logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिव्यांगों ने निकाली तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा हैरिंग्टनगंज मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। स्वतंत्रता दिवस के पहले सुबह 11: 00 बजे दिन गुरुवार को पलिया चौराहा से दिव्यांग तिरंगा रैली निकाली गई। रैली की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के दिव्यांग जिला संयोजक एवं दिव्यांग अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने की। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र मणि त्रिपाठी उर्फ सल्ले भैया ने तिरंगा फहराकर रैली को रवाना किया। रैली पलिया चौराहा से शुरू होकर विष्णु नगर, चिखड़ी चौराहा, ब्लॉक मोड़ होते हुए हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा। दिव्यांग प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। रैली में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। आयोजन के दौरान स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने लोगों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। रैली में महिला प्रतिभागी रुचि यादव के साथ पप्पू विश्वकर्मा, इंतजार अली, विवेक मौर्या, उदयभान यादव और हरीलाल विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। हैरिंग्टनगंज पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा रैली के दौरान तिरंगे के साथ दिव्यांगजनों का उत्साह देखते ही बना। आयोजन ने क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बनाने के साथ दिव्यांगजनों की सामाजिक भागीदारी का संदेश भी दिया।

10 hrs ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

दिव्यांगों ने निकाली तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा हैरिंग्टनगंज मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। स्वतंत्रता दिवस के पहले सुबह 11: 00 बजे दिन गुरुवार को पलिया चौराहा से दिव्यांग तिरंगा रैली निकाली गई। रैली की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के दिव्यांग जिला संयोजक एवं दिव्यांग अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने की। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र मणि त्रिपाठी उर्फ सल्ले भैया ने तिरंगा फहराकर रैली को रवाना किया। रैली पलिया चौराहा से शुरू होकर विष्णु नगर, चिखड़ी चौराहा, ब्लॉक मोड़ होते हुए हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा। दिव्यांग प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। रैली में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। आयोजन के दौरान स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने लोगों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। रैली में महिला प्रतिभागी रुचि यादव के साथ पप्पू विश्वकर्मा, इंतजार अली, विवेक मौर्या, उदयभान यादव और हरीलाल विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। हैरिंग्टनगंज पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा रैली के दौरान तिरंगे के साथ दिव्यांगजनों का उत्साह देखते ही बना। आयोजन ने क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बनाने के साथ दिव्यांगजनों की सामाजिक भागीदारी का संदेश भी दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हैंरिग्टनगंज में दिव्यांगजनों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से हैरिग्टनगंज क्षेत्र में दिव्यांगजनों एवं उनके सहयोगियों की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ हैरिग्टनगंज पुलिस चौकी से हुआ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सल्ले भैया ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में शामिल दिव्यांगजनों और उनके साथियों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान क्षेत्र का वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के विभिन्न नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और इसमें शामिल लोगों का उत्साहवर्धन किया। इस तिरंगा यात्रा के आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के दिव्यांग जिला सहसंयोजक एवं दिव्यांग अध्यक्ष सुनील शर्मा, अयोध्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ क्षेत्र के अनेक दिव्यांगजन एवं सहयोगी यात्रा में शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों की सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्रीय पर्व के प्रति जागरूकता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा। तिरंगा यात्रा में विकास सिंह, मंत्रराम प्रधान, राम अवतार प्रजापति, इंतजार अली, विवेक मौर्य, मनीराम, हरेंद्र, पप्पू, रुचि, हीरालाल, सुनील, प्रकाश, बैनशाह, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं उनके साथी उपस्थित रहे। विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमि से आए लोगों ने एक साथ तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दिया। यात्रा हैरिग्टनगंज पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ी और हैरिग्टनगंज ब्लॉक परिसर की ओर पहुंची। रास्ते में लोगों ने