भाजपा जिला महामंत्री ने तिरंगा यात्रा का रूट बदला, घेरे गए; नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, जिलाध्यक्ष से की शिकायत सुल्तानपुर के लंभुआ में सर्वोदय इंटर कॉलेज से वीर अब्दुल हमीद पार्क चौकिया मोड़ तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। संयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ यह यात्रा सर्वोदय इंटर कॉलेज से दियरा रोड और पटखौली रोड होते हुए इंटर कॉलेज में ही समाप्त हो गई। कार्यक्रम समापन के बाद घर जा रहे भाजपा जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी को नगर पंचायत अध्यक्ष ने समर्थकों के साथ चौकिया मोड़ स्थित चौराहे पर घेर लिया। इस दौरान समर्थकों ने जिला महामंत्री के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए। लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह 'अंगद' ने बताया कि तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम पहले से तय था। लगभग एक सप्ताह पूर्व लंभुआ ब्लॉक मुख्यालय पर हुई संगठन की बैठक में इसकी जिम्मेदारियां तय की गई थीं। यात्रा सुबह 11 बजे सर्वोदय इंटर कॉलेज से शुरू होकर शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क पर समाप्त होनी थी। अध्यक्ष के अनुसार, यात्रा में शामिल होने वाले स्काउट/गाइड बच्चों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के लिए जलपान की व्यापक व्यवस्था की गई थी। स्थानीय एसडीएम, सीओ और एसओ को भी यही रूट प्रोटोकॉल सौंपा गया था। अंगद सिंह का आरोप है कि यात्रा की शुरुआत में भाजपा जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने अचानक पूरे कार्यक्रम और यात्रा के रूट में बदलाव कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि तिरंगा यात्रा को शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क तक ले जाने के बजाय लंभुआ बाजार स्थित धोपाप रोड से मोड़कर वापस सर्वोदय इंटर कॉलेज में समाप्त कर दिया गया। इससे 4 से 5 हजार लोगों के लिए तैयार किया गया भोजन बर्बाद हो गया। अध्यक्ष ने कहा कि लंभुआ में शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा स्थापित है। ऐसे राष्ट्रीय कार्यक्रम का समापन उनके पार्क पर न होना उनका और स्थानीय कार्यकर्ताओं का अनादर है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पदाधिकारी पुरानी रंजिश और व्यक्तिगत विरोध के कारण ऐसे मनमाने फैसले लेकर कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं।
भाजपा जिला महामंत्री ने तिरंगा यात्रा का रूट बदला, घेरे गए; नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, जिलाध्यक्ष से की शिकायत सुल्तानपुर के लंभुआ में सर्वोदय इंटर कॉलेज से वीर अब्दुल हमीद पार्क चौकिया मोड़ तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। संयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ यह यात्रा सर्वोदय इंटर कॉलेज से दियरा रोड और पटखौली रोड होते हुए इंटर कॉलेज में ही समाप्त हो गई। कार्यक्रम समापन के बाद घर जा रहे भाजपा जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी को नगर पंचायत अध्यक्ष ने समर्थकों के साथ चौकिया मोड़ स्थित चौराहे पर घेर लिया। इस दौरान समर्थकों ने जिला महामंत्री के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए। लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह 'अंगद' ने बताया कि तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम पहले से तय था। लगभग एक सप्ताह पूर्व लंभुआ ब्लॉक मुख्यालय पर हुई संगठन की बैठक में इसकी जिम्मेदारियां तय की गई थीं। यात्रा सुबह 11 बजे सर्वोदय इंटर कॉलेज से शुरू होकर शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क पर
समाप्त होनी थी। अध्यक्ष के अनुसार, यात्रा में शामिल होने वाले स्काउट/गाइड बच्चों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के लिए जलपान की व्यापक व्यवस्था की गई थी। स्थानीय एसडीएम, सीओ और एसओ को भी यही रूट प्रोटोकॉल सौंपा गया था। अंगद सिंह का आरोप है कि यात्रा की शुरुआत में भाजपा जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने अचानक पूरे कार्यक्रम और यात्रा के रूट में बदलाव कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि तिरंगा यात्रा को शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क तक ले जाने के बजाय लंभुआ बाजार स्थित धोपाप रोड से मोड़कर वापस सर्वोदय इंटर कॉलेज में समाप्त कर दिया गया। इससे 4 से 5 हजार लोगों के लिए तैयार किया गया भोजन बर्बाद हो गया। अध्यक्ष ने कहा कि लंभुआ में शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा स्थापित है। ऐसे राष्ट्रीय कार्यक्रम का समापन उनके पार्क पर न होना उनका और स्थानीय कार्यकर्ताओं का अनादर है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पदाधिकारी पुरानी रंजिश और व्यक्तिगत विरोध के कारण ऐसे मनमाने फैसले लेकर कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं।
- Dhananjay Singh Patel की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं Dhananjay Singh Patel की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं #HappyIndependenceDay #IndependenceDay #स्वतंत्रतादिवस #15August #15अगस्त #SwatantraDiwas #जय_हिंद #JaiHind #भारत #India #IndianFlag #Tiranga #हरघर_तिरंगा #HarGharTiranga #KhabreinUttarPradeshKi #खबरेंउत्तरप्रदेशकी #UttarPradesh #UPNews #UPNewsToday #HindiNews #NewsShorts #ViralShorts #YouTubeShorts #Shorts #ViralVideo #Trending #TrendingShorts #DeshBhakti #देशभक्ति #भारत_माता_की_जय khabrein Uttar Pradesh ki @khabreinuttarpradeshki1
- मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार --अमित शाह केन्द्रीय गृहमंत्री भारत सरकार मैं कल विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूँगा। मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है। विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष जी के पास चर्चा का पत्र दे, आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं। फिर जनता तय करेगी कि कौन चर्चा करना चाह रहा है और कौन भाग रहा है। : अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री1
- सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ,,हर घर तिरंगा ,,के तहत, निकाली गई , भव्य तिरंगा यात्रा सुल्तानपुर जनपद में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हर घर तिरंगा के दौरान वर्ष 2026 में 15 अगस्त को लेकर पूर्ण रूप से तैयारी करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली, जहां पर पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही1
- लोकसभा में बजा पूरा वंदे मातरम। कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित। वंदे मातरम का गान, पहली बार सदन में राष्ट्रगान जैसा पूर्ण सम्मान, पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी मौजूद।1
- चोर रोशनदान की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे; लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बखत का पुरवा गांव में बुधवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर रोशनदान की लोहे की ग्रिल तोड़कर कमरे में घुसे और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गांव निवासी संजय श्रीवास्तव के घर में यह वारदात हुई। चोरों ने पीछे के कमरे के रोशनदान की लोहे की ग्रिल तोड़कर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने आलमारी और बेड को खंगाला। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ले गए। घटना के दौरान चोरों ने परिवार के सदस्यों के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। पीड़ित के बड़े पुत्र आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि रात करीब तीन बजे उनकी नींद खुली। उन्होंने कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। उन्होंने अपनी माता को फोन किया तो पता चला कि उनका कमरा भी बाहर से बंद था। इसके बाद उन्होंने बगल में रहने वाले चाचा को फोन किया, जिनके पहुंचने पर दरवाजे खोले गए। परिवार के लोग पीछे के कमरों में पहुंचे तो वहां सामान बिखरा पड़ा था और रोशनदान की लोहे की ग्रिल टूटी हुई मिली, जिससे चोरी का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहपुर सीओ सुनील कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बरौसा चौकी प्रभारी गुलाबचंद्र पाल भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार राय ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस टीम घटना की जांच में जुटी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य बिंदुओं के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।3
- Amravati Samaj Sevika की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं khabrein Uttar Pradesh ki Amravati Samaj Sevika की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं #HappyIndependenceDay #IndependenceDay #स्वतंत्रतादिवस #15August #15अगस्त #SwatantraDiwas #जय_हिंद #JaiHind #भारत #India #IndianFlag #Tiranga #हरघर_तिरंगा #HarGharTiranga #KhabreinUttarPradeshKi #खबरेंउत्तरप्रदेशकी #UttarPradesh #UPNews #UPNewsToday #HindiNews #NewsShorts #ViralShorts #YouTubeShorts #Shorts #ViralVideo #Trending #TrendingShorts #DeshBhakti #देशभक्ति #भारत_माता_की_जय1
- उत्तर प्रदेश में दिनभर की 15 बड़ी खबरें पढ़िए एक नजर में शिवपाल यादव का बड़ा बयान—आजम पर हुए कथित जुल्म का लेंगे बदला, प्रदेश की सियासत में बढ़ी हलचल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन राजनीतिक और आपराधिक घटनाक्रमों से सुर्खियों में रहा। सामने आई प्रमुख खबरों में शिवपाल यादव का आजम खान को लेकर बड़ा बयान चर्चा में रहा। उन्होंने कथित तौर पर आजम खान के साथ हुए जुल्म का बदला लेने की बात कही। वहीं, अतीक अहमद के बेटे की कार से जुड़े कथित एक्सीडेंट का वीडियो सामने आने को लेकर भी मामला चर्चा में रहा। इसके अलावा सपा सांसदों द्वारा संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावे की चोरी के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किए जाने की खबर ने भी राजनीतिक माहौल गरमा दिया। प्रदेश में अपराध, राजनीति और अन्य घटनाओं से जुड़ी कई खबरें दिनभर सुर्खियों में बनी रहीं। यूपी की दिनभर की 15 बड़ी खबरों ने प्रदेश की सियासत और कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया।1
- घर की घंटी बजते ही झपता पिटबुल दंपती पर किया हमला गम्भीर रूप से घायल पटियाला के घुमन नगर में दहशत—प्रॉपर्टी डीलर के साथ मकान देखने पहुंचे थे पति-पत्नी पटियाला के घुमन नगर इलाके में मकान देखने पहुंचे एक दंपती पर पिटबुल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। बताया गया कि पति-पत्नी प्रॉपर्टी डीलर के साथ मकान देखने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने घर की घंटी बजाई, कुत्ता बाहर निकल आया और दोनों पर झपट पड़ा। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दंपती घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में पालतू कुत्तों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। घटना ने एक बार फिर खतरनाक नस्ल के कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित तरीके से रखने की जरूरत को सामने ला दिया है।1