logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज में पढ़ाई करने गया 19 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी प्रयागराज में पढ़ाई करने गया 19 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी हैरिंग्टनगंज/अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के चौधरीपुर नियामतपुर गांव निवासी 19 वर्षीय युवक के प्रयागराज से अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के लापता होने के बाद परिजन और रिश्तेदार उसकी तलाश में जुटे हैं। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट के अनुसार दीपांशु यादव पुत्र कंधई यादव, निवासी चौधरीपुर नियामतपुर, थाना इनायतनगर, जनपद अयोध्या, प्रयागराज के कटरा तुलसी लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। वह सुपर क्लाइमेक्स कोचिंग में अध्ययन कर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक 9 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वह कमरे से बाहर निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि दीपांशु के वापस नहीं आने पर आसपास के क्षेत्रों, परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 11 अगस्त को कर्नलगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। गुमशुदगी रिपोर्ट में दीपांशु की उम्र 19 वर्ष, कद करीब पांच फुट, पहनावा काली शर्ट और काली पैंट बताया गया है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि दीपांशु के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिजनों को सूचना दें।

10 hrs ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

प्रयागराज में पढ़ाई करने गया 19 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी प्रयागराज में पढ़ाई करने गया 19 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी हैरिंग्टनगंज/अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के चौधरीपुर नियामतपुर गांव निवासी 19 वर्षीय युवक के प्रयागराज से अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के लापता होने के बाद परिजन और रिश्तेदार उसकी तलाश में जुटे हैं। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट के अनुसार दीपांशु यादव पुत्र कंधई यादव, निवासी चौधरीपुर नियामतपुर, थाना इनायतनगर, जनपद अयोध्या, प्रयागराज के कटरा तुलसी लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। वह सुपर क्लाइमेक्स कोचिंग में अध्ययन कर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक 9 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वह कमरे से बाहर निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि दीपांशु के वापस नहीं आने पर आसपास के क्षेत्रों, परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 11 अगस्त को कर्नलगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। गुमशुदगी रिपोर्ट में दीपांशु की उम्र 19 वर्ष, कद करीब पांच फुट, पहनावा काली शर्ट और काली पैंट बताया गया है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि दीपांशु के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिजनों को सूचना दें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झटका तार में सीधी बिजली आपूर्ति करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई खेतों की सुरक्षा के नाम पर जानलेवा करंट का खेल नहीं होगा बर्दाश्त झटका तार में सीधी बिजली आपूर्ति करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई सुल्तानपुर। खेतों और फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के नाम पर लगाए जा रहे विद्युत झटका तार अब लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। जिले में झटका मशीनों और तारों की चपेट में आकर हो रही मौतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि झटका तार में सीधी विद्युत आपूर्ति करने वाले लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीएम ने स्पष्ट किया है कि खेतों के आसपास इस तरह से विद्युत करंट प्रवाहित करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। बिना अनुमति अथवा अवैध तरीके से विद्युत करंट प्रवाहित करने वाले झटका तारों की जांच कर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जिले के राजस्व, पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारियों पर ऐसे स्थानों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी होगी, जहां खेतों की सुरक्षा के नाम पर जानलेवा विद्युत तार लगाए गए हैं। विशेष रूप से उन मामलों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, जहां झटका मशीन के बजाय सीधे घरेलू अथवा कृषि विद्युत लाइन से तार जोड़कर करंट प्रवाहित किया जाता है। गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों की मेड़ के आसपास करंटयुक्त तार लगाने से पशुओं के साथ-साथ किसानों, मजदूरों, राहगीरों और बच्चों के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो जाता है। कई बार रात के अंधेरे में इन तारों का पता नहीं चल पाता और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। हाल के दिनों में झटका मशीनों और विद्युत तारों की चपेट में आने से हुई मौतों के बाद प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सिर्फ कार्रवाई तक सीमित न रहते हुए अभियान चलाकर ऐसे खतरनाक तारों को हटवाया जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रशासन के इस आदेश के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कितनी तेजी से अवैध झटका तारों की जांच होती है और कितने लोगों पर कार्रवाई की जाती है। डीएम के सख्त निर्देश से खेतों के आसपास मौत का जाल बन चुके अवैध विद्युत तारों पर अंकुश लगने की उम्मीद जगी है।
