logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकसभा में बजा पूरा वंदे मातरम। कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित। वंदे मातरम का गान, पहली बार सदन में राष्ट्रगान जैसा पूर्ण सम्मान, पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी मौजूद।

3 hrs ago
user_Pawan Kumar Tiwari
Pawan Kumar Tiwari
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

लोकसभा में बजा पूरा वंदे मातरम। कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित। वंदे मातरम का गान, पहली बार सदन में राष्ट्रगान जैसा पूर्ण सम्मान, पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी मौजूद।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लोकसभा में बजा पूरा वंदे मातरम। कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित। वंदे मातरम का गान, पहली बार सदन में राष्ट्रगान जैसा पूर्ण सम्मान, पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी मौजूद।
    1
    लोकसभा में बजा पूरा वंदे मातरम।
कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।
वंदे मातरम का गान, पहली बार सदन में राष्ट्रगान जैसा पूर्ण सम्मान, पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी मौजूद।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रामगंज में युवक को मारपीट कर किया अपहरण ll सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की 5 टीमें जुटी अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार के पास स्थित गांव मोहनपुर मजरे रामचंद्रपुर  निवासी छात्र मंगलवार को स्कूल जाने के लिए निकला था लेकिन न तो वो स्कूल पहुंचा और न ही शाम को घर लौटा। बेटे के घर वापस नहीं पहुंचने प्राप्तियां परेशान हुए और तलाश शुरू कर दी। किसी ने परिजनों को बताया कि सुबह स्कूल जाए समय बाजार स्थित प्रकाश मेडिकल स्टोर पर दो युवकों रवि गुप्ता व शनि गुप्ता निवासीगण रामगंज बाजार ने उससे मारपीट करते हुए अपने साथ लेकर चले गए थे। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन 24 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चल सका।  पीड़ित चंद्रभान दुबे ने रामगंज थाने में तहरीर देकर रवि गुप्ता व शनि गुप्ता पर बेटे को मारपीट कर अपहरण करने की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि 24 घंटे बाद भी बेटे का न मिलना किसी अनहोनी की तरफ भी इशारा कर रहा है। परिवार बेटे की तलाश में दर दर भटक रहा है। सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर रामगंज थाने पर दो युवकों रवि व शनि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस की पांच टीमें युवक की सकुशल बरामदगी के लिए लगा दी गई है। शीघ्र ही युवक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
    2
    रामगंज में युवक को मारपीट कर किया अपहरण ll सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की 5 टीमें जुटी
अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार के पास स्थित गांव मोहनपुर मजरे रामचंद्रपुर  निवासी छात्र मंगलवार को स्कूल जाने के लिए निकला था लेकिन न तो वो स्कूल पहुंचा और न ही शाम को घर लौटा। बेटे के घर वापस नहीं पहुंचने प्राप्तियां परेशान हुए और तलाश शुरू कर दी। किसी ने परिजनों को बताया कि सुबह स्कूल जाए समय बाजार स्थित प्रकाश मेडिकल स्टोर पर दो युवकों रवि गुप्ता व शनि गुप्ता निवासीगण रामगंज बाजार ने उससे मारपीट करते हुए अपने साथ लेकर चले गए थे। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन 24 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। 
पीड़ित चंद्रभान दुबे ने रामगंज थाने में तहरीर देकर रवि गुप्ता व शनि गुप्ता पर बेटे को मारपीट कर अपहरण करने की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि 24 घंटे बाद भी बेटे का न मिलना किसी अनहोनी की तरफ भी इशारा कर रहा है। परिवार बेटे की तलाश में दर दर भटक रहा है।
सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर रामगंज थाने पर दो युवकों रवि व शनि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस की पांच टीमें युवक की सकुशल बरामदगी के लिए लगा दी गई है। शीघ्र ही युवक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बन मेडिकल स्टोर संचालकों से वसूली, चार हिरासत में अमेठी। गौरीगंज क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की कथित जांच के नाम पर रुपये ऐंठने वाले लोगों के एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि युवक खुद को ड्रग इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा कर्मचारी बताकर मेडिकल स्टोर संचालकों पर दबाव बनाते थे। मामले में पुलिस ने तीन युवकों के साथ कार चालक को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि गौरीगंज-सुलतानपुर मार्ग पर पांडेपुर तिराहे के पास स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर पर कार सवार युवक पहुंचे थे। उन्होंने खुद को विभागीय अधिकारी बताते हुए स्टोर की जांच शुरू कर दी और कार्रवाई का डर दिखाकर संचालक से रकम मांगी। कथित तौर पर संचालक ने एक हजार रुपये नकद और दो हजार रुपये ऑनलाइन दे दिए। रकम देने के बाद संचालक को युवकों के व्यवहार पर संदेह हुआ। उसने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर उनके बारे में जानकारी की, जिसके बाद मामला संदिग्ध होने की बात सामने आई। संचालक ने कार का पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गौरीगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार युवकों को पकड़ लिया और चालक को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान रायबरेली निवासी रत्नेश शर्मा, बृजेश पासवान और अशोक के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में आरोपियों द्वारा पहले भी कई मेडिकल स्टोर संचालकों से इसी तरीके से रुपये वसूलने की जानकारी सामने आई है। करीब चार से पांच दुकानों से वसूली किए जाने की बात कही जा रही है। गौरीगंज कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वसूली की रकम के अलावा फर्जी मीडिया माइक आईडी और आईकार्ड भी बरामद किए हैं। पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसी व्यक्ति द्वारा खुद को ड्रग इंस्पेक्टर या किसी विभाग का अधिकारी बताए जाने पर उसकी पहचान और विभागीय स्तर पर पुष्टि करने के बाद ही कोई कार्रवाई करने की अपील की गई है।
    1
    फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बन मेडिकल स्टोर संचालकों से वसूली, चार हिरासत में
अमेठी। गौरीगंज क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की कथित जांच के नाम पर रुपये ऐंठने वाले लोगों के एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि युवक खुद को ड्रग इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा कर्मचारी बताकर मेडिकल स्टोर संचालकों पर दबाव बनाते थे। मामले में पुलिस ने तीन युवकों के साथ कार चालक को भी हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि गौरीगंज-सुलतानपुर मार्ग पर पांडेपुर तिराहे के पास स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर पर कार सवार युवक पहुंचे थे। उन्होंने खुद को विभागीय अधिकारी बताते हुए स्टोर की जांच शुरू कर दी और कार्रवाई का डर दिखाकर संचालक से रकम मांगी। कथित तौर पर संचालक ने एक हजार रुपये नकद और दो हजार रुपये ऑनलाइन दे दिए।
रकम देने के बाद संचालक को युवकों के व्यवहार पर संदेह हुआ। उसने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर उनके बारे में जानकारी की, जिसके बाद मामला संदिग्ध होने की बात सामने आई। संचालक ने कार का पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गौरीगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार युवकों को पकड़ लिया और चालक को भी हिरासत में ले लिया।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान रायबरेली निवासी रत्नेश शर्मा, बृजेश पासवान और अशोक के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में आरोपियों द्वारा पहले भी कई मेडिकल स्टोर संचालकों से इसी तरीके से रुपये वसूलने की जानकारी सामने आई है। करीब चार से पांच दुकानों से वसूली किए जाने की बात कही जा रही है।
गौरीगंज कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वसूली की रकम के अलावा फर्जी मीडिया माइक आईडी और आईकार्ड भी बरामद किए हैं। पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसी व्यक्ति द्वारा खुद को ड्रग इंस्पेक्टर या किसी विभाग का अधिकारी बताए जाने पर उसकी पहचान और विभागीय स्तर पर पुष्टि करने के बाद ही कोई कार्रवाई करने की अपील की गई है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अमेठी में गूंजा भारत माता की जय, हजारों हाथों में लहराया तिरंगा व्यापार मंडल के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा अमेठी कस्बा अमेठी। स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेठी में बुधवार को देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री के आह्वान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। इस दौरान भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। तिरंगा यात्रा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय से शुरू होकर अमेठी कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में रिटायर्ड सेना के अधिकारी एवं जवान, टीकरमाफी संस्कृत पाठशाला के सैकड़ों विद्यार्थी, सेपियन स्कूल के बच्चे, व्यापारी, महिलाएं और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू भी यात्रा में मौजूद रहे। