दो साल से बंद सामुदायिक शौचालय, स्वच्छता के दावों पर बड़ा सवाल ग्रामीण बोले- दूसरों के खेत में जाएं तो गाली सुनें, आखिर कहां जाएं? मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ग्राम पंचायत रामपुर जोहन में सामुदायिक शौचालय की बदहाली ने स्वच्छ भारत मिशन और ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दैनिक भास्कर संवाददाता ने बुधवार शाम करीब 6:30 बजे मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी तो सामुदायिक शौचालय बंद मिला। ग्रामीणों का दावा है कि शौचालय करीब दो साल से बंद पड़ा है। ग्रामीण जितेंद्र कुमार ने दर्द बयां करते हुए कहा कि शौचालय बंद होने से बड़ी परेशानी है। मजबूरी में दूसरे के खेत में शौच के लिए जाना पड़ता है और खेत मालिक वहां भी डांटते-फटकारते हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर जाएं तो जाएं कहां?वीरेंद्र कुमार ने भी शौचालय बंद रहने से ग्रामीणों की परेशानी बताई। ग्रामीण सुशीला ने बताया कि वह मजबूरी में बाहर शौच के लिए जाती हैं। करीब दो माह पहले बाहर शौच के लिए गई थीं, तभी सर्प ने डस लिया। यानी बंद पड़ा शौचालय केवल सरकारी व्यवस्था की नाकामी नहीं, बल्कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन चुका है। मौके की स्थिति भी ग्रामीणों के दावों की पुष्टि करती नजर आई। शौचालय के चारों तरफ बड़ी-बड़ी घास और जंगली झाड़ियां उगी हैं। पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी सरपत से घिरा पड़ा है। शौचालय पर न नाम लिखा है, न केयरटेकर का नाम और न ही संचालन संबंधी कोई जानकारी। सबसे बड़ा सवाल ग्राम पंचायत और विकास विभाग के जिम्मेदारों से है—दो साल तक शौचालय बंद रहा तो निगरानी कौन कर रहा था? निरीक्षण के नाम पर जिम्मेदार अधिकारी आखिर कहां थे? केयरटेकर है तो उसकी जिम्मेदारी क्या है और भुगतान किस आधार पर हो रहा है? यदि केयरटेकर नहीं है तो व्यवस्था के लिए जिम्मेदार कौन है? ग्रामीण अब सवाल कर रहे हैं कि क्या सरकारी योजनाएं सिर्फ कागजों में पूरी मानी जाएंगी या जमीन पर भी उनका लाभ मिलेगा? खबर के बाद देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी शौचालय खुलवाते हैं या फाइलों में ही स्वच्छता का अभियान चलता रहेगा।

- तिरंगे के रंग में रंगा सुल्तानपुर, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान: 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजीं सुल्तानपुर की सड़कें तिरंगे के रंग में रंगा सुल्तानपुर, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान: 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजीं सुल्तानपुर की सड़कें सुल्तानपुर-स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरा शहर देशभक्ति के रंग में डूब गया। केंद्र सरकार के "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत सुल्तानपुर पुलिस ने तिकोनिया पार्क से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में निकली इस यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के फ्लैग मार्च ने शहर भर में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना दिया। यात्रा तिकोनिया पार्क से शुरू होकर बस अड्डा और कुड़वार नाका होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान रास्ते भर लोगों ने भी उत्साह के साथ तिरंगा लहराया। यात्रा में अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह, एसडीएम सदर, एडीएम समेत पुलिस-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "जय हिंद" के नारों से शहर गूंजता रहा। एसपी चारू निगम ने यात्रा के दौरान लोगों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और "हर घर तिरंगा" अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। पुलिस की इस पहल से शहरवासियों में देशभक्ति का जोश साफ देखा गया।2
- भोलेनाथ जी खा रहे हैं समोसे Bholenath khud samosa khate hue... भोलेनाथ जी खा रहे हैं समोसे Bholenath khud samosa khate hue...1
- अयोध्या में अंतरजनपदीय लूट गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र में सर्विलांस, एसओजी और थाना कुमारगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरजनपदीय लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की घटनाओं से संबंधित संपत्ति भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद लूट की कई घटनाओं का अनावरण हुआ है। पुलिस टीम अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अयोध्या श्री बलवंत कुमार चौधरी ने बताया कि संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई से अंतरजनपदीय लूट की घटनाओं का खुलासा करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- संपूर्ण भारतवर्ष में हर घर तिरंगा अभियान आज़ादी का उत्सव मनाये रास्ट्र भक्ति के साथ चले देश महान स्वतंत्रता दिवस मनाये,।।।।।। ।। reporting Lal chand SONI,,।। ।।,aaj subah times, ।।1