    1
    झटका तार में सीधी बिजली आपूर्ति करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

खेतों की सुरक्षा के नाम पर जानलेवा करंट का खेल नहीं होगा बर्दाश्त
झटका तार में सीधी बिजली आपूर्ति करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
सुल्तानपुर। खेतों और फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के नाम पर लगाए जा रहे विद्युत झटका तार अब लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। जिले में झटका मशीनों और तारों की चपेट में आकर हो रही मौतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि झटका तार में सीधी विद्युत आपूर्ति करने वाले लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने स्पष्ट किया है कि खेतों के आसपास इस तरह से विद्युत करंट प्रवाहित करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। बिना अनुमति अथवा अवैध तरीके से विद्युत करंट प्रवाहित करने वाले झटका तारों की जांच कर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जिले के राजस्व, पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारियों पर ऐसे स्थानों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी होगी, जहां खेतों की सुरक्षा के नाम पर जानलेवा विद्युत तार लगाए गए हैं। विशेष रूप से उन मामलों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, जहां झटका मशीन के बजाय सीधे घरेलू अथवा कृषि विद्युत लाइन से तार जोड़कर करंट प्रवाहित किया जाता है।
गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों की मेड़ के आसपास करंटयुक्त तार लगाने से पशुओं के साथ-साथ किसानों, मजदूरों, राहगीरों और बच्चों के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो जाता है। कई बार रात के अंधेरे में इन तारों का पता नहीं चल पाता और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं।
हाल के दिनों में झटका मशीनों और विद्युत तारों की चपेट में आने से हुई मौतों के बाद प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सिर्फ कार्रवाई तक सीमित न रहते हुए अभियान चलाकर ऐसे खतरनाक तारों को हटवाया जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
प्रशासन के इस आदेश के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कितनी तेजी से अवैध झटका तारों की जांच होती है और कितने लोगों पर कार्रवाई की जाती है। डीएम के सख्त निर्देश से खेतों के आसपास मौत का जाल बन चुके अवैध विद्युत तारों पर अंकुश लगने की उम्मीद जगी है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 31 वां दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने अवध विश्वविद्यालय पहुंची। मोनू अयोध्या अयोध्या के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में आयोजित हुआ। समारोह में 1 लाख 66 हजार 55 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। साथ ही उपाधियों और अंकपत्रों को डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। इस दौरान 120 स्वर्ण पदक दिए गए, जिनमें 86 छात्राओं और 34 छात्रों ने बाजी मारी। राज्यपाल ने छात्राओं की उपलब्धि को बदलते भारत की तस्वीर बताया। दीक्षांत समारोह में इस बार दो नई परंपराएं शुरू की गईं। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता और अभिभावकों को भी मंच पर बुलाकर सम्मान दिया गया। वहीं, पदक विजेताओं का संपूर्ण परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया।हालांकि इस बार सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन की परंपरा नहीं निभाई गई। कला एवं शिल्प के क्षेत्र में योगदान के लिए श्री भग्गालाल कुमार को विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि दी गई, जबकि चार शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार मिला। राज्यपाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा युवा शक्ति नहीं, बल्कि उसकी सबसे बड़ी कमजोरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को नौकरी तक सीमित न रखकर शोध, नवाचार, कौशल और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का आह्वान किया।
    3
    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 31 वां दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने अवध विश्वविद्यालय पहुंची।
मोनू 
अयोध्या 
