवाई। बिसौली की जनता पूछ रही है — नियम कानून सिर्फ कागजों तक सीमित हैं या जमीनी स्तर पर भी लागू होंगे? अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
    4
    लोकेशन बदायूं
स्लग - बिसौली में जाम और जहरीले शोर का आतंक ।
एंकर -बिसौली में जाम और ‘जहरीले शोर’ का आतंक – अब ड्राइवर के बयान ने बढ़ाई गंभीरता ।
वी / ओ -बदायूं जिले की तहसील बिसौली में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (बदायूं डिपो) की बसों को लेकर उठे सवाल अब और गंभीर हो गए हैं। शहर में जाम और प्रेशर हॉर्न के दुरुपयोग को लेकर जब हमारे रिपोर्टर ने बस चालक से सीधा सवाल किया, तो मामला और भड़क उठा।
रिपोर्टर से उलझा ड्राइवर, दिया चौंकाने वाला बयान
बस नंबर UP 24 T 1356 के ड्राइवर से जब पूछा गया कि “क्या आपको शहर में प्रेशर हॉर्न बजाने की अनुमति है?”
तो वह पहले तो पत्रकार से उलझने को तैयार हो गया। बहस के दौरान ड्राइवर का कहना था—
कस्बे में हॉर्न ज्यादा बजाना अलाउड है।”
अगर नियम की बात करें तो यह बस सड़क पर चलने के लिए भी अलाउड नहीं है।”
ड्राइवर का यह बयान अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। अगर बस सड़क पर चलने योग्य नहीं है, तो आखिर वह सवारियों को लेकर शहर में कैसे दौड़ रही है? क्या फिटनेस सर्टिफिकेट और परमिट की जांच होती है या नहीं?
सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद खुलेआम उल्लंघन
10 दिसंबर 2013 को Supreme Court of India ने देशभर में प्रेशर/मल्टी-टोन हॉर्न पर सख्त रोक लगाई थी। इसके बावजूद शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में इनका उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। यह न सिर्फ न्यायालय के आदेश की अवहेलना है, बल्कि मोटर व्हीकल एक्ट और ध्वनि प्रदूषण नियमों का भी सीधा उल्लंघन है।
बीच सड़क बस रोककर सवारियां – जाम की बड़ी वजह
तहसील मुख्यालय पर बने बस स्टॉप को नजरअंदाज कर बीच रोड पर बसें रोकना आम बात हो गई है। इससे:
लगातार जाम की स्थिति
एंबुलेंस और आपात सेवाओं को बाधा
व्यापारियों और आम जनता को परेशानी
मरीज की तबीयत बिगड़ने का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रेशर हॉर्न की तेज आवाज से एक हृदय रोगी की तबीयत बिगड़ गई, जो चंदौसी दवा लेने जा रहा था। जब हॉर्न बंद करने को कहा गया, तो चालक ने कथित रूप से अनसुना कर दिया।
📢 अब बड़े सवाल प्रशासन से
क्या परिवहन विभाग को अपने चालकों के बयानों की जानकारी है?
क्या बिना फिटनेस/नियमों के बसें सड़क पर दौड़ रही हैं?
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कौन कराएगा?
🔎 जनता की मांग
संबंधित बस की फिटनेस और परमिट की तत्काल जांच।
प्रेशर हॉर्न पर विशेष चेकिंग अभियान।
बीच सड़क सवारियां भरने पर सख्त कार्रवाई।
पत्रकार से दुर्व्यवहार करने वाले चालक पर विभागीय कार्रवाई।
बिसौली की जनता पूछ रही है — नियम कानून सिर्फ कागजों तक सीमित हैं या जमीनी स्तर पर भी लागू होंगे?
अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
    user_Vijay Gautam
    Vijay Gautam
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हेडिंग सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की पदाधिकारीयों की बैठक हुई संपन्न खबर इंडिया न्यूज दर्पण जिला रिपोर्टर समीर बंजारे बिलासपुर छत्तीसगढ़ समाचार बिलासपुर, महंत बाड़ा में आज 26- 2 -26 को सर्व पत्रकार एकता ।महासंघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐ था पत्रकारों का हक अधिकार एवं उनके सुरक्षा को लेकर अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जैसे की पत्रकारों के लिए उच्य कानून व्यवस्था और उनके हक अधिकारों की संबंध में विशेष चर्चा हुई। इसके साथ ही सर्व पत्रकार एकता महासंघ का छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित जिला गठन को लेकर भी चर्चा हुई। जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से जैसे की रायपुर,बिलासपुर, चंपा जांजगीर, कोरबा, मुंगेली, बेमेतरा, नवागढ़, से आए हुए सामान्य पत्रकार साथी गण उपस्थित रहे जिसमें सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रमोद बंजारे, प्रदेश संरक्षक श्री भागवत पत्र,
    3
    हेडिंग 
सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की पदाधिकारीयों की बैठक हुई संपन्न 
खबर 
इंडिया न्यूज दर्पण 
जिला रिपोर्टर समीर बंजारे 
बिलासपुर छत्तीसगढ़ 
समाचार 
बिलासपुर, महंत बाड़ा में आज 26- 2 -26 को सर्व पत्रकार एकता ।महासंघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐ था पत्रकारों का हक अधिकार एवं उनके सुरक्षा को लेकर अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जैसे की पत्रकारों के लिए उच्य कानून व्यवस्था और उनके हक अधिकारों की संबंध में विशेष चर्चा हुई। इसके साथ ही सर्व पत्रकार एकता महासंघ का छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित जिला गठन को लेकर भी चर्चा हुई। जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से जैसे की रायपुर,बिलासपुर, चंपा जांजगीर, कोरबा, मुंगेली, बेमेतरा, नवागढ़, से आए हुए सामान्य पत्रकार साथी गण उपस्थित रहे जिसमें सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रमोद बंजारे, प्रदेश संरक्षक श्री भागवत पत्र,
    user_Satyaveer singh
    Satyaveer singh
    Association or organisation सहसवान, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हमारे शहीद भगत सिंह अमर रहे इंकलाब जिंदाबाद
    2
    हमारे शहीद भगत सिंह अमर रहे इंकलाब जिंदाबाद
    user_Govind Kumar
    Govind Kumar
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Location: Aurangabad, Maharashtra A Hindutva activist was parading a non-Muslim girl wearing a burqa and denigrating Muslim women. Locals caught hold of her, removed the burqa, and protested.
    1
    Location: Aurangabad, Maharashtra
A Hindutva activist was parading a non-Muslim girl wearing a burqa and denigrating Muslim women. Locals caught hold of her, removed the burqa, and protested.
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people Aonla, Bareilly•
    1 hr ago
  • "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा थाना क्षेत्र के झिंझरी गांव में गुरुवार को एक दिव्यांग युवक की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। युवक का शव गांव के बाहर खेतों के पास एक झोपड़ी के नजदीक उसकी ट्राईसाइकिल पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झिंझरी निवासी सुरेश पाल ने बताया कि उनका 38 वर्षीय दिव्यांग बेटा अरविंद अविवाहित था। वह पिछले कुछ समय से शराब पीने का आदी हो गया था। गुरुवार सुबह गांव का ही रामकिशन उसे घर से बुलाकर ले गया था, लेकिन देर शाम तक अरविंद घर नहीं लौटा। शाम के समय ग्रामीण खेतों की ओर गए तो सोमपाल की झोपड़ी के पास अरविंद की ट्राईसाइकिल खड़ी दिखी। पास जाकर देखा तो वह ट्राईसाइकिल पर ही निश्चल अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही भमोरा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। थाना अध्यक्ष सनी चौधरी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
    1
    "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज"
आंवला। भमोरा थाना क्षेत्र के झिंझरी गांव में गुरुवार को एक दिव्यांग युवक की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। युवक का शव गांव के बाहर खेतों के पास एक झोपड़ी के नजदीक उसकी ट्राईसाइकिल पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
झिंझरी निवासी सुरेश पाल ने बताया कि उनका 38 वर्षीय दिव्यांग बेटा अरविंद अविवाहित था। वह पिछले कुछ समय से शराब पीने का आदी हो गया था। गुरुवार सुबह गांव का ही रामकिशन उसे घर से बुलाकर ले गया था, लेकिन देर शाम तक अरविंद घर नहीं लौटा।
शाम के समय ग्रामीण खेतों की ओर गए तो सोमपाल की झोपड़ी के पास अरविंद की ट्राईसाइकिल खड़ी दिखी। पास जाकर देखा तो वह ट्राईसाइकिल पर ही निश्चल अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही भमोरा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन घटना को संदिग्ध मान रहे हैं।
