Shuru
Apke Nagar Ki App…
DRONE DIDI SCHEME BIG UPDATEरोजगार के अवसर प्रदान करना है। ड्रोन दीदी योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
Dilip Kumar Bharti
DRONE DIDI SCHEME BIG UPDATEरोजगार के अवसर प्रदान करना है। ड्रोन दीदी योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ड्रोन दीदी योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर रोजगार के अवसर प्रदान करना है।1
- हर्षौल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती,डीजे के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा अजयगढ़ के अम्बेडकर भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम अजयगढ़:-भारत रत्न ओर भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहव डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती पर आज अजयगढ़ में डीजे व बाबा साहब के हजारों अनुयाइयों के साथ भीम भारती सेवा समिति के तत्वाधान में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।रैली का प्रारंभ माधोगंज चौराहा से बाबा साहब की प्रतिमा में माल्यार्पण करके प्रारंभ हुई इसके बाद जय स्तंभ चौराहा,छोटे स्टैंड,त्रिवेणी चौराहा,खारा कुआं, कचियान मोहल्ला,बरियारपुर रोड होते हुए अंबेडकर भवन में यात्रा का समापन हुआ।रेली का माधोगंज चौराहे क पास राजेश पटेल के द्वारा स्वागत किया गया।रेली का समापन अंबेडकर भवन में हुआ।जहां पर मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कई अतिथि सम्लित हुए।जिनके द्वारा सबसे पहले बाबा साहब की प्रतिमा में पुष्प अर्पित किए गए इसके बाद आये हुए सभी बहुजन साथियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।इसके उपरांत भीम भारती सेवा संघ के द्वारा आए हुए अतिथियों को पुष्प माला पहनाई गई।अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कि बाबासाहब एक महान विधिवेत्ता, चिंतक, दूरदर्शी और समाज सुधारक थे उन्होंने एक ऐसे राज्य की कल्पना की जो समानता,न्याय और मूलभूत अधिकारों को हर नागरिकों के लिए सुनिश्चित करे।डॉ अंबेडकर वंचितों,शोषितों,मजदूरों, किसान,पिछड़े समाज ओर महिलाओं के उत्थान के लिए संकल्पित थे।समापन समारोह के दौरान अध्यक्ष आर के जमीर,नायब तहसीलदार डी आर अहिरवार, फूलचंद्र अहिरवार,वीरेंद्र अहिरवार,जे पी अहिरवार,सचिव देवीदीन अहिरवार,रामकुमार,मुरलीधर अहिरवार,आर डी आरख,अयोध्या प्रसाद प्रजापति,कमलेश पटेल बाबाजी, रामरतन अहिरवार,पूर्व सरपंच लक्ष्मी अहिरवार,पूर्व फौजी बलदेव प्रसाद,धर्मेंद्र जाटव,रामप्रकाश अहिरवार,नंदकिशोर अहिरवार,मुन्ना खटीक,अक्षांश,पूर्व फौजी परशुराम पटेल,सुरेश पटेल,प्रमोद पटेल,रतनलाल,रामेश्वर,रामलखन अहिरवार, रामरूप पटेल,नवल पटेल,रामदेव पटेल,रामेश्वर पटेल,राजेश पटेल,ऊषा देवी,राधा देवी,रोशनी अहिरवार,माया प्याशी,मनीषा लोध,किरण सिंह हित बड़ी संख्या में बहुजन समाज के महिला व पुरुष सम्मिलित रहे।4
- आम आदमी पार्टी ने मनाया अम्बेडकर जयंती सतना। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी सतना द्वारा सेमरिया चौक स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती कार्यक्रम बड़े ही गरिमामय तरीके से सम्पन्न हुआ। दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारियों,वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात जिलाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। सभी ने न्याय,स्वतंत्रता,समानता एवं बंधुत्व के मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इसके उपरांत समरसता भोज का शुभारंभ किया गया,जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर सामाजिक एकता,सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने कहा कि “बाबा साहब के विचार समाज को एकजुट करने और समानता,न्याय और भाईचारे की दिशा में मार्गदर्शन देते हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर संविधान के मूल्यों को घर-घर तक पहुँचाना है।” कार्यक्रम को सफल बनाने में आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी जिनमें प्रमुख रूप से प्रशांत पांडे,विजय गुप्ता,ममता पाठक,संजय बंका, तथा जिला पदाधिकारी सुखेन्द्र सिंह,रोहित पाण्डेय,राजीव सिंह परिहार, अनुराग सिंह,हर्ष बागरी,महेंद्र सिंह परिहार,मोनू नामदेव,मनीष सिंह, ध्रुव कुमार पांडे,विनय प्रजापति, राजीव लोचन सोनी,दीपचंद गुप्ता, सत्य भामा सोनी,रामसखा बारी, सुशील विश्वकर्मा,बबलू शुक्ला, जी.सी. शर्मा,प्रकाश सिंह चौधरी,उदयभान सोनकर, श्याम सुंदर रजक "रिंकू", राजू सिंह,मोहित वर्मा,दिनकर चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं का योगदान उल्लेखनीय रहा। अंत में जिला महामंत्री सुखेन्द्र सिंह ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- आरोपी शम्भू के कब्जे से चोरी के चांदी के टंच, करीब 42 हजार रुपये नकद, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद1