अयोध्या के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में आयोजित हुआ। समारोह में 1 लाख 66 हजार 55 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। साथ ही उपाधियों और अंकपत्रों को डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। इस दौरान 120 स्वर्ण पदक दिए गए, जिनमें 86 छात्राओं और 34 छात्रों ने बाजी मारी। राज्यपाल ने छात्राओं की उपलब्धि को बदलते भारत की तस्वीर बताया। दीक्षांत समारोह में इस बार दो नई परंपराएं शुरू की गईं। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता और अभिभावकों को भी मंच पर बुलाकर सम्मान दिया गया। वहीं, पदक विजेताओं का संपूर्ण परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया।हालांकि इस बार सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन की परंपरा नहीं निभाई गई। कला एवं शिल्प के क्षेत्र में योगदान के लिए श्री भग्गालाल कुमार को विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि दी गई, जबकि चार शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार मिला। राज्यपाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा युवा शक्ति नहीं, बल्कि उसकी सबसे बड़ी कमजोरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को नौकरी तक सीमित न रखकर शोध, नवाचार, कौशल और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का आह्वान किया।
    user_Tvnews Media
    Tvnews Media
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पवन पाण्डेय ने उठाई युवाओं के रोजगार और सम्मान की आवाज..!! (सुनील यादव) अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ‘पवन पाण्डेय’ ने प्रदेश के युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके रोजगार, सम्मान और अधिकारों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पवन पाण्डेय ने कहा कि “जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है।” युवा देश और प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा रोजगार और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। भर्ती परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक और नियुक्तियों में लंबा इंतजार युवाओं के सामने गंभीर चुनौती बनकर खड़ा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रोजगार की मांग करने वाले युवाओं को अवसर और समाधान मिलने के बजाय कई मौकों पर संघर्ष का सामना करना पड़ा है। लोकतंत्र में युवाओं की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। पवन पाण्डेय ने कहा कि युवाओं को लाठी नहीं—रोजगार चाहिए, मुकदमे नहीं—अधिकार चाहिए और झूठे आश्वासन नहीं—सुरक्षित भविष्य चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के सम्मान, रोजगार और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी तथा समाजवादी पार्टी युवाओं की आवाज को लगातार उठाती रहेगी।
    1
    अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पवन पाण्डेय ने उठाई युवाओं के रोजगार और सम्मान की आवाज..!!
(सुनील यादव)
अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ‘पवन पाण्डेय’ ने प्रदेश के युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके रोजगार, सम्मान और अधिकारों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
पवन पाण्डेय ने कहा कि “जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है।” युवा देश और प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा रोजगार और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। भर्ती परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक और नियुक्तियों में लंबा इंतजार युवाओं के सामने गंभीर चुनौती बनकर खड़ा है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रोजगार की मांग करने वाले युवाओं को अवसर और समाधान मिलने के बजाय कई मौकों पर संघर्ष का सामना करना पड़ा है। लोकतंत्र में युवाओं की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।
पवन पाण्डेय ने कहा कि युवाओं को लाठी नहीं—रोजगार चाहिए, मुकदमे नहीं—अधिकार चाहिए और झूठे आश्वासन नहीं—सुरक्षित भविष्य चाहिए।
उन्होंने कहा कि युवाओं के सम्मान, रोजगार और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी तथा समाजवादी पार्टी युवाओं की आवाज को लगातार उठाती रहेगी।
    user_पत्रकार सुनील यादव9415998497
    पत्रकार सुनील यादव9415998497
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • युवती जेवर लेकर प्रेमी संग फरार; फोन पर बात करने से टोकने पर उठाया कदम, केस दर्ज सुलतानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के घर से लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फोन पर बात करने से टोकने पर युवती नाराज हो गई और पड़ोस के युवक के साथ चली गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक गांव के निवासी लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त की शाम करीब 3 बजे उनकी 19 वर्षीय बेटी पड़ोस के शेखर उर्फ डीके से मोबाइल पर बात कर रही थी। जब पिता ने इसका विरोध किया, तो लड़की घर से कहीं चली गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 10 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे आरोपी युवक शेखर के पिता ने लड़की के पिता को फोन कर बताया कि उनका बेटा शेखर, उनकी लड़की को अपने साथ लेकर भाग गया है। सूचना मिलने पर जब परिजनों ने घर की जांच की, तो पता चला कि शादी के लिए बनवाए गए सोने की चेन, अंगूठी, झाली तथा चांदी की पायल और पावजेब जैसे लाखों रुपये के गहने भी गायब थे। पीड़ित पिता की तहरीर पर मोतिगरपुर पुलिस ने 12 अगस्त को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा को मामले की विवेचना सौंपी गई है। पुलिस आरोपी युवक और युवती की तलाश में जुट गई है।
    1
    युवती जेवर लेकर प्रेमी संग फरार; फोन पर बात करने से टोकने पर उठाया कदम, केस दर्ज
सुलतानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के घर से लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फोन पर बात करने से टोकने पर युवती नाराज हो गई और पड़ोस के युवक के साथ चली गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव के निवासी लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त की शाम करीब 3 बजे उनकी 19 वर्षीय बेटी पड़ोस के शेखर उर्फ डीके से मोबाइल पर बात कर रही थी। जब पिता ने इसका विरोध किया, तो लड़की घर से कहीं चली गई।
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 10 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे आरोपी युवक शेखर के पिता ने लड़की के पिता को फोन कर बताया कि उनका बेटा शेखर, उनकी लड़की को अपने साथ लेकर भाग गया है। सूचना मिलने पर जब परिजनों ने घर की जांच की, तो पता चला कि शादी के लिए बनवाए गए सोने की चेन, अंगूठी, झाली तथा चांदी की पायल और पावजेब जैसे लाखों रुपये के गहने भी गायब थे।
पीड़ित पिता की तहरीर पर मोतिगरपुर पुलिस ने 12 अगस्त को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा को मामले की विवेचना सौंपी गई है। पुलिस आरोपी युवक और युवती की तलाश में जुट गई है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार --अमित शाह केन्द्रीय गृहमंत्री भारत सरकार मैं कल विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूँगा। मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है। विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष जी के पास चर्चा का पत्र दे, आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं। फिर जनता तय करेगी कि कौन चर्चा करना चाह रहा है और कौन भाग रहा है। : अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
    1
    मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार --अमित शाह केन्द्रीय गृहमंत्री भारत सरकार 
मैं कल विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूँगा।
मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है।
मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है।
विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष जी के पास चर्चा का पत्र दे, आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं।
फिर जनता तय करेगी कि कौन चर्चा करना चाह रहा है और कौन भाग रहा है।
: अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
    user_अवधेश पांडेय
    अवधेश पांडेय
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बन मेडिकल स्टोर संचालकों से वसूली, चार हिरासत में अमेठी। गौरीगंज क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की कथित जांच के नाम पर रुपये ऐंठने वाले लोगों के एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि युवक खुद को ड्रग इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा कर्मचारी बताकर मेडिकल स्टोर संचालकों पर दबाव बनाते थे। मामले में पुलिस ने तीन युवकों के साथ कार चालक को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि गौरीगंज-सुलतानपुर मार्ग पर पांडेपुर तिराहे के पास स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर पर कार सवार युवक पहुंचे थे। उन्होंने खुद को विभागीय अधिकारी बताते हुए स्टोर की जांच शुरू कर दी और कार्रवाई का डर दिखाकर संचालक से रकम मांगी। कथित तौर पर संचालक ने एक हजार रुपये नकद और दो हजार रुपये ऑनलाइन दे दिए। रकम देने के बाद संचालक को युवकों के व्यवहार पर संदेह हुआ। उसने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर उनके बारे में जानकारी की, जिसके बाद मामला संदिग्ध होने की बात सामने आई। संचालक ने कार का पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गौरीगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार युवकों को पकड़ लिया और चालक को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान रायबरेली निवासी रत्नेश शर्मा, बृजेश पासवान और अशोक के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में आरोपियों द्वारा पहले भी कई मेडिकल स्टोर संचालकों से इसी तरीके से रुपये वसूलने की जानकारी सामने आई है। करीब चार से पांच दुकानों से वसूली किए जाने की बात कही जा रही है। गौरीगंज कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वसूली की रकम के अलावा फर्जी मीडिया माइक आईडी और आईकार्ड भी बरामद किए हैं। पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसी व्यक्ति द्वारा खुद को ड्रग इंस्पेक्टर या किसी विभाग का अधिकारी बताए जाने पर उसकी पहचान और विभागीय स्तर पर पुष्टि करने के बाद ही कोई कार्रवाई करने की अपील की गई है।
    1
    फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बन मेडिकल स्टोर संचालकों से वसूली, चार हिरासत में
अमेठी। गौरीगंज क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की कथित जांच के नाम पर रुपये ऐंठने वाले लोगों के एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि युवक खुद को ड्रग इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा कर्मचारी बताकर मेडिकल स्टोर संचालकों पर दबाव बनाते थे। मामले में पुलिस ने तीन युवकों के साथ कार चालक को भी हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि गौरीगंज-सुलतानपुर मार्ग पर पांडेपुर तिराहे के पास स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर पर कार सवार युवक पहुंचे थे। उन्होंने खुद को विभागीय अधिकारी बताते हुए स्टोर की जांच शुरू कर दी और कार्रवाई का डर दिखाकर संचालक से रकम मांगी। कथित तौर पर संचालक ने एक हजार रुपये नकद और दो हजार रुपये ऑनलाइन दे दिए।