थाना अध्यक्ष सनी चौधरी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उघैती में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने हाई स्कूल के छात्रों को रौंदा ,हादसे में एक छात्र की मौत साथी गम्भीर रूप से घायल बदायूं । तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने परीक्षा देकर वापस लौट रहे बाइक सवार छात्रों को रौंद दिया।हादसे में एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हादसा उघैती थाना क्षेत्र के गांव बाला किशन पुर के पास हुआ। जहां इस्लामनगर थाना क्षेत्र के लश्करपुर ओइया हाईस्कूल के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव दीनापुर निवासी छात्र सुरजीत पुत्र मदनलाल (15)अरविंद (15) उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा में स्थित वीपी शर्मा इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे थे। परीक्षार्थी जैसे ही उघैती थाना क्षेत्र के गांव बाला किशनपुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक सवार छात्रों में जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भयानक था की बाइक के परखच्चे उड़ गए।हादसे में एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर एक छात्र की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है।घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है।
    1
    उघैती में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने हाई स्कूल के छात्रों को रौंदा ,हादसे में एक छात्र की मौत साथी गम्भीर रूप से घायल
बदायूं । तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने परीक्षा देकर वापस लौट रहे बाइक सवार छात्रों को रौंद दिया।हादसे में एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हादसा उघैती थाना क्षेत्र के गांव बाला किशन पुर के पास हुआ। जहां इस्लामनगर थाना क्षेत्र के  लश्करपुर ओइया हाईस्कूल के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव दीनापुर निवासी छात्र सुरजीत पुत्र मदनलाल (15)अरविंद (15) उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा में स्थित वीपी शर्मा इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे थे। परीक्षार्थी जैसे ही उघैती थाना क्षेत्र के गांव बाला किशनपुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों  बाइक सवार  छात्रों में जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भयानक था की बाइक के परखच्चे उड़ गए।हादसे  में एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।  इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर एक छात्र की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है।घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बूंद-बूंद मिल जायेगी तो दरिया हो जायेगा, ऐसा रंग उड़ेगा भारत केसरिया हो जायेगा फाग महोत्सव पर सजी काव्य गोष्ठी बिल्सी। हिंदी साहित्य सेवा समिति उत्तर प्रदेश बिल्सी इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को वृहद मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह पीठाधीश्वर बलदेव धाम गुधनी ललितेश्वरा नन्द जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। जिसमें फाग महोत्सव होली के रंग कवियों के संग” थीम पर आधारित सभी कवियों ने अपना काव्य पाठ सुनाया। आयोजक आचार्य ललितेश्वरानंद जी महाराज ने साहित्य सेवा से जुड़े रचनाकारों को सम्मानित भी किया। युवा कवि देव ठाकुर ने सुनाया। फागुन की मस्ती आई है, होली की खुशबू लाई है। रंगों की इस प्यारी दुनिया में, खुशियों की लहर समाई है। ओजस्वी जौहरी ने सुनाया, अद्भुत छटा निराली है इस बजरंगी के धाम की, निस दिन सेवा होती है यहाँ भगवन सीताराम की। क्या वर्णन मै करुँगा लोगों शब्द नहीं हैं पास मेरे संग मेरे मिल कर बोलो जय बाला जी भगवान की। गीतकार नरेंद्र गरल ने सुनाया। बूँद-बूँद मिल जायेगी तो दरिया हो जायेगा। ऐसा रंग उड़ेगा भारत केसरिया हो जायेगा। विष्णु असावा ने सुनाया- प्रेम प्यार की होली का ये पर्व निराला है। तुम भी उस पर डालो गुलाल जिसने रंग डाला है। अन्य कवियो‍ं ने अपनी रचनाओं को सुनाया। मौके पर ट्री मैन प्रशांत जैन, डॉ नीरज अग्निहोत्री, विष्णु असावा,संदीप मिश्रा,देव ठाकुर,सूरज सागर,सौरभ चौहान, विवेक चौहान आदि लोग
    3
    बूंद-बूंद मिल जायेगी तो दरिया हो जायेगा, ऐसा रंग उड़ेगा भारत केसरिया हो जायेगा
फाग महोत्सव पर सजी काव्य गोष्ठी
बिल्सी। हिंदी साहित्य सेवा समिति उत्तर प्रदेश बिल्सी इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को वृहद मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह पीठाधीश्वर बलदेव धाम गुधनी ललितेश्वरा नन्द जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। जिसमें फाग महोत्सव होली के रंग कवियों के संग” थीम पर आधारित सभी कवियों ने अपना काव्य पाठ सुनाया। आयोजक आचार्य ललितेश्वरानंद जी महाराज ने साहित्य सेवा से जुड़े रचनाकारों को सम्मानित भी किया। युवा कवि देव ठाकुर ने सुनाया। फागुन की मस्ती आई है, होली की खुशबू लाई है।
रंगों की इस प्यारी दुनिया में, खुशियों की लहर समाई है।
ओजस्वी जौहरी ने सुनाया, अद्भुत छटा निराली है इस बजरंगी के धाम की, निस दिन सेवा होती है यहाँ भगवन सीताराम की। क्या वर्णन मै करुँगा लोगों शब्द नहीं हैं पास मेरे संग मेरे मिल कर बोलो जय बाला जी भगवान की। गीतकार नरेंद्र गरल ने सुनाया। बूँद-बूँद मिल जायेगी तो दरिया हो जायेगा। ऐसा रंग उड़ेगा भारत केसरिया हो जायेगा। विष्णु असावा ने सुनाया- प्रेम प्यार की होली का ये पर्व निराला है। तुम भी उस पर डालो गुलाल जिसने रंग डाला है। अन्य कवियो‍ं ने अपनी रचनाओं को सुनाया।
मौके पर ट्री मैन प्रशांत जैन, डॉ नीरज अग्निहोत्री, विष्णु असावा,संदीप मिश्रा,देव ठाकुर,सूरज सागर,सौरभ चौहान, विवेक चौहान आदि लोग
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.