Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार --अमित शाह केन्द्रीय गृहमंत्री भारत सरकार मैं कल विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूँगा। मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है। विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष जी के पास चर्चा का पत्र दे, आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं। फिर जनता तय करेगी कि कौन चर्चा करना चाह रहा है और कौन भाग रहा है। : अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
अवधेश पांडेय
मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार --अमित शाह केन्द्रीय गृहमंत्री भारत सरकार मैं कल विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूँगा। मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है। विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष जी के पास चर्चा का पत्र दे, आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं। फिर जनता तय करेगी कि कौन चर्चा करना चाह रहा है और कौन भाग रहा है। : अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुल्तानपुर भाजपा में चुनाव से पहले दिखी अदावत, सामान्य श्रेणी के नेता को SC कोटे से महामंत्री बनाने का आरोप सुल्तानपुर में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर चल रही अंतर्कलह अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है। लंभुआ में बुधवार को निकली तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी के दो गुटों के बीच विवाद देखने को मिला, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। यह घटना तब हुई जब पार्टी के जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी ने तिरंगा यात्रा का रूट डायवर्ट करा दिया। इसके बाद वे और लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह उर्फ अंगद सिंह आमने-सामने आ गए। अंगद सिंह के समर्थकों ने विजय त्रिपाठी के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए। हालांकि, अंगद सिंह ने अपने समर्थकों को नारेबाजी करने से रोका। यह पूरी घटना सड़क पर हुई। इस दौरान जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी को यह कहते हुए सुना गया, "मुझे पता चला आप इस प्रकार का कार्यक्रम कर रहे हैं, इसलिए मैं आया हूं। मैं इसी धरती का पैदा हुआ हूं।" वहीं, अंगद सिंह ने इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी से शिकायत करने की बात कही है। दरअसल, विजय त्रिपाठी और अंगद सिंह के बीच राजनीतिक अदावत पुरानी है। नगर पंचायत चुनाव में दोनों आमने-सामने थे, जहां निर्दलीय चुनाव लड़े अंगद सिंह ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े विजय त्रिपाठी को हरा दिया था। बाद में, मेनका गांधी के सांसद रहते हुए अंगद सिंह भाजपा में शामिल हो गए, जिसके बाद से लंभुआ में ये दोनों गुट एक-दूसरे के प्रति असहज रहते हैं। अंगद सिंह के एक समर्थक ने आरोप लगाया कि विजय त्रिपाठी खुद को महामंत्री कहते हैं, लेकिन उनकी पदवी पर संदेह है। समर्थक ने कहा कि वे वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा तक यात्रा ले जाना चाहते थे, लेकिन विजय त्रिपाठी ने उन्हें रोककर 'शहीद का अपमान' किया। एक अन्य बुजुर्ग समर्थक और मनीष झा ने विजय त्रिपाठी के महामंत्री पद पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एससी कोटे से महामंत्री हैं, लेकिन सामान्य वर्ग से आते हैं। उन्होंने चेयरमैन द्वारा की गई व्यवस्था को बदलने पर भी आपत्ति जताई। फिलहाल भाजपा के जिम्मेदार अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।1
- Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष #Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष #Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga1
- 79वें स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान करें, जीवनदान दें! इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। रक्तदान के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 15 अगस्त 2026 सुबह 9 बजे – शाम 4 बजे आशीष हॉस्पिटल एवं दूरबीन सेंटर, ढकवा बाजार, प्रतापगढ़ आयोजक: श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन आपका रक्तदान, किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। जय हिंद!1
- मानापुर अंडरपास के पास ट्रेन से गिरा युवक, जिला अस्पताल रेफर सुलतानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र में बुधवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे मानापुर अंडरपास के पास रेलवे लाइन के निकट एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरकर घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान लखेंद्र पुत्र महेंद्र कुमार, निवासी इस्माइलपुर, जिला शेखपुरा, बिहार के रूप में की। पुलिस ने तत्काल घायल को सीएचसी पीपी कमैचा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पुलिस द्वारा घायल के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही घायल से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर द्वारा जानकारी दी गई।1