- #Apkiawajdigital नोएडा | मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 नोएडा (गौतम बुद्ध नगर): नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में न्यूनतम वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर पिछले दो दिनों से चल रहा मजदूरों का आंदोलन सोमवार को हिंसक हो गया था। इस हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हिंसा और पुलिस का एक्शन पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदर्शन के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने फैक्ट्रियों के शीशे तोड़े, वाहनों में आगजनी की और पुलिस पर पथराव किया। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आज सुबह 5:00 बजे से ही पूरे नोएडा में भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) द्वारा रूट मार्च निकाला जा रहा है। खबर के प्रमुख बिंदु: डिजिटल साजिश: जांच में खुलासा हुआ है कि क्यूआर कोड (QR Codes) के जरिए हजारों मजदूरों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया और उन्हें हिंसा के लिए उकसाया गया। बाहरी तत्व: पुलिस को शक है कि इस विरोध प्रदर्शन को 'बाहरी तत्वों' और कुछ तकनीकी रूप से सक्रिय समूहों द्वारा हवा दी गई है। कमिश्नर की चेतावनी: लक्ष्मी सिंह ने साफ कहा है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उकसाने वाले मुख्य आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। [विशेष जागरूकता] भ्रामक सूचनाओं से बचें नोएडा की इस घटना के बीच सोशल मीडिया पर कई पुरानी वीडियो क्लिप्स और 'फायरिंग' की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। पाठकों के लिए जरूरी जानकारी: अफवाहों पर ध्यान न दें: नोएडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की फायरिंग नहीं हुई है। ऐसी खबरें पूरी तरह फर्जी हैं। पुरानी वीडियो: कुछ अराजक तत्व 2021-22 की प्रदर्शन की पुरानी क्लिप्स को आज का बताकर वायरल कर रहे हैं। किसी भी वीडियो को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि करें। कानूनी चेतावनी: भ्रामक खबरें या नफरत फैलाने वाले संदेश साझा करने पर यूपी पुलिस की सोशल मीडिया सेल पैनी नजर रख रही है। गलत जानकारी फैलाना आपको जेल पहुँचा सकता है। निष्कर्ष: नोएडा प्रशासन स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए है और एक हाई-पावर कमेटी मजदूरों की मांगों पर विचार कर रही है। नागरिक शांति बनाए रखें और केवल आधिकारिक पुलिस बुलेटिन पर ही भरोसा करें।1
- बांदा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर पूरा शहर मानो आस्था, सम्मान और उत्साह के रंग में डूब गया। कचहरी परिसर स्थित अंबेडकर पार्क और संघमित्रा बौद्ध विहार में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर अनुयायियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इसके बाद शहर की सड़कों पर निकली भव्य और ऐतिहासिक बाइक रैली ने पूरे माहौल को जोश और ऊर्जा से भर दिया। अंबेडकर पार्क कचहरी से शुरू हुई यह रैली जेल रोड, महाराणा प्रताप चौक, कालू कुआं, चमरौड़ी चौराहा, बाबूलाल चौराहा और स्टेशन रोड जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शहर के कोने-कोने तक पहुंची।रैली में हजारों की संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल रहीं। हाथों में नीले झंडे, गूंजते “जय भीम” के नारे और बाबा साहब के जयघोष ने पूरे शहर को गुंजायमान कर दिया। जगह-जगह सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने स्टॉल लगाकर रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया, जिससे माहौल और भी भावुक और गौरवपूर्ण बन गया।इस आयोजन में आल अधिकारी कर्मचारी महासंघ, बहुजन सेवा संघ, संघमित्रा बौद्ध विहार, संत गाडगे सेवा समिति और राष्ट्रीय बौद्ध महासभा सहित अनेक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही, जिसने इस आयोजन को और भी विराट स्वरूप दियायह आयोजन सिर्फ एक जयंती नहीं, बल्कि बाबा साहब के विचारों—समानता, न्याय और भाईचारे—को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त संदेश बनकर सामने आया।1
- Post by Babli Varma1
- बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण संघर्ष समिति ने निजी कॉलेजों में महंगी किताबों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई।1