बाराबंकी में दारोगा (उपनिरीक्षक)भर्ती परीक्षा को लेकर की अधिकारियों ने की चर्चा, परीक्षा को निष्पक्ष,पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दिशा निर्देश दिए गए बाराबंकी।अपर जिलाधिकारी बाराबंकी व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा आगामी उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत गोष्ठी कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। सोमवार को अपर जिलाधिकारी बाराबंकी निरंकार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में आगामी उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन परीक्षा के दौरान सुनिश्चित किये जाने तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक कुमार पाठक, क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बाराबंकी में दारोगा (उपनिरीक्षक)भर्ती परीक्षा को लेकर की अधिकारियों ने की चर्चा, परीक्षा को निष्पक्ष,पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दिशा निर्देश दिए गए बाराबंकी।अपर जिलाधिकारी बाराबंकी व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा आगामी उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत गोष्ठी कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। सोमवार को अपर जिलाधिकारी बाराबंकी निरंकार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में आगामी उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन परीक्षा के दौरान सुनिश्चित किये जाने तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक कुमार पाठक, क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
- आलू के दाम गिरने से बर्बाद हो रहे किसानों के लिए किसान और खेती विरोधी भाजपा सरकार पूरी तरह लापरवाह होकर बैठी है और उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। भाजपा को सिर्फ़ अपनी राजनीतिक सत्ता से मतलब है। भाजपा के नेता चुनाव प्रचार के लिए तो उपलब्ध हैं लेकिन किसानों की परेशानी-दिक़्क़तों के लिए उनके पास समय नहीं है। भाजपा का पूरा खेल ही यही है कि पैदावार के दाम इतने कम करवा दो कि किसानों की लागत तक न निकले और वो थक-हार कर खेतीबाड़ी का काम ही छोड़ दें और अपनी ज़मीनें भाजपा के समर्थक अमीरों को कौड़ियों के दाम बेचने पर मजबूर हो जाएं और फिर ये भाजपाई पैसेवाले, किसान को उसके अपने खेत में ही मालिक से मजदूर बना दें। भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प कर बड़े स्तर पर खेती करके खाद्यान्न और फसलों की पैदावार को अपने हाथों में ले लें और फिर मनमानी क़ीमत जनता से वसूलें। इसीलिए भाजपा कभी भू-अधिग्रहण बिल लाती है, कभी तीन कृषि काले क़ानून या फिर भारत की खेती-कारोबार के लिए प्राणघातक अमेरिकी डील करती है। यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब कि आज के खेत का मालिक किसान, कल को अपने ही खेत की पैदावार को ख़रीदन1
- सीतापुर होली परिक्रमा मेला: सांस्कृतिक संध्या में स्वाती मिश्रा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु1
- हापुड़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 मेडिकल स्टोर सील डीएम के आदेश पर 5 मेडिकल स्टोरों से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद जानिए कैसे नशे का आदी व्यक्ति डीएम के पास पहुंचा और क्या हुआ आगे हापुड़ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नशे के इंजेक्शन और दवाइयां बरामद #Hapur #UttarPradesh #PoliceAction1
- उत्तर प्रदेश बाराबंकी देवा शरीफ सीएससी अस्पताल नूडल अधिकारी पहुंचे निरीक्षण करने के लिए1
- बाराबंकी।थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा 07 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार तथा एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया, कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद चापड़ बरामद। थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.03.2026 को मु0अ0सं0 65/2026 धारा 140(3)/ 191(2)/191(3)/103(1)/238(क) बीएनएस व 3(2)v एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. अयान पुत्र भटरी उर्फ रहीश, 2. मो0 आमिर पुत्र कुर्बान अली निवासीगण मुल्ला टोला मजरे कुर्सी थाना कुर्सी जनपद बाराबकीं, 3. अरवाज पुत्र रिजवान, 4. मो0 जावेद पुत्र नूर मोहम्मद 5. अरमान पुत्र रिजवान, 6. इरफान उर्फ अघोरी पुत्र जाहिद अली, 7. रिजवान पुत्र अजीज निवासीगण ग्राम दुर्री पुरवा मजरे कुर्सी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया व एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद चापड़ बरामद किया गया।1
