Shuru
Apke Nagar Ki App…
Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष #Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष #Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga
KHABREIN UTTAR PRADESH KI
Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष #Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष #Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुल्तानपुर के अमहट में निकला जुलूस-ए-अज़ा पैगंबर मोहम्मद और इमाम हसन की शहादत पर मौलाना ज़ीशान ने दिया अमन का पैगाम सुल्तानपुर के अमहट (गोराबारिक) में पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा और उनके बड़े नवासे इमाम हसन मुस्तफा की शहादत की याद में एक कदीमी जुलूस-ए-अज़ा बुधवार को निकाला गया। इस अवसर पर शिया धर्मगुरु मौलाना ज़ीशान हैदर ने बताया कि यह जुलूस अमहट, सुल्तानपुर से पिछले लगभग 60-65 वर्षों से लगातार निकाला जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य कर्बला के शहीदों की याद को ताज़ा करना और उन पर हुए ज़ुल्म तथा आल-ए-रसूल की पीड़ा को दुनिया के सामने लाना है। मौलाना ज़ीशान हैदर ने इमाम हसन की शहादत के बाद की एक ऐतिहासिक घटना का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जब इमाम हसन का जनाज़ा रसूल-ए-खुदा के पास दफ़्न करने के लिए निकाला गया, तो उस पर तीर बरसाए गए, जिसके कारण जनाज़े को वापस घर लाना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस जुलूस के माध्यम से दुनिया को यह संदेश दिया जाता है कि अहले-बैत के अनुयायी हमेशा ज़ुल्म और आतंकवाद के खिलाफ रहे हैं। वे पीड़ितों और मज़लूमों का समर्थन करते हैं। मौलाना ने बताया कि इस जुलूस में बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों और समुदायों के लोग शामिल होते हैं। यह जुलूस समाज को शांति, भाईचारे, इंसानियत और गरीबों की मदद करने का संदेश देता है। जुलूस के दौरान शहजादी जनाब-ए-सकीना के मदीना से अलविदा होने, अहले हरम की रुक्सती, हज़रत इमाम हुसैन के पहले ज़ायर जनाब जाबिर इब्ने अब्दुल्लाह अंसारी के करबला आगमन और अहले हरम के प्रवेश जैसे दृश्य प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मौलाना सैयद सफ़ी असग़र नजफी (अमरोहा) ने मजलिस पढ़ी। मौलाना सैयद नदीम रज़ा ज़ैदी ने तकरीर की, जबकि मौलाना जनाब गुलरेज लखनवी ने तिलावत-ए-कलाम-ए-पाक किया। नेकाबत जीशान आज़मी ने किया। जुलूस में रौनक-ए-अज़ा (बाराबंकी), अब्बासिया (मिरज़ापुर निमोली, अयोध्या) और ज़ीनत-ए-अज़ा (बाराबंकी) अंजुमनों ने नौहा मातम किया। नौहाख्वानी जनाब अली मूसा साहब (लखनवी) ने की, और मौलाना मोहम्मद आसिफ सुल्तानपुरी ने मंच का संचालन किया। स्थानीय अंजुमनों द्वारा मातम और सीनाज़नी भी की गई। अकीदतमंदों और मोमिनीन के लिए विशेष लंगर-ए-आम (भोजन) का भी इंतज़ाम किया गया था।1
- Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष #Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष #Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga1
- 79वें स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान करें, जीवनदान दें! इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। रक्तदान के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 15 अगस्त 2026 सुबह 9 बजे – शाम 4 बजे आशीष हॉस्पिटल एवं दूरबीन सेंटर, ढकवा बाजार, प्रतापगढ़ आयोजक: श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन आपका रक्तदान, किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। जय हिंद!1
- मानापुर अंडरपास के पास ट्रेन से गिरा युवक, जिला अस्पताल रेफर सुलतानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र में बुधवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे मानापुर अंडरपास के पास रेलवे लाइन के निकट एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरकर घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान लखेंद्र पुत्र महेंद्र कुमार, निवासी इस्माइलपुर, जिला शेखपुरा, बिहार के रूप में की। पुलिस ने तत्काल घायल को सीएचसी पीपी कमैचा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पुलिस द्वारा घायल के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही घायल से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर द्वारा जानकारी दी गई।1
