मवई में बेखौफ हरे पेड़ों पर चल रहा आरा, जिम्मेदारों की भूमिका पर उठे सवाल *मवई में बेखौफ हरे पेड़ों पर चल रहा आरा, जिम्मेदारों की भूमिका पर उठे सवाल।* ➖➖➖➖➖➖➖➖➖ अयोध्या। जहां एक ओर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर *‘एक पेड़ मां के नाम’* सहित वृहद वृक्षारोपण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर मवई थाना क्षेत्र में हरे-भरे प्रतिबंधित पेड़ों की कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। मवई थाना क्षेत्र के मदारपुर ईदगाह मार्ग पर पिछले कई दिनों से हरे-भरे पेड़ों पर लगातार आरा चलने की शिकायत सामने आ रही है। आरोप है कि लकड़कट्टे बेखौफ होकर पेड़ों की कटान कर रहे हैं। स्थानीय सूत्रों की मानें तो पिछले करीब एक सप्ताह से लगातार पेड़ों की कटान का सिलसिला जारी है और मौके पर पेड़ों की कटी हुई जड़ें भी मौजूद हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि जिम्मेदार अधिकारियों को रात में ही अवैध कटान की सूचना दे दी गई थी, तो इसके बावजूद पेड़ों की कटान क्यों नहीं रुकी..? क्षेत्रीय वन अधिकारी जेपी गुप्ता और मवई थानाध्यक्ष मनोज यादव को सूचना दिए जाने के बाद भी कार्रवाई न होने के आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार जहां एक ओर लाखों पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर हरे पेड़ों की कथित अवैध कटान पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अभियान की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह है कि वन विभाग और पुलिस प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर मौके पर जांच करता है या फिर हरे पेड़ों पर चलता आरा यूं ही जारी रहता है? आखिर बेखौफ लकड़कट्टों को किसका संरक्षण प्राप्त है और सूचना के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई—यह जांच का विषय है।
मवई में बेखौफ हरे पेड़ों पर चल रहा आरा, जिम्मेदारों की भूमिका पर उठे सवाल *मवई में बेखौफ हरे पेड़ों पर चल रहा आरा, जिम्मेदारों की भूमिका पर उठे सवाल।* ➖➖➖➖➖➖➖➖➖ अयोध्या। जहां एक ओर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर *‘एक पेड़ मां के नाम’* सहित वृहद वृक्षारोपण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर मवई थाना क्षेत्र में हरे-भरे प्रतिबंधित पेड़ों की कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। मवई थाना क्षेत्र के मदारपुर ईदगाह मार्ग पर पिछले कई दिनों से हरे-भरे पेड़ों पर लगातार आरा चलने की शिकायत सामने आ रही है। आरोप है कि लकड़कट्टे बेखौफ होकर पेड़ों की कटान कर रहे हैं। स्थानीय सूत्रों की मानें तो पिछले करीब एक सप्ताह से लगातार पेड़ों की कटान का सिलसिला जारी है और मौके पर पेड़ों की कटी हुई जड़ें भी मौजूद हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि जिम्मेदार अधिकारियों को रात में ही अवैध कटान की सूचना दे दी गई थी, तो इसके बावजूद पेड़ों की कटान क्यों नहीं रुकी..? क्षेत्रीय वन अधिकारी जेपी गुप्ता और मवई थानाध्यक्ष मनोज यादव को सूचना दिए जाने के बाद भी कार्रवाई न होने के आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार जहां एक ओर लाखों पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर हरे पेड़ों की कथित अवैध कटान पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अभियान की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह है कि वन विभाग और पुलिस प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर मौके पर जांच करता है या फिर हरे पेड़ों पर चलता आरा यूं ही जारी रहता है? आखिर बेखौफ लकड़कट्टों को किसका संरक्षण प्राप्त है और सूचना के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई—यह जांच का विषय है।
- कांवरियो ं का सेवा का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस । कांवरियो ं का सेवा का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस ।1
- झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, संसद में गूंजा मुद्दा; INDIA गठबंधन में दिखी दरार! झारखंड में छात्रों (Jharkhand Student) पर हुए लाठीचार्ज का मामला अब संसद (Parliament) तक पहुंच गया है। JPSC और JSSC नियुक्ति परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन (Student Protest) के बीच INDIA गठबंधन में मतभेद खुलकर सामने आते दिख रहे हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार के रवैये को तानाशाही और अड़ियल बताते हुए छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। वहीं NDA ने संसद में झारखंड सरकार और कांग्रेस को निशाने पर लिया, जबकि बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इसे INDIA ब्लॉक के भीतर बढ़ती फूट का संकेत बताया। क्या झारखंड छात्र आंदोलन विपक्षी एकजुटता के लिए नई चुनौती बन गया है? क्या लाठीचार्ज के बाद INDIA गठबंधन में बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है? #IndiaVisiontvchanne #IndiaVisionNews #भारत24x7न्यूज़ #हरखबर24x7 #IndiaVisionTV #IndiaVisionTVChannel #IndiaVision24x7 #shortvideo #viralvideo #latestnews #aajtakdigital #breakingnews #UPNews #NewsChannel #JharkhandNews #StudentProtest #ParliamentMonsoonSession #INDIAAlliance #SamajwadiParty #HemantSoren #RanchiNews #Lathicharge1
- अंतर जनपदीय दो शातिर चोरों को वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर गिरफ्तार कर भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद कर चोरों को जेल भेज दिया है। अंतर जनपदीय दो शातिर चोरों को वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर गिरफ्तार कर भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद कर चोरों को जेल भेज दिया है। अमर मौर्या पुत्र पंचम लाल मौर्या द्वारा थाना वजीरगंज पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनके बड़े पापा शिवलाल मौर्या का मकान उनके बगल में स्थित है। अज्ञात चोरों द्वारा मकान के पीछे के दरवाजे से घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया के आधार पर थाना वजीरगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। चोरी की घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम क्षेत्र में पतारसी-सुरागरसी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मनकापुर-नवाबगंज रोड पर ऊंटघाट पुल से पहले जंगल के किनारे कुछ व्यक्ति चोरी का सामान लेकर बैठे हैं तथा सामान को ले जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम द्वारा दो व्यक्तियों को पकड़ लिया, जबकि एक व्यक्ति अंधेरे एवं जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान कुलभूषण तिवारी, निवासी गोडवाघाट, थाना कोतवाली नगर, व छोटू सिंह निवासी ग्राम बानेपुर, थाना वजीरगंज के रूप में हुई। अपर पुलिस अधीक्षक राधे श्याम राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से से चोरी की 01 बड़ी पीतल की परात, 02 छोटी पीतल की परात, 03 बड़ी पीतल की थाली, 07 छोटी पीतल की थाली, 01 मीडियम स्टील की थाली, 08 अदद डीजे मशीन, 02 अदद साउण्ड मिक्सर मशीन, 02 अदद एसआरपी लाइट, 01 अदद मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेन्डर प्रो0 बरामद किया गया। उक्त चोरों के विरुद्ध जनपद सहित अन्य जनपद में दर्जनों मुकदमे दर्ज है।3
- हैंरिग्टनगंज में दिव्यांगजनों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से हैरिग्टनगंज क्षेत्र में दिव्यांगजनों एवं उनके सहयोगियों की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ हैरिग्टनगंज पुलिस चौकी से हुआ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सल्ले भैया ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में शामिल दिव्यांगजनों और उनके साथियों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान क्षेत्र का वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के विभिन्न नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और इसमें शामिल लोगों का उत्साहवर्धन किया। इस तिरंगा यात्रा के आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के दिव्यांग जिला सहसंयोजक एवं दिव्यांग अध्यक्ष सुनील शर्मा, अयोध्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ क्षेत्र के अनेक दिव्यांगजन एवं सहयोगी यात्रा में शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों की सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्रीय पर्व के