logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुल्तानपुर भाजपा में चुनाव से पहले दिखी अदावत, सामान्य श्रेणी के नेता को SC कोटे से महामंत्री बनाने का आरोप सुल्तानपुर में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर चल रही अंतर्कलह अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है। लंभुआ में बुधवार को निकली तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी के दो गुटों के बीच विवाद देखने को मिला, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। यह घटना तब हुई जब पार्टी के जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी ने तिरंगा यात्रा का रूट डायवर्ट करा दिया। इसके बाद वे और लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह उर्फ अंगद सिंह आमने-सामने आ गए। अंगद सिंह के समर्थकों ने विजय त्रिपाठी के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए। हालांकि, अंगद सिंह ने अपने समर्थकों को नारेबाजी करने से रोका। यह पूरी घटना सड़क पर हुई। इस दौरान जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी को यह कहते हुए सुना गया, "मुझे पता चला आप इस प्रकार का कार्यक्रम कर रहे हैं, इसलिए मैं आया हूं। मैं इसी धरती का पैदा हुआ हूं।" वहीं, अंगद सिंह ने इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी से शिकायत करने की बात कही है। दरअसल, विजय त्रिपाठी और अंगद सिंह के बीच राजनीतिक अदावत पुरानी है। नगर पंचायत चुनाव में दोनों आमने-सामने थे, जहां निर्दलीय चुनाव लड़े अंगद सिंह ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े विजय त्रिपाठी को हरा दिया था। बाद में, मेनका गांधी के सांसद रहते हुए अंगद सिंह भाजपा में शामिल हो गए, जिसके बाद से लंभुआ में ये दोनों गुट एक-दूसरे के प्रति असहज रहते हैं। अंगद सिंह के एक समर्थक ने आरोप लगाया कि विजय त्रिपाठी खुद को महामंत्री कहते हैं, लेकिन उनकी पदवी पर संदेह है। समर्थक ने कहा कि वे वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा तक यात्रा ले जाना चाहते थे, लेकिन विजय त्रिपाठी ने उन्हें रोककर 'शहीद का अपमान' किया। एक अन्य बुजुर्ग समर्थक और मनीष झा ने विजय त्रिपाठी के महामंत्री पद पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एससी कोटे से महामंत्री हैं, लेकिन सामान्य वर्ग से आते हैं। उन्होंने चेयरमैन द्वारा की गई व्यवस्था को बदलने पर भी आपत्ति जताई। फिलहाल भाजपा के जिम्मेदार अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

2 hrs ago
user_Navbharat Times
Navbharat Times
Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सुल्तानपुर भाजपा में चुनाव से पहले दिखी अदावत, सामान्य श्रेणी के नेता को SC कोटे से महामंत्री बनाने का आरोप सुल्तानपुर में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर चल रही अंतर्कलह अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है। लंभुआ में बुधवार को निकली तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी के दो गुटों के बीच विवाद देखने को मिला, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। यह घटना तब हुई जब पार्टी के जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी ने तिरंगा यात्रा का रूट डायवर्ट करा दिया। इसके बाद वे और लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह उर्फ अंगद सिंह आमने-सामने आ गए। अंगद सिंह के समर्थकों ने विजय त्रिपाठी के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए। हालांकि, अंगद सिंह ने अपने समर्थकों को नारेबाजी करने से रोका। यह पूरी घटना सड़क पर हुई। इस दौरान जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी को यह कहते हुए सुना गया, "मुझे पता चला आप इस प्रकार का कार्यक्रम कर रहे हैं, इसलिए