- एसओजी और सर्विलांस टीम ने 3 लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार कुमारगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने 3 लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरोह सफेद अपाचे मोटरसाइकिल से लूट की वारदात करता था। पीड़ितों में डर पैदा करने के लिए असली तमंचे के साथ नकली पिस्टल का भी करता थे इस्तेमाल अयोध्या। जनपद अयोध्या के कुमारगंज पुलिस एसओजी और सर्विलांस टीम ने 3 लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपियों की पहचान अंकित कुमार पाण्डेय, अरविन्द कुमार पाण्डेय और आलोक यादव के रूप मे हुई हैं । पीड़ितों में डर पैदा करने के लिए असली तमंचे के साथ नकली पिस्टल का भी इस्तेमाल किया जाता था। कुमारगंज क्षेत्र की 8 और 9 अगस्त की दो लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ। पूछताछ में अमेठी के शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र की एक लूट में भी शामिल होने की बात सामने आई। पुलिस ने एक अपाचे, 4 मोबाइल फोन, सोने का कान का बाला और ₹11,170 नकद बरामद किए। इसके अलावा 315 बोर का तमंचा, 4 जिंदा कारतूस, 2 खोखे और नकली पिस्टल भी बरामद हुई। पुलिस ने CCTV, यक्ष ऐप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित पाण्डेय का HS नंबर 131A भी दर्ज है।2
- मवई में बेखौफ हरे पेड़ों पर चल रहा आरा, जिम्मेदारों की भूमिका पर उठे सवाल *मवई में बेखौफ हरे पेड़ों पर चल रहा आरा, जिम्मेदारों की भूमिका पर उठे सवाल।* ➖➖➖➖➖➖➖➖➖ अयोध्या। जहां एक ओर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर *‘एक पेड़ मां के नाम’* सहित वृहद वृक्षारोपण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर मवई थाना क्षेत्र में हरे-भरे प्रतिबंधित पेड़ों की कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। मवई थाना क्षेत्र के मदारपुर ईदगाह मार्ग पर पिछले कई दिनों से हरे-भरे पेड़ों पर लगातार आरा चलने की शिकायत सामने आ रही है। आरोप है कि लकड़कट्टे बेखौफ होकर पेड़ों की कटान कर रहे हैं। स्थानीय सूत्रों की मानें तो पिछले करीब एक सप्ताह से लगातार पेड़ों की कटान का सिलसिला जारी है और मौके पर पेड़ों की कटी हुई जड़ें भी मौजूद हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि जिम्मेदार अधिकारियों को रात में ही अवैध कटान की सूचना दे दी गई थी, तो इसके बावजूद पेड़ों की कटान क्यों नहीं रुकी..? क्षेत्रीय वन अधिकारी जेपी गुप्ता और मवई थानाध्यक्ष मनोज यादव को सूचना दिए जाने के बाद भी कार्रवाई न होने के आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार जहां एक ओर लाखों पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर हरे पेड़ों की कथित अवैध कटान पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अभियान की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह है कि वन विभाग और पुलिस प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर मौके पर जांच करता है या फिर हरे पेड़ों पर चलता आरा यूं ही जारी रहता है? आखिर बेखौफ लकड़कट्टों को किसका संरक्षण प्राप्त है और सूचना के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई—यह जांच का विषय है।1
- दिव्यांगों ने निकाली तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा हैरिंग्टनगंज मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। स्वतंत्रता दिवस के पहले सुबह 11: 00 बजे दिन गुरुवार को पलिया चौराहा से दिव्यांग तिरंगा रैली निकाली गई। रैली की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के दिव्यांग जिला संयोजक एवं दिव्यांग अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने की। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र मणि त्रिपाठी उर्फ सल्ले भैया ने तिरंगा फहराकर रैली को रवाना किया। रैली पलिया चौराहा से शुरू होकर विष्णु नगर, चिखड़ी चौराहा, ब्लॉक मोड़ होते हुए हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा। दिव्यांग प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। रैली में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। आयोजन के दौरान स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने लोगों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। रैली में महिला प्रतिभागी रुचि यादव के साथ पप्पू विश्वकर्मा, इंतजार अली, विवेक मौर्या, उदयभान यादव और हरीलाल विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। हैरिंग्टनगंज पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा रैली के दौरान तिरंगे के साथ दिव्यांगजनों का उत्साह देखते ही बना। आयोजन ने क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बनाने के साथ दिव्यांगजनों की सामाजिक भागीदारी का संदेश भी दिया।1
- अयोध्या रेलवे स्टेशन पर एक युवक के ट्रेन की छत पर चढ़ने से अफरा-तफरी मच गई। वह हाई-वोल्टेज ओवरहेड तारों के बेहद करीब पहुंच गया था। GRP और RPF की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। ⚠️ सावधान: ट्रेन की छत या रेलवे के बिजली वाले तारों के पास जाना बेहद खतरनाक है। ऐसी हरकत कभी न करें। #AyodhyaNews #RailwaySafety #TrainSafety #RailwayAlert #Ayodhya अयोध्या रेलवे स्टेशन पर एक युवक के ट्रेन की छत पर चढ़ने से अफरा-तफरी मच गई। वह हाई-वोल्टेज ओवरहेड तारों के बेहद करीब पहुंच गया था। GRP और RPF की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। ⚠️ सावधान: ट्रेन की छत या रेलवे के बिजली वाले तारों के पास जाना बेहद खतरनाक है। ऐसी हरकत कभी न करें। #AyodhyaNews #RailwaySafety #TrainSafety #RailwayAlert #Ayodhya1
- अयोध्या कैंट के जमथरा घाट बंधा पर समय से कार्य न होने पर घाघरा का जल स्तर बढ़ने से पानी में ही कार्य किया जा रहा है1