logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्णिमा और हनुमान जयंती पर हर की पौड़ी में उमड़ा आस्था का महासागर, आस्था की भीड़ के बीच अव्यवस्थाओं ने बढ़ाई परेशानी स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से 🌕 पूर्णिमा के पावन पर्व पर हर की पौड़ी में उमड़ा आस्था का सागर लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, दीपों से जगमगाई तीर्थ नगरी हरिद्वार। धर्म और आस्था की राजधानी हरिद्वार में आज पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी पर सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। दिन भर उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी की पवित्र धारा में स्नान कर अपने परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। 🪔 हजारों दीपों से जगमगाई मां गंगा की आराधना पूर्णिमा के पावन पर्व पर हर की पौड़ी का दृश्य अत्यंत मनोहारी और आध्यात्मिक बना रहा। श्रद्धालु महिलाओं ने कहीं 365 दीपक, कहीं 1100 दीपक, तो कहीं 2100 दीपकों से मां गंगा की पूजा अर्चना की। दीपों की रोशनी से गंगा तट पूरी तरह जगमगा उठा और वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। 🔱 शिवलिंगों पर जलाभिषेक और विविध धार्मिक अनुष्ठान गंगा तट पर स्थापित शिवलिंगों पर श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा की। कई श्रद्धालुओं ने भगवान शिव-पार्वती का प्रतीकात्मक गठबंधन कराया तो कई श्रद्धालुओं ने गोले के आधे हिस्से में बाती रखकर दीप प्रज्वलित किए कुछ श्रद्धालु लाल पेन से कॉपी पर “राम नाम” लिखकर उसे गंगा में विसर्जित करते हुए भी दिखाई दिए। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों और तीर्थ पुरोहितों को दान-दक्षिणा देकर अपने परिवार की मंगल कामना की। 🛕 मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता हर की पौड़ी स्थित गंगा मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं भगवान विष्णु के मंदिरों में सत्यनारायण कथा का आयोजन होता रहा, जहां श्रद्धालुओं ने संकल्प लेकर पूजा कराई। इसके साथ ही हर की पौड़ी के हवन कुंडों में श्रद्धालुओं ने हवन सामग्री से आहुतियां देकर अपने आराध्य देवों और भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए अर्घ्य अर्पित किया। हनुमान जयंती पर मंदिरों में गूंजा हनुमान चालीसा का पाठ आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर तीर्थ नगरी हरिद्वार के विभिन्न भगवान हनुमान मंदिरों में भी विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि तथा संकटों से मुक्ति की कामना की। मंदिरों में दिन भर भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा। ⚠️ आस्था की भीड़ के बीच अव्यवस्थाओं ने बढ़ाई परेशानी जहां एक ओर हर की पौड़ी में आस्था का महासागर उमड़ा, वहीं दूसरी ओर कुछ अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद हर की पैड़ी निकासी गेटों पर बाइक और क्रय-विक्रय के ठेले खड़े रहे जूता स्टॉल के आगे सड़क तक बाइकों की लंबी लाइने लगने कारण श्रधालु  जूते जूता स्टाल पर नहीं सके  इस कारण कई श्रद्धालु जूते स्टॉल तक नहीं पहुंच सके और जूते-चप्पल चारों ओर बिखरे हुए दिखाई दिए। 🚫 सुपर जीरो जोन में भी दौड़ते रहे वाहन हर की पौड़ी क्षेत्र को सुपर जीरो जोन घोषित किया गया है, जहां वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके बावजूद यहां ऑटो, ई-रिक्शा, और कारें चलती नजर आईं। जिससे पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। 🧹 अपर रोड पर दिखी गंदगी रेलवे स्टेशन से हर की पौड़ी जाने वाले अपर रोड मार्ग पर मनसा देवी मंदिर के निकट सफाई व्यवस्था भी कमजोर नजर आई। सड़क पर कई स्थानों पर कूड़े के ढेर और गंदगी दिखाई दी, जिसके कारण कई श्रद्धालु नाक ढककर गुजरते हुए नजर आए। ⚠️ प्रतिबंध के बावजूद लगी अवैध दुकानें हर की पैड़ी सहित सभी स्नान घाटों पर जहां क्रय-विक्रय प्रतिबंधित है, वहां भी प्लास्टिक केन, प्रसाद, और फूलों की सैकड़ों अवैध दुकानें लगी दिखाई दीं। कांगड़ा स्नान घाट पर बाइकें खड़ी थी श्रधालु स्नान करने असमर्थ हो रहे ठे  इससे घाटों की व्यवस्था और भी अव्यवस्थित हो गई। ❗ नियमों के बावजूद दिखी अनदेखी हर की पौड़ी क्षेत्र में “अहिंदुओं का प्रवेश वर्जित” के बोर्ड जगह जगह लगे होने के बावजूद कुछ मुस्लिम महिलाएं दूध बेचते हुए नजर आईं। वे श्रद्धालुओं को हाथों में दूध देकर गंगा में चढ़ावा चढ़ाने के लिए प्रेरित करती दिखाई दीं। 🔔 आस्था का पर्व, व्यवस्था की परीक्षा पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मां गंगा के प्रति आस्था अटूट है। लेकिन इसके साथ ही यह भी स्पष्ट हुआ कि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। ताकि तीर्थ नगरी में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु भक्ति के साथ-साथ व्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण का अनुभव कर सके। ✍️ — स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ हरिद्वार |

