खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड के बाढ़ का पानी निकलने के बाद चैधा में ब्लीचिंग का छिड़काव बाढ़ का पानी निकलने के बाद चैधा में ब्लीचिंग का छिड़काव खगड़िया / मानसी। मानसी प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ का पानी निकलने के बाद संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार ब्लीचिंग पाउडर एवं आवश्यक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्वी ठठ्ठा पंचायत के चैधा गांव में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और ग्रामीणों को आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी। अधिकारियों ने दूषित पानी के इस्तेमाल से बचने तथा जलजमाव और गंदगी वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की। बाढ़ के बाद संभावित संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप भी लगाए जा रहे हैं। कैंप में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जरूरत के अनुसार मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क करें। साथ ही मानव एवं पशुओं को बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए स्वच्छता और सावधानी पर विशेष ध्यान देने को कहा।
खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड के बाढ़ का पानी निकलने के बाद चैधा में ब्लीचिंग का छिड़काव बाढ़ का पानी निकलने के बाद चैधा में ब्लीचिंग का छिड़काव खगड़िया / मानसी। मानसी प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ का पानी निकलने के बाद संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार ब्लीचिंग पाउडर एवं आवश्यक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्वी ठठ्ठा पंचायत के चैधा गांव में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और ग्रामीणों को आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी। अधिकारियों ने दूषित पानी के इस्तेमाल से बचने तथा जलजमाव और गंदगी वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की। बाढ़ के बाद संभावित संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप भी लगाए जा रहे हैं। कैंप में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जरूरत के अनुसार मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क करें। साथ ही मानव एवं पशुओं को बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए स्वच्छता और सावधानी पर विशेष ध्यान देने को कहा।
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड मेंप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी में 80 गर्भवती महिलाओं की जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी में 80 गर्भवती महिलाओं की जांच मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 80 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में डॉक्टर संतोष कुमार ने गर्भवती महिलाओं की जांच की। वहीं एएनएम पिंकी कुमारी, किरण कुमारी एवं निभा कुमारी ने स्वास्थ्य जांच में सहयोग किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, समय पर दवा लेने तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाली परेशानियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्रसव पूर्व जांच एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर जांच कराना मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। शिविर में जांच कराने पहुंची महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस शिविर से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिला।1
- पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनडीहा में बाइक सवार युवक बिजली के पोल से टकराई ,युवक घायल। पसराहा थाना क्षेत्र के सोनडीहा में सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बन्देहरा निवासी बोतल यादव के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अभिषेक कुमार बाइक से सोनडीहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायल युवक का इलाज किया गया। सोमवार शाम आठ बजे तक अभिषेक कुमार का इलाज अस्पताल में जारी था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे में युवक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगने की बात बताई जा रही है।1
- अभियान बसेरा के तहत वासभूमि के लिए पात्र भूमिहीन परिवार अपने संबंधित अंचल कार्यालय में ही आवेदन जमा करें। अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी के बहकावे में न आए।1
- जन सुराज संघर्ष वाहिनी के द्वारा नए कार्यकर्ताओं को दिलाई गई सदस्यता, प्रशांत के हाथ को करेंगे मजबूत जन सुराज संघर्ष वाहिनी के द्वारा नए कार्यकर्ताओं को दिलाई गई पार्टी की सदस्यता जन सुराज अभियान तथा प्रशांत किशोर के हाथों को मजबूत करने के लिए जताई सहमति प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गोप की अध्यक्षता में मो मोकिम, रोहित सिन्हा तथा राकेश कुशवाहा ने नए कार्यकर्ता को बिहार बदलाव के मुहिम को आगे बढ़ाने का दिलाया संकल्प1