मैं आया हूं। मैं इसी धरती का पैदा हुआ हूं।" वहीं, अंगद सिंह ने इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी से शिकायत करने की बात कही है। दरअसल, विजय त्रिपाठी और अंगद सिंह के बीच राजनीतिक अदावत पुरानी है। नगर पंचायत चुनाव में दोनों आमने-सामने थे, जहां निर्दलीय चुनाव लड़े अंगद सिंह ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े विजय त्रिपाठी को हरा दिया था। बाद में, मेनका गांधी के सांसद रहते हुए अंगद सिंह भाजपा में शामिल हो गए, जिसके बाद से लंभुआ में ये दोनों गुट एक-दूसरे के प्रति असहज रहते हैं। अंगद सिंह के एक समर्थक ने आरोप लगाया कि विजय त्रिपाठी खुद को महामंत्री कहते हैं, लेकिन उनकी पदवी पर संदेह है। समर्थक ने कहा कि वे वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा तक यात्रा ले जाना चाहते थे, लेकिन विजय त्रिपाठी ने उन्हें रोककर 'शहीद का अपमान' किया। एक अन्य बुजुर्ग समर्थक और मनीष झा ने विजय त्रिपाठी के महामंत्री पद पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एससी कोटे से महामंत्री हैं, लेकिन सामान्य वर्ग से आते हैं। उन्होंने चेयरमैन द्वारा की गई व्यवस्था को बदलने पर भी आपत्ति जताई। फिलहाल भाजपा के जिम्मेदार अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • युवती जेवर लेकर प्रेमी संग फरार; फोन पर बात करने से टोकने पर उठाया कदम, केस दर्ज सुलतानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के घर से लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फोन पर बात करने से टोकने पर युवती नाराज हो गई और पड़ोस के युवक के साथ चली गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक गांव के निवासी लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त की शाम करीब 3 बजे उनकी 19 वर्षीय बेटी पड़ोस के शेखर उर्फ डीके से मोबाइल पर बात कर रही थी। जब पिता ने इसका विरोध किया, तो लड़की घर से कहीं चली गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 10 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे आरोपी युवक शेखर के पिता ने लड़की के पिता को फोन कर बताया कि उनका बेटा शेखर, उनकी लड़की को अपने साथ लेकर भाग गया है। सूचना मिलने पर जब परिजनों ने घर की जांच की, तो पता चला कि शादी के लिए बनवाए गए सोने की चेन, अंगूठी, झाली तथा चांदी की पायल और पावजेब जैसे लाखों रुपये के गहने भी गायब थे। पीड़ित पिता की तहरीर पर मोतिगरपुर पुलिस ने 12 अगस्त को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा को मामले की विवेचना सौंपी गई है। पुलिस आरोपी युवक और युवती की तलाश में जुट गई है।
    1
    युवती जेवर लेकर प्रेमी संग फरार; फोन पर बात करने से टोकने पर उठाया कदम, केस दर्ज
सुलतानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के घर से लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फोन पर बात करने से टोकने पर युवती नाराज हो गई और पड़ोस के युवक के साथ चली गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव के निवासी लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त की शाम करीब 3 बजे उनकी 19 वर्षीय बेटी पड़ोस के शेखर उर्फ डीके से मोबाइल पर बात कर रही थी। जब पिता ने इसका विरोध किया, तो लड़की घर से कहीं चली गई।
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 10 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे आरोपी युवक शेखर के पिता ने लड़की के पिता को फोन कर बताया कि उनका बेटा शेखर, उनकी लड़की को अपने साथ लेकर भाग गया है। सूचना मिलने पर जब परिजनों ने घर की जांच की, तो पता चला कि शादी के लिए बनवाए गए सोने की चेन, अंगूठी, झाली तथा चांदी की पायल और पावजेब जैसे लाखों रुपये के गहने भी गायब थे।
