logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीतापुर के सदर बाजार कब्रिस्तान में खुदी हुई कब्र मिलने से लोगों ने जताया तांत्रिक क्रिया सीतापुर के सदर बाजार स्थित कब्रिस्तान में एक सप्ताह पहले दफनाए गए 25-30 वर्षीय युवक की कब्र खुदी हुई मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कब्र की मिट्टी हटाई गई थी और अंदर रखे पटरे बाहर पड़े मिले। शव अंदर मौजूद था, लेकिन उसके ऊपर से कफन का कपड़ा हटा हुआ पाया गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सदर बाजार पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, वीडियो फुटेज अपने कब्जे में लिया और दोबारा कब्र को विधिवत बंद करवाया। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि यदि इस घटना के पीछे किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

7 hrs ago
user_असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
Voice of people सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

सीतापुर के सदर बाजार कब्रिस्तान में खुदी हुई कब्र मिलने से लोगों ने जताया तांत्रिक क्रिया सीतापुर के सदर बाजार स्थित कब्रिस्तान में एक सप्ताह पहले दफनाए गए 25-30 वर्षीय युवक की कब्र खुदी हुई मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कब्र की मिट्टी हटाई गई थी और अंदर रखे पटरे बाहर पड़े मिले। शव अंदर मौजूद था, लेकिन उसके ऊपर से कफन का कपड़ा हटा हुआ पाया गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सदर बाजार पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, वीडियो फुटेज अपने कब्जे में लिया और दोबारा कब्र को विधिवत बंद करवाया। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि यदि इस घटना के पीछे किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सीतापुर के सदर बाजार स्थित कब्रिस्तान में एक सप्ताह पहले दफनाए गए 25-30 वर्षीय युवक की कब्र खुदी हुई मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कब्र की मिट्टी हटाई गई थी और अंदर रखे पटरे बाहर पड़े मिले। शव अंदर मौजूद था, लेकिन उसके ऊपर से कफन का कपड़ा हटा हुआ पाया गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सदर बाजार पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, वीडियो फुटेज अपने कब्जे में लिया और दोबारा कब्र को विधिवत बंद करवाया। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि यदि इस घटना के पीछे किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    2
    सीतापुर के सदर बाजार स्थित कब्रिस्तान में एक सप्ताह पहले दफनाए गए 25-30 वर्षीय युवक की कब्र खुदी हुई मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कब्र की मिट्टी हटाई गई थी और अंदर रखे पटरे बाहर पड़े मिले। शव अंदर मौजूद था, लेकिन उसके ऊपर से कफन का कपड़ा हटा हुआ पाया गया।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सदर बाजार पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, वीडियो फुटेज अपने कब्जे में लिया और दोबारा कब्र को विधिवत बंद करवाया।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि यदि इस घटना के पीछे किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
    असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
    Voice of people सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Balvant Sharma
    1
    Post by Balvant Sharma
    user_Balvant Sharma
    Balvant Sharma
    सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Ravi Pandey
    4
    Post by Ravi Pandey
    user_Ravi Pandey
    Ravi Pandey
    लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *🚨 #BREAKING 🇺🇸 #OperationEpicFury के दौरान पहली बार अमेरिका ने लंबी दूरी की Precision Strike Missile (PrSM) का #Iran के खिलाफ इस्तेमाल किया।*
    1
    *🚨 #BREAKING 🇺🇸 #OperationEpicFury  के दौरान पहली बार अमेरिका ने लंबी दूरी की Precision Strike Missile (PrSM) का #Iran के खिलाफ इस्तेमाल किया।*
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter Mitauli, Lakhimpur Kheri•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दोस्तपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ककरहा निवासी 19 वर्षीय सूरज सड़क पर गिरकर पिकअप के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने पिकअप को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। #SitapurNews #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #SpeedKills #HitAndRun #HolI2026 #LocalNews #CrimeNews #SadNews
    1
    उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दोस्तपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ककरहा निवासी 19 वर्षीय सूरज सड़क पर गिरकर पिकअप के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने पिकअप को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
#SitapurNews #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #SpeedKills #HitAndRun #HolI2026 #LocalNews #CrimeNews #SadNews
    user_Abhishek Maurya
    Abhishek Maurya
    Local News Reporter बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मोहम्मदी-खीरी। क्षेत्र के मेहंदी बाग तालाब के पास स्थित एक झोपड़ी में अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगा दी, जिससे मौके पर भारी हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेहंदी बाग तालाब के निकट मछली पालन की रखवाली के लिए एक झोपड़ी बनी हुई थी, जिसमें चौकीदार निवास करते थे और मछली पालन से संबंधित काफी सामान रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि बीते समय करीब एक दर्जन से अधिक दबंग युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले तो युवक झगड़ा कर वहां से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद वे दोबारा वापस लौटे और झोपड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे वहां मौजूद सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रण में बता रही है और हुड़दंगियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
    2
    मोहम्मदी-खीरी। क्षेत्र के मेहंदी बाग तालाब के पास स्थित एक झोपड़ी में अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगा दी, जिससे मौके पर भारी हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेहंदी बाग तालाब के निकट मछली पालन की रखवाली के लिए एक झोपड़ी बनी हुई थी, जिसमें चौकीदार निवास करते थे और मछली पालन से संबंधित काफी सामान रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि बीते समय करीब एक दर्जन से अधिक दबंग युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद करने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले तो युवक झगड़ा कर वहां से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद वे दोबारा वापस लौटे और झोपड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे वहां मौजूद सामान जलकर राख हो गया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रण में बता रही है और हुड़दंगियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Kayyoom idrishi
    Kayyoom idrishi
    मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by अमित कुमार
    1
    Post by अमित कुमार
    user_अमित कुमार
    अमित कुमार
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद बाईपास रोड पर मंगलवार रात करीब 8:30 बजे एक व्यक्ति बाइक समेत घायल अवस्था में मिला। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल की पहचान आधार कार्ड से लाल जी (उम्र लगभग 45 वर्ष), निवासी शाहजानी आंशिक के रूप में हुई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #Sitapur #Mahmoodabad #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #Lucknow #TraumaCenter #BikeAccident #HindiNews #LocalNews
    1
    उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद बाईपास रोड पर मंगलवार रात करीब 8:30 बजे एक व्यक्ति बाइक समेत घायल अवस्था में मिला। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
घायल की पहचान आधार कार्ड से लाल जी (उम्र लगभग 45 वर्ष), निवासी शाहजानी आंशिक के रूप में हुई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Sitapur #Mahmoodabad #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #Lucknow #TraumaCenter #BikeAccident #HindiNews #LocalNews
    user_Abhishek Maurya
    Abhishek Maurya
    Local News Reporter बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.