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजक महेश सोनी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश के शहीदों के सम्मान और उनके बलिदान को याद करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई है। तिरंगे की आन-बान-शान के लिए देशवासी हमेशा समर्पित रहेंगे। तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए गौरीगंज बाईपास से रूट डायवर्ट किया गया था। पुलिसकर्मी यात्रा के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। इस अवसर पर सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु अग्रहरि, रमाशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश वैश्य, विनोद बरनवाल, संदीप अग्रहरि, कमल अग्रहरि, मीनू कश्यप, परिक्रमा कनौजिया, अनुज सिंह, अनुराग सिंह, अंबुज तिवारी, रवि सिंह, अजय तिवारी, हिमांशु मिश्रा, हिमांशु कसौधन, हर्षित बरनवाल, सोनू कसौधन, विशाल अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, पवन वैश्य, राज वैश्य, कृष्णा मोदनवाल, विकास गुप्ता, आयुष अग्रवाल, अनिल शुक्ला, राकेश लोहिया, प्रदीप जायसवाल, सतीश श्रीवास्तव, संतोष सोनी, नीरज रावत, मोहम्मद कलाम, रामजी अग्रहरि एवं सुरेश मौर्या प्रधान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी, युवा, महिलाएं और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    1
    अमेठी में गूंजा भारत माता की जय, हजारों हाथों में लहराया तिरंगा

व्यापार मंडल के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा अमेठी कस्बा
अमेठी। स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेठी में बुधवार को देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री के आह्वान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। इस दौरान भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय से शुरू होकर अमेठी कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में रिटायर्ड सेना के अधिकारी एवं जवान, टीकरमाफी संस्कृत पाठशाला के सैकड़ों विद्यार्थी, सेपियन स्कूल के बच्चे, व्यापारी, महिलाएं और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू भी यात्रा में मौजूद रहे।
हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजक महेश सोनी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश के शहीदों के सम्मान और उनके बलिदान को याद करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई है। तिरंगे की आन-बान-शान के लिए देशवासी हमेशा समर्पित रहेंगे।
तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए गौरीगंज बाईपास से रूट डायवर्ट किया गया था। पुलिसकर्मी यात्रा के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे।
इस अवसर पर सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु अग्रहरि, रमाशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश वैश्य, विनोद बरनवाल, संदीप अग्रहरि, कमल अग्रहरि, मीनू कश्यप, परिक्रमा कनौजिया, अनुज सिंह, अनुराग सिंह, अंबुज तिवारी, रवि सिंह, अजय तिवारी, हिमांशु मिश्रा, हिमांशु कसौधन, हर्षित बरनवाल, सोनू कसौधन, विशाल अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, पवन वैश्य, राज वैश्य, कृष्णा मोदनवाल, विकास गुप्ता, आयुष अग्रवाल, अनिल शुक्ला, राकेश लोहिया, प्रदीप जायसवाल, सतीश श्रीवास्तव, संतोष सोनी, नीरज रावत, मोहम्मद कलाम, रामजी अग्रहरि एवं सुरेश मौर्या प्रधान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी, युवा, महिलाएं और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अमेठी में गूंजा "भारत माता की जय", व्यापार मंडल के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा हजारों हाथों में लहराया तिरंगा अमेठी में गूंजा "भारत माता की जय", व्यापार मंडल के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा हजारों हाथों में लहराया तिरंगा अमेठी। स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेठी में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। एक साथ हजारों हाथों में तिरंगा लहराया गया और "भारत माता की जय", "हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। यात्रा में स्कूली बच्चे, व्यापारी, महिलाएं और भाजपा नेता शामिल हुए। 