3 hrs ago
user_रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
3 hrs ago
b69e90e5-15bb-4854-a80c-4b1acdeee70a

पूर्णिमा और हनुमान जयंती पर हर की पौड़ी में उमड़ा आस्था का महासागर, आस्था की भीड़ के बीच अव्यवस्थाओं ने बढ़ाई परेशानी स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से 🌕 पूर्णिमा के पावन पर्व पर हर की पौड़ी में उमड़ा आस्था का सागर लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, दीपों से जगमगाई तीर्थ नगरी हरिद्वार। धर्म और आस्था की राजधानी हरिद्वार में आज पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी पर सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। दिन भर उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी की पवित्र धारा में स्नान कर अपने परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। 🪔 हजारों दीपों से जगमगाई मां गंगा की आराधना पूर्णिमा के पावन पर्व पर हर की पौड़ी का दृश्य अत्यंत मनोहारी और आध्यात्मिक बना रहा। श्रद्धालु महिलाओं ने कहीं 365 दीपक, कहीं 1100 दीपक, तो कहीं 2100 दीपकों से मां गंगा की पूजा अर्चना की। दीपों की रोशनी से गंगा तट पूरी तरह जगमगा उठा और वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक

5707e383-018f-43aa-a36f-adb08ad23ea8

ऊर्जा से भर गया। 🔱 शिवलिंगों पर जलाभिषेक और विविध धार्मिक अनुष्ठान गंगा तट पर स्थापित शिवलिंगों पर श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा की। कई श्रद्धालुओं ने भगवान शिव-पार्वती का प्रतीकात्मक गठबंधन कराया तो कई श्रद्धालुओं ने गोले के आधे हिस्से में बाती रखकर दीप प्रज्वलित किए कुछ श्रद्धालु लाल पेन से कॉपी पर “राम नाम” लिखकर उसे गंगा में विसर्जित करते हुए भी दिखाई दिए। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों और तीर्थ पुरोहितों को दान-दक्षिणा देकर अपने परिवार की मंगल कामना की। 🛕 मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता हर की पौड़ी स्थित गंगा मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं भगवान विष्णु के मंदिरों में सत्यनारायण कथा का आयोजन होता रहा, जहां श्रद्धालुओं ने संकल्प लेकर पूजा कराई। इसके साथ ही हर की पौड़ी के हवन कुंडों में श्रद्धालुओं ने हवन सामग्री से आहुतियां देकर अपने आराध्य देवों और भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए अर्घ्य अर्पित किया। हनुमान जयंती पर मंदिरों में गूंजा हनुमान चालीसा का पाठ आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर तीर्थ नगरी हरिद्वार के विभिन्न भगवान हनुमान मंदिरों में भी विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना की