- प्रखंड संतमत समिति का हुआ गठन:अध्यक्ष बने जीतेंद्र यादव बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में संतमत के प्रचार-प्रसार एवं धार्मिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से संतमत अनुयायियों की बैठक बिहारीगंज के महर्षि मेंहीं नगर स्थित संतमत सत्संग मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में संतमत प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।बैठक के दौरान आपसी विचार-विमर्श के बाद प्रखंड संतमत समिति का गठन किया गया। जिसमें मुख्य संरक्षक प्रबोध प्रकाश,सम्मानित अध्यक्ष हरदेव पौद्दार,कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार पासवान,अध्यक्ष जीतेंद्र प्रसाद यादव,उपसचिव प्रह्लाद मेहता,सचिव शिवशंकर ठाकुर,कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह,उपाध्यक्ष विजय सिंह,के अलावे अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। इसके अलावा उपस्थित सदस्यों ने समिति के माध्यम से संतमत के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार, सत्संग के आयोजन तथा समाज में आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संतमत के माध्यम से लोगों को सत्य,सदाचार,भक्ति और आत्मिक शांति का मार्ग दिखाया जाता है। समिति क्षेत्र में नियमित रूप से सत्संग एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग करेगी। मौके पर राजकुमार भगत,गजेंद्र कुमार साह, प्रेमचंद भगत,अनमोल यादव,राजेंद्र मेहता,अशोक कुमार साह,प्रदीप साह,जगदीश यादव,तोमर व्यास,संदीप कुमार, सिकंदर यादव,सीता देवी,मीणा देवी,रेखा देवी, बबीता देवी समेत अन्य मौजूद रही।3
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड के बाढ़ का पानी निकलने के बाद चैधा में ब्लीचिंग का छिड़काव बाढ़ का पानी निकलने के बाद चैधा में ब्लीचिंग का छिड़काव खगड़िया / मानसी। मानसी प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ का पानी निकलने के बाद संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार ब्लीचिंग पाउडर एवं आवश्यक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्वी ठठ्ठा पंचायत के चैधा गांव में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और ग्रामीणों को आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी। अधिकारियों ने दूषित पानी के इस्तेमाल से बचने तथा जलजमाव और गंदगी वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की। बाढ़ के बाद संभावित संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप भी लगाए जा रहे हैं। कैंप में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जरूरत के अनुसार मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क करें। साथ ही मानव एवं पशुओं को बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए स्वच्छता और सावधानी पर विशेष ध्यान देने को कहा।1
- ब्रेकिंग न्यूज | खगड़िया सकरोहर हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रिंस ने किया सरेंडर छत पर सो रहे ज्योतिष कुमार की गोली मारकर हुई थी हत्या। पुलिस दबिश के बाद बेलदौर थाना पहुंचकर आरोपी ने किया आत्मसमर्पण। ब्रेकिंग न्यूज | खगड़िया सकरोहर हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रिंस ने किया सरेंडर छत पर सो रहे ज्योतिष कुमार की गोली मारकर हुई थी हत्या। पुलिस दबिश के बाद बेलदौर थाना पहुंचकर आरोपी ने किया आत्मसमर्पण।1
- भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दुधैला गांव के विष्णु टोला के 6 बच्चों की गढ़ें पानी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। लोकेशन भागलपुर सुल्तानगंज बिहार, संवाददाता साहिल राज आगाज टाइम Anchor भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दुधैला गांव के विष्णु टोला के 6 बच्चों की गढ़ें पानी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चों कर्मा धर्मा को लेकर स्नान करने पहुंचे थे। भीरखुद पंचायत के तरेटा गेस गुदाम के पास, बताया जा रहा है कि, स्नान करने के दौरान एक को डुबते देखकर,बारी बारी से गढ़े पानी में जाने से घटी घटना। जिसमें की 4 लड़की 2 लड़का, सभी के उम्र 12 से 13 साल का है। जहां मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं रेफर अस्पताल प्रभारी,डॉ कुंदन भाई पटेल ने सभी छ मृतक बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मायागंज भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप हैं। 112 को फोन करने पर भी नहीं पहुंचे, पुलिस, ना ही फोन करने पर 102 एंबुलेंस को फोन करने पर भी नहीं पहुंचे, परिजनों के द्वारा खुद जुगाड़ गाड़ी से लेकर पहुंचे सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल। बाइट, मृतक के परिजन,4