15 अगस्त के पहले अमेठी में तिरंगे की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री के आह्वान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा जिला कार्यालय से शुरू होकर पूरे अमेठी कस्बे का भ्रमण करते हुए पुनः कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर उतरे। हाथों में तिरंगा और मुंह पर "भारत माता की जय" के नारे देशभक्ति का माहौल बना रहे थे।यात्रा में रिटायर्ड सेना के अधिकारी और जवान, टीकरमाफी संस्कृत पाठशाला के सैकड़ों विद्यार्थी, सेपियन स्कूल के बच्चे, बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय व्यापारी और युवा शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू भी यात्रा में मौजूद रहे।आयोजक महेश सोनी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। हम तिरंगे के लिए अपने सर को भी कटा सकते हैं। इस यात्रा के माध्यम से देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। गौरीगंज बाईपास से यातायात रूट को डायवर्ट किया गया था ताकि तिरंगा यात्रा असुविधा न हो।तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ही अमेठी में देशभक्ति का जज्बा जगा दिया।इस अवसर पर सुशील जयसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु अग्रहरि, रमाशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश वैश्य, विनोद बरनवाल, संदीप अग्रहरि, कमल अग्रहरि, मीनू कश्यप, परिक्रमा कनौजिया, अनुज सिंह, अनुराग सिंह, अंबुज तिवारी, रवि सिंह, अजय तिवारी, हिमांशु मिश्रा, हिमांशु कसौधन, हर्षित बरनवाल, सोनू कसौधन, विशाल अग्रहरि, इस अवसर पर सुशील जयसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु अग्रहरि, रमाशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश वैश्य, विनोद बरनवाल, संदीप अग्रहरि, कमल अग्रहरि, मीनू कश्यप, परिक्रमा कनौजिया, अनुज सिंह, अनुराग सिंह, अंबुज तिवारी, रवि सिंह, अजय तिवारी, हिमांशु मिश्रा, हिमांशु कसौधन, हर्षित बरनवाल, सोनू कसौधन, विशाल अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, पवन वैश्य, राज वैश्य, कृष्णा मोदनवाल, विकास गुप्ता, आयुष अग्रवाल, अनिल शुक्ला, राकेश लोहिया, प्रदीप जयसवाल, सतीश श्रीवास्तव, संतोष सोनी, नीरज रावत, मोहम्मद कलाम, रामजी अग्रहरि एवं सुरेश मौर्या प्रधान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी, युवा, महिलाएं एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    4
    अमेठी में गूंजा "भारत माता की जय", 

व्यापार मंडल के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

हजारों हाथों में लहराया तिरंगा

अमेठी में गूंजा "भारत माता की जय", 
व्यापार मंडल के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा
हजारों हाथों में लहराया तिरंगा
अमेठी। स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेठी में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। एक साथ हजारों हाथों में तिरंगा लहराया गया और "भारत माता की जय", "हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। यात्रा में स्कूली बच्चे, व्यापारी, महिलाएं और भाजपा नेता शामिल हुए।
15 अगस्त के पहले अमेठी में तिरंगे की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री के आह्वान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा जिला कार्यालय से शुरू होकर पूरे अमेठी कस्बे का भ्रमण करते हुए पुनः कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर उतरे। हाथों में तिरंगा और मुंह पर "भारत माता की जय" के नारे देशभक्ति का माहौल बना रहे थे।यात्रा में रिटायर्ड सेना के अधिकारी और जवान, टीकरमाफी संस्कृत पाठशाला के सैकड़ों विद्यार्थी, सेपियन स्कूल के बच्चे, बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय व्यापारी और युवा शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू भी यात्रा में मौजूद रहे।आयोजक महेश सोनी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। हम तिरंगे के लिए अपने सर को भी कटा सकते हैं। इस यात्रा के माध्यम से देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। गौरीगंज बाईपास से यातायात रूट को डायवर्ट किया गया था ताकि तिरंगा यात्रा असुविधा न हो।तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ही अमेठी में देशभक्ति का जज्बा जगा दिया।इस अवसर पर सुशील जयसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु अग्रहरि, रमाशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश वैश्य, विनोद बरनवाल, संदीप अग्रहरि, कमल अग्रहरि, मीनू कश्यप, परिक्रमा कनौजिया, अनुज सिंह, अनुराग सिंह, अंबुज तिवारी, रवि सिंह, अजय तिवारी, हिमांशु मिश्रा, हिमांशु कसौधन, हर्षित बरनवाल, सोनू कसौधन, विशाल अग्रहरि, 