a8e32103-da2d-4940-b916-84e1b2dd3277

और अपने परिवार की सुख-समृद्धि तथा संकटों से मुक्ति की कामना की। मंदिरों में दिन भर भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा। ⚠️ आस्था की भीड़ के बीच अव्यवस्थाओं ने बढ़ाई परेशानी जहां एक ओर हर की पौड़ी में आस्था का महासागर उमड़ा, वहीं दूसरी ओर कुछ अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद हर की पैड़ी निकासी गेटों पर बाइक और क्रय-विक्रय के ठेले खड़े रहे जूता स्टॉल के आगे सड़क तक बाइकों की लंबी लाइने लगने कारण श्रधालु  जूते जूता स्टाल पर नहीं सके  इस कारण कई श्रद्धालु जूते स्टॉल तक नहीं पहुंच सके और जूते-चप्पल चारों ओर बिखरे हुए दिखाई दिए। 🚫 सुपर जीरो जोन में भी दौड़ते रहे वाहन हर की पौड़ी क्षेत्र को सुपर जीरो जोन घोषित किया गया है, जहां वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके बावजूद यहां ऑटो, ई-रिक्शा, और कारें चलती नजर आईं। जिससे पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। 🧹 अपर रोड पर दिखी गंदगी रेलवे स्टेशन से हर की पौड़ी जाने वाले अपर रोड मार्ग पर मनसा देवी मंदिर के निकट सफाई व्यवस्था भी कमजोर नजर आई। सड़क पर कई स्थानों पर कूड़े के ढेर और गंदगी दिखाई दी, जिसके कारण कई

856aa519-2370-4366-adee-2c17bcd23625

श्रद्धालु नाक ढककर गुजरते हुए नजर आए। ⚠️ प्रतिबंध के बावजूद लगी अवैध दुकानें हर की पैड़ी सहित सभी स्नान घाटों पर जहां क्रय-विक्रय प्रतिबंधित है, वहां भी प्लास्टिक केन, प्रसाद, और फूलों की सैकड़ों अवैध दुकानें लगी दिखाई दीं। कांगड़ा स्नान घाट पर बाइकें खड़ी थी श्रधालु स्नान करने असमर्थ हो रहे ठे  इससे घाटों की व्यवस्था और भी अव्यवस्थित हो गई। ❗ नियमों के बावजूद दिखी अनदेखी हर की पौड़ी क्षेत्र में “अहिंदुओं का प्रवेश वर्जित” के बोर्ड जगह जगह लगे होने के बावजूद कुछ मुस्लिम महिलाएं दूध बेचते हुए नजर आईं। वे श्रद्धालुओं को हाथों में दूध देकर गंगा में चढ़ावा चढ़ाने के लिए प्रेरित करती दिखाई दीं। 🔔 आस्था का पर्व, व्यवस्था की परीक्षा पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मां गंगा के प्रति आस्था अटूट है। लेकिन इसके साथ ही यह भी स्पष्ट हुआ कि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। ताकि तीर्थ नगरी में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु भक्ति के साथ-साथ व्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण का अनुभव कर सके। ✍️ — स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ हरिद्वार |

