Shuru
Apke Nagar Ki App…
अयोध्या रेलवे स्टेशन पर एक युवक के ट्रेन की छत पर चढ़ने से अफरा-तफरी मच गई। वह हाई-वोल्टेज ओवरहेड तारों के बेहद करीब पहुंच गया था। GRP और RPF की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। ⚠️ सावधान: ट्रेन की छत या रेलवे के बिजली वाले तारों के पास जाना बेहद खतरनाक है। ऐसी हरकत कभी न करें। #AyodhyaNews #RailwaySafety #TrainSafety #RailwayAlert #Ayodhya अयोध्या रेलवे स्टेशन पर एक युवक के ट्रेन की छत पर चढ़ने से अफरा-तफरी मच गई। वह हाई-वोल्टेज ओवरहेड तारों के बेहद करीब पहुंच गया था। GRP और RPF की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। ⚠️ सावधान: ट्रेन की छत या रेलवे के बिजली वाले तारों के पास जाना बेहद खतरनाक है। ऐसी हरकत कभी न करें। #AyodhyaNews #RailwaySafety #TrainSafety #RailwayAlert #Ayodhya
Rajkapur
अयोध्या रेलवे स्टेशन पर एक युवक के ट्रेन की छत पर चढ़ने से अफरा-तफरी मच गई। वह हाई-वोल्टेज ओवरहेड तारों के बेहद करीब पहुंच गया था। GRP और RPF की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। ⚠️ सावधान: ट्रेन की छत या रेलवे के बिजली वाले तारों के पास जाना बेहद खतरनाक है। ऐसी हरकत कभी न करें। #AyodhyaNews #RailwaySafety #TrainSafety #RailwayAlert #Ayodhya अयोध्या रेलवे स्टेशन पर एक युवक के ट्रेन की छत पर चढ़ने से अफरा-तफरी मच गई। वह हाई-वोल्टेज ओवरहेड तारों के बेहद करीब पहुंच गया था। GRP और RPF की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। ⚠️ सावधान: ट्रेन की छत या रेलवे के बिजली वाले तारों के पास जाना बेहद खतरनाक है। ऐसी हरकत कभी न करें। #AyodhyaNews #RailwaySafety #TrainSafety #RailwayAlert #Ayodhya
More news from Ayodhya and nearby areas
- कांवरियो ं का सेवा का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस । कांवरियो ं का सेवा का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस ।1
- 13 तारीख की तिरंगा यात्रा के दौरान भारी भीड़ और ट्रैफिक के बीच एंबुलेंस के लिए तुरंत रास्ता बनवाकर उसे शीघ्र जिला अस्पताल पहुंचाया गया। राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ किसी की जान बचाना और मानवता धर्म निभाना ही हम सबकी प्रथम प्राथमिकता है। पत्रकार एकता जिंदाबाद! ✊🇮🇳1
- तिरंगे की शान में गूंजा अयोध्या, पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा (रामनगरी अयोध्या) स्वतंत्रता दिवस से पहले आज गुरुवार को अयोध्या की सड़कों पर देशभक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा? सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क से सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकारों व स्थानीय नागरिकों ने भव्य तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हाथों में लहराते तिरंगे और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। राकेश तिवारी, अंतरिक्ष तिवारी समेत कई पत्रकारों के सहयोगगांधी पार्क से शुरू हुई यात्रा रिकाबगंज, चौक, चौराहा, उदया आईटीआई, साकेत डिग्री कॉलेज, टेढ़ी बाजार और श्रीराम मंदिर मार्ग होते हुए लता मंगेशकर चौक पहुंची। रास्ते भर लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रियों का स्वागत किया जगह-जगह जलपान और नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। यात्रा के दौरान राम जन्मभूमि थाना पुलिस ने भी सहयोग करते हुए यात्रियों का स्वागत किया इससे यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ती रही। लता चौक पर राष्ट्रीय गान के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर पत्रकारों और नागरिकों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए कहा कि तिरंगा केवल झंडा नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा में लव कुमार पांडेय, धर्मेंद्र तिवारी, मो. हसन, राकेश मिश्रा, सुनील दुबे, सर्वेश पांडेय, राम धीरज पाठक, उमाशंकर तिवारी, नेहा हाशमी, शशि शर्मा, दिनेश कुमार गौड़, रवि मौर्य वेद प्रकाश तिवारी,समेत बड़ी संख्या में पत्रकार और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे। अयोध्या की धरती पर निकली यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रप्रेम और एकजुटता की मजबूत तस्वीर पेश कर गई। ब्यूरो रिपोर्ट4