पीड़ित पिता की तहरीर पर मोतिगरपुर पुलिस ने 12 अगस्त को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा को मामले की विवेचना सौंपी गई है। पुलिस आरोपी युवक और युवती की तलाश में जुट गई है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Grand Tiranga Rally Led by Chail MLA Pooja Pal Echoes with Patriotic Slogans Chail MLA Pooja Pal की अगुवाई में निकली Grand Tiranga Yatra, गूंजे Bharat Mata Ki Jai के जयकारे Grand Tiranga Rally Led by Chail MLA Pooja Pal Echoes with Patriotic Slogans English Hashtags: #Kaushambi #Chail #TirangaRally #PoojaPal #HarGharTiranga #BJP #Patriotism #IndianFlag #BharatMataKiJai #VandeMataram #Tricolor #ChailAssembly #KaushambiNews #UttarPradesh #NewsUpdate #KhabreinUttarPradeshKi #India #NationalPride #TirangaCampaign #PatrioticIndia khabrein Uttar Pradesh ki खबरें उत्तर प्रदेश की @khabreinuttarpradeshki Khabrein Uttar Pradesh Ki, Khabrein Uttar Pradesh Ki Instagram, Khabrein Uttar Pradesh Ki Viral, Khabrein Uttar Pradesh Ki YouTube Channel, Khabrein Uttar Pradesh Ki Facebook Page, Khabrein Uttar Pradesh, Uttar Pradesh News, UP News, Hindi News, Breaking News, Kaushambi News, Chail News, Tiranga Yatra, Pooja Pal, Har Ghar Tiranga, National Hindi News, Hindi News Channel, Latest News Uttar Pradesh
    1
    Grand Tiranga Rally Led by Chail MLA Pooja Pal Echoes with Patriotic Slogans

Chail MLA Pooja Pal की अगुवाई में निकली Grand Tiranga Yatra, गूंजे Bharat Mata Ki Jai के जयकारे


Grand Tiranga Rally Led by Chail MLA Pooja Pal Echoes with Patriotic Slogans
English Hashtags:
#Kaushambi #Chail #TirangaRally #PoojaPal #HarGharTiranga #BJP #Patriotism #IndianFlag #BharatMataKiJai #VandeMataram #Tricolor #ChailAssembly #KaushambiNews #UttarPradesh #NewsUpdate #KhabreinUttarPradeshKi #India #NationalPride #TirangaCampaign #PatrioticIndia
khabrein Uttar Pradesh ki 
खबरें उत्तर प्रदेश की
@khabreinuttarpradeshki 
Khabrein Uttar Pradesh Ki, Khabrein Uttar Pradesh Ki Instagram, Khabrein Uttar Pradesh Ki Viral, Khabrein Uttar Pradesh Ki YouTube Channel, Khabrein Uttar Pradesh Ki Facebook Page, Khabrein Uttar Pradesh, Uttar Pradesh News, UP News, Hindi News, Breaking News, Kaushambi News, Chail News, Tiranga Yatra, Pooja Pal, Har Ghar Tiranga, National Hindi News, Hindi News Channel, Latest News Uttar Pradesh
    user_KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    Newspaper publisher Sultanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • 79वें स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान करें, जीवनदान दें! इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। रक्तदान के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 15 अगस्त 2026 सुबह 9 बजे – शाम 4 बजे आशीष हॉस्पिटल एवं दूरबीन सेंटर, ढकवा बाजार, प्रतापगढ़ आयोजक: श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन आपका रक्तदान, किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। जय हिंद!
    1
    79वें स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान करें, जीवनदान दें!
इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।
रक्तदान के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

15 अगस्त 2026
सुबह 9 बजे – शाम 4 बजे
आशीष हॉस्पिटल एवं दूरबीन सेंटर, ढकवा बाजार, प्रतापगढ़

आयोजक: श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन

आपका रक्तदान, किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।
 जय हिंद!