रकम देने के बाद संचालक को युवकों के व्यवहार पर संदेह हुआ। उसने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर उनके बारे में जानकारी की, जिसके बाद मामला संदिग्ध होने की बात सामने आई। संचालक ने कार का पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गौरीगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार युवकों को पकड़ लिया और चालक को भी हिरासत में ले लिया।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान रायबरेली निवासी रत्नेश शर्मा, बृजेश पासवान और अशोक के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में आरोपियों द्वारा पहले भी कई मेडिकल स्टोर संचालकों से इसी तरीके से रुपये वसूलने की जानकारी सामने आई है। करीब चार से पांच दुकानों से वसूली किए जाने की बात कही जा रही है।
गौरीगंज कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वसूली की रकम के अलावा फर्जी मीडिया माइक आईडी और आईकार्ड भी बरामद किए हैं। पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसी व्यक्ति द्वारा खुद को ड्रग इंस्पेक्टर या किसी विभाग का अधिकारी बताए जाने पर उसकी पहचान और विभागीय स्तर पर पुष्टि करने के बाद ही कोई कार्रवाई करने की अपील की गई है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 11 हजार वोल्ट की लाइन पर बौर फैली, हादसे का खतरा जल्द से जल्द हटाया जाए मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत धंमसा फीडर के ब्लॉक मोड़ शिवनगर में सत्य प्रकाश पाठक की दुकान के सामने लगे विद्युत पोल पर दौड़ रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की बौर फैली हुई है। भीषण गर्मी में बौर के तारों के संपर्क में आने से लाइन फाल्ट होने के साथ ही बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार हाईटेंशन लाइन पर बौर फैलने के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से नियमित पेट्रोलिंग और लाइन की सफाई नहीं की जा रही है। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने के कारण लाइन पर दबाव रहता है। ऐसे में बौर के तारों से संपर्क में आने पर शॉर्ट सर्किट, लाइन फाल्ट या आग लगने जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीण रवि पाठक, अंबुज तिवारी, बुधीराम और रिंकू पाठक ने विद्युत विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर 11 हजार वोल्ट की लाइन पर फैली बौर की छंटाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन पर किसी प्रकार का अवरोध नहीं होना चाहिए। समय रहते सफाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से नियमित पेट्रोलिंग कराने और हाईटेंशन लाइनों के आसपास पेड़ों की बौर व डालियों की छंटाई कराने की मांग की है, ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारु रहने के साथ लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।
    1
    11 हजार वोल्ट की लाइन पर बौर फैली, हादसे का खतरा जल्द से जल्द हटाया जाए 
मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत धंमसा फीडर के ब्लॉक मोड़ शिवनगर में सत्य प्रकाश पाठक की दुकान के सामने लगे विद्युत पोल पर दौड़ रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की बौर फैली हुई है। भीषण गर्मी में बौर के तारों के संपर्क में आने से लाइन फाल्ट होने के साथ ही बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार हाईटेंशन लाइन पर बौर फैलने के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से नियमित पेट्रोलिंग और लाइन की सफाई नहीं की जा रही है। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने के कारण लाइन पर दबाव रहता है। ऐसे में बौर के तारों से संपर्क में आने पर शॉर्ट सर्किट, लाइन फाल्ट या आग लगने जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
ग्रामीण रवि पाठक, अंबुज तिवारी, बुधीराम और रिंकू पाठक ने विद्युत विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर 11 हजार वोल्ट की लाइन पर फैली बौर की छंटाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन पर किसी प्रकार का अवरोध नहीं होना चाहिए। समय रहते सफाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से नियमित पेट्रोलिंग कराने और हाईटेंशन लाइनों के आसपास पेड़ों की बौर व डालियों की छंटाई कराने की मांग की है, ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारु रहने के साथ लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अयोध्या धाम में 30 नए आंगनवाड़ी केंद्रों का शुभारंभ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों से किया संवाद। मोनू अयोध्या। अयोध्या धाम में बाल विकास एवं शिक्षा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 30 नए आंगनवाड़ी केंद्रों का शुभारंभ किया गया। विद्याकुंड स्थित स्टेशन रोड, बर्मा कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने फीता काटकर आंगनबाड़ी