Shuru
Apke Nagar Ki App…
79वें स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान करें, जीवनदान दें! इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। रक्तदान के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 15 अगस्त 2026 सुबह 9 बजे – शाम 4 बजे आशीष हॉस्पिटल एवं दूरबीन सेंटर, ढकवा बाजार, प्रतापगढ़ आयोजक: श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन आपका रक्तदान, किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। जय हिंद!
Virendra Kumar shrivtasta
79वें स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान करें, जीवनदान दें! इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। रक्तदान के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 15 अगस्त 2026 सुबह 9 बजे – शाम 4 बजे आशीष हॉस्पिटल एवं दूरबीन सेंटर, ढकवा बाजार, प्रतापगढ़ आयोजक: श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन आपका रक्तदान, किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। जय हिंद!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 79वें स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान करें, जीवनदान दें! इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। रक्तदान के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 15 अगस्त 2026 सुबह 9 बजे – शाम 4 बजे आशीष हॉस्पिटल एवं दूरबीन सेंटर, ढकवा बाजार, प्रतापगढ़ आयोजक: श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन आपका रक्तदान, किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। जय हिंद!1
- मानापुर अंडरपास के पास ट्रेन से गिरा युवक, जिला अस्पताल रेफर सुलतानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र में बुधवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे मानापुर अंडरपास के पास रेलवे लाइन के निकट एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरकर घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान लखेंद्र पुत्र महेंद्र कुमार, निवासी इस्माइलपुर, जिला शेखपुरा, बिहार के रूप में की। पुलिस ने तत्काल घायल को सीएचसी पीपी कमैचा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पुलिस द्वारा घायल के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही घायल से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर द्वारा जानकारी दी गई।1
- सुलतानपुर में युवती ब्लैकमेलिंग से परेशान 2 युवकों पर अश्लील वीडियो बनाने और शादी तुड़वाने का आरोप, केस दर्ज सुलतानपुर के बंधुआकलां थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने गांव के ही दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया, पैसों की उगाही की और उसकी शादी तुड़वा दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 20 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कुछ माह पूर्व जब वह अपने घर में स्नान कर रही थी, तब गांव के ही मो० शफीक और चाँद ने छुपकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों आरोपी पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता द्वारा विरोध करने और परिजनों को बताने की बात कहने पर आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दो माह पूर्व आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता से 20,000 रुपये नकद भी ऐंठ लिए थे। पीड़िता की शादी 21 नवंबर को बल्दीराय थाना अंतर्गत एक गांव में तय हुई थी। आरोपियों ने पीड़िता के मंगेतर को फोन करके उसके फोटो व वीडियो होने की बात कही, जिसके कारण पीड़िता का रिश्ता टूट गया। शादी टूट जाने और लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने बंधुआकलां थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक (SI) धर्मेंद्र कुमार सरोज को सौंपी गई है।1
- दिनांक 6 अगस्त थाना अखंडनगर, जनपद सुल्तानपुर में संविदा कर्मचारी श्री जितेन्द्र कुमार की बिजली के पोल से चिपककर मृत्यु हो गई दिनांक 6 अगस्त थाना अखंडनगर, जनपद सुल्तानपुर में संविदा कर्मचारी श्री जितेन्द्र कुमार की बिजली के पोल से चिपककर मृत्यु हो गई1
- बाढ़ के बीच हनुमान रथ बनेगा जिंदगी का सहारा आत्याधुनिक तकनीक से लैस पानी और जमीन दोनों पर दौड़ेगा 3 करोड़ का रेस्क्यू वाहन, अंधेरे में भी कैमरे से होगी निगरानी गोंडा। बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए अब राहत एवं बचाव अभियान को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की ‘SHERP’ रेस्क्यू व्हीकल को प्रशासन को उपलब्ध कराया गया है। इस खास वाहन को ‘हनुमान रथ’ नाम दिया गया है। बताया गया है कि यह वाहन जमीन पर करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है, जबकि पानी में भी लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने में सक्षम है। इसकी खासियत यह है कि यह 360 डिग्री तक घूमकर कठिन परिस्थितियों में रास्ता बना सकता है। बाढ़ के दौरान लगातार 40 घंटे तक राहत कार्य में इस्तेमाल किए जाने के लिए डिजाइन किए गए इस वाहन में एक बार में करीब 8 से 9 लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की क्षमता बताई गई है। अंधेरे में भी निगरानी के लिए इसमें विशेष कैमरों की सुविधा है।1
- jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai. Sri Ram. jai bajrangbali1