तिरंगा यात्रा को उत्साह के साथ देखा। आयोजकों ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को देश के प्रति अपने दायित्व और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। आयोजन में दिव्यांगजनों की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि शारीरिक चुनौतियां किसी व्यक्ति के उत्साह, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण को कम नहीं कर सकतीं। तिरंगा यात्रा में शामिल दिव्यांगजनों ने पूरे उत्साह के साथ कदम से कदम मिलाकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी आयोजकों की ओर से आवश्यक सावधानी बरती गई। यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी और किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति सामने नहीं आई। प्रतिभागियों ने अनुशासन के साथ राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर हैरिग्टनगंज ब्लॉक के वीडियो साहब की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन के दौरान आयोजकों और प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का अवसर भी है। आयोजकों ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को राष्ट्रीय कार्यक्रमों में समान रूप से भाग लेने का अवसर मिलना चाहिए। दिव्यांगजनों ने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर यह संदेश दिया कि वे भी समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। हैरिग्टनगंज में आयोजित यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और दिव्यांगजनों की सक्रिय भागीदारी का संदेश देती नजर आई। यात्रा के समापन के बाद भी प्रतिभागियों में देशभक्ति का उत्साह बना रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।
    2
    हैंरिग्टनगंज में दिव्यांगजनों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से हैरिग्टनगंज क्षेत्र में दिव्यांगजनों एवं उनके सहयोगियों की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ हैरिग्टनगंज पुलिस चौकी से हुआ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सल्ले भैया ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में शामिल दिव्यांगजनों और उनके साथियों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान क्षेत्र का वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के विभिन्न नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और इसमें शामिल लोगों का उत्साहवर्धन किया।
इस तिरंगा यात्रा के आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के दिव्यांग जिला सहसंयोजक एवं दिव्यांग अध्यक्ष सुनील शर्मा, अयोध्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ क्षेत्र के अनेक दिव्यांगजन एवं सहयोगी यात्रा में शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों की सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्रीय पर्व के प्रति जागरूकता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
तिरंगा यात्रा में विकास सिंह, मंत्रराम प्रधान, राम अवतार प्रजापति, इंतजार अली, विवेक मौर्य, मनीराम, हरेंद्र, पप्पू, रुचि, हीरालाल, सुनील, प्रकाश, बैनशाह, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं उनके साथी उपस्थित रहे। विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमि से आए लोगों ने एक साथ तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
यात्रा हैरिग्टनगंज पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ी और हैरिग्टनगंज ब्लॉक परिसर की ओर पहुंची। रास्ते में लोगों ने तिरंगा यात्रा को उत्साह के साथ देखा। आयोजकों ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को देश के प्रति अपने दायित्व और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
आयोजन में दिव्यांगजनों की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि शारीरिक चुनौतियां किसी व्यक्ति के उत्साह, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण को कम नहीं कर सकतीं। तिरंगा यात्रा में शामिल दिव्यांगजनों ने पूरे उत्साह के साथ कदम से कदम मिलाकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी आयोजकों की ओर से आवश्यक सावधानी बरती गई। यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी और किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति सामने नहीं आई। प्रतिभागियों ने अनुशासन के साथ राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर हैरिग्टनगंज ब्लॉक के वीडियो साहब की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन के दौरान आयोजकों और प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का अवसर भी है।
आयोजकों ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को राष्ट्रीय कार्यक्रमों में समान रूप से भाग लेने का अवसर मिलना चाहिए। दिव्यांगजनों ने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर यह संदेश दिया कि वे भी समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।
हैरिग्टनगंज में आयोजित यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और दिव्यांगजनों की सक्रिय भागीदारी का संदेश देती नजर आई। यात्रा के समापन के बाद भी प्रतिभागियों में देशभक्ति का उत्साह बना रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।
