विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को गति प्रदान करेंगे 74 अतिरिक्त ईएईआरओ, बीएलओ व सुपरवाईज़र स्तर पर हो सकेगी मॉनिटरिंग बहराइच। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नो मैपिंग एवं तार्किंक विसंगतियों की श्रेणी के मतदाताओं को जारी की जा रही नोटिसों, मतदाताओं की सुनवाई एवं आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन कार्य को गति प्रदान करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में 74 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नियुक्त करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। जनपद में अवस्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों बलहा, मटेरा, महसी, पयागपुर व कैसरगंज में 10-10 तथा बहराइच सदर एवं नानपारा में 12-12 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार जनपद में नामित किये गये 74 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए उन्हें उनके कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। एडीएम श्री कुमार ने नामित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूर्व से तैनात अधिकारियों, बूथ लेबिल अधिकारियों तथा सुपरवाईज़र्स के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर नो मैपिंग के सम्बन्ध जारी की गई नोटिस की सुनवाई तथा तार्किक विसंगतियों से सम्बन्धित मतदाताओं के सत्यापन का कार्य मासान्त फरवरी 2026 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। एडीएम श्री कुमार ने कहा कि आप सभी अधिकारियों की तैनाती का मुख्य उद्देश्य यही है कि आप लोग अपने स्तर पर बीएलओ एवं सुपरवाईज़र्स के कार्यों पर प्रभावी पर्यवेक्षण करते रहें और जहां पर अपेक्षित प्रगति न हो तो उसके कारणों का पता करते हुए बीएलओ को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें। एडीएम ने बताया कि तार्किंक विसंगतियों से सम्बन्धित मतदाताओं के सत्यापन के लिए बूथ लेबिल अधिकारियों को प्रशिक्षित कर दिया गया है फिर भी यदि कहीं पर कोई बाधा आ रही है तो तत्काल उसका निदान कराने का प्रयास किया जाय। उन्होंने सभी अधिकारियों का आहवान किया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रुटि रहित तरीके से प्रगाढ़ पुनरीक्षण अन्तर्गत नोटिस की सुनवाई व तार्किक विसंगतियों के सत्यापन का कार्य समयबद्धता के साथ पूर्ण करायें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, सदर की श्रीमती पूजा चौधरी, पयागपुर के अश्वनी कुमार पाण्डेय व मटेरा के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डिप्टी कलेक्टर लालधर यादव तथा आयोग द्वारा नवनियुक्त अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मौजूद रहे।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को गति प्रदान करेंगे 74 अतिरिक्त ईएईआरओ, बीएलओ व सुपरवाईज़र स्तर पर हो सकेगी मॉनिटरिंग बहराइच। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नो मैपिंग एवं तार्किंक विसंगतियों की श्रेणी के मतदाताओं को जारी की जा रही नोटिसों, मतदाताओं की सुनवाई एवं आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन कार्य को गति प्रदान करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में 74 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नियुक्त करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। जनपद में अवस्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों बलहा, मटेरा, महसी, पयागपुर व कैसरगंज में 10-10
तथा बहराइच सदर एवं नानपारा में 12-12 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार जनपद में नामित किये गये 74 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए उन्हें उनके कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। एडीएम श्री कुमार ने नामित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूर्व से तैनात अधिकारियों, बूथ लेबिल अधिकारियों तथा सुपरवाईज़र्स के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर नो मैपिंग के सम्बन्ध जारी की गई नोटिस की सुनवाई
तथा तार्किक विसंगतियों से सम्बन्धित मतदाताओं के सत्यापन का कार्य मासान्त फरवरी 2026 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। एडीएम श्री कुमार ने कहा कि आप सभी अधिकारियों की तैनाती का मुख्य उद्देश्य यही है कि आप लोग अपने स्तर पर बीएलओ एवं सुपरवाईज़र्स के कार्यों पर प्रभावी पर्यवेक्षण करते रहें और जहां पर अपेक्षित प्रगति न हो तो उसके कारणों का पता करते हुए बीएलओ को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें। एडीएम ने बताया कि तार्किंक विसंगतियों से सम्बन्धित मतदाताओं के सत्यापन के लिए बूथ लेबिल अधिकारियों को प्रशिक्षित कर दिया गया है फिर
भी यदि कहीं पर कोई बाधा आ रही है तो तत्काल उसका निदान कराने का प्रयास किया जाय। उन्होंने सभी अधिकारियों का आहवान किया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रुटि रहित तरीके से प्रगाढ़ पुनरीक्षण अन्तर्गत नोटिस की सुनवाई व तार्किक विसंगतियों के सत्यापन का कार्य समयबद्धता के साथ पूर्ण करायें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, सदर की श्रीमती पूजा चौधरी, पयागपुर के अश्वनी कुमार पाण्डेय व मटेरा के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डिप्टी कलेक्टर लालधर यादव तथा आयोग द्वारा नवनियुक्त अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मौजूद रहे।