इस अवसर पर सुशील जयसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु अग्रहरि, रमाशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश वैश्य, विनोद बरनवाल, संदीप अग्रहरि, कमल अग्रहरि, मीनू कश्यप, परिक्रमा कनौजिया, अनुज सिंह, अनुराग सिंह, अंबुज तिवारी, रवि सिंह, अजय तिवारी, हिमांशु मिश्रा, हिमांशु कसौधन, हर्षित बरनवाल, सोनू कसौधन, विशाल अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, पवन वैश्य, राज वैश्य, कृष्णा मोदनवाल, विकास गुप्ता, आयुष अग्रवाल, अनिल शुक्ला, राकेश लोहिया, प्रदीप जयसवाल, सतीश श्रीवास्तव, संतोष सोनी, नीरज रावत, मोहम्मद कलाम, रामजी अग्रहरि एवं सुरेश मौर्या प्रधान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी, युवा, महिलाएं एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गौरीगंज में निकली भव्य तिरंगा रैली | ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब “गौरीगंज में तिरंगा रैली 🇮🇳” “हर घर तिरंगा अभियान
    1
    गौरीगंज में निकली भव्य तिरंगा रैली | ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
“गौरीगंज में तिरंगा रैली 🇮🇳”
“हर घर तिरंगा अभियान
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के क्रम में दिनांक 11.08.2026 को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त बृजेश कुमार सरोज पुत्र स्व राम अवध निवासी ग्राम रामपुर मठा थाना बंधुआ कला जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर दिखा न सके । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि यह मोटरसाइकिल करीब 02 वर्ष पहले अलीगंज बाजार जनपद सुलतानपुर से चोरी की थी । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–* • बृजेश कुमार सरोज पुत्र स्व राम अवध निवासी ग्राम रामपुर मठा थाना बंधुआ कला जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 23 वर्ष । *बरामदगी-* • चोरी की 01 मोटरसाइकिल हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस बिना नंबर प्लेट । *पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-* • मु0अ0सं0 205/26 धारा 317(2) बीएनएस थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी । *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1. श्री विवेक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना जनपद अमेठी । 2. उ0नि0 गोपाल मणि मिश्रा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी । 3. हे0का0 नीरज यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी । 4. का0 मोहित मिश्रा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी । 5. का0 सुमेश कुमार मौर्य थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
    1
    ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक  सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के क्रम में दिनांक 11.08.2026 को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त बृजेश कुमार सरोज पुत्र स्व राम अवध निवासी ग्राम रामपुर मठा थाना बंधुआ कला जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर दिखा न सके । 
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि यह मोटरसाइकिल करीब 02 वर्ष पहले अलीगंज बाजार जनपद सुलतानपुर से चोरी की थी । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
•	बृजेश कुमार सरोज पुत्र स्व राम अवध निवासी ग्राम रामपुर मठा थाना बंधुआ कला जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 23 वर्ष ।
*बरामदगी-*
•	चोरी की 01 मोटरसाइकिल हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस बिना नंबर प्लेट । 
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*
•	मु0अ0सं0 205/26 धारा 317(2) बीएनएस थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी । 
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.	श्री विवेक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
2.	उ0नि0 गोपाल मणि मिश्रा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
3.	हे0का0 नीरज यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
4.	का0 मोहित मिश्रा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
5.	का0 सुमेश कुमार मौर्य थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.