प्रति जागरूकता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा। तिरंगा यात्रा में विकास सिंह, मंत्रराम प्रधान, राम अवतार प्रजापति, इंतजार अली, विवेक मौर्य, मनीराम, हरेंद्र, पप्पू, रुचि, हीरालाल, सुनील, प्रकाश, बैनशाह, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं उनके साथी उपस्थित रहे। विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमि से आए लोगों ने एक साथ तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दिया। यात्रा हैरिग्टनगंज पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ी और हैरिग्टनगंज ब्लॉक परिसर की ओर पहुंची। रास्ते में लोगों ने तिरंगा यात्रा को उत्साह के साथ देखा। आयोजकों ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को देश के प्रति अपने दायित्व और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। आयोजन में दिव्यांगजनों की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि शारीरिक चुनौतियां किसी व्यक्ति के उत्साह, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण को कम नहीं कर सकतीं। तिरंगा यात्रा में शामिल दिव्यांगजनों ने पूरे उत्साह के साथ कदम से कदम मिलाकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी आयोजकों की ओर से आवश्यक सावधानी बरती गई। यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी और किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति सामने नहीं आई। प्रतिभागियों ने अनुशासन के साथ राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर हैरिग्टनगंज ब्लॉक के वीडियो साहब की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन के दौरान आयोजकों और प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का अवसर भी है। आयोजकों ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को राष्ट्रीय कार्यक्रमों में समान रूप से भाग लेने का अवसर मिलना चाहिए। दिव्यांगजनों ने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर यह संदेश दिया कि वे भी समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। हैरिग्टनगंज में आयोजित यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और दिव्यांगजनों की सक्रिय भागीदारी का संदेश देती नजर आई। यात्रा के समापन के बाद भी प्रतिभागियों में देशभक्ति का उत्साह बना रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।2
- 🚨 देवरिया में बड़ी खबर: तिरंगा यात्रा के दौरान भीषण गर्मी से करीब 80 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत! 📍 घटना से जुड़े मुख्य बिंदु: स्थान: पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, देवरिया। कारण: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में तिरंगा यात्रा में शामिल होना। स्थिति: यात्रा के दौरान कई छात्राओं को चक्कर और अत्यधिक कमजोरी महसूस हुई। स्कूल लौटने पर कुछ छात्राएं बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। अस्पताल में भर्ती: आनन-फानन में सभी छात्राओं को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक साथ इतनी संख्या में छात्राओं के पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।1
- दो साल से बंद सामुदायिक शौचालय, स्वच्छता के दावों पर बड़ा सवाल ग्रामीण बोले- दूसरों के खेत में जाएं तो गाली सुनें, आखिर कहां जाएं? मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ग्राम पंचायत रामपुर जोहन में सामुदायिक शौचालय की बदहाली ने स्वच्छ भारत मिशन और ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दैनिक भास्कर संवाददाता ने बुधवार शाम करीब 6:30 बजे मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी तो सामुदायिक शौचालय बंद मिला। ग्रामीणों का दावा है कि शौचालय करीब दो साल से बंद पड़ा है। ग्रामीण जितेंद्र कुमार ने दर्द बयां करते हुए कहा कि शौचालय बंद होने से बड़ी परेशानी है। मजबूरी में दूसरे के खेत में शौच के लिए जाना पड़ता है और खेत मालिक वहां भी डांटते-फटकारते हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर जाएं तो जाएं कहां?