    user_Virendra Kumar shrivtasta
    Virendra Kumar shrivtasta
    Librarian सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मानापुर अंडरपास के पास ट्रेन से गिरा युवक, जिला अस्पताल रेफर सुलतानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र में बुधवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे मानापुर अंडरपास के पास रेलवे लाइन के निकट एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरकर घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान लखेंद्र पुत्र महेंद्र कुमार, निवासी इस्माइलपुर, जिला शेखपुरा, बिहार के रूप में की। पुलिस ने तत्काल घायल को सीएचसी पीपी कमैचा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पुलिस द्वारा घायल के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही घायल से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर द्वारा जानकारी दी गई।
    1
    मानापुर अंडरपास के पास ट्रेन से गिरा युवक, जिला अस्पताल रेफर
सुलतानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र में बुधवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे मानापुर अंडरपास के पास रेलवे लाइन के निकट एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरकर घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान लखेंद्र पुत्र महेंद्र कुमार, निवासी इस्माइलपुर, जिला शेखपुरा, बिहार के रूप में की।
पुलिस ने तत्काल घायल को सीएचसी पीपी कमैचा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा घायल के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही घायल से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर द्वारा जानकारी दी गई।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार --अमित शाह केन्द्रीय गृहमंत्री भारत सरकार मैं कल विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूँगा। मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है। विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष जी के पास चर्चा का पत्र दे, आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं। फिर जनता तय करेगी कि कौन चर्चा करना चाह रहा है और कौन भाग रहा है। : अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
    1
    मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार --अमित शाह केन्द्रीय गृहमंत्री भारत सरकार 
मैं कल विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूँगा।
मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है।
मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है।
विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष जी के पास चर्चा का पत्र दे, आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं।
फिर जनता तय करेगी कि कौन चर्चा करना चाह रहा है और कौन भाग रहा है।
: अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
    user_अवधेश पांडेय
    अवधेश पांडेय
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुल्तानपुर भाजपा में चुनाव से पहले दिखी अदावत, सामान्य श्रेणी के नेता को SC कोटे से महामंत्री बनाने का आरोप सुल्तानपुर में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर चल रही अंतर्कलह अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है। लंभुआ में बुधवार को निकली तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी के दो गुटों के बीच विवाद देखने को मिला, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। यह घटना तब हुई जब पार्टी के जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी ने तिरंगा यात्रा का रूट डायवर्ट करा दिया। इसके बाद वे और लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह उर्फ अंगद सिंह आमने-सामने आ गए। अंगद सिंह के समर्थकों ने विजय त्रिपाठी के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए। हालांकि, अंगद सिंह ने अपने समर्थकों को नारेबाजी करने से रोका। यह पूरी घटना सड़क पर हुई। इस दौरान जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी को यह कहते हुए सुना गया, "मुझे पता चला आप इस प्रकार का कार्यक्रम कर रहे हैं, इसलिए मैं आया हूं। मैं इसी धरती का पैदा हुआ हूं।" वहीं, अंगद सिंह ने इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी से शिकायत करने की बात कही है। दरअसल, विजय त्रिपाठी और अंगद सिंह के बीच राजनीतिक अदावत पुरानी है। नगर पंचायत चुनाव में दोनों आमने-सामने थे, जहां निर्दलीय चुनाव लड़े अंगद सिंह ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े विजय त्रिपाठी को हरा दिया था। बाद में, मेनका गांधी के सांसद रहते हुए अंगद सिंह भाजपा में शामिल हो गए, जिसके बाद से लंभुआ में ये दोनों गुट एक-दूसरे के प्रति असहज रहते हैं। अंगद सिंह के एक समर्थक ने आरोप लगाया कि विजय त्रिपाठी खुद को महामंत्री कहते हैं, लेकिन उनकी पदवी पर संदेह है। समर्थक ने कहा कि वे वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा तक यात्रा ले जाना चाहते थे, लेकिन विजय त्रिपाठी ने उन्हें रोककर 'शहीद का अपमान' किया। एक अन्य बुजुर्ग समर्थक और मनीष झा ने विजय त्रिपाठी के महामंत्री पद पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एससी कोटे से महामंत्री हैं, लेकिन सामान्य वर्ग से आते हैं। उन्होंने चेयरमैन द्वारा की गई व्यवस्था को बदलने पर भी आपत्ति जताई। फिलहाल भाजपा के जिम्मेदार अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
