Shuru
Apke Nagar Ki App…
छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर शासन को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से कर्मचारी हित में जल्द निर्णय लेकर आदेश जारी करने की मांग की है। ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना लागू करने, केंद्र के समान DA-DR देने, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, कर्मचारी आयोग के गठन और दो संतान की बाध्यता समाप्त करने जैसी मांगें उठाई गई हैं। इसके साथ ही पेंशन की पात्रता अवधि 33 से घटाकर 25 वर्ष करने, अनुकंपा नियुक्ति नियमों के सरलीकरण और लिपिक संवर्ग को समयमान वेतनमान का लाभ देने की मांग भी की गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों का समय-सीमा में निराकरण नहीं हुआ तो कर्मचारियों का असंतोष व्यापक आंदोलन का रूप ले सकता है।
संतोष कुमार बाथरी
छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर शासन को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से कर्मचारी हित में जल्द निर्णय लेकर आदेश जारी करने की मांग की है। ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना लागू करने, केंद्र के समान DA-DR देने, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, कर्मचारी आयोग के गठन और दो संतान की बाध्यता समाप्त करने जैसी मांगें उठाई गई हैं। इसके साथ ही पेंशन की पात्रता अवधि 33 से घटाकर 25 वर्ष करने, अनुकंपा नियुक्ति नियमों के सरलीकरण और लिपिक संवर्ग को समयमान वेतनमान का लाभ देने की मांग भी की गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों का समय-सीमा में निराकरण नहीं हुआ तो कर्मचारियों का असंतोष व्यापक आंदोलन का रूप ले सकता है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण अंचल आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित देखें एक्सक्लूसिव वीडियो छिंदवाड़ा में फिर हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई हैं।जहां एक गर्भवती महिला को डोली में रखकर एंबुलेंस तक पहुंचा रहे ग्रामवासी सड़क नहीं होने की वजह से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती आज भी ग्रामीण अंचल की दुर्दशा देखने वाला कोई नहीं.तीन दिनों में यह दूसरी घटना सामने आई है...जिसमें विकास के दावों की पोल खोलती हुई नजर आ रही है...जुन्नारदेव के कुकर पानी गांव से दमुआ अस्पताल पहुंचाया गया...वीडियो सामने आया है जो करीब रात 2:00 बजे का है जहां एक गर्भवती महिला को डोली में रखकर एंबुलेंस तक ले जाया गया....1
- छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर शासन को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से कर्मचारी हित में जल्द निर्णय लेकर आदेश जारी करने की मांग की है। ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना लागू करने, केंद्र के समान DA-DR देने, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, कर्मचारी आयोग के गठन और दो संतान की बाध्यता समाप्त करने जैसी मांगें उठाई गई हैं। इसके साथ ही पेंशन की पात्रता अवधि 33 से घटाकर 25 वर्ष करने, अनुकंपा नियुक्ति नियमों के सरलीकरण और लिपिक संवर्ग को समयमान वेतनमान का लाभ देने की मांग भी की गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों का समय-सीमा में निराकरण नहीं हुआ तो कर्मचारियों का असंतोष व्यापक आंदोलन का रूप ले सकता है।4
- वार्डों में सप्लाई हो रहा दुषित पानी छिंदवाड़ा जिले के परासिया के नेताप्रतिपक्ष वीर बहादुर सिंह ने कहा की परासिया नगरपालिका को जनता के दुःख तकलीफो से कोई लेना-देना नहीं तभी तो शहर में दुषित पानी की सप्लाई हो रही है जिससे आमजनों को इस दुषित पानी पीने से बीमारी होने का खतरा बना हुआ जबकि 3 इंजन सरकार केंद्र राज्य और खुद नगरपालिका परासिया होने के बावजूद यह हाल है बरसात में 5 दिन में पानी दिया जा रहा है वह भी दुषित गंदा बदबुदार पानी है इससे पहले माह गर्मी में केवल 2 बार ही पानी दिया है उन्होंने कहा कि भाजपा की नगरपालिका ने फरवरी माह से जून माह तक शहर में 15 -15 दिन में नल दिया है जिससे उन्होंने जलकर माफ करने की मांग की थीवहीं 22/1/2025 को भाजपा की नगरपालिका द्वारा जलकर बढ़ाकर 100 रुपए प्रतिमाह ले रही पूर्व में 60 रुपए जलकर था जिसे बढ़ाकर भाजपा की परिषद ने 22/1/2025 को 100 रुपए कर दिया है वैसे भी लगभग 4 सालों से पेंच नदी मे खदान का पानी मिल रहा है जिससे नदी का पानी दूषित हो गया है वही पानी शहर में भी सप्लाई किया जा रहा है जिससे आम जनों को दूषित पानी पीने से बीमारी हो रही है वही लगातार चार माह से स्टेशन रोड के आम जनों द्वारा भी खराब गंदा मटमैला बदबूदार पानी आने की शिकायत की जा रही थी लगभग 4 सालों से आमजनों द्वारा पानी की 20 रुपय एवं 30 रुपए प्रतिदिन केन खरीदने पर मजबूर हैं इससे पहले गर्मी में विगत 6 माह से आम जनों द्वारा पानी न आने पर टैंकर से पानी खरीदा गया है जिसकी कीमत 500-600 रुपए रही है इसलिए उन्होंने 6 माह के जलकर माफ़ करने की मांग की थी वहीं अभी भीसाफ स्वच्छ पानी लेने आम जनों अपने-अपने वाहनों से विभिन्न स्रोतों