वीरेंद्र कुमार ने भी शौचालय बंद रहने से ग्रामीणों की परेशानी बताई। ग्रामीण सुशीला ने बताया कि वह मजबूरी में बाहर शौच के लिए जाती हैं। करीब दो माह पहले बाहर शौच के लिए गई थीं, तभी सर्प ने डस लिया। यानी बंद पड़ा शौचालय केवल सरकारी व्यवस्था की नाकामी नहीं, बल्कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन चुका है। मौके की स्थिति भी ग्रामीणों के दावों की पुष्टि करती नजर आई। शौचालय के चारों तरफ बड़ी-बड़ी घास और जंगली झाड़ियां उगी हैं। पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी सरपत से घिरा पड़ा है। शौचालय पर न नाम लिखा है, न केयरटेकर का नाम और न ही संचालन संबंधी कोई जानकारी। सबसे बड़ा सवाल ग्राम पंचायत और विकास विभाग के जिम्मेदारों से है—दो साल तक शौचालय बंद रहा तो निगरानी कौन कर रहा था? निरीक्षण के नाम पर जिम्मेदार अधिकारी आखिर कहां थे? केयरटेकर है तो उसकी जिम्मेदारी क्या है और भुगतान किस आधार पर हो रहा है? यदि केयरटेकर नहीं है तो व्यवस्था के लिए जिम्मेदार कौन है? ग्रामीण अब सवाल कर रहे हैं कि क्या सरकारी योजनाएं सिर्फ कागजों में पूरी मानी जाएंगी या जमीन पर भी उनका लाभ मिलेगा? खबर के बाद देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी शौचालय खुलवाते हैं या फाइलों में ही स्वच्छता का अभियान चलता रहेगा।1
- भोलेनाथ जी खा रहे हैं समोसे Bholenath khud samosa khate hue... भोलेनाथ जी खा रहे हैं समोसे Bholenath khud samosa khate hue...1
- फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में खौफनाक टर्बुलेंस: 300 फीट नीचे गिरा विमान, पायलट पर गंभीर सवाल फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (Air India Flight AI2379) में 4 अगस्त को हुई गंभीर टर्बुलेंस और अचानक 300 फीट नीचे गिरने की घटना में एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में विमान के पायलट-इन-कमांड (PIC) का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसमें मारिजुआना (गांजे) के सेवन की पुष्टि हुई है। इस वीडियो में देखिए पूरी खबर — कैसे टर्बुलेंस के दौरान कॉकपिट में मची अफरा-तफरी, क्या थी पायलट की स्थिति, यात्रियों के डरावने अनुभव और इस पूरे मामले पर देश के बड़े नेताओं (मनीष तिवारी, प्रमोद तिवारी, रामगोपाल यादव, और कार्ति चिदंबरम) की तीखी प्रतिक्रियाएं। #IndiaVisiontvchanne #IndiaVisionNews #भारत24x7न्यूज़ #हरखबर24x7 #IndiaVisionTV #IndiaVisionTVChannel #IndiaVision24x7 #shortvideo #viralvideo #latestnews #aajtakdigital #breakingnews #UPNews #NewsChannel #AirIndia #AI2379 #AviationNews #BreakingNews #PilotDopeTest #PhuketDelhiFlight #AirSafety #AAIB #IndianPolitics #NewsUpdate1
- दैनिक भास्कर की खबर का असर, उरूवा वैश्य में लगा ट्रांसफार्मर, विद्युत आपूर्ति बहाल मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र के उरूवा वैश्य के पूरे महोलिया में खराब ट्रांसफार्मर को लेकर दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर का असर हुआ है। काफी जद्दोजहद के बाद विद्युत विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली आते ही उपभोक्ताओं के चेहरे खिल उठे और भीषण गर्मी में परेशान ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे महोलिया के उपभोक्ताओं को कई दिनों से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। पंखे और कूलर बंद होने से उमस भरी गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की थी। समस्या को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रांसफार्मर लगवाने की कार्रवाई की। ट्रांसफार्मर लगने के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू होने पर वंश राज यादव, इंद्राराज यादव, संजय यादव, राज यादव, राजकुमार, राजमणि, रामगोपाल, स्वामीनाथ और रंजीत ने एसडीओ आलोक गुप्ता समेत लाइनमैन का धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली के बिना काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा, “बहुत-बहुत धन्यवाद, आपने हमारा ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करवाई। इससे हम लोगों को बड़ी राहत मिली है।” ग्रामीणों ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए दैनिक भास्कर का भी आभार जताया। विद्युत आपूर्ति बहाल होने से पूरे महोलिया के उपभोक्ताओं को राहत मिली है।1