- अयोध्या में अंतरजनपदीय लूट गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र में सर्विलांस, एसओजी और थाना कुमारगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरजनपदीय लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की घटनाओं से संबंधित संपत्ति भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद लूट की कई घटनाओं का अनावरण हुआ है। पुलिस टीम अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अयोध्या श्री बलवंत कुमार चौधरी ने बताया कि संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई से अंतरजनपदीय लूट की घटनाओं का खुलासा करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- संपूर्ण भारतवर्ष में हर घर तिरंगा अभियान आज़ादी का उत्सव मनाये रास्ट्र भक्ति के साथ चले देश महान स्वतंत्रता दिवस मनाये,।।।।।। ।। reporting Lal chand SONI,,।। ।।,aaj subah times, ।।1
- एसओजी और सर्विलांस टीम ने 3 लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार कुमारगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने 3 लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरोह सफेद अपाचे मोटरसाइकिल से लूट की वारदात करता था। पीड़ितों में डर पैदा करने के लिए असली तमंचे के साथ नकली पिस्टल का भी करता थे इस्तेमाल अयोध्या। जनपद अयोध्या के कुमारगंज पुलिस एसओजी और सर्विलांस टीम ने 3 लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपियों की पहचान अंकित कुमार पाण्डेय, अरविन्द कुमार पाण्डेय और आलोक यादव के रूप मे हुई हैं । पीड़ितों में डर पैदा करने के लिए असली तमंचे के साथ नकली पिस्टल का भी इस्तेमाल किया जाता था। कुमारगंज क्षेत्र की 8 और 9 अगस्त की दो लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ। पूछताछ में अमेठी के शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र की एक लूट में भी शामिल होने की बात सामने आई। पुलिस ने एक अपाचे, 4 मोबाइल फोन, सोने का कान का बाला और ₹11,170 नकद बरामद किए। इसके अलावा 315 बोर का तमंचा, 4 जिंदा कारतूस, 2 खोखे और नकली पिस्टल भी बरामद हुई। पुलिस ने CCTV, यक्ष ऐप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित पाण्डेय का HS नंबर 131A भी दर्ज है।2
- मवई में बेखौफ हरे पेड़ों पर चल रहा आरा, जिम्मेदारों की भूमिका पर उठे सवाल *मवई में बेखौफ हरे पेड़ों पर चल रहा आरा, जिम्मेदारों की भूमिका पर उठे सवाल।* ➖➖➖➖➖➖➖➖➖ अयोध्या। जहां एक ओर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर *‘एक पेड़ मां के नाम’* सहित वृहद वृक्षारोपण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर मवई थाना क्षेत्र में हरे-भरे प्रतिबंधित पेड़ों की कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। मवई थाना क्षेत्र के मदारपुर ईदगाह मार्ग पर पिछले कई दिनों से हरे-भरे पेड़ों पर लगातार आरा चलने की शिकायत सामने आ रही है। आरोप है कि लकड़कट्टे बेखौफ होकर पेड़ों की कटान कर रहे हैं। स्थानीय सूत्रों की मानें तो पिछले करीब एक सप्ताह से लगातार पेड़ों की कटान का सिलसिला जारी है और मौके पर पेड़ों की कटी हुई जड़ें भी मौजूद हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि जिम्मेदार अधिकारियों को रात में ही अवैध कटान की सूचना दे दी गई थी, तो इसके बावजूद पेड़ों की कटान क्यों नहीं रुकी..? क्षेत्रीय वन अधिकारी जेपी गुप्ता और मवई थानाध्यक्ष मनोज यादव को सूचना दिए जाने के बाद भी कार्रवाई न होने के आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार जहां एक ओर लाखों पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर हरे पेड़ों की कथित अवैध कटान पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अभियान की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह है कि वन विभाग और पुलिस प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर मौके पर जांच करता है या फिर हरे पेड़ों पर चलता आरा यूं ही जारी रहता है? आखिर बेखौफ लकड़कट्टों को किसका संरक्षण प्राप्त है और सूचना के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई—यह जांच का विषय है।1
- भोलेनाथ जी खा रहे हैं समोसे Bholenath khud samosa khate hue... भोलेनाथ जी खा रहे हैं समोसे Bholenath khud samosa khate hue...1