केंद्र का भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद राज्यपाल ने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और वहां मौजूद बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें चॉकलेट और उपहार देकर प्रोत्साहित किया। राज्यपाल ने बच्चों से नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्र आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। वही कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, अभिभावकों, पार्षदों और मौजूद अधिकारियों से भी संवाद किया तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। वही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि राज्यपाल महोदया द्वारा अयोध्या धाम में कुल 30 नए आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया गया है। ज़ब की 40 आंगनबाड़ी केदो का निर्माण कार्य चल रहा है। कुल टोटल 70 आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किया जा रहे हैं। जिनमें से 30 का उद्घाटन हो चुका है और वह संचालित होने जा रहे हैं। वही उन्होंने बताया कि पूर्व में इस क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों की कमी महसूस की जा रही थी, लेकिन अब नए केंद्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा की इन आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए विशेष किट उपलब्ध कराई गई हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इन केंद्रों का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास के साथ उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर बुनियाद उपलब्ध कराना है। वही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अभिभावकों से अपील किया कि शिक्षा और स्वास्थ्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से इन आंगनवाड़ी केंद्रों में भेजें और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं। नए आंगनवाड़ी केंद्रों के शुभारंभ से स्थानीय क्षेत्र के बच्चों को बेहतर प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और विकास से जुड़ी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम के अवसर पर सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह,नगर आयुक्त जयंत कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नगर निगम के अपर नगर आयुक्त,पुलिस प्रशासन के अधिकारी व आंगनबाड़ी केंद्र के शिक्षक,शिक्षिकाये,कर्मचारी व अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।
    4
    अयोध्या धाम में 30 नए आंगनवाड़ी केंद्रों का शुभारंभ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया।


 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों से किया संवाद।
मोनू 
अयोध्या।
अयोध्या धाम में बाल विकास एवं शिक्षा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 30 नए आंगनवाड़ी केंद्रों का शुभारंभ किया गया। विद्याकुंड स्थित स्टेशन रोड, बर्मा कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने फीता काटकर आंगनबाड़ी केंद्र का भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद राज्यपाल ने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और वहां मौजूद बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें चॉकलेट और उपहार देकर प्रोत्साहित किया। राज्यपाल ने बच्चों से नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्र आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। वही कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, अभिभावकों, पार्षदों और मौजूद अधिकारियों से भी संवाद किया तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। वही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि राज्यपाल महोदया द्वारा अयोध्या धाम में कुल 30 नए आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया गया है। ज़ब की 40 आंगनबाड़ी केदो का निर्माण कार्य चल रहा है। कुल टोटल 70 आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किया जा रहे हैं। जिनमें से 30 का उद्घाटन हो चुका है और वह संचालित होने जा रहे हैं। वही उन्होंने बताया कि पूर्व में इस क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों की कमी महसूस की जा रही थी, लेकिन अब नए केंद्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा की इन आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए विशेष किट उपलब्ध कराई गई हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इन केंद्रों का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास के साथ उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर बुनियाद उपलब्ध कराना है। वही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अभिभावकों से अपील किया कि शिक्षा और स्वास्थ्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से इन आंगनवाड़ी केंद्रों में भेजें और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं। नए आंगनवाड़ी केंद्रों के शुभारंभ से स्थानीय क्षेत्र के बच्चों को बेहतर प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और विकास से जुड़ी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम के अवसर पर सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह,नगर आयुक्त जयंत कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नगर निगम के अपर नगर आयुक्त,पुलिस प्रशासन के अधिकारी व आंगनबाड़ी केंद्र के शिक्षक,शिक्षिकाये,कर्मचारी व अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।