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • घटना गदरपुर और केलाखेड़ा के बीच चीनी मिल के पास नेशनल हाईवे पर हुई चालक बस को दोराहा चौकी बाजपुर ले गया, पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू।
    1
    घटना गदरपुर और केलाखेड़ा के बीच चीनी मिल के पास नेशनल हाईवे पर हुई चालक बस को दोराहा चौकी बाजपुर ले गया, पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • कुंभ मेला की तैयारी का जायजा लेने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन हरिद्वार पहुंचे। मेला के निर्माण कार्यों का कर रहे हैं स्थलीय निरीक्षण। इस दौरान सचिव शहरी विकास नितेश झा, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी साथ हैं।
    1
    कुंभ मेला की तैयारी का जायजा लेने मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन हरिद्वार पहुंचे। मेला के निर्माण कार्यों का कर रहे हैं स्थलीय निरीक्षण। इस दौरान सचिव शहरी विकास  नितेश झा, आयुक्त गढ़वाल मंडल  विनय शंकर पांडे, आईजी गढ़वाल  राजीव स्वरूप, मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  नवनीत सिंह भुल्लर, अपर मेलाधिकारी  दयानंद सरस्वती सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी साथ हैं।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • Post by V.k.upadhyay
    1
    Post by V.k.upadhyay
    user_V.k.upadhyay
    V.k.upadhyay
    Mechanic लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • The Aman Times | देहरादून क्राइम अपडेट 🚨 🔴 राजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई राजपुर क्षेत्र में हुई सनसनीखेज फायरिंग और हत्या के मामले में पुलिस ने 3 और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 👉 यह पूरी घटना एक बार में हुए विवाद से शुरू हुई, जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गई। 📍 क्या है पूरा मामला? 29 मार्च की रात कुठालगेट स्थित ZEN-Z बार में बिल को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। अगली सुबह 30 मार्च को दोनों पक्ष आमने-सामने आए और वाहनों से एक-दूसरे का पीछा करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। 💥 इस फायरिंग में मॉर्निंग वॉक पर निकले 74 वर्षीय मुकेश कुमार जोशी को गोली लग गई, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 🚔 पुलिस की कार्रवाई पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था मौके से 2 तमंचे और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे अब 3 और आरोपी गिरफ्तार 👤 नए गिरफ्तार आरोपी: • आदेश गिरी (शामली, UP) • समीर चौधरी (हरिद्वार) • मोहित अरोड़ा (दिल्ली) ⚠️ पुलिस के मुताबिक, मामले में अभी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 📢 एक छोटी सी बहस ने ले ली एक बेगुनाह की जान… यह घटना बताती है कि गुस्सा और लापरवाही कितनी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है।
    1
    The Aman Times | देहरादून क्राइम अपडेट 🚨
🔴 राजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजपुर क्षेत्र में हुई सनसनीखेज फायरिंग और हत्या के मामले में पुलिस ने 3 और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
👉 यह पूरी घटना एक बार में हुए विवाद से शुरू हुई, जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गई।
📍 क्या है पूरा मामला?
29 मार्च की रात कुठालगेट स्थित ZEN-Z बार में बिल को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ।
अगली सुबह 30 मार्च को दोनों पक्ष आमने-सामने आए और वाहनों से एक-दूसरे का पीछा करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
💥 इस फायरिंग में मॉर्निंग वॉक पर निकले
74 वर्षीय मुकेश कुमार जोशी को गोली लग गई,
जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
🚔 पुलिस की कार्रवाई
पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था
मौके से 2 तमंचे और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे
अब 3 और आरोपी गिरफ्तार
👤 नए गिरफ्तार आरोपी:
• आदेश गिरी (शामली, UP)
• समीर चौधरी (हरिद्वार)
• मोहित अरोड़ा (दिल्ली)
⚠️ पुलिस के मुताबिक, मामले में अभी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
📢 एक छोटी सी बहस ने ले ली एक बेगुनाह की जान…
यह घटना बताती है कि गुस्सा और लापरवाही कितनी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • Post by SALMAN HUSAINI HARIDWARI
    1
    Post by SALMAN HUSAINI HARIDWARI
    user_SALMAN HUSAINI HARIDWARI
    SALMAN HUSAINI HARIDWARI
    Voice of people भगवानपुर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • केशव भाई के लिए समर्थन में जनता का क्या हाल है हम बताएंगे आपको केशव भाई आप चिंता ना करें हम आपके साथ हैं
    1