    user_Ramdheeraj pathak
    Ramdheeraj pathak
    Local News Reporter मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दो साल से बंद सामुदायिक शौचालय, स्वच्छता के दावों पर बड़ा सवाल ग्रामीण बोले- दूसरों के खेत में जाएं तो गाली सुनें, आखिर कहां जाएं? मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ग्राम पंचायत रामपुर जोहन में सामुदायिक शौचालय की बदहाली ने स्वच्छ भारत मिशन और ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दैनिक भास्कर संवाददाता ने बुधवार शाम करीब 6:30 बजे मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी तो सामुदायिक शौचालय बंद मिला। ग्रामीणों का दावा है कि शौचालय करीब दो साल से बंद पड़ा है। ग्रामीण जितेंद्र कुमार ने दर्द बयां करते हुए कहा कि शौचालय बंद होने से बड़ी परेशानी है। मजबूरी में दूसरे के खेत में शौच के लिए जाना पड़ता है और खेत मालिक वहां भी डांटते-फटकारते हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर जाएं तो जाएं कहां?वीरेंद्र कुमार ने भी शौचालय बंद रहने से ग्रामीणों की परेशानी बताई। ग्रामीण सुशीला ने बताया कि वह मजबूरी में बाहर शौच के लिए जाती हैं। करीब दो माह पहले बाहर शौच के लिए गई थीं, तभी सर्प ने डस लिया। यानी बंद पड़ा शौचालय केवल सरकारी व्यवस्था की नाकामी नहीं, बल्कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन चुका है। मौके की स्थिति भी ग्रामीणों के दावों की पुष्टि करती नजर आई। शौचालय के चारों तरफ बड़ी-बड़ी घास और जंगली झाड़ियां उगी हैं। पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी सरपत से घिरा पड़ा है। शौचालय पर न नाम लिखा है, न केयरटेकर का नाम और न ही संचालन संबंधी कोई जानकारी। सबसे बड़ा सवाल ग्राम पंचायत और विकास विभाग के जिम्मेदारों से है—दो साल तक शौचालय बंद रहा तो निगरानी कौन कर रहा था? निरीक्षण के नाम पर जिम्मेदार अधिकारी आखिर कहां थे? केयरटेकर है तो उसकी जिम्मेदारी क्या है और भुगतान किस आधार पर हो रहा है? यदि केयरटेकर नहीं है तो व्यवस्था के लिए जिम्मेदार कौन है? ग्रामीण अब सवाल कर रहे हैं कि क्या सरकारी योजनाएं सिर्फ कागजों में पूरी मानी जाएंगी या जमीन पर भी उनका लाभ मिलेगा? खबर के बाद देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी शौचालय खुलवाते हैं या फाइलों में ही स्वच्छता का अभियान चलता रहेगा।
    1
    दो साल से बंद सामुदायिक शौचालय, स्वच्छता के दावों पर बड़ा सवाल
ग्रामीण बोले- दूसरों के खेत में जाएं तो गाली सुनें, आखिर कहां जाएं?

मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ग्राम पंचायत रामपुर जोहन में सामुदायिक शौचालय की बदहाली ने स्वच्छ भारत मिशन और ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दैनिक भास्कर संवाददाता ने बुधवार शाम करीब 6:30 बजे मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी तो सामुदायिक शौचालय बंद मिला। ग्रामीणों का दावा है कि शौचालय करीब दो साल से बंद पड़ा है।
ग्रामीण जितेंद्र कुमार ने दर्द बयां करते हुए कहा कि शौचालय बंद होने से बड़ी परेशानी है। मजबूरी में दूसरे के खेत में शौच के लिए जाना पड़ता है और खेत मालिक वहां भी डांटते-फटकारते हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर जाएं तो जाएं कहां?वीरेंद्र कुमार ने भी शौचालय बंद रहने से ग्रामीणों की परेशानी बताई।
ग्रामीण सुशीला ने बताया कि वह मजबूरी में बाहर शौच के लिए जाती हैं। करीब दो माह पहले बाहर शौच के लिए गई थीं, तभी सर्प ने डस लिया। यानी बंद पड़ा शौचालय केवल सरकारी व्यवस्था की नाकामी नहीं, बल्कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन चुका है।
मौके की स्थिति भी ग्रामीणों के दावों की पुष्टि करती नजर आई। शौचालय के चारों तरफ बड़ी-बड़ी घास और जंगली झाड़ियां उगी हैं। पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी सरपत से घिरा पड़ा है। शौचालय पर न नाम लिखा है, न केयरटेकर का नाम और न ही संचालन संबंधी कोई जानकारी।
सबसे बड़ा सवाल ग्राम पंचायत और विकास विभाग के जिम्मेदारों से है—दो साल तक शौचालय बंद रहा तो निगरानी कौन कर रहा था? निरीक्षण के नाम पर जिम्मेदार अधिकारी आखिर कहां थे? केयरटेकर है तो उसकी जिम्मेदारी क्या है और भुगतान किस आधार पर हो रहा है? यदि केयरटेकर नहीं है तो व्यवस्था के लिए जिम्मेदार कौन है?
ग्रामीण अब सवाल कर रहे हैं कि क्या सरकारी योजनाएं सिर्फ कागजों में पूरी मानी जाएंगी या जमीन पर भी उनका लाभ मिलेगा? खबर के बाद देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी शौचालय खुलवाते हैं या फाइलों में ही स्वच्छता का अभियान चलता रहेगा।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बाईट के दौरान बार-बार टोके जाने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले बाईट के दौरान बार-बार टोके जाने पर राहुल गांधी बोले जब अमित शाह बोलते हैं तो क्या मीडिया के लोग उन्हें भी टोकते हैं? आखिर उनमें ऐसा क्या स्पेशल है, जो पूरा मीडिया उसके सामने चूहे की तरह दुबककर खड़ा हो जाता है?