    user_Tvnews Media
    Tvnews Media
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सुल्तानपुर भाजपा में चुनाव से पहले दिखी अदावत, सामान्य श्रेणी के नेता को SC कोटे से महामंत्री बनाने का आरोप सुल्तानपुर में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर चल रही अंतर्कलह अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है। लंभुआ में बुधवार को निकली तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी के दो गुटों के बीच विवाद देखने को मिला, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। यह घटना तब हुई जब पार्टी के जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी ने तिरंगा यात्रा का रूट डायवर्ट करा दिया। इसके बाद वे और लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह उर्फ अंगद सिंह आमने-सामने आ गए। अंगद सिंह के समर्थकों ने विजय त्रिपाठी के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए। हालांकि, अंगद सिंह ने अपने समर्थकों को नारेबाजी करने से रोका। यह पूरी घटना सड़क पर हुई। इस दौरान जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी को यह कहते हुए सुना गया, "मुझे पता चला आप इस प्रकार का कार्यक्रम कर रहे हैं, इसलिए मैं आया हूं। मैं इसी धरती का पैदा हुआ हूं।" वहीं, अंगद सिंह ने इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी से शिकायत करने की बात कही है। दरअसल, विजय त्रिपाठी और अंगद सिंह के बीच राजनीतिक अदावत पुरानी है। नगर पंचायत चुनाव में दोनों आमने-सामने थे, जहां निर्दलीय चुनाव लड़े अंगद सिंह ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े विजय त्रिपाठी को हरा दिया था। बाद में, मेनका गांधी के सांसद रहते हुए अंगद सिंह भाजपा में शामिल हो गए, जिसके बाद से लंभुआ में ये दोनों गुट एक-दूसरे के प्रति असहज रहते हैं। अंगद सिंह के एक समर्थक ने आरोप लगाया कि विजय त्रिपाठी खुद को महामंत्री कहते हैं, लेकिन उनकी पदवी पर संदेह है। समर्थक ने कहा कि वे वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा तक यात्रा ले जाना चाहते थे, लेकिन विजय त्रिपाठी ने उन्हें रोककर 'शहीद का अपमान' किया। एक अन्य बुजुर्ग समर्थक और मनीष झा ने विजय त्रिपाठी के महामंत्री पद पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एससी कोटे से महामंत्री हैं, लेकिन सामान्य वर्ग से आते हैं। उन्होंने चेयरमैन द्वारा की गई व्यवस्था को बदलने पर भी आपत्ति जताई। फिलहाल भाजपा के जिम्मेदार अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
    1
    सुल्तानपुर भाजपा में चुनाव से पहले दिखी अदावत, सामान्य श्रेणी के नेता को SC कोटे से महामंत्री बनाने का आरोप
सुल्तानपुर में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर चल रही अंतर्कलह अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है। लंभुआ में बुधवार को निकली तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी के दो गुटों के बीच विवाद देखने को मिला, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
यह घटना तब हुई जब पार्टी के जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी ने तिरंगा यात्रा का रूट डायवर्ट करा दिया। इसके बाद वे और लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह उर्फ अंगद सिंह आमने-सामने आ गए। अंगद सिंह के समर्थकों ने विजय त्रिपाठी के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए। हालांकि, अंगद सिंह ने अपने समर्थकों को नारेबाजी करने से रोका। यह पूरी घटना सड़क पर हुई।
इस दौरान जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी को यह कहते हुए सुना गया, "मुझे पता चला आप इस प्रकार का कार्यक्रम कर रहे हैं, इसलिए मैं आया हूं। मैं इसी धरती का पैदा हुआ हूं।" वहीं, अंगद सिंह ने इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी से शिकायत करने की बात कही है।
दरअसल, विजय त्रिपाठी और अंगद सिंह के बीच राजनीतिक अदावत पुरानी है। नगर पंचायत चुनाव में दोनों आमने-सामने थे, जहां निर्दलीय चुनाव लड़े अंगद सिंह ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े विजय त्रिपाठी को हरा दिया था। बाद में, मेनका गांधी के सांसद रहते हुए अंगद सिंह भाजपा में शामिल हो गए, जिसके बाद से लंभुआ में ये दोनों गुट एक-दूसरे के प्रति असहज रहते हैं।
अंगद सिंह के एक समर्थक ने आरोप लगाया कि विजय त्रिपाठी खुद को महामंत्री कहते हैं, लेकिन उनकी पदवी पर संदेह है। समर्थक ने कहा कि वे वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा तक यात्रा ले जाना चाहते थे, लेकिन विजय त्रिपाठी ने उन्हें रोककर 'शहीद का अपमान' किया। एक अन्य बुजुर्ग समर्थक और मनीष झा ने विजय त्रिपाठी के महामंत्री पद पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एससी कोटे से महामंत्री हैं, लेकिन सामान्य वर्ग से आते हैं। उन्होंने चेयरमैन द्वारा की गई व्यवस्था को बदलने पर भी आपत्ति जताई। फिलहाल भाजपा के जिम्मेदार अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.