- टोल प्लाजा की अनियमितताओं को लेकर भाकियू ‘टिकैत’ का घेराव, सैकड़ों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन प्रशासन की मौजूदगी में टोल प्रबंधन से वार्ता के बाद दो घंटे में धरना स्थगित मसौली बाराबंकी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज भारतीय किसान यूनियन 'टिकैत' के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने शाहाबपुर स्थित टोल प्लाजा का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।करीब 2 घण्टे चले धरने के पश्चात टोल प्रबंधन और भाकियू नेताओ में बनी आपसी सहमति के बाद धरना स्थगित किया गया।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी पुलिस बल तैनात रहा। गौरतलब हो कि गोंडा बहराइच रोड पर शहाबपुर निकट स्थित टोल प्लाजा पर व्याप्त अनियमितताओं व टोल कर्मचारियों द्वारा वाहन मालिकों से की जाने वाली अभद्रता आदि की शिकायत भारतीय किसान यूनियन 'टिकैत' के ब्लॉक अध्यक्ष बंकी रामानन्द वर्मा एक सप्ताह पूर्व लिखित पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया था।पत्र में दर्शाए बिंदुओं पर कार्यवाई न होने की दशा में 9 फरवरी को टोल प्लाजा घेराव की चेतावनी भी दी गई थी।इसी क्रम में आज सोमवार को सुबह से भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर इकट्ठा होने लगे।प्रदर्शन को लेकर मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।ब्लॉक अध्यक्ष रामानन्द वर्मा ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए टोल प्रबन्धन पर केई आरोप लगाए।करीब 2 घण्टे चले इस धरना प्रदर्शन के पश्चात क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत की मौजूदगी में टोल प्रबंधन ने जीएम महेश मिश्रा,टोल मैनेजर अवनीश मित्रा और भाकियू मण्डल अध्यक्ष अनुपम वर्मा सहित पदाधिकारी से वार्ता जारी हुई ।वार्ता में भाकियू द्वारा लगाए आरोपों पर सफाई देते प्रबन्ध तंत्र ने आगे भविष्य में गलतियों को सुधारने व शिकायतों को निस्तारण का भरोसा दिलाया तब जाकर धरना स्थगित किया गया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष अनुपम वर्मा,बंकी ब्लाक अध्यक्ष रामानन्द वर्मा,महामंत्री राम सेवक रावत,ओम प्रकाश,सतीश वर्मा,शिव नरायन सिंह,विशेष कुमार,धीरेन्द्र कुमार शाहिद अली,राजेश वर्मा,अभिषेख,नौमी,राजू आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी सहित पुलिस बल मुस्तैद रहा।1
- सपोर्ट कर दीजिए साहब1
- रामजी दीक्षित पत्रकार की रिपोर्ट लोकेशन बाराबंकी *बाराबंकी अधिवक्ता शोएब उर्फ बॉबी किदवई हत्याकांड को लेकर वकीलों का डीएम कार्यालय घेराव इंसाफ की मांग तेज* बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब उर्फ बॉबी किदवई हत्याकांड को लेकर एक बार फिर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। हत्या का अब तक खुलासा न होने से नाराज वकीलों ने जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का कहना है कि 13 फरवरी 2026 को दिनदहाड़े लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर शोएब उर्फ बॉबी किदवई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने कई जांच टीमें गठित कीं, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका है। इससे अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। घेराव के दौरान वकीलों ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं। जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता रितेश मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, मृतक अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और उनके परिवार को विधवा पेंशन प्रदान की जाए। वहीं अधिवक्ता राहुल मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम (Advocate Protection Act) लागू किया जाए। साथ ही अधिवक्ताओं को आत्मरक्षा के लिए रिवॉल्वर लाइसेंस जारी करने और टोल प्लाजा पर छूट देने की भी मांग की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता रामलाल द्विवेदी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस इस पूरे मामले की जानकारी रखती है। परिवार के लोगों से भी बयान लिए जा चुके हैं, इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन चाहे तो जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक दो घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करा सकते हैं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की कार्यशैली अच्छी है, लेकिन पुलिस प्रशासन को भी अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को अधिवक्ताओं की बात समझते हुए इस मामले का जल्द से जल्द निस्तारण करना चाहिए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही शोएब उर्फ बॉबी किदवई हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ और दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो अधिवक्ता आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो वे खुद अपनी सुरक्षा करने को मजबूर होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और प्रशासन से न्याय की मांग करते रहे। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता रामलाल द्विवेदी, अधिवक्ता राहुल मिश्रा, अधिवक्ता पवन मिश्रा, अधिवक्ता रमेश चंद वर्मा, कोषाध्यक्ष अनुराग शुक्ला, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश सिंह, अधिवक्ता शांति ओम रावत, कार्यकारिणी सदस्य हिमालय जायसवाल, अधिवक्ता मोहम्मद उमर समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।1