बुलंदशहर में ‘नीला ड्रम’ धमकी से दहशत, युवक ने पत्नी को प्रेमी के साथ भेजा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी की धमकियों से डरे युवक ने उसे उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के दौलतपुर गांव का है। राजकुमार नाम के युवक की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। आरोप है कि उसकी पत्नी की सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से दोस्ती हुई, जो बाद में रिश्ते में बदल गई। दोनों के बीच लगातार बातचीत और मुलाकातें होने लगीं। जब राजकुमार को इस रिश्ते की जानकारी मिली और उसने विरोध किया, तो स्थिति और बिगड़ गई। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी, यहां तक कि “नीले ड्रम में सीमेंट डालकर खत्म कर देने” की बात भी कही। डर के माहौल में जी रहे राजकुमार ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पत्नी की इच्छा के मुताबिक उसे उसके प्रेमी के साथ भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।
बुलंदशहर में ‘नीला ड्रम’ धमकी से दहशत, युवक ने पत्नी को प्रेमी के साथ भेजा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी की धमकियों से डरे युवक ने उसे उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के दौलतपुर गांव का है। राजकुमार नाम के युवक की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। आरोप है कि उसकी पत्नी की सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से दोस्ती हुई, जो बाद में रिश्ते में बदल गई। दोनों के बीच लगातार बातचीत और मुलाकातें होने लगीं। जब राजकुमार को इस रिश्ते की जानकारी मिली और उसने विरोध किया, तो स्थिति और बिगड़ गई। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी, यहां तक कि “नीले ड्रम में सीमेंट डालकर खत्म कर देने” की बात भी कही। डर के माहौल में जी रहे राजकुमार ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पत्नी की इच्छा के मुताबिक उसे उसके प्रेमी के साथ भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।
- दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंडधारी, नैनीताल, उत्तराखंड🙏4 hrs ago
- User9491Lalganj, Pratapgarh🤝5 hrs ago
- User5498Bihar Sharif, Nalanda🙏6 hrs ago
- मिर्जापुर: गैस एजेंसी से गैस मिलन बंद, होगी सीधे होम डिलीवरी एजेंसी के बाहर रात से ही लगे उपभोक्ताओं ने मचाया हंगामा......1
- मिर्जापुर मां विंध्यवासिनी धाम का दर्शन पूजन व निरीक्षण कर अष्टभुजा अतिथि गृह रवाना हुए सीएम योगी अष्टभुजा स्थित डाक बंगले रवाना हुए1
- बुलंदशहर में ‘नीला ड्रम’ धमकी से दहशत, युवक ने पत्नी को प्रेमी के साथ भेजा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी की धमकियों से डरे युवक ने उसे उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के दौलतपुर गांव का है। राजकुमार नाम के युवक की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। आरोप है कि उसकी पत्नी की सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से दोस्ती हुई, जो बाद में रिश्ते में बदल गई। दोनों के बीच लगातार बातचीत और मुलाकातें होने लगीं। जब राजकुमार को इस रिश्ते की जानकारी मिली और उसने विरोध किया, तो स्थिति और बिगड़ गई। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी, यहां तक कि “नीले ड्रम में सीमेंट डालकर खत्म कर देने” की बात भी कही। डर के माहौल में जी रहे राजकुमार ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पत्नी की इच्छा के मुताबिक उसे उसके प्रेमी के साथ भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।1
- मीरजापुर : पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चैत्र नवरात्र मेला-2026 को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ AI कैमरों, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों के जरिए मां विंध्यवासिनी देवी धाम एवं उसके आसपास के क्षेत्र, गंगा तट के विभिन्न घाटों, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्गों, बस अड्डा (रोडवेज), रेलवे स्टेशन, पार्किंग स्थलों तथा मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा मां अष्टभुजा मंदिर, कालीखोह, रोप-वे सहित पूरे मेला क्षेत्र में हो रही गतिविधियों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की सुविधा मिले और मेला पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो।1
- मिर्जापुर- के विंध्याचल धाम में आज चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही माँ विंध्यवासिनी देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। नवरात्र के पहले दिन माँ के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। देश के कोने-कोने से आए भक्त मां के जयकारों के साथ दर्शन-पूजन कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, वहीं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। नवरात्र मेले को देखते हुए मेडिकल टीम और आपात सेवाएं भी पूरी तरह सक्रिय हैं। विंध्याचल धाम में आस्था का यह सिलसिला अब पूरे नौ दिनों तक लगातार जारी रहेगा, जहां लाखों श्रद्धालु माँ के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचेंगे।3
- Post by Naeem warsi1
- उत्तर प्रदेश के भदोही से, जहां पुलिस को मिली है बड़ी सफलता। भदोही में गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार। भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी व स्थानीय पुलिस टीम ने अवैध गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 19 मार्च 2026 को लालानगर टोल से चकवा मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं – धीरेन्द्र कुमार पटेल, मुकेश कुमार पटेल, श्याम कुमार भारतीया, और आशीष पटेल। इनमें से मुकेश कुमार पटेल और श्याम कुमार भारतीया पर पहले से ही इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28 किलो 362 ग्राम गांजा, 6000 रुपये नकद, 4 एंड्रायड मोबाइल फोन और एक मारुति सुजुकी कार बरामद की है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी छत्तीसगढ़ से सस्ते दामों पर गांजा लाकर प्रयागराज क्षेत्र में महंगे दामों पर बेचते थे और मुनाफा आपस में बांटते थे। गिरोह का एक सदस्य मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।1
- मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में विंध्येश्वरी परिवार द्वारा 9 दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह निःशुल्क भंडारा पिछले 32 वर्षों से लगातार श्रद्धालुओं की सेवा में संचालित हो रहा है। नवरात्र के पावन अवसर पर दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है, वहीं व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए फलाहार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि उनका उद्देश्य मां के भक्तों की सेवा करना और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने देना है।2