- एक ही दिन में बदले दो ट्रांसफार्मर ग्रामीणों ने दीं दुआयें असहाब अली सोनू की पहल से वार्ड नं. 32 में बहाल हुई बिजली व्यवस्था सुल्तानपुर। वार्ड नंबर 32 की ग्राम सभाओं जुड़ुपुर, सहाबागंज और अड़ई में ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। भीषण गर्मी और अंधेरे से परेशान ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी असहाब अली सोनू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया। लगातार प्रयासों के बाद एक ही दिन में दोनों स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगवा दिए गए, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दोबारा बहाल हो गई। बिजली आते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने असहाब अली सोनू की पहल और विद्युत विभाग के सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें दुआओं से नवाजा। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर मिली मदद से गर्मी और अंधेरे की परेशानी से बड़ी राहत मिली। वहीं असहाब अली सोनू ने कहा, “यह मेरा परिवार रूपी वार्ड है। जनता की समस्या मेरी अपनी समस्या है। आगे भी बिजली, पानी और विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।”1
- भाजपा जिला महामंत्री ने तिरंगा यात्रा का रूट बदला, घेरे गए; नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, जिलाध्यक्ष से की शिकायत सुल्तानपुर के लंभुआ में सर्वोदय इंटर कॉलेज से वीर अब्दुल हमीद पार्क चौकिया मोड़ तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। संयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ यह यात्रा सर्वोदय इंटर कॉलेज से दियरा रोड और पटखौली रोड होते हुए इंटर कॉलेज में ही समाप्त हो गई। कार्यक्रम समापन के बाद घर जा रहे भाजपा जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी को नगर पंचायत अध्यक्ष ने समर्थकों के साथ चौकिया मोड़ स्थित चौराहे पर घेर लिया। इस दौरान समर्थकों ने जिला महामंत्री के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए। लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह 'अंगद' ने बताया कि तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम पहले से तय था। लगभग एक सप्ताह पूर्व लंभुआ ब्लॉक मुख्यालय पर हुई संगठन की बैठक में इसकी जिम्मेदारियां तय की गई थीं। यात्रा सुबह 11 बजे सर्वोदय इंटर कॉलेज से शुरू होकर शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क पर समाप्त होनी थी। अध्यक्ष के अनुसार, यात्रा में शामिल होने वाले स्काउट/गाइड बच्चों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के लिए जलपान की व्यापक व्यवस्था की गई थी। स्थानीय एसडीएम, सीओ और एसओ को भी यही रूट प्रोटोकॉल सौंपा गया था। अंगद सिंह का आरोप है कि यात्रा की शुरुआत में भाजपा जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने अचानक पूरे कार्यक्रम और यात्रा के रूट में बदलाव कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि तिरंगा यात्रा को शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क तक ले जाने के बजाय लंभुआ बाजार स्थित धोपाप रोड से मोड़कर वापस सर्वोदय इंटर कॉलेज में समाप्त कर दिया गया। इससे 4 से 5 हजार लोगों के लिए तैयार किया गया भोजन बर्बाद हो गया। अध्यक्ष ने कहा कि लंभुआ में शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा स्थापित है। ऐसे राष्ट्रीय कार्यक्रम का समापन उनके पार्क पर न होना उनका और स्थानीय कार्यकर्ताओं का अनादर है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पदाधिकारी पुरानी रंजिश और व्यक्तिगत विरोध के कारण ऐसे मनमाने फैसले लेकर कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं।2
- "दिनांक 12 अगस्त 2026 सुबह के लगभग 7:00 बजे थाना कोतवाली चांदा, जनपद सुल्तानपुर पुलिस को यह सूचना "दिनांक 12 अगस्त 2026 सुबह के लगभग 7:00 बजे थाना कोतवाली चांदा, जनपद सुल्तानपुर पुलिस को यह सूचना मिली कि मानापुर अंडरपास रेलवे के पास एक व्यक्ति, जिसकी पहचान लखेंद्र पुत्र महेंद्र कुमार, नि0 इस्माइलपुर, जिला शेखपुरा, प्रदेश बिहार, वह ट्रेन से गिर गया है तथा वहां पर गिरा हुआ है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची तथा उसको तत्काल सीएचसी पीपी कमैचा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उसके परिवारजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है तथा उससे उस घायल व्यक्ति से और जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। शांति व्यवस्था बनी हुई है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।" *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर द्वारा दी गयी बाइटः-*1