से पानी लाया गया है जिन्हे उन्हें मानसिक शारीरिक आर्थिक रूप से भी परेशान होना पड़ा नेता प्रतिपक्ष वीर बहादुर सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर दुषित पानी पर तत्काल कार्यवाही करने को कहा है वहीं पूर्व में कहा है कि जब नगर पालिका शहर में पानी की नियमित स्वच्छ पानी नहीं दे पा रही है ऐसे में उसे जलकर लेने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा की परिषद को तो जब से यह परिषद आई है लगभग 4 आमजनों को दुषित पानी पीने में मजबूर हैं उन्होंने साफ स्वच्छ पानी सप्लाई करने की मांग की ऐसा न होने पर आमजनों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा प्रतिलिपि एसडीम महोदय परासिया नगर पालिका अध्यक्ष परासिया जनसभापति परासिया को भेजा है।1
- LP डील ग्राहकों के विश्वास में खरा उतर रहा है,,,शहर और जिलों में 20 सी ब्रांच का शुभारंभ अमरवाड़ा में हुआ ।।। बड़े शहर की तर्ज पर छिंदवाड़ा में भी शॉपिंग कंपलेक्स का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है किसी क्रम में छिंदवाड़ा की LP डील वेबसाइट के रूप में जगह-जगह पर फ्रेंचाइजी देकर ग्राहकों को सर्वोत्तम सुविधा प्रदान करने का काम कर रही है ।।।। छिंदवाड़ा परासिया तामिया चौरई आदि क्षेत्रों में अपनी शाखा का विस्तार कर रही है इसी क्रम में अमरवाड़ा की जनता एवं ग्राहकों के लिए है 20 वो ब्रांच का शुभारंभ किया गया ।।।। जहाँ सभी उपयोगी रोजमर्रा की सामग्री ऑफर के साथ उपलब्ध रहती हैं । फ्रेंचाइजी बढ़ने से स्थानीय लोगों को कुछ रोजगार की प्राप्ति हो जाती है ।1
- शिक्षक केवल ज्ञान नहीं, जीवन की दिशा भी देते हैं | चौरई में शिक्षक सम्मान समारोह चौरई में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगरपालिका चौरई एवं जनपद पंचायत चौरई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में चौरई विकासखंड के उत्कृष्ट शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, सांसद विवेक (बंटी) साहू, विधायक पं. रमेश दुबे सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि शिक्षकों को अपने विषय का विशेषज्ञ होना चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही राष्ट्र और सुदृढ़ समाज के निर्माण की आधारशिला है।1
- ‘सिवनी की उड़ान’ से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा, 555 अभ्यर्थी ले रहे निःशुल्क प्रशिक्षण सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की पहल ‘सिवनी की उड़ान’ के तहत पुलिस, सशस्त्र सेना सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। वर्तमान में 335 युवतियों और 220 युवकों सहित कुल 555 अभ्यर्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। तीन केंद्रों पर पांच बैचों में संचालित प्रशिक्षण में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता की तैयारी भी कराई जा रही है। कलेक्टर ने नियमित मॉक टेस्ट, एमसीक्यू अभ्यास और परीक्षा-केंद्रित तैयारी के निर्देश दिए हैं।1
- कुरई - *NH-44 कुरई में बायपास की मांग तेज, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी* कुरई- राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों और स्वीकृत बायपास रोड का निर्माण शुरू नहीं होने से कुरई क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बायपास रोड लंबे समय से स्वीकृत होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को रोजाना जान जोखिम में डालकर व्यस्त हाईवे पार करना पड़ता है। स्कूली बच्चे, मरीज, बुजुर्ग और आम नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं, शासकीय कार्यालयों तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए प्रतिदिन NH-44 पार करते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करने के दौरान हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को पत्राचार और मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। लगातार हो रहे हादसों से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बायपास रोड निर्माण को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। आंदोलन की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।1
- छिंदवाड़ा के जमुनिया जेठू स्थित संकल्प इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। खास बात रही कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आदर्श फाउंडेशन की ओर से “एक पेड़ गुरु के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं के लिए मनोरंजनात्मक खेलकूद और विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने शिक्षकों का तिलक और पुष्पमाला से स्वागत कर गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान प्रधान पाठिका सपना विश्वकर्मा सहित शिक्षिकाओं को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। वृक्ष मित्र रविन्द्र कुशवाह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जबकि आदर्श फाउंडेशन प्रमुख महेश बन्देवार ने शिक्षकों को समाज का निर्माता बताया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।4