तिरंगे के रंग में रंगा सुल्तानपुर, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान: 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजीं सुल्तानपुर की सड़कें तिरंगे के रंग में रंगा सुल्तानपुर, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान: 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजीं सुल्तानपुर की सड़कें सुल्तानपुर-स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरा शहर देशभक्ति के रंग में डूब गया। केंद्र सरकार के "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत सुल्तानपुर पुलिस ने तिकोनिया पार्क से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में निकली इस यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के फ्लैग मार्च ने शहर भर में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना दिया। यात्रा तिकोनिया पार्क से शुरू होकर बस अड्डा और कुड़वार नाका होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान रास्ते भर लोगों ने भी उत्साह के साथ तिरंगा लहराया। यात्रा में अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह, एसडीएम सदर, एडीएम समेत पुलिस-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "जय हिंद" के नारों से शहर गूंजता रहा। एसपी चारू निगम ने यात्रा के दौरान लोगों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और "हर घर तिरंगा" अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। पुलिस की इस पहल से शहरवासियों में देशभक्ति का जोश साफ देखा गया।
तिरंगे के रंग में रंगा सुल्तानपुर, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान: 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजीं सुल्तानपुर की सड़कें तिरंगे के रंग में रंगा सुल्तानपुर, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान: 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजीं सुल्तानपुर की सड़कें सुल्तानपुर-स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरा शहर देशभक्ति के रंग में डूब गया। केंद्र सरकार के "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत सुल्तानपुर पुलिस ने तिकोनिया पार्क से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में निकली इस यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के फ्लैग मार्च ने शहर भर में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना
दिया। यात्रा तिकोनिया पार्क से शुरू होकर बस अड्डा और कुड़वार नाका होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान रास्ते भर लोगों ने भी उत्साह के साथ तिरंगा लहराया। यात्रा में अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह, एसडीएम सदर, एडीएम समेत पुलिस-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "जय हिंद" के नारों से शहर गूंजता रहा। एसपी चारू निगम ने यात्रा के दौरान लोगों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और "हर घर तिरंगा" अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। पुलिस की इस पहल से शहरवासियों में देशभक्ति का जोश साफ देखा गया।
- प्रयागराज में पढ़ाई करने गया 19 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी प्रयागराज में पढ़ाई करने गया 19 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी हैरिंग्टनगंज/अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के चौधरीपुर नियामतपुर गांव निवासी 19 वर्षीय युवक के प्रयागराज से अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के लापता होने के बाद परिजन और रिश्तेदार उसकी तलाश में जुटे हैं। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट के अनुसार दीपांशु यादव पुत्र कंधई यादव, निवासी चौधरीपुर नियामतपुर, थाना इनायतनगर, जनपद अयोध्या, प्रयागराज के कटरा तुलसी लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। वह सुपर क्लाइमेक्स कोचिंग में अध्ययन कर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक 9 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वह कमरे से बाहर निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि दीपांशु के वापस नहीं आने पर आसपास के क्षेत्रों, परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 11 अगस्त को कर्नलगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। गुमशुदगी रिपोर्ट में दीपांशु की उम्र 19 वर्ष, कद करीब पांच फुट, पहनावा काली शर्ट और काली पैंट बताया गया है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि दीपांशु के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिजनों को सूचना दें।1
- युवती जेवर लेकर प्रेमी संग फरार; फोन पर बात करने से टोकने पर उठाया कदम, केस दर्ज सुलतानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के घर से लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फोन पर बात करने से टोकने पर युवती नाराज हो गई और पड़ोस के युवक के साथ चली गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक गांव के निवासी लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त की शाम करीब 3 बजे उनकी 19 वर्षीय बेटी पड़ोस के शेखर उर्फ डीके से मोबाइल पर बात कर रही थी। जब पिता ने इसका विरोध किया, तो लड़की घर से कहीं चली गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 10 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे आरोपी युवक शेखर के पिता ने लड़की के पिता को फोन कर बताया कि उनका बेटा शेखर, उनकी लड़की को अपने साथ लेकर भाग गया है। सूचना मिलने पर जब परिजनों ने घर की जांच की, तो पता चला कि शादी के लिए बनवाए गए सोने की चेन, अंगूठी, झाली तथा चांदी की पायल और पावजेब जैसे लाखों रुपये के गहने भी गायब थे। पीड़ित पिता की तहरीर पर मोतिगरपुर पुलिस ने 12 अगस्त को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा को मामले की विवेचना सौंपी गई है। पुलिस आरोपी युवक और युवती की तलाश में जुट गई है।1
- Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष #Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष #Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga1
- मानापुर अंडरपास के पास ट्रेन से गिरा युवक, जिला अस्पताल रेफर सुलतानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र में बुधवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे मानापुर अंडरपास के पास रेलवे लाइन के निकट एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरकर घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान लखेंद्र पुत्र महेंद्र कुमार, निवासी इस्माइलपुर, जिला शेखपुरा, बिहार के रूप में की। पुलिस ने तत्काल घायल को सीएचसी पीपी कमैचा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पुलिस द्वारा घायल के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही घायल से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर द्वारा जानकारी दी गई।1
- फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बन मेडिकल स्टोर संचालकों से वसूली, चार हिरासत में अमेठी। गौरीगंज क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की कथित जांच के नाम पर रुपये ऐंठने वाले लोगों के एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि युवक खुद को ड्रग इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा कर्मचारी बताकर मेडिकल स्टोर संचालकों पर दबाव बनाते थे। मामले में पुलिस ने तीन युवकों के साथ कार चालक को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि गौरीगंज-सुलतानपुर मार्ग पर पांडेपुर तिराहे के पास स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर पर कार सवार युवक पहुंचे थे। उन्होंने खुद को विभागीय अधिकारी बताते हुए स्टोर की जांच शुरू कर दी और कार्रवाई का डर दिखाकर संचालक से रकम मांगी। कथित तौर पर संचालक ने एक हजार रुपये नकद और दो हजार रुपये ऑनलाइन दे दिए। रकम देने के बाद संचालक को युवकों के व्यवहार पर संदेह हुआ। उसने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर उनके बारे में जानकारी की, जिसके बाद मामला संदिग्ध होने की बात सामने आई। संचालक ने कार का पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गौरीगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार युवकों को पकड़ लिया और चालक को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान रायबरेली निवासी रत्नेश शर्मा, बृजेश पासवान और अशोक के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में आरोपियों द्वारा पहले भी कई मेडिकल स्टोर संचालकों से इसी तरीके से रुपये वसूलने की जानकारी सामने आई है। करीब चार से पांच दुकानों से वसूली किए जाने की बात कही जा रही है। गौरीगंज कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वसूली की रकम के अलावा फर्जी मीडिया माइक आईडी और आईकार्ड भी बरामद किए हैं। पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसी व्यक्ति द्वारा खुद को ड्रग इंस्पेक्टर या किसी विभाग का अधिकारी बताए जाने पर उसकी पहचान और विभागीय स्तर पर पुष्टि करने के बाद ही कोई कार्रवाई करने की अपील की गई है।1
- अमेठी में गूंजा भारत माता की जय, हजारों हाथों में लहराया तिरंगा व्यापार मंडल के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा अमेठी कस्बा अमेठी। स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेठी में बुधवार को देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री के आह्वान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। इस दौरान भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। तिरंगा यात्रा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय से शुरू होकर अमेठी कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में रिटायर्ड सेना के अधिकारी एवं जवान, टीकरमाफी संस्कृत पाठशाला के सैकड़ों विद्यार्थी, सेपियन स्कूल के बच्चे, व्यापारी, महिलाएं और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू भी यात्रा में मौजूद रहे। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजक महेश सोनी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश के शहीदों के सम्मान और उनके बलिदान को याद करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई है। तिरंगे की आन-बान-शान के लिए देशवासी हमेशा समर्पित रहेंगे। तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए गौरीगंज बाईपास से रूट डायवर्ट किया गया था। पुलिसकर्मी यात्रा के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। इस अवसर पर सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु अग्रहरि, रमाशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश वैश्य, विनोद बरनवाल, संदीप अग्रहरि, कमल अग्रहरि, मीनू कश्यप, परिक्रमा कनौजिया, अनुज सिंह, अनुराग सिंह, अंबुज तिवारी, रवि सिंह, अजय तिवारी, हिमांशु मिश्रा, हिमांशु कसौधन, हर्षित बरनवाल, सोनू कसौधन, विशाल अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, पवन वैश्य, राज वैश्य, कृष्णा मोदनवाल, विकास गुप्ता, आयुष अग्रवाल, अनिल शुक्ला, राकेश लोहिया, प्रदीप जायसवाल, सतीश श्रीवास्तव, संतोष सोनी, नीरज रावत, मोहम्मद कलाम, रामजी अग्रहरि एवं सुरेश मौर्या प्रधान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी, युवा, महिलाएं और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।1
- तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा में फूट, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे शेड्यूल बदलने का आरोप,समर्थकों ने चौकिया चौराहे पर किया विरोध तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा में फूट, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे शेड्यूल बदलने का आरोप,समर्थकों ने चौकिया चौराहे पर किया विरोध लम्भुआ/सुलतानपुर-बुधवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा भाजपा नेताओं के नेतृत्व में देशभक्ति के जज्बे के साथ संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा सर्वोदय इंटर कॉलेज परिसर से शुरू होकर लम्भुआ बाजार होते हुए दियरा रोड से गुजरी और वापस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में विधायक सीताराम वर्मा, जिला महामंत्री व तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक विजय त्रिपाठी, प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, संजीव पांडेय, हरिओम व प्रधानाचार्य गुलाब सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-छात्र मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। यात्रा संपन्न होने के बाद चौकिया चौराहे पर समर्थकों ने जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी का विरोध किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। समर्थकों का आरोप है कि तय शेड्यूल के अनुसार यात्रा को चौकिया चौराहे स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के बाद कॉलेज में समाप्त होना था। लेकिन आरोप है कि विजय त्रिपाठी ने राजनीतिक व चुनावी रंजिश के चलते विजय त्रिपाठी द्वारा यात्रा को दियरा चौराहे से ही मोड़कर सीधे कॉलेज ले गए। नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह अंगद व समर्थकों ने कहा कि चौकिया मोड़ पर भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा कार्यक्रम दिए जाने के बाद ही तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों के लिए भोजन व फूल माला की व्यवस्था की गई थी,लेकिन यात्रा वहां न पहुंचने से सभी समर्थक मायूस हो गए। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत चुनाव में अवनीश सिंह अंगद अध्यक्ष बने थे, जबकि भाजपा से विजय त्रिपाठी प्रत्याशी थे जिन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसी पुरानी चुनावी रंजिश को इस विवाद की वजह बताया जा रहा है।1
- 11 हजार वोल्ट की लाइन पर बौर फैली, हादसे का खतरा जल्द से जल्द हटाया जाए मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत धंमसा फीडर के ब्लॉक मोड़ शिवनगर में सत्य प्रकाश पाठक की दुकान के सामने लगे विद्युत पोल पर दौड़ रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की बौर फैली हुई है। भीषण गर्मी में बौर के तारों के संपर्क में आने से लाइन फाल्ट होने के साथ ही बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार हाईटेंशन लाइन पर बौर फैलने के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से नियमित पेट्रोलिंग और लाइन की सफाई नहीं की जा रही है। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने के कारण लाइन पर दबाव रहता है। ऐसे में बौर के तारों से संपर्क में आने पर शॉर्ट सर्किट, लाइन फाल्ट या आग लगने जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीण रवि पाठक, अंबुज तिवारी, बुधीराम और रिंकू पाठक ने विद्युत विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर 11 हजार वोल्ट की लाइन पर फैली बौर की छंटाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन पर किसी प्रकार का अवरोध नहीं होना चाहिए। समय रहते सफाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से नियमित पेट्रोलिंग कराने और हाईटेंशन लाइनों के आसपास पेड़ों की बौर व डालियों की छंटाई कराने की मांग की है, ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारु रहने के साथ लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।1
- सुल्तानपुर भाजपा में चुनाव से पहले दिखी अदावत, सामान्य श्रेणी के नेता को SC कोटे से महामंत्री बनाने का आरोप सुल्तानपुर में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर चल रही अंतर्कलह अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है। लंभुआ में बुधवार को निकली तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी के दो गुटों के बीच विवाद देखने को मिला, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। यह घटना तब हुई जब पार्टी के जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी ने तिरंगा यात्रा का रूट डायवर्ट करा दिया। इसके बाद वे और लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह उर्फ अंगद सिंह आमने-सामने आ गए। अंगद सिंह के समर्थकों ने विजय त्रिपाठी के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए। हालांकि, अंगद सिंह ने अपने समर्थकों को नारेबाजी करने से रोका। यह पूरी घटना सड़क पर हुई। इस दौरान जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी को यह कहते हुए सुना गया, "मुझे पता चला आप इस प्रकार का कार्यक्रम कर रहे हैं, इसलिए मैं आया हूं। मैं इसी धरती का पैदा हुआ हूं।" वहीं, अंगद सिंह ने इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी से शिकायत करने की बात कही है। दरअसल, विजय त्रिपाठी और अंगद सिंह के बीच राजनीतिक अदावत पुरानी है। नगर पंचायत चुनाव में दोनों आमने-सामने थे, जहां निर्दलीय चुनाव लड़े अंगद सिंह ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े विजय त्रिपाठी को हरा दिया था। बाद में, मेनका गांधी के सांसद रहते हुए अंगद सिंह भाजपा में शामिल हो गए, जिसके बाद से लंभुआ में ये दोनों गुट एक-दूसरे के प्रति असहज रहते हैं। अंगद सिंह के एक समर्थक ने आरोप लगाया कि विजय त्रिपाठी खुद को महामंत्री कहते हैं, लेकिन उनकी पदवी पर संदेह है। समर्थक ने कहा कि वे वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा तक यात्रा ले जाना चाहते थे, लेकिन विजय त्रिपाठी ने उन्हें रोककर 'शहीद का अपमान' किया। एक अन्य बुजुर्ग समर्थक और मनीष झा ने विजय त्रिपाठी के महामंत्री पद पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एससी कोटे से महामंत्री हैं, लेकिन सामान्य वर्ग से आते हैं। उन्होंने चेयरमैन द्वारा की गई व्यवस्था को बदलने पर भी आपत्ति जताई। फिलहाल भाजपा के जिम्मेदार अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।1