    1
    बाईट के दौरान बार-बार टोके जाने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले
बाईट के दौरान बार-बार टोके जाने पर राहुल गांधी बोले 
जब अमित शाह बोलते हैं तो क्या मीडिया के लोग उन्हें भी टोकते हैं? 
आखिर उनमें ऐसा क्या स्पेशल है, जो पूरा मीडिया उसके सामने चूहे की तरह दुबककर खड़ा हो जाता है?
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कांवरियो ं का सेवा का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस । कांवरियो ं का सेवा का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस ।
    1
    कांवरियो ं का सेवा का वीडियो वायरल,

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस ।
कांवरियो ं का सेवा का वीडियो वायरल,
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस ।
    user_Rajkapur
    Rajkapur
    Local News Reporter Bikapur, Ayodhya•
    5 hrs ago
  • semi highmast jo kafi din se 3 saifal kharab hone ke karan se asuvidha hoti hai kripiya jaldi theek karwaye aur current ke sock lagne ki jankari bhi hui hai gram chaudhary ka purwa rudauli ayodhya
    1
    semi highmast jo kafi din se 3 saifal kharab hone ke karan se asuvidha hoti hai kripiya jaldi theek karwaye aur current ke sock lagne ki jankari bhi hui hai gram chaudhary ka purwa rudauli ayodhya
    user_Satish kumar
    Satish kumar
    रुदौली, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 13 तारीख की तिरंगा यात्रा के दौरान भारी भीड़ और ट्रैफिक के बीच एंबुलेंस के लिए तुरंत रास्ता बनवाकर उसे शीघ्र जिला अस्पताल पहुंचाया गया। राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ किसी की जान बचाना और मानवता धर्म निभाना ही हम सबकी प्रथम प्राथमिकता है। पत्रकार एकता जिंदाबाद! ✊🇮🇳
    1
    13 तारीख की तिरंगा यात्रा के दौरान भारी भीड़ और ट्रैफिक के बीच एंबुलेंस के लिए तुरंत रास्ता बनवाकर उसे शीघ्र जिला अस्पताल पहुंचाया गया। राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ किसी की जान बचाना और मानवता धर्म निभाना ही हम सबकी प्रथम प्राथमिकता है।
 पत्रकार एकता जिंदाबाद! ✊🇮🇳
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    6 hrs ago
  • तिरंगे की शान में गूंजा अयोध्या, पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा (रामनगरी अयोध्या) स्वतंत्रता दिवस से पहले आज गुरुवार को अयोध्या की सड़कों पर देशभक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा? सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क से सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकारों व स्थानीय नागरिकों ने भव्य तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हाथों में लहराते तिरंगे और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। राकेश तिवारी, अंतरिक्ष तिवारी समेत कई पत्रकारों के सहयोगगांधी पार्क से शुरू हुई यात्रा रिकाबगंज, चौक, चौराहा, उदया आईटीआई, साकेत डिग्री कॉलेज, टेढ़ी बाजार और श्रीराम मंदिर मार्ग होते हुए लता मंगेशकर चौक पहुंची। रास्ते भर लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रियों का स्वागत किया जगह-जगह जलपान और नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। यात्रा के दौरान राम जन्मभूमि थाना पुलिस ने भी सहयोग करते हुए यात्रियों का स्वागत किया इससे यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ती रही। लता चौक पर राष्ट्रीय गान के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर पत्रकारों और नागरिकों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए कहा कि तिरंगा केवल झंडा नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा में लव कुमार पांडेय, धर्मेंद्र तिवारी, मो. हसन, राकेश मिश्रा, सुनील दुबे, सर्वेश पांडेय, राम धीरज पाठक, उमाशंकर तिवारी, नेहा हाशमी, शशि शर्मा, दिनेश कुमार गौड़, रवि मौर्य वेद प्रकाश तिवारी,समेत बड़ी संख्या में पत्रकार और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे। अयोध्या की धरती पर निकली यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रप्रेम और एकजुटता की मजबूत तस्वीर पेश कर गई। ब्यूरो रिपोर्ट
    4
    तिरंगे की शान में गूंजा अयोध्या, पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
(रामनगरी अयोध्या)
स्वतंत्रता दिवस से पहले आज गुरुवार को अयोध्या की सड़कों पर देशभक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा?
सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क से सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकारों व स्थानीय नागरिकों ने भव्य तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
हाथों में लहराते तिरंगे और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।
राकेश तिवारी, अंतरिक्ष तिवारी समेत कई पत्रकारों के सहयोगगांधी पार्क से शुरू हुई यात्रा रिकाबगंज, चौक, चौराहा, उदया आईटीआई, साकेत डिग्री कॉलेज, टेढ़ी बाजार और श्रीराम मंदिर मार्ग होते हुए लता मंगेशकर चौक पहुंची। 
रास्ते भर लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रियों का स्वागत किया जगह-जगह जलपान और नाश्ते की व्यवस्था भी की गई।
यात्रा के दौरान राम जन्मभूमि थाना पुलिस ने भी सहयोग करते हुए यात्रियों का स्वागत किया इससे यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ती रही।
लता चौक पर राष्ट्रीय गान के साथ यात्रा का समापन हुआ। 
इस मौके पर पत्रकारों और नागरिकों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए कहा कि तिरंगा केवल झंडा नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है।
तिरंगा यात्रा में लव कुमार पांडेय, धर्मेंद्र तिवारी, मो. हसन, राकेश मिश्रा, सुनील दुबे, सर्वेश पांडेय, राम धीरज पाठक, उमाशंकर तिवारी, नेहा हाशमी, शशि शर्मा, दिनेश कुमार गौड़, रवि मौर्य वेद प्रकाश तिवारी,समेत बड़ी संख्या में पत्रकार और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
अयोध्या की धरती पर निकली यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रप्रेम और एकजुटता की मजबूत तस्वीर पेश कर गई। 
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    7 hrs ago
  • दैनिक भास्कर की खबर का असर, उरूवा वैश्य में लगा ट्रांसफार्मर, विद्युत आपूर्ति बहाल मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र के उरूवा वैश्य के पूरे महोलिया में खराब ट्रांसफार्मर को लेकर दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर का असर हुआ है। काफी जद्दोजहद के बाद विद्युत विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली आते ही उपभोक्ताओं के चेहरे खिल उठे और भीषण गर्मी में परेशान ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे महोलिया के उपभोक्ताओं को कई दिनों से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। पंखे और कूलर बंद होने से उमस भरी गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की थी। समस्या को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रांसफार्मर लगवाने की कार्रवाई की। ट्रांसफार्मर लगने के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू होने पर वंश राज यादव, इंद्राराज यादव, संजय यादव, राज यादव, राजकुमार, राजमणि, रामगोपाल, स्वामीनाथ और रंजीत ने एसडीओ आलोक गुप्ता समेत लाइनमैन का धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली के बिना काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा, “बहुत-बहुत धन्यवाद, आपने हमारा ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करवाई। इससे हम लोगों को बड़ी राहत मिली है।” ग्रामीणों ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए दैनिक भास्कर का भी आभार जताया। विद्युत आपूर्ति बहाल होने से पूरे महोलिया के उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
    1
    दैनिक भास्कर की खबर का असर, उरूवा वैश्य में लगा ट्रांसफार्मर, विद्युत आपूर्ति बहाल
मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र के उरूवा वैश्य के पूरे महोलिया में खराब ट्रांसफार्मर को लेकर दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर का असर हुआ है। काफी जद्दोजहद के बाद विद्युत विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली आते ही उपभोक्ताओं के चेहरे खिल उठे और भीषण गर्मी में परेशान ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे महोलिया के उपभोक्ताओं को कई दिनों से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। पंखे और कूलर बंद होने से उमस भरी गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की थी। समस्या को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रांसफार्मर लगवाने की कार्रवाई की।
ट्रांसफार्मर लगने के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू होने पर वंश राज यादव, इंद्राराज यादव, संजय यादव, राज यादव, राजकुमार, राजमणि, रामगोपाल, स्वामीनाथ और रंजीत ने एसडीओ आलोक गुप्ता समेत लाइनमैन का धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली के बिना काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा, “बहुत-बहुत धन्यवाद, आपने हमारा ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करवाई। इससे हम लोगों को बड़ी राहत मिली है।”
ग्रामीणों ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए दैनिक भास्कर का भी आभार जताया। विद्युत आपूर्ति बहाल होने से पूरे महोलिया के उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.