    केशव भाई के लिए समर्थन में जनता का क्या हाल है हम बताएंगे आपको केशव भाई आप चिंता ना करें हम आपके साथ हैं
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    नरसन, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • बिजनौर रॉबिन प्रकरण में आया नया मोड़। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह और तालिब बंधुओं में हुआ जोरदार विवाद कारोबारी व आरोपी तालिब और खालिद की फैक्ट्री पर पहुंचे पूर्व भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र कारोबारी व आरोपी तालिब और खालिद ने कार्यवाही से परेशान होकर जान देने की कोशिश कारोबारी व आरोपी तालिब और खालिद ने एक तरफा कार्यवाही का आरोप लगाकर दी आत्महत्या की चेतावनी पुलिस से कार्बाइन छीनने कर तालिब बंधुओं ने खुद को गोली मारने का किया प्रयास पूर्व बीजेपी सांसद कुंवर भारतेंद्र की गाड़ी के आगे लेटकर तालिब बंधु ने दी जान देने की कोशिश मामला बिगड़ता देख तालिब बंधु को पुलिस ने पकड़ा तब जाकर पूर्व बीजेपी सांसद कुंवर भारतेंद्र किसी तरह गाड़ी लेकर फैक्ट्री से लेकर निकले थाना कोतवाली शहर के चांदपुर चुंगी का मामला
    1
    बिजनौर
रॉबिन प्रकरण में आया नया मोड़। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह और तालिब बंधुओं में हुआ जोरदार विवाद 
कारोबारी व आरोपी तालिब और खालिद की फैक्ट्री पर पहुंचे पूर्व भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र 
कारोबारी व आरोपी तालिब और खालिद ने कार्यवाही से परेशान होकर जान देने की कोशिश
कारोबारी व आरोपी तालिब और खालिद ने एक तरफा कार्यवाही का आरोप लगाकर दी आत्महत्या की चेतावनी
पुलिस से कार्बाइन छीनने कर तालिब बंधुओं ने खुद को गोली मारने का किया प्रयास
पूर्व बीजेपी सांसद कुंवर भारतेंद्र की गाड़ी के आगे लेटकर तालिब बंधु ने दी जान देने की कोशिश
मामला बिगड़ता देख तालिब बंधु को पुलिस ने पकड़ा तब जाकर पूर्व बीजेपी सांसद कुंवर भारतेंद्र किसी तरह गाड़ी लेकर फैक्ट्री से लेकर निकले 
थाना कोतवाली शहर के चांदपुर चुंगी का मामला
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दिनांक 27.03.2026 को वादिया निवासी रोशनाबाद की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार द्वारा झपट्टा मारकर सोने के कुंडल छीनने की घटना के संबंध में थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0 118/2026 पंजीकृत किया गया था। सिडकुल पुलिस द्वारा डिजिटल साक्ष्यों का गहनता से अध्ययन एवं लगातार सुरागरसी की गई। दिनांक 01.04.2026 को चैकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे संदिग्ध व्यक्ति नसीम मलिक को दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UK08BE-1668) एवं वादिया के सोने के कुंडल बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक करवाई अमल में लिए जा रही है। *नाम पता आरोपित* नसीम मलिक पुत्र मुंशरीफ उर्फ निन्हा (उम्र 32 वर्ष) निवासी ग्राम गोविन्दपुर दादूपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार *बरामदगी* 1. स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UK08BE-1668) 2. कुंडल (पीली धातु) *पुलिस टीम* 1. थानाध्यक्ष नितेश शर्मा 2. ⁠व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर 3. ⁠उ0नि0 शैलेन्द्र मंमगाई 4. ⁠हे0का0 देशराज 5. ⁠हे0का0 प्रेमसिंह 6. ⁠हे0का0 जितेन्द्र मलिक 7. ⁠का0 गजेन्द्र प्रसाद
    1
    दिनांक 27.03.2026 को वादिया निवासी रोशनाबाद की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार द्वारा झपट्टा मारकर सोने के कुंडल छीनने की घटना के संबंध में थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0 118/2026 पंजीकृत किया गया था।
सिडकुल पुलिस द्वारा डिजिटल साक्ष्यों का गहनता से अध्ययन एवं लगातार सुरागरसी की गई।
दिनांक 01.04.2026 को चैकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे संदिग्ध व्यक्ति नसीम मलिक को दबोच लिया गया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UK08BE-1668) एवं वादिया के सोने के कुंडल बरामद किए गए।
आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक करवाई अमल में लिए जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
नसीम मलिक पुत्र मुंशरीफ उर्फ निन्हा (उम्र 32 वर्ष) निवासी ग्राम गोविन्दपुर दादूपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
1. स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UK08BE-1668)
2. कुंडल (पीली धातु)
*पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
2. ⁠व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर
3. ⁠उ0नि0 शैलेन्द्र मंमगाई
4. ⁠हे0का0 देशराज
5. ⁠हे0का0 प्रेमसिंह
6. ⁠हे0का0 जितेन्द्र मलिक
7. ⁠का0 गजेन्द्र प्रसाद
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.