- गुंडे बदमाशों ने मारा पीटा फिर भी नानपारा कोतवाली में नहीं लिखा गया मुकदमाफिर परेशान होकर पीड़ित महिला श्रीमान जिला अधिकारीजनता दिवस में पेश होकरप्रार्थना पत्र दिया है श्रीमान जिला अधिकारी महोदय द्वारा आश्वासन मिला हैकि मुकदमा पंजीकृत होगा और जो भी प्रार्थना के रास्ते में छज्जा निकाल कर पानी गिराया जा रहा हैउसे बंद करवाया जाएगाऔर अवैध रूप से निकला हुआ सज्जाद दोस्तीकरण भी कराया जाएगाग्राम सभा जमुनहाकई ग्रामीणगन आए हुए थेऔर गवार के रूप में प्रस्तुत भी हुए क्योंकि विपक्षी द्वारा हुंडई बदमाशी करते हुएमहिला को मारपीट करके जबरदस्तीछज्जा प्राथमिक के जमीन में निकला है और वह जमीन रास्ते के उसे में प्राथमिक आती जाती हैप्राथमिक का पति दिल्ली में रहकर मजदूरी मेहनत करता हैऐसे में प्रार्थना अकेली रहती है प्रार्थिनीपीड़िता के साथ कोईकोई भी अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं क्योंकि विपक्षी में धमकी तौर पर दिया है कि उसकी हत्या भी कर देगा थाने से उसका बड़ा मेलजोल हैऐसे मेंथाना अध्यक्ष नानपारासवालिया निशान पर हैंऐसा क्या है गुंडे बदमाशों से जो इतनी मोहब्बत और प्यार करते हैंकार्रवाई की मांग की जाती है2
- आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को UGC के समर्थन में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी काशीराम ने मिलकर कैसरगंज में एक बहुत बड़ा धरना प्रदर्शन किया और कैसरगंज SDM जी के द्वारा माननीय महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन दिया और UGC कानून को लागू करने की मांग की1
- उत्तर प्रदेश, बहराइच- हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान नानपारा की मासिक बैठक आज बाबू कृष्ण कुमार श्रीवास्तव वाचनालय में संरक्षक डॉक्टर आनंद अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई l संस्थान के रजिस्ट्रेशन कराए जाने हेतु शीघ्र ही प्रपत्र प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया, इस वर्ष सितंबर माह में कवि सम्मेलन कराए जाने का फैसला किया l वाचनालय में किताबों का संग्रहण प्रारंभ हो गया है,इसका विधिवत उद्घाटन भी शीघ्र होगा,बैठक में अध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री उमेश चंद्र शाह, संरक्षक डॉक्टर आनंद अग्रवाल, आदेश अग्रवाल , रजनी कांत मिश्रा ,डा. दिनेश चंद्रा, डॉक्टर अशोक गुप्ता, राजेंद्र मित्तल, नरेश चंद्र अग्रवाल, अभिलाष श्रीवास्तव एवं मनोज गुप्ता उपस्थित रहे l1
- बहराइच | जनपद बहराइच के थाना फखरपुर अंतर्गत वजीरगंज क्षेत्र में नव निर्मित पुलिस चौकी वजीरगंज का आज विधिवत लोकार्पण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर जिलाधिकारी सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी के सुचारु संचालन, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता तथा जनता से बेहतर संवाद पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि वजीरगंज चौकी के संचालन से क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा आम नागरिकों को त्वरित न्याय व सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस-जन सहयोग ही बेहतर कानून-व्यवस्था की आधारशिला है। नई चौकी क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगी तथा आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन जनहित में निरंतर कार्य कर रहा है। इस नई चौकी से स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी और विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम के उपरांत अधिकारियों द्वारा चौकी भवन का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।4
- बहराइच उत्तर प्रदेश ग्राम रायपुर,थाना खीरीघाट के अंतर्गत ,तहसील महसी नवदुर्गा पूजा स्थल मंदिर रायपुर थैलियां में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में झांकी का कार्यक्रम कराया गया , जिसमें पत्रकार आलोक कुमार मिश्र , गुड्डू बाजपेई , दीप कुमार मौर्य प्रधान प्यारेलाल गुप्ता , मंडल महामंत्री संतोष मिश्र और कई लोग शामिल हुए रिपोर्ट आशीष कुमार मिश्र1
- थाना गिलौला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनसुखा मे 01 व्यक्ति उम्र करीब 50 वर्ष जिनकी मानसिक स्थित ठीक नहीं थी व इलाज चल रहा था। जिनके द्वारा खेत में लगे बबूल के पेड़ पर अपने गमछा से फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली l सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। CO इकौना व फारेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। घटना के संबंध में CO इकौना भरत पासवान ने दी जानकारी1
- दि0-17.02.2026 थाना गिलौला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनसुखा मे 01 व्यक्ति उम्र करीब 50 वर्ष जिनकी मानसिक स्थित ठीक नहीं थी व इलाज चल रहा था। जिनके द्वारा खेत में लगे बबूल के पेड़ पर अपने गमछा से फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली गई है। सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। क्षेत्राधिकारी इकौना व फारेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।* अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।1
- आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को UGC के समर्थन में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी काशीराम ने मिलकर कैसरगंज में एक बहुत बड़ा धरना प्रदर्शन किया और कैसरगंज SDM जी के द्वारा माननीय महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन दिया और UGC कानून को लागू करने की मांग की1