Shuru
Apke Nagar Ki App…
V.k.upadhyay
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by V.k.upadhyay1
- केशव भाई के लिए समर्थन में जनता का क्या हाल है हम बताएंगे आपको केशव भाई आप चिंता ना करें हम आपके साथ हैं1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मंगलौर के नेतृत्व में आगामी हनुमान जयन्ती पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र के गांव डाडापट्टी, डाडा जलालपुर, हसनपुर मदनपुर एवं फरकपुर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही, कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही का स्पष्ट संदेश दिया गया।1
- बिजनौर रॉबिन प्रकरण में आया नया मोड़। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह और तालिब बंधुओं में हुआ जोरदार विवाद कारोबारी व आरोपी तालिब और खालिद की फैक्ट्री पर पहुंचे पूर्व भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र कारोबारी व आरोपी तालिब और खालिद ने कार्यवाही से परेशान होकर जान देने की कोशिश कारोबारी व आरोपी तालिब और खालिद ने एक तरफा कार्यवाही का आरोप लगाकर दी आत्महत्या की चेतावनी पुलिस से कार्बाइन छीनने कर तालिब बंधुओं ने खुद को गोली मारने का किया प्रयास पूर्व बीजेपी सांसद कुंवर भारतेंद्र की गाड़ी के आगे लेटकर तालिब बंधु ने दी जान देने की कोशिश मामला बिगड़ता देख तालिब बंधु को पुलिस ने पकड़ा तब जाकर पूर्व बीजेपी सांसद कुंवर भारतेंद्र किसी तरह गाड़ी लेकर फैक्ट्री से लेकर निकले थाना कोतवाली शहर के चांदपुर चुंगी का मामला1
- मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक किसान के घेर से कीमती गाय चोरी कर ली प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किसान अंकुर के घेर से देर रात चोरों ने एक गाय चोरी कर ली। चोरी गई गाय की अनुमानित कीमत ₹50,000 से अधिक बताई जा रही है। पीड़ित किसान ने सूचना पुलिस को दे दी है, स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पहले ट्यूबवेल से सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आती थीं, अब चोरों ने पालतू पशुओं को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- मुजफ्फरनगर में श्री बालाजी जन्मोत्सव की तैयारियां अपने चरम पर हैं। उत्तर भारत की सबसे बड़ी बालाजी शोभायात्रा के स्वागत के लिए पूरा शहर रोशनी और फूलों से सजकर तैयार है। प्रमुख चौक-चौराहों, मंदिरों और बाजारों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूल-मालाओं से भव्य रूप दिया गया है, जिससे उत्सव का माहौल बन गया है।1
- जनपद मुजफ्फरनगर के थाना तितावी पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कूल बस व 01 मोटरसाइकिल में ग्राम हैदरनगर जाने वाले मार्ग पर दुर्घटना हो गयी है। उक्त सूचना पर तितावी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो पाया कि मोटरसाइकिल पर 04 व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक महिपाल पुत्र प्रकाश उम्र करीब 45 वर्ष की मृत्यु हो गई। साथ ही अभी पुत्र महिपाल उम्र करीब 08 वर्ष व राधिका पुत्री महिपाल उम्र करीब 12 वर्ष की भी मृत्यु हो गई। दुर्घटना में पूनम पत्नी महिपाल उम्र करीब 45 वर्ष घायल हो गई, जिन्हें उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया है। उक्त सभी निवासी ग्राम हैदर नगर, जलालपुर थाना तितावी, मुजफ्फनगर के हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा बस चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *प्रकरण के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा की बाईट-* *MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक चैकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन चैकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों को रोककर गहन पूछताछ की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। आमजन द्वारा भी पुलिस को पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।1