    1
    सुल्तानपुर भाजपा में चुनाव से पहले दिखी अदावत, सामान्य श्रेणी के नेता को SC कोटे से महामंत्री बनाने का आरोप
सुल्तानपुर में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर चल रही अंतर्कलह अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है। लंभुआ में बुधवार को निकली तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी के दो गुटों के बीच विवाद देखने को मिला, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
यह घटना तब हुई जब पार्टी के जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी ने तिरंगा यात्रा का रूट डायवर्ट करा दिया। इसके बाद वे और लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह उर्फ अंगद सिंह आमने-सामने आ गए। अंगद सिंह के समर्थकों ने विजय त्रिपाठी के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए। हालांकि, अंगद सिंह ने अपने समर्थकों को नारेबाजी करने से रोका। यह पूरी घटना सड़क पर हुई।
इस दौरान जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी को यह कहते हुए सुना गया, "मुझे पता चला आप इस प्रकार का कार्यक्रम कर रहे हैं, इसलिए मैं आया हूं। मैं इसी धरती का पैदा हुआ हूं।" वहीं, अंगद सिंह ने इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी से शिकायत करने की बात कही है।
दरअसल, विजय त्रिपाठी और अंगद सिंह के बीच राजनीतिक अदावत पुरानी है। नगर पंचायत चुनाव में दोनों आमने-सामने थे, जहां निर्दलीय चुनाव लड़े अंगद सिंह ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े विजय त्रिपाठी को हरा दिया था। बाद में, मेनका गांधी के सांसद रहते हुए अंगद सिंह भाजपा में शामिल हो गए, जिसके बाद से लंभुआ में ये दोनों गुट एक-दूसरे के प्रति असहज रहते हैं।
अंगद सिंह के एक समर्थक ने आरोप लगाया कि विजय त्रिपाठी खुद को महामंत्री कहते हैं, लेकिन उनकी पदवी पर संदेह है। समर्थक ने कहा कि वे वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा तक यात्रा ले जाना चाहते थे, लेकिन विजय त्रिपाठी ने उन्हें रोककर 'शहीद का अपमान' किया। एक अन्य बुजुर्ग समर्थक और मनीष झा ने विजय त्रिपाठी के महामंत्री पद पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एससी कोटे से महामंत्री हैं, लेकिन सामान्य वर्ग से आते हैं। उन्होंने चेयरमैन द्वारा की गई व्यवस्था को बदलने पर भी आपत्ति जताई। फिलहाल भाजपा के जिम्मेदार अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • "दिनांक 12 अगस्त 2026 सुबह के लगभग 7:00 बजे थाना कोतवाली चांदा, जनपद सुल्तानपुर पुलिस को यह सूचना "दिनांक 12 अगस्त 2026 सुबह के लगभग 7:00 बजे थाना कोतवाली चांदा, जनपद सुल्तानपुर पुलिस को यह सूचना मिली कि मानापुर अंडरपास रेलवे के पास एक व्यक्ति, जिसकी पहचान लखेंद्र पुत्र महेंद्र कुमार, नि0 इस्माइलपुर, जिला शेखपुरा, प्रदेश बिहार, वह ट्रेन से गिर गया है तथा वहां पर गिरा हुआ है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची तथा उसको तत्काल सीएचसी पीपी कमैचा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उसके परिवारजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है तथा उससे उस घायल व्यक्ति से और जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। शांति व्यवस्था बनी हुई है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।" *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर द्वारा दी गयी बाइटः-*
    1
    "दिनांक 12 अगस्त 2026 सुबह के लगभग 7:00 बजे थाना कोतवाली चांदा, जनपद सुल्तानपुर पुलिस को यह सूचना
"दिनांक 12 अगस्त 2026 सुबह के लगभग 7:00 बजे थाना कोतवाली चांदा, जनपद सुल्तानपुर पुलिस को यह सूचना मिली कि मानापुर अंडरपास रेलवे के पास एक व्यक्ति, जिसकी पहचान लखेंद्र पुत्र महेंद्र कुमार, नि0 इस्माइलपुर, जिला शेखपुरा, प्रदेश बिहार, वह ट्रेन से गिर गया है तथा वहां पर गिरा हुआ है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची तथा उसको तत्काल सीएचसी पीपी कमैचा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उसके परिवारजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है तथा उससे उस घायल व्यक्ति से और जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। शांति व्यवस्था बनी हुई है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।" *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर द्वारा दी गयी बाइटः-*
    user_Vibha Vibha
    Vibha Vibha
    Court reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.