- वीर शिरोमणि महाराणाप्रताप की प्रतिमा से चनहा चौराहा बना ऐतिहासिक स्थल। (भय का केंद्र रहा सीमावर्ती क्षेत्र अब बना विकास और गौरव का प्रतीक MLC हरिओम पांडेय के प्रयासों और मुख्यमंत्री के सहयोग से स्थापित हुई भव्य प्रतिमा) पिपरी जलालपुर, तिवारीपुर, गोसाईंगंज और भीटी को जोड़ने वाला प्रमुख केंद्र है यह चौराहा अयोध्या/आंबेडकर नगर। (ब्यूरो/संवाददाता दुर्गा सिंह) अयोध्या और आंबेडकर नगर के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित चनहा चौराहा अब एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल के रूप में अपनी नई पहचान बना चुका है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा की स्थापना के साथ ही इस चौराहे का नाम अब 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चनहा चौराहा' हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था से बदला परिदृश्य यह खबर दो जिलों के उस सीमावर्ती क्षेत्र की है, जहां कभी सुरक्षा कारणों से लोग देर शाम आने से भी कतराते थे। समय बदलने के साथ शासन ने यहां पुलिस चौकी का निर्माण कराया, जो वर्तमान में भीटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार्य कर रही है। पुलिस चौकी की स्थापना के बाद से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना और लोगों का आवागमन सुगम हुआ। वर्तमान में यह चौराहा पिपरी जलालपुर से तिवारीपुर और गोसाईंगंज से भीटी को जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यस्त केंद्र बन गया है। प्रतिमा स्थापना से क्षेत्र में उत्साह हाल ही में, सूबे के मुख्यमंत्री के सहयोग से अयोध्या-अंबेडकर नगर क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (MLC) श्री हरिओम पांडेय द्वारा विधि-विधान से भूमि पूजन कर यहां वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का निर्माण कराया गया। इस ऐतिहासिक पहल के बाद से पूरे क्षेत्र को एक नई सांस्कृतिक पहचान मिली है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों में भारी उत्साह और गौरव का माहौल है।2
- बाढ़ के बीच हनुमान रथ बनेगा जिंदगी का सहारा आत्याधुनिक तकनीक से लैस पानी और जमीन दोनों पर दौड़ेगा 3 करोड़ का रेस्क्यू वाहन, अंधेरे में भी कैमरे से होगी निगरानी गोंडा। बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए अब राहत एवं बचाव अभियान को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की ‘SHERP’ रेस्क्यू व्हीकल को प्रशासन को उपलब्ध कराया गया है। इस खास वाहन को ‘हनुमान रथ’ नाम दिया गया है। बताया गया है कि यह वाहन जमीन पर करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है, जबकि पानी में भी लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने में सक्षम है। इसकी खासियत यह है कि यह 360 डिग्री तक घूमकर कठिन परिस्थितियों में रास्ता बना सकता है। बाढ़ के दौरान लगातार 40 घंटे तक राहत कार्य में इस्तेमाल किए जाने के लिए डिजाइन किए गए इस वाहन में एक बार में करीब 8 से 9 लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की क्षमता बताई गई है। अंधेरे में भी निगरानी के लिए इसमें विशेष कैमरों की सुविधा है।1
- सुल्तानपुर में एएनएम से मारपीट, मोबाइल तोड़ा वैक्सीनेशन विवाद में केस दर्ज, जांच शुरू सुलतानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी (एएनएम) के साथ मारपीट और मोबाइल तोड़ने का मामला सामने आया है। उप-स्वास्थ्य केंद्र उघड़पुर में तैनात एएनएम पूनम की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना टीकाकरण से जुड़े एक पुराने विवाद से संबंधित है। पीड़िता पूनम जयसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत उघड़पुर सब-सेंटर पर कार्यरत हैं। करीब तीन माह पहले उन्होंने उपाध्यायापुर निवासी सचिन के एक वर्षीय बेटे सम्राट का टीकाकरण किया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गलत टीकाकरण के कारण बच्चे की तबीयत खराब हुई थी, हालांकि बाद में इलाज के बाद बच्चा स्वस्थ हो गया था। 8 अगस्त को शाम करीब 3 बजे एएनएम पूनम टीकाकरण के सिलसिले में फिर उपाध्यायापुर गांव पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान बच्चे की मां हिरन कोरी, नानी सुनीता और मामा विवेक ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने गलत टीकाकरण का आरोप लगाते हुए पूनम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता पूनम के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। इस दौरान उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। पूनम की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उपनिरीक्षक गुलाब चंद पाल को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- "दिनांक 12 अगस्त 2026 सुबह के लगभग 7:00 बजे थाना कोतवाली चांदा, जनपद सुल्तानपुर पुलिस को यह सूचना "दिनांक 12 अगस्त 2026 सुबह के लगभग 7:00 बजे थाना कोतवाली चांदा, जनपद सुल्तानपुर पुलिस को यह सूचना मिली कि मानापुर अंडरपास रेलवे के पास एक व्यक्ति, जिसकी पहचान लखेंद्र पुत्र महेंद्र कुमार, नि0 इस्माइलपुर, जिला शेखपुरा, प्रदेश बिहार, वह ट्रेन से गिर गया है तथा वहां पर गिरा हुआ है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची तथा उसको तत्काल सीएचसी पीपी कमैचा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उसके परिवारजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है तथा उससे उस घायल व्यक्ति से और जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। शांति व्यवस्था बनी हुई है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।" *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर द्वारा दी गयी बाइटः-*1