एक ही दिन में बदले दो ट्रांसफार्मर ग्रामीणों ने दीं दुआयें असहाब अली सोनू की पहल से वार्ड नं. 32 में बहाल हुई बिजली व्यवस्था सुल्तानपुर। वार्ड नंबर 32 की ग्राम सभाओं जुड़ुपुर, सहाबागंज और अड़ई में ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। भीषण गर्मी और अंधेरे से परेशान ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी असहाब अली सोनू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया। लगातार प्रयासों के बाद एक ही दिन में दोनों स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगवा दिए गए, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दोबारा बहाल हो गई। बिजली आते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने असहाब अली सोनू की पहल और विद्युत विभाग के सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें दुआओं से नवाजा। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर मिली मदद से गर्मी और अंधेरे की परेशानी से बड़ी राहत मिली। वहीं असहाब अली सोनू ने कहा, “यह मेरा परिवार रूपी वार्ड है। जनता की समस्या मेरी अपनी समस्या है। आगे भी बिजली, पानी और विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।”
एक ही दिन में बदले दो ट्रांसफार्मर ग्रामीणों ने दीं दुआयें असहाब अली सोनू की पहल से वार्ड नं. 32 में बहाल हुई बिजली व्यवस्था सुल्तानपुर। वार्ड नंबर 32 की ग्राम सभाओं जुड़ुपुर, सहाबागंज और अड़ई में ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। भीषण गर्मी और अंधेरे से परेशान ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी असहाब अली सोनू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया। लगातार प्रयासों के बाद एक ही दिन में दोनों स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगवा दिए गए, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दोबारा बहाल हो गई। बिजली आते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने असहाब अली सोनू की पहल और विद्युत विभाग के सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें दुआओं से नवाजा। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर मिली मदद से गर्मी और अंधेरे की परेशानी से बड़ी राहत मिली। वहीं असहाब अली सोनू ने कहा, “यह मेरा परिवार रूपी वार्ड है। जनता की समस्या मेरी अपनी समस्या है। आगे भी बिजली, पानी और विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।”
- एक ही दिन में बदले दो ट्रांसफार्मर ग्रामीणों ने दीं दुआयें असहाब अली सोनू की पहल से वार्ड नं. 32 में बहाल हुई बिजली व्यवस्था सुल्तानपुर। वार्ड नंबर 32 की ग्राम सभाओं जुड़ुपुर, सहाबागंज और अड़ई में ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। भीषण गर्मी और अंधेरे से परेशान ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी असहाब अली सोनू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया। लगातार प्रयासों के बाद एक ही दिन में दोनों स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगवा दिए गए, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दोबारा बहाल हो गई। बिजली आते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने असहाब अली सोनू की पहल और विद्युत विभाग के सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें दुआओं से नवाजा। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर मिली मदद से गर्मी और अंधेरे की परेशानी से बड़ी राहत मिली। वहीं असहाब अली सोनू ने कहा, “यह मेरा परिवार रूपी वार्ड है। जनता की समस्या मेरी अपनी समस्या है। आगे भी बिजली, पानी और विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।”1
- बरौंसा चौराहे पर यात्री सुविधाओं का अभाव, धूप में बसों का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राएं जयसिंहपुर क्षेत्र का व्यस्त बरौंसा चौराहा आज भी मूलभूत यात्री सुविधाओं से वंचित है। यहां से सुल्तानपुर मुख्यालय, कादीपुर, शाहगंज और बलिया सहित विभिन्न मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को भी तेज धूप में कई स्कूली व कॉलेज के छात्र-छात्राएं और राहगीर सड़क किनारे बसों का इंतजार करते देखे गए।बरसात के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि यात्रियों के लिए न तो बारिश से बचने के लिए पर्याप्त शेड है और न ही बैठने की कोई उचित व्यवस्था।स्थानीय निवासियों के अनुसार, बरौंसा चौराहा लंबे समय से आवागमन का एक प्रमुख केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां से विभिन्न गंतव्यों के लिए यात्रा करते हैं। हालांकि, अब तक यहां एक व्यवस्थित बस स्टैंड या यात्री प्रतीक्षालय की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस अभाव के कारण यात्रियों, विशेषकर छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से बरौंसा चौराहे पर व्यवस्थित बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। उद्योग व्यापार मंडल के विधिक सलाहकार एडवोकेट संजय गुप्ता ने बताया कि बस स्टैंड और बैठने की व्यवस्था न होने के कारण छात्र-छात्राएं और अन्य यात्री सड़क पर खड़े होने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। व्यापारी धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि यात्रियों के सड़क पर खड़े होने के कारण डग्गामार वाहनों की भरमार हो गई है। ये वाहन दुकानों के सामने खड़े हो जाते हैं, जिससे व्यापार में भी समस्या आ रही है। चौक निवासी व्यापारी विनोद मोदनवाल ने चिंता व्यक्त की कि सड़क पर खड़े रहने से सड़क दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है।2
- सुल्तानपुर जिला अधिकारी द्वारा झटका मशीन को नियमानुसार जप्त करने के संदर्भ में बाइट सुल्तानपुर जिलाधिकारी ने झटका मशीन के मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांचो तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पहुंच कर नियमानुसार कार्यवाही की है, इस संदर्भ में बाइट1
- Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष #Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga Prayagraj में BJP की Grand Tiranga Yatra, सदर यमुना पट्टी मंडल में गूंजा तिरंगे का जयघोष #Prayagraj #TirangaYatra #BJP #SadarYamunaPatti #TirangaYatra2026 #SiddharthNathSingh #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #KhabreinUttarPradeshKi #BreakingNews #UPNews #HarGharTiranga #IndependenceDay #15August #Tiranga1
- 79वें स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान करें, जीवनदान दें! इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। रक्तदान के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 15 अगस्त 2026 सुबह 9 बजे – शाम 4 बजे आशीष हॉस्पिटल एवं दूरबीन सेंटर, ढकवा बाजार, प्रतापगढ़ आयोजक: श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन आपका रक्तदान, किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। जय हिंद!1
- बाढ़ के बीच हनुमान रथ बनेगा जिंदगी का सहारा आत्याधुनिक तकनीक से लैस पानी और जमीन दोनों पर दौड़ेगा 3 करोड़ का रेस्क्यू वाहन, अंधेरे में भी कैमरे से होगी निगरानी गोंडा। बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए अब राहत एवं बचाव अभियान को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की ‘SHERP’ रेस्क्यू व्हीकल को प्रशासन को उपलब्ध कराया गया है। इस खास वाहन को ‘हनुमान रथ’ नाम दिया गया है। बताया गया है कि यह वाहन जमीन पर करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है, जबकि पानी में भी लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने में सक्षम है। इसकी खासियत यह है कि यह 360 डिग्री तक घूमकर कठिन परिस्थितियों में रास्ता बना सकता है। बाढ़ के दौरान लगातार 40 घंटे तक राहत कार्य में इस्तेमाल किए जाने के लिए डिजाइन किए गए इस वाहन में एक बार में करीब 8 से 9 लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की क्षमता बताई गई है। अंधेरे में भी निगरानी के लिए इसमें विशेष कैमरों की सुविधा है।1
- सुलतानपुर ब्रेकिंग* टोलकर्मी से मारपीट,सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई,अखंडनगर के भेलारा टोल प्लाजा पर रात में हुई वारदात, *सुलतानपुर ब्रेकिंग* टोलकर्मी से मारपीट,सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई,अखंडनगर के भेलारा टोल प्लाजा पर रात में हुई वारदात, नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ तहरीर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा टोल प्लाजा पर मनबढ़ युवकों ने टोलकर्मी से मारपीट कर दी।मारपीट की पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना के बाद टोल कर्मियों में हड़कंप मच गया।घटना 10 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 182 स्थित भेलारा टोल प्लाजा की है।टिकट कलेक्टर अतुल विश्वकर्मा के साथ युवकों ने मारपीट की।पीड़ित ने अखंडनगर थाने में एक नामजद समेत